BJP leaders - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, PM मोदी बोले- असाधारण राजनेता थे अटल जी
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन सहित विभिन्न नेताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। द्रोपदी मुर्मु, राधाकृष्णन, मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, नवीन और दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा सहित तमाम नेता आज वाजपेयी के स्मृतिस्थल 'सदैव अटल' पहुंचे और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

इस मौके पर वाजपेयी के स्मृतिस्थल 'सदैव अटल' प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 में हुआ था। मोदी ने वाजपेयी की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें एक 'असाधारण राजनेता' बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता के तौर पर उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके विचारों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे देश को मज़बूत बनाया। सुशासन और जन-कल्याण पर उनका ज़ोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।"

राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, "अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। अटल जी ने अपने विचारों और कार्यों से भारतीय लोकतंत्र को समृद्ध किया। उन्होंने जीवन भर 'राष्ट्र सर्वोपरि' की भावना के साथ काम किया। उनके लिए राजनीति का मूल उद्देश्य राष्ट्रहित और जनसेवा था।" उन्होंने कहा, "अटल जी के नेतृत्व में भारत ने रणनीतिक शक्ति, आर्थिक विकास और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में नयी ऊंचाइयां हासिल कीं। उन्होंने देश को मजबूत बनाने, उसमें आत्मविश्वास जगाने और विकास को नई दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका व्यक्तित्व, उनके आदर्श और राष्ट्र सेवा का उनका संकल्प हम सभी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।"

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक्स पर लिखा, "पूर्व प्रधानमंत्री, भाजपा के संस्थापक एवं भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। अटल जी एक ऐसे देशभक्त राजनेता थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। एक ओर जहाँ उन्होंने परमाणु परीक्षणों और कारगिल युद्ध के माध्यम से भारत की शक्ति से पूरी दुनिया को अवगत कराया, वहीं दूसरी ओर उनकी मूल्यों पर आधारित राजनीति ने पहली बार 'अंत्योदय' और सुशासन के विज़न को धरातल पर उतारा। अटल जी का विराट व्यक्तित्व और नेतृत्व सदैव हर भाजपा कार्यकर्ता को राष्ट्र-निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।"

पीएम मोदी के सरकार के प्रमुख के तौर पर 8931 दिन पूरे: भाजपा नेताओं ने दी बधाई, बताया राष्ट्रसेवा का प्रतीक
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के तौर पर 8931 दिन पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके कार्यकाल को राष्ट्रसेवा का उदाहरण बताया। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने एक पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी का 8931 दिनों का सार्वजनिक जीवन केवल राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि तप, त्याग और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी ने विकास और सुशासन का मजबूत मॉडल पेश किया और प्रधानमंत्री बनने के बाद "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" के मंत्र के साथ देश को नई दिशा दी।

नवीन ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में आधारभूत ढांचे का तेजी से विकास हुआ, डिजिटल क्रांति आई और कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू हुईं। प्रधानमंत्री जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को फायदा मिला है।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी की दशकों की सेवा ने भारत को एक नए दौर में पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि गरीबों को अधिकार दिलाने, विकास के नए आयाम स्थापित करने और दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने में पीएम मोदी की बड़ी भूमिका रही है। अमित शाह ने यह भी कहा कि 24 साल से बिना छुट्टी लिए लगातार देश सेवा करना उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अब भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी का जीवन राष्ट्र और जनता के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चमलिंग के 8930 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

वहीं कई भाजपा नेताओं ने अपने पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक सम्मान बढ़ा है और "विकसित भारत" का लक्ष्य एक जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने इस उपलब्धि को देश के लिए प्रेरणादायक बताया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व, उनकी कार्यक्षमता और देश को आगे बढ़ाने का संकल्प सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में उनका हर निर्णय और हर कदम "राष्ट्र प्रथम" की भावना से प्रेरित रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि श्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से "विकसित भारत" की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार की नीतियों में गरीब, युवा, महिला और किसान सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है।

