BAP - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रुपए लेकर फरार हुए आरोपी पकड़ में नहीं आए तो एसीबी ने अपनाई टेड्रिशनल पुलिसिंग
जयपुर। भारत आदिवासी पार्टी (बाप) के विधायक जयकृष्ण पटेल की ओर से ली गई 20 लाख रुपए घूस की राशि को उसका पीए रोहिताश्व उर्फ रोहित मीणा लेकर फरार हुआ था। वह विधायक आवास से बेसमेंट से स्कूटी से रुपयों को लेकर फरार हो गया। जब उसने बैग चैक किया तो उसमें एसीबी की ओर से जीपीएस सिस्टम रखा था, जो उसने जगतपुरा में फेंक दिया। पीछा कर रही टीम ने जीपीएस बरामद कर लिया है। एसीबी की टीम लगातार पीछा करती रही और रात करीब आठ बजे जगतपुरा में रुपए लेकर फरार हुए पीए रोहित के मामा जसंवत के घर पहुंच गई लेकिन तब तक जसवंत घर से रुपए लेकर भाग चुका था।

टीम लगातार अलर्ट रही और सोमवार सुबह आठ बजे जसवंत को उसके घर से पकड़ लिया। टीम ने जब उससे पूछताछ की तो 20 लाख रुपए की रकम के बारे में पूरी जानकारी दे दी और टीम ने वो रुपए जगराम के घर जाकर बरामद कर लिए। एसीबी के अधिकारियों का कहना है कि जगराम को नहीं पता था कि रुपए घूसखोरी के हैं।

नंगे पैर लाए
एसीबी की टीम सोमवार करीब डेढ़ बजे विधायक जयकृष्ण को लेकर एसीबी कोर्ट पहुंची। इस दौरान विधायक नंगे पैर थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वकीलों की हड़ताल होने के कारण विधायक को पैदल लाया जा रहा था, तभी उनकी चप्पल टूट गई। बाद मेंं चप्पल की व्यवस्था कर दी गई थी।

आज खुलेगा सीसीटीवी का सर्वर
जांच अधिकारी संदीप सारस्वत ने बताया कि विधायक आवास के सभी सीसीटीवी के संबंध में बनाया गया सर्वर रूम बंद कर दिया है। उसमें कुछ तकनीकी खामी आ रही है। सीसीटीवी 1970 के रिकॉर्ड पर पहुंच रहा है जबकि 1970 का कोई रिकॉर्ड ही नहीं है। ऐसे में तकनीकी टीम और एफएसएल की मौजूदगी में सर्वर को खुलवाया जाएगा।

एक ही सीरीज के मंगाए नए नोट
एसीबी ने इस ट्रेप में कोई कोताही नहीं बरती। इसके लिए एसीबी ने 20 लाख रुपए के नए-नए नोट की व्यवस्था की। ये सभी नोट एक ही सीरीज के थे और नोटों के साथ बैग में जीपीएस भी लगा दिया।

टीम ने बरामद किए रुपए
विधायक जयकृष्ण को गिरफ्तार करने के बाद डीआईजी राहुल कोटोकी के निर्देशन में टीमों को रुपए बरामद करने के लिए लगाया गया। इन टीमों में एसएसपी ज्ञान प्रकाश नवल, एएसपी संदीप सारस्वत, डिप्टी एसपी अभिषेक शर्मा, वरिष्ठ सहायक हिमांशु, एसआई रतनदीप, हैड कांस्टेबल अशोक, अनिल यादव शामिल रहे। इस टीम ने रुपए बरामद किए।

राजस्थान में आदिवासी क्षेत्र की 'बीएपी' बनी तीसरे नम्बर की पार्टी, कांग्रेस के कमजोर होने से हुआ पार्टी का उदय
जयपुर। राजस्थान में चुनाव के वक्त तीसरे मोर्चे के दल हमेशा राजस्थान में अपनी सरकार बनाने का दावा करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद इन दलों के खुद केसमीकरण बदल जाते हैं। खास बात यह है कि इन दलों के समीकरण बदलने में सबसे ज्यादा कांग्रेस पार्टी की भूमिका रहती है।
राजस्थान में तीसरे मोर्चे के दलों में बीएसपी, आप, आरएलपी, बीएपी, लोजपा, इनेलो आदि पार्टियां मुख्य रूप से सक्रिय हैं, लेकिन हर चुनाव में इनके समीकरण अलग होते हैं। इस बार आदिवासी क्षेत्र की बीएपी पार्टी तीसरे प्रमुख दल के रूप में उभरी है। इससे पहले दो विधानसभा चुनाव में बीएसपी पार्टी उभरी थी। आरएलपी पार्टी का वजूद भी सामने आया, लेकिन यह भी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी। इस बार आदिवासी क्षेत्रों में बीएपी पार्टी ने 4 विधायक और एक सांसद सीट जीतकर भाजपा और कांग्रेस के बाद अपना वजूद दिखाया। सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी ने कुछ प्रभाव दिखाया था, लेकिन इस चुनाव में यह प्रभाव फीका रहा।

