technical glitch - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रनवे टच करते ही फिर उड़ी फ्लाइट, 12 मिनट तक हवा में अटकी रहीं 147 यात्रियों की सांसें
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह उस समय यात्रियों की सांसें थम गईं जब मुंबई से आई फ्लाइट पहली कोशिश में लैंड नहीं हो पाई और रनवे को छूने के बाद दोबारा हवा में उड़ान भरनी पड़ी। विमान में क्रू मेंबर्स सहित कुल 147 लोग सवार थे। करीब 12 मिनट तक विमान हवा में मंडराता रहा, जिसके बाद दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट ने सुबह 7:37 बजे मुंबई से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। तय समय के अनुसार विमान सुबह करीब 9:20 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा और पायलट ने लैंडिंग का प्रयास किया। लेकिन तकनीकी या ऑपरेशनल कारणों से विमान की सही तरीके से लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। ऐसे में पायलट ने सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए रनवे को टच कराने के तुरंत बाद विमान को दोबारा टेकऑफ करा दिया और फ्लाइट को गो-अराउंड पर रखा।

इसके बाद कुछ देर तक विमान को हवा में रखते हुए दोबारा लैंडिंग की तैयारी की गई। करीब 12 मिनट बाद सुबह लगभग 9:32 बजे दूसरी कोशिश में पायलट ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई। विमान के सुरक्षित उतरते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे। पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एक स्थानीय मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की खराबी को लेकर विवाद गहरा गया है जिससे मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के नेता अंकुश काकडे ने आरोप लगाया कि ईवीएम में खराबी होने के कारण पहली तीन वोट बिना किसी समस्या के दर्ज हुई लेकिन चौथे मतदान के दौरान संकेतक बत्ती नहीं जली।

उन्होंने दावा किया कि इससे इस संदेह उत्पन्न होता है कि मतदान ठीक से दर्ज हुआ या नहीं और इससे मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता पर चिंताएं बढ़ गई हैं।

काकडे ने ईवीएम पर प्रदर्शित समय में विसंगति की भी बात की और कहा कि मशीन पर सुबह 7:44 बज रहे थे जो वास्तविक समय से लगभग 14 मिनट आगे थे। उन्होंने तर्क दिया कि इस प्रकार की विसंगतियां चुनाव प्रक्रिया पर विश्वास को और कमजोर करती है।

काकडे ने तत्काल कार्रवाई का आग्रह करते हुए चुनाव प्रशासन से इस मामले की गहन जांच करने और स्थिति स्पष्ट करने का आह्वान किया। इन आरोपों के बाद पुणे चुनावों में ईवीएम की विश्वसनीयता एवं प्रामाणिकता पर बहस तेज होने की संभावना है और अब सबका ध्यान चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया पर केंद्रित है।

चंडीगढ़ की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण रद्द, देरी और रद्दीकरण से यात्रियों में नाराज़गी
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह यात्रियों को दो एयरलाइनों की उड़ानें रद्द और देरी से होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो एयरलाइन ने जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली सुबह 5:50 बजे की फ्लाइट रद्द कर दी। जानकारी के अनुसार, इंडिगो का एक विमान दो दिन पहले तकनीकी खराबी के कारण सेवा से बाहर है, जिससे रोजाना फ्लाइट संचालन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को भी जयपुर से उदयपुर और इंदौर की दो फ्लाइटें रद्द रही थीं।

वहीं, स्पाइसजेट की पुणे जाने वाली सुबह 5:05 बजे की फ्लाइट तकनीकी कारणों से रवाना नहीं हो सकी। यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ रहा है। एयरलाइन ने बताया कि अब यह फ्लाइट सुबह 9:30 बजे तक पुणे के लिए रवाना हो सकेगी। लगातार फ्लाइट रद्द और देरी से यात्रियों में नाराज़गी बढ़ रही है।

Jaipur Airport : एयरपोर्ट पर सर्वर में तकनीक खराबी, यात्री परेशान
जयपुर। देश के सभी एयरपोर्ट पर चलने वाले माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे तकनीकी खराबी हो गई। इसके चलते विमानो का संचालन प्रभावित हुआ। इसे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि जयपुर एयरपोर्ट पर मैन्युअल सिस्टम से भी काम किया जा रहा है।

एयरपोर्ट पर माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर आज सुबह अचानक ठप हो गया। इस कारण एयरपोर्ट पर कम्प्यूटर काम नहीं कर रहे। इससे ऑनलाइन बोर्डिंग पास जारी करने में दिक्कत हो रही है। इसके चलते एयरपोर्ट पर एयरलाइंस के काउंटर्स पर यात्रियों की कतारें लग गई। बोर्डिंग पास मैन्युअली जारी करने में भी अधिक समय लग रहा है।

जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि आईटी आउटेज ने एयरपोर्ट संचालन को प्रभावित किया है।  जिसका असर देशभर में उड़ानों पर पड़ रहा है। इस दौरान बुकिंग, चेक-इन, बोर्डिंग पास और उड़ानों तक पहुंच प्रभावित होने की संभावना है। हम संचालन को प्रबंधित करने और देरी को कम करने के लिए एयरलाइनों के साथ सहयोग कर रहे हैं।

जयपुर आए अथॉरिटी चेयरमैन
वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी चेयरमैन संजीव कुमार एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से जयपुर आए हैं। वे एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़ी एक बैठक में भाग लेंगे।

सर्वर ठप होने से फ्लाइट संचालन में देरी
एयरलाइंस के सर्वर ठप होने के कारण जयपुर से 4 फ्लाइट लेट हुई इनमे एयर इंडिया की जयपुर से दोपहर 1:35 मुंबई की फ्लाइट दोपहर 2 बजे, इंडिगो की चंडीगढ़ की दोपहर 1:45 के बजाय 2:35 बजे, विस्तारा की मुंबई की दोपहर 2 के बजाय 2:25 बजे और इंडिगो की चेन्नई की दोपहर 2:05 के बजाय 3:25 बजे हो रवाना होगी।

