kavi sammelan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ठहाकों और रंगों के संग सजा हास्य कवि सम्मेलन 2026, होली स्नेह मिलन में उमड़ा उत्साह
जयपुर। श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर द्वारा आयोजित हास्य कवि सम्मेलन – 2026 एवं होली स्नेह मिलन का आयोजन जवाहर नगर स्थित तक्षशिला ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। पूरे सभागार में रंग, उमंग और ठहाकों की गूंज सुनाई दी।

समाज महामंत्री सीए रोहित परवाल ने बताया कि देश के ख्यातनाम कवियों—शशिकांत यादव, गौरव शर्मा, दीपिका माही, राजकुमार बादल, रामबाबू सिकरवार, दीपक पारीक, सपना सोनी एवं प्रहलाद चांडक—ने हास्य, व्यंग्य, गीत और ग़ज़लों की शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। उनकी रचनाओं ने माहौल को उत्सवमय बना दिया और दर्शक लगातार तालियों से उनका उत्साहवर्धन करते रहे।

समाज अध्यक्ष उमेश सोनी ने अपने संबोधन में समाज के विकास हेतु किए जा रहे नवाचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज अब केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, सेवा, संगठन और युवा सहभागिता के क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए समाज को और अधिक संगठित एवं प्रगतिशील बनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम संयोजक मनीष मोदानी ने बताया कि फागोत्सव के अंतर्गत प्रस्तुत होली गीतों और सांस्कृतिक झलकियों ने वातावरण को और अधिक रंगीन बना दिया। मातृशक्ति और युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी आयोजन की विशेष आकर्षण रही।

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों एवं समाज बंधुओं के लिए ठंडाई और अल्पाहार की व्यवस्था की गई। लगभग 1500 से अधिक समाज बंधुओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम का यूट्यूब के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया गया, जिससे देश-विदेश में बसे समाजजन भी इस उत्सव से जुड़ सके। अंत में पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

गोल्डन जुबिली: 28 फरवरी को जयपुर के दीप स्मृति भवन में होगा 50वां महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन, हास्य व्यंग्य कविता रसिक श्रोता होंगे आमंत्रित
जयपुर। एक अल्प अंतराल के बाद जयपुर शहर  में पुनः परंपरागत तरीके से महामूर्ख सम्मेलन के 50वे स्वर्ण जयंती संस्करण का आयोजन 28 फरवरी को शाम 7.30 बजे होगा। इस स्वर्ण जयंती संस्करण का आयोजन मानसरोवर के शिप्रा पथ स्थित दीप स्मृति भवन में होगा।

जयपुर की जनता के मनोरंजन को समर्पित इस कवि सम्मेलन में परंपरानुसार पांच पंच परमेश्वर बनाए जाते रहे है। इस स्वर्ण जयंती संस्करण में पंच परमेश्वर के रूप में नामी बिल्डर मदन यादव एवं सुभाष अग्रवाल की अध्यक्षता में इस परम्परा का निर्वहन प्रस्तावित है। आयोजकों ने बताया परम्परागत तरीके को अपनाते हुए इस संस्करण में भी जयपुर शहर के सभी हास्य व्यंग्य कविता रसिक श्रोता आमंत्रित रहेंगे।

होली फाग महोत्सव और हास्य कवि सम्मेलन आयोजित, चंग की थाप पर महिलाओं ने किया नृत्य
जयपुर। राजस्थान उत्तराखंड सभा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से पांच्यावाला में उत्तराखंडी फाग महोत्सव और होली हास्य कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इससे पहले कार्यक्रम में उत्तराखंड संस्कृति प्रेमी, सैकड़ों उत्तराखंडी महिला और पुरुषों ने पहुंचकर खड़ी होली, बैठकी होली, होली नुक्कड़ नाट्य, झोड़ा और गीत संगीत का आनंद लिया। सभा पदाधिकारियोंए सदस्यों ने बैठकी होली ‘नदी जमुना के तीर कदम चढ़ी... ‘शिव के मन माही बसे अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सबका मनोरंजन किया। साथ ही हास्य कवि सम्मेलन में कवि महावीर पटवाल, शिशुपाल रावत, आनन्द पांडे, मोहन सिंह रावत ने अपनी-अपनी हास्य रचनाओं से उपस्थित लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। साथ ही अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक केक कटिंग सेरेमनी रखी गई। इसमें उपस्थित करीब 100 महिलाओं से सामूहिक केक कटवाया गया। कार्यक्रम में सी.एल. वर्मा उपस्थित रहे। सभा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस रावत ने अतिथियों का और उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया।