हिमाचल प्रदेश में भीषण हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद घर में लगी आग में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, बचाव राहत कार्य जारी
सिरमौर। हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां​ जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली धनडूरी पंचायत के तलंगाना गांव के एक परिवार में सिलेंडर ब्लास्ट होने से देर रात आग लग गई, आग इतनी भीषण थी परिवार के करीब 6 लोगों की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों की पहचान विता देवी पत्नी लोकेंद्र सिंह, सारिका 9 साल, कृतिका 3 साल, तृप्ता देवी 44 साल तथा नरेश कुमार के रूप में हुई है।

स्थानिय लोगों के द्वारा सूचना देने के बाद एसडीएम संगहाड सुनील कुमार घटनास्थल पर रवाना हो चुके हैं। बता दें कि इस हादसे के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल तथा शांता कुमार ने इस हृदय विदारक हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए गहरी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। फिलहाल, आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवारी का भाजपा नेताओं पर वार : कहा- जूते पहन अमर जवान ज्योति पर चढ़ना शहीदों का अपमान
जयपुर। वंदे मातरम कार्यक्रम के तहत अमर जवान ज्योति पर भाजपा नेताओं के जूते सहित चढ़ने के मामले में कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराते हुए इसे शहीदों का अपमान माना है। जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवारी  ने बयान जारी कर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 6 नवम्बर को जयपुर के अमर जवान ज्योति पर किए गए घोर कृत्य की कड़े शब्दों निंदा करता हूँ और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ एवं कार्यक्रम संयोजक भूपेन्द्र सैनी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की माँग करता हूँ।

घटनाक्रम सीधे तौर पर शहीदों का अपमान है, क्योंकि गार्ड ने उन्हें ऐसा करने से रोका, मगर भाजपा नेताओं ने बात नहीं मानकर शहीदों का अपमान किया।

राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी: युवा कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के पुतले फूंके
जयपुर। राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले भाजपा नेताओं रवनीत सिंह बिट्टू, तरविंदर सिंह मारवाह, रघुराज सिंह, संजय गायकवाड़ आदि के खिलाफ प्रदेश युवा कांग्रेस ने बुधवार को पीसीसी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पहले पीसीसी मुख्यालय इकट्ठे हुए। मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा मुख्यालय की तरफ कूच किया। पुलिस प्रशासन ने वनस्थली चौराहे पर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बेरिकेड्स तोड़कर जाने की कोशिश करने लगे तो पुलिस से धक्का मुक्की भी हो गयी। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने वंही भाजपा नेताओं का पुतला दहन कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर पूनियां ने कहा कि आम आदमी, गरीब और पीड़ितों की लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं, जिसे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू अशोभनीय बयान देने से पहले अपनी गिरेबान में झांके। उनको और उनके परिवार के सदस्यों को कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने कंहा तक पहुंचाया। आज वे ऐसा बयान देकर अपने अतीत की सच्चाई नहीं छुपा सकते। अनर्गल टिप्पणी करने वाले सभी भाजपा नेताओं के खिलाफ युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विरोध करती रहेगी। जंहा जंहा भी ये नेता जाएंगे। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता इनका विरोध करेगा। पूनियां ने भजनलाल सरकार पर भी जुबानी हमला बोला।

अभिमन्यु पुनिया को किया गिरफ्तार
भाजपा नेताओं द्वारा देश के नेता राहुल गांधी पर की गई अनर्गल बयानबाज़ी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया को पुलिस ने गिरफ़्तार किया और शास्त्रीनगर थाने ले जाया गया।