चार फ्लाइट रद्द, 9 देरी से रवाना
सर्वर डाउन होने के कारण इंडिगो एयरलाइंस की जयपुर से हैदराबाद, जयपुर से बेंगलुरु, जयपुर से दिल्ली और जयपुर से चंडीगढ़ जाने व आने वाली फ्लाइट का संचालन रद्द रहा।

इसी प्रकार एयर इंडिया की जयपुर से अयोध्या, एयर एशिया की जयपुर से हैदराबाद, एयर एशिया की जयपुर से दिल्ली, इंडिगो की जयपुर से बेंगलुरु, इंडिगो की जयपुर से मुंबई, इंडिगो की जयपुर से लखनऊ, इंडिगो की जयपुर से जोधपुर, इंडिगो की जयपुर से सूरत और इंडिगो की जयपुर से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट देरी से संचालित हुई।

प्लांट बनकर तैयार लेकिन 2 साल से चालू होने के इंतजार में
कोटा। कोटा शहर के सीवरेज पानी के निवारण के लिए धाकड़खेड़ी स्थित सीवरेज वाटर ट्रिटमेंट प्लांट कि क्षमता को 20 एमएलडी से बढ़ाकर 60 एमएलडी करने के लिए राजस्थान शहरी आधारभूत परियोजना के तहत अतिरिक्त 40 एमएलडी के नए प्लांट का निर्माण किया गया था, प्लांट बनकर तो तैयार हो गया लेकिन उसे सीवरेज पानी के निवारण के लिए अभी तक चालू नहीं किया जा सका है। जिससे करोडों कि लागत से बना ये प्लांट यूंही पड़ा हुआ है।

100 करोड़ की लागत से निर्माण
कोटा के बढ़ते क्षेत्रफल और शहरी ईलाके को देखते हुए राजस्थान शहरी आधारभूत परियोजना के तहत शहर में तीन नए सीवरेज पानी के निवारण के लिए प्लांट का प्रस्ताव बनाया गया था जिसमें राजीव गांधी नगर में 2 एमएलडी, चन्द्रेसल में 15 एमएलडी और धाकड़खेड़ी में मौजूदा स्थित युआईटी द्वारा संचालित 20 एमएलडी के प्लांट कि क्षमता को 40 एमएलडी नए प्लांट का निर्माण कर 60 एमएलडी तक बढ़ाना था जहां इस प्लांट कि लागत करीब 100 करोड़ थी। इस प्लांट में सीवरेज के पानी का पूर्ण निवारण किया जाना तय था। इन तीनों स्थानों पर प्लांटों का निर्माण कार्य वर्ष 2021 में पूरा कर 2 प्लांटों राजीव गांधी नगर और चन्द्रेसल को तो चालू कर लिया गया लेकिन धाकड़खेड़ी स्थित प्लांट कि सीवरेज पाइप लाइन में देवली अरब रोड पर कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण इसे चालू नहीं किया जा सका और ये प्लांट 2 साल से बस धूल खा रहा है। निर्माता कम्पनी के मुताबिक तकनीकी खामी को तो दूर कर लिया गया है लेकिन चालू करने कि आदेश प्रक्रिया में हैं।

बोरखेड़ा और आस पास के करीब 3 लाख लोगों को फायदा
इस प्लांट से बोरखेड़ा, थेकड़ा और उसके आसपास के इलाकों के सिवरेज के पानी का निवारण किया जाना है जिससे सड़कों और गलियों कि नालियों से गन्दे पानी को दूर किया जा सके। इन इलाकों में शहर कि दो से तीन लाख लोगों कि जनसंख्या है जिनकी दस से बारह कॉलोनीयां इससे सीधी जुड़ी हैं और इस प्लांट से सीवरेज के पानी को साफ कर उसे वापस चंबल नदी में छोड़ा जाएगा। लेकिन इस प्लांट के बंद रहने के कारण कॉलानीयों के सीवरेज का पानी का अभी तक निवारण नहीं हो पा रहा है।

खाद और बिजली का उत्पादन
इस प्लांट के चालू होने के बाद पूरी क्षमता पर प्लांट से बनने वाली बायो गैस से 6000 किलो वाट बिजली का उत्पादन होगा जो प्लांट के लिए स्वत: ही बिजली उपलब्ध करेगा और साथ ही पानी के निवारण के पश्चात निकले अवशेष का शोधन कर उससे खाद और फर्टिलाइजर बनाए जाएगें जो खेतों के लिए आॅर्गेनिक खाद का काम करेगें। जिसका सरकार के निर्देशानुसार उपयोग किया जाएगा। प्लांट उपयोग में आने वाली बिजली को संधारित कर बाकि को जेवीवीएनएल को सप्लाई करेगा। वहीं इस प्लांट से पूर्व उपस्थित 20 एमएलडी के प्लांट के भी अपने पूर्ण क्षमता पर चलने कि आवश्यकता है जो अभी यूआईटी के अधीग्रहण में है।

प्लांट पूरी तरह बनकर तैयार है, देवली अरब रोड पर स्थित एक ब्लॉक में तकनीकी खराबी के चलते इसे चालू नहीं किया जा सका था। उस खराबी को ठीक कर लिया गया है और प्लांट को जल्द ही चालू कर लिया जाएगा। 20 एमएलडी के अन्य प्लांट को हैण्डआॅवर के लिए यूआईटी को प्रत्र भी लिखा जा चुका है।
- मनोज सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, हेत्वी इन्फ्राप्रोजेक्ट