फाग उत्सव में चंग की थाप पर महिलाओं ने किया नृत्य
फाग उत्सव का प्रताप नगर विस्तार योजना मेंआयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने भगवान की आकर्षक झांकी सजाई और भजनों पर जमकर नृत्य किया। समाज सेवी का निदिता शर्मा बताया कि फाग उत्सव में महिलाओं ने होली के गीत गाकर माहौल भक्ति में बना दिया तथा चंग और ढोलक की थाप पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान महिलाओं ने भगवान श्री कृष्ण और राधा बनकर सभी का मन मोह लिया। भगवान श्रीकृष्ण की आरती के बाद महिलाओं प्रसाद का वितरिण किया गया। इस अवसर पर प्रियंका सोलंकी, सुमन शर्मा, अनिता वर्मा और सुनीता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जमकर नृत्य किया।

देशराग में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुए जयपुरवासी
जयपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुलाबी नगरी की शाम देशभक्ति, हास्य और वीर रस की कविताओं से सरोबार रही। दैनिक नवज्योति की ओर से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में कवियों ने गुलाबी नगरी के लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। आरम्भ में दैनिक नवज्योति के निदेशक हर्ष चौधरी ने अतिथियों का स्वगात करते हुए नवज्योति और देशराग की विकास यात्रा का उल्लेख किया। कवि सम्मेलन में महाभारत सीरियल के श्रीकृष्ण अपनी श्रीमद् भगवद् गीता मोटिवेशन स्पीच में कहा कि भारत कभी भी इंडिया नहीं रहा, इसे वापस भारत बनाने की जरुरत है।

स्टेच्यू सर्किल स्थित बीएम बिड़ला सभागार में आयोजित समरोह में हिन्दी के वैश्विक प्रचार-प्रसार के लिए दैनिक नवज्योति की ओर से स्थापित अखिल भारतीय कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी हिन्दी सेवा सम्मान 2025 महाभारत टीवी धारावाहिक में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता, मोटिवेशनल स्पीकर और पूर्व सांसद डॉ. नितीश भारद्वाज को प्रदान किया गया, जबकि नवज्योति काव्य कलश सम्मान से कोटा निवासी वरिष्ठ कवि कुंवर जावेद को प्रदान किया गया। राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में जाने माने वीर रस के कवि जगदीश सोलंकी (कोटा), गंभीर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर मजेदार तरीके से सवाल उठाने वाले सुरेश अवस्थी (कानपुर), गीतकार कुंवर जावेद (कोटा), अपने अनोखे अंदाज में प्रहार करने वाले व्यंग्य के साथ हास्य समाहित कर विसंगतियों पर प्रहार करने वाले संजय झाला (जयपुर), लाफ्टर चैलेंज बिजेता सुरेश अलबेला (कोटा) और मारवाड़ी में श्रोताओं को लोटपोट करने वाले सुनील व्यास ने एक से बढ़कर प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया।

कवि सम्मेलन में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, नगर निगम हेरिटेज की महापौर कुसुम यादव, नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा, विधायक कालीचरण सराफ, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व लोकायुक एसएस कोठारी, उपभोक्ता आयोग के चेयरमैन ग्यारसीलाल मीणा, जस्टिस देवेंद्र कछावा, एयरपोर्ट निदेशक चरण सिंह, भारत सरकार के सीनियर अधिवक्ता संजय मेहला, जस्टिस जे आर गोयल, आईएएस प्रवीण गुप्ता, डॉ समित शर्मा, सुबीर कुमार, विधायक महेंद्र पाल सिंह, आरएएस श्याम सुंदर विश्नोई, गणेश मंदिर महंत कैलाश शर्मा सहित शहर के अन्य गणमान्य लोगों उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ नीतीश भारद्वाज ने मोटिवेशन स्पीच दिया।

बिड़ला सभागार में दैनिक नवज्योति का राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आज, हास्य और व्यंग्य की कविताओं से लोट-पोट होंगे लोग
जयपुर। प्रदेश की राजधानी जयपुर के बाशिंदे रविवार को वीर रस की कविताओं से सरोबार होने के साथ ही हास्य और व्यंग्य की कविताओं से लोट-पोट होंगे। इतना ही नहीं वे कॉमेडी से भरपूर कविताओं से गुदगुदाएंगे और देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत होंगे। यह मौका दैनिक नवज्योति की ओर से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कवि सम्मेलन देशराग में मिलेगा। इस कवि सम्मेलन में महाभारत सीरियल के श्रीकृष्ण अपनी श्रीमद् भगवद् गीता मोटिवेशन स्पीच भी देंगे। दैनिक नवज्योति के निदेशक हर्ष चौधरी ने बताया कि यह कवि सम्मेलन 26 जनवरी को शाम छह बजे स्टेच्यू सर्किल स्थित बीएम बिड़ला सभागार में शुरू होगा। इसमें हिन्दी के वैश्विक प्रचार-प्रसार के लिए दैनिक नवज्योति की ओर से स्थापित अखिल भारतीय कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी हिन्दी सेवा सम्मान 2025 महाभारत टीवी धारावाहिक में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता, मोटिवेशनल स्पीकर और पूर्व सांसद डॉ. नितीश भारद्वाज को प्रदान किया जाएगा।