16 राज्यों की 40 लोकसभा सीटों पर राजस्थानियों की भारी तादाद, मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश के भाजपा नेता संभाल रहे चुनावी कमान
जयपुर। देश के 16 राज्यों की 40 लोकसभा सीटों पर प्रवासी राजस्थानियों की भारी तादाद होने के कारण राजस्थान के भाजपा नेता इन सीटों पर चुनावी कमान संभाल रहे हैं। मुख्यमंत्री से लेकर तमाम प्रदेश स्तरीय नेताओं ने इन लोकसभा क्षेत्र में राजस्थानी प्रवासी सम्मेलन के जरिए भाजपा और एनडीए समर्थक प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी गणित बिठा रहे हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रवासी राजस्थानी बाहुल्य वाली लोकसभा सीटों पर गुजरात, झारखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, हैदराबाद, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, और उत्तर प्रदेश में करीब तीन दर्जन से अधिक प्रवासी राजस्थानियों के सम्मेलन को संबोधित कर चुके हैं। राजस्थानी प्रवासी वाले सीटों पर चौथे चरण में करीब 13 सीटों पर मतदान होगा।

हार के डर से चुनावी क्षेत्र बदलने की फिराक में हैं भाजपा के कई नेता : जदयू
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में हार के डर से भाजपा के कई नेता चुनावी क्षेत्र बदलने की फिराक में हैं।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन ने सोमवार को यहां भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि लगातार मजबूत होती विपक्षी एकता और केंद्र सरकार के खिलाफ  बढ़ते जनाक्रोश से भाजपा के दिग्गज अंदर से हिल गये हैं। लोगों का कहना है  कि भाजपा के कई नेता चुनाव से पहले ही हार मान चुके हैं इसीलिए वह अभी से  ही अपना चुनावी क्षेत्र बदलने की फिराक में लग गये हैं। जनता के गुस्से को  भांपते हुए उन्हें डर है कि पुरानी सीट पर लडऩे से कहीं उनकी जमानत तक जब्त  न हो जाए।

रंजन ने कहा कि भाजपा के नेताओं को जनाक्रोश के  अलावा अपनी खुद की पार्टी के नेताओं से भी खतरा महसूस हो रहा है। दरअसल खुद  को पूरी पार्टी अनेक खेमों में बंटी हुई है। संगठन के भीतर हर बड़े  नेता ने अपना एक अलग संगठन बनाया हुआ है, जो दूसरे नेता का पत्ता काटने में  लगा रहता है। भाजपा नेताओं को डर है कि उनकी पार्टी के प्रतिद्वंद्वी भी  उनकी हार का एक बड़ा कारण बन सकते हैं।

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस ने साधा निशाना- पैसे से चुनाव जीतने की बात करने वाले भाजपा नेताओं पर हो कार्रवाई
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि मध्य प्रदेश में मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के जो नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और पैसे के बल पर चुनाव जीतने की बात कर रहे हैं उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शोभा ओझा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इस चुनाव में भाजपा बुरी तरह से हार रही है इसलिए उसके नेता, जनता को तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एक वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि जिस बूथ पर भाजपा को ज्यादा वोट पड़ेगा, उनके बूथ प्रभारियों को 25 लाख रुपए देंगे। एक अन्य वीडियो में कैलाश विजयवर्गीय ये कहते दिख रहे हैं कि जिस बूथ पर कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिलेगा उस बूथ के प्रभारी को मैं 51 हजार रुपए ईनाम दूंगा। यहां एक सवाल ये भी उठता है कि भाजपा के इन नेताओं के पास बूथ प्रभारियों को देने के लिए इतने पैसे कहां से आए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को लाखों रुपए देने की बात जब सामने आई, तो इसकी शिकायत मुख्य चुनाव आयोग और राज्य चुनाव आयोग से की गई। चुनाव आयोग ने इसकी जांच कर गोविंद सिंह राजपूत पर प्राथमिकी दर्ज की है।

उन्होने कहा कि राज्य सरकार में जो मंत्री तथा भाजपा नेता पैसे के बल पर चुनाव जीतने की बात कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। राजपूत पैसा देकर चुनाव जीतने की बात कर रहे हैं इसलिए उनको तुरंत बर्खास्त कर चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए और उनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी जवाब मांगा है।