नवज्योति काव्य कलश सम्मान से कोटा निवासी वरिष्ठ कवि कुंवर जावेद को प्रदान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में जाने माने वीर रस के कवि जगदीश सोलंकी (कोटा), गंभीर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर मजेदार तरीके से सवाल उठाने वाले सुरेश अवस्थी (कानपुर), गीतकार कुंवर जावेद (कोटा), अपने अनोखे अंदाज में प्रहार करने वाले व्यंग्य के साथ हास्य समाहित कर विसंगतियों पर प्रहार करने वाले संजय झाला (जयपुर), लाफ्टर चैलेंज विजेता सुरेश अलबेला (कोटा) और मारवाड़ी में श्रोताओं को लोटपोट करने वाले सुनील व्यास (कांकरोली) अपनी प्रस्तुतियां देकर गुलाबीनगर की जनता को गुदगुदाएंगे।

दैनिक नवज्योति का राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 'देशराग' 27 जनवरी को
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। दैनिक नवज्योति की ओर से गणतंत्र दिवस की संध्या पर हर साल आयोजित होने वाला राष्ट्रीय कवि सम्मेलन देश राग इस बार 27 जनवरी को होगा। इस कवि सम्मेलन में हिन्दी के वैश्विक प्रचार-प्रसार के लिए दैनिक नवज्योति की ओर से स्थापित अखिल भारतीय कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी हिन्दी सेवा सम्मान-2024 प्रख्यात कवि जयपुर निवासी संजय झाला को दिया जाएगा। इसके साथ ही नवज्योति काव्य कलश सम्मान अलवर निवासी वरिष्ठ ओजस्वी कवि विनीत चौहान को प्रदान किया जाएगा। दैनिक नवज्योति के निदेशक हर्ष चौधरी ने बताया कि 27 जनवरी की शाम छह बजे से जयपुर के स्टेच्यू सर्किल स्थित बीएम बिड़ला सभागार में होने वाले इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में फिल्म कलाकार यशपाल शर्मा (मुम्बई), सुरेंद्र शर्मा (दिल्ली), चिराग जैन (दिल्ली), अरुण जैमिनी (दिल्ली), मनीषा शुक्ला (दिल्ली), विनीत चौहान (अलवर) और संजय झाला (जयपुर) अपनी प्रस्तुतियां देकर गुलाबीनगरी की जनता को गुदगुदाएंगे।

राजस्थानी व हाड़ौती अटल कवि सम्मेलन करवाने के संबंध में दिया ज्ञापन
कोटा। नगर निगम कोटा उत्तर और दक्षिण की ओर से दशहरे मेले के दौरान राजस्थानी अटल कवि सम्मेलन नहीं करवाने के संबंध में नगर निगम कोटा उत्तर के भाजपा पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन दिया।  मेला अधिकारी के ढाई घंटे तक निगम कार्यालय नहीं पहुंचने पर पार्षद उनके कक्ष के बाहर धरने पर ही बैठ गए बाद में अतिरिक्त महिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कोटा उत्तर के भाजपा व निर्दलीय पार्षदों ने राष्ट्रीय दशहरा मेला अधिकारी को राजस्थानी कवि सम्मेलन व हाड़ौती अटल कवि सम्मेलन इस बार नहीं करवाने के संबंध में पार्षदों ने मिलकर ज्ञापन दिया जिसमें कहा कि राजस्थानी कवि सम्मेलन व हाड़ौती कवि सम्मेलन हमारी सांस्कृतिक धरोहर है जिसको सुनने के लिए राजस्थान वह हाड़ौती के श्रोता गण, कविता प्रेमी, साहित्य प्रेमी आते हैं जो सुबह तक सुनते हैं । यह  दशहरे मेले का मुख्य कार्यक्रम है यह हमारी 43 साल पुरानी परंपरा रही है। राजस्थानी कवि सम्मेलन व हाडौती कवि सम्मेलन के कार्यक्रम नहीं करवा कर प्रशासन मेले का स्वरूप बिगाड़ रहा है ।

पार्षद नवल सिंह हाडा ने बताया कि वह काफी देर तक मेला अधिकारी व कोटा  नगर निगम उत्तर के आयुक्त अनुराग भार्गव का इंतजार करते रहे लेकिन मेला अधिकारी जब करीब 2.30  घंटे तक नहीं पहुंचे तब पार्षद धरने पर बैठ गए। बाद मे मुख्य अभियंता व अतिरिक्त मेला अधिकारी प्रेम शंकर शर्मा आयुक्त के कक्ष में आए और ज्ञापन लिया। शर्मा ने  विश्वास दिलाया की मेला दशहरा जैसे पहले लगता था इस बार भी वैसे ही लगेगा