तीसरे मोर्चे के दलों की स्थिति में कांग्रेस की रही महत्वपूर्ण भूमिका:
राजस्थान में तीसरे मोर्चे के दलों के विस्तार में हमेशा कांग्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। जिन क्षेत्रों में कांग्रेस कमजोर हुई, वंहा ये क्षेत्रीय दल सीट जीत पाए। आदिवासी क्षेत्रों में कांग्रेस का जिन सीटों पर सालों तक वर्चस्व रहा, वंहा कांग्रेस जब कमजोर हुई तो बीएपी जैसी पार्टियों का उदय हुआ। बीएसपी जैसी पार्टियों को भी राजस्थान में इसी वजह से कई बार जीत नसीब हुई। दूसरा पहलू यह भी है कि भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस ने तीसरे मोर्चे के दलों में बीएपी, आरएलपी जैसे दलों से गठबंधन किया तो उन्हें लोगों के बीच पकड़ बनाने में आसानी रही। अधिकांश क्षेत्रीय दलों का वोट बैंक और कांग्रेस का वोट बैंक एक ही रहा है। लिहाजा राजस्थान में क्षेत्रीय दलों का वजूद भाजपा से अधिक कांग्रेस पर ही ज्यादा निर्भर रहा है।

चौरासी विधानसभा उपचुनाव में बीएपी ने दर्ज की जीत
जयपुर। उपचुनाव में चौरासी सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार अनिल कुमार कटारा ने जीत हासिल की है। कटारा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी कारी लाल ननोमा को 24 हजार 370 मतों से हराकर यह जीत प्राप्त की और यह सीट बरकरार रखी।

कटारा को 89 हजार 161 मत मिले, जबकि ननोमा ने 64 हजार 791 मत हासिल किए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी महेश रोत को केवल 15 हजार 915 मत ही मिले। उपचुनाव में 3144 मत नोटा में पड़े।

कड़े मुकाबले वाली बांसवाड़ा और जालौर सीट पर मोदी का दौरा : बांसवाड़ा में भाजपा का पहली बार बाप पार्टी से मुकाबला
जयपुर। दूसरे चरण में राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान 26 अप्रैल को होने हैं। पहले चरण के चुनाव प्रचार में मोदी पांच लोकसभा सीटों को साधने आए थे। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार की शुरूआत उन्होंने बांसवाड़ा और जालौर से की है। बांसवाड़ा में पिछली बार भाजपा के कनकमल कटारा प्रत्याशी थे और जीत कर सांसद बने थे। तब यहां मुकाबला कांग्रेस से था लेकिन इस बार यहां भाजपा का पहली बार बाप यानी भारत आदिवासी पार्टी से चुनावी मुकाबला है। कांग्रेस ने यहां बाप कोगठबंधन में सीट तो दी है, लेकिन कांग्रेस के अरविन्द डोमार ने पार्टी के निर्णय के विपरीत मैदान में अपनी मौजूदगी बरकरार रखी है। भाजपा ने यहां कांग्रेस से भाजपा में आए बागीदौरा के पूर्व विधायक महेन्द्रजीत सिंह मालवीय को मैदान में उतारा है। भाजपा ने यहां आदिवासी पार्टी के सामने आदिवासी वर्ग के ही बड़े चेहरे माने जाने वाले मालवीय पर भरोसा जताया है। यहां आदिवासी वर्ग के वोट की अहमियत के चलते मोदी सभा करने आए हैं। वहीं दूसरी ओर जालौर में भी उनकी रविवार को सभा हुई है। जालौर में भी भाजपा पिछले चुनाव में जीती थी और देवजी पटेल सांसद बने थे। लेकिन इस बार पार्टी ने नए चेहरे सिरोही के पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी को टिकट देकर आम कार्यकर्ताओं को तवज्जो देने का मैसेज दिया है। यह सीट हॉट इसलिए भी बनी हैं कि यहां पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। खुद गहलोत रणनीतिकार बने हैं। पिछली बार वैभव जोधपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन भाजपा के गजेन्द्र सिंह शेखावत से चुनाव हार गए थे। जालौर सीट पर गहलोत की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। इसलिए इस सीट पर मुकाबला कांटे का बना है। यहां मोदी के आने से भाजपा को उम्मीद है कि उन्हें फायदा होगा और फिर से वे इस सीट पर अपनी जीत बरकरार रख सकेंगे।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा और बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने दिया बीएपी को समर्थन
जयपुर। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के दो पार्टियों से गठबंधन के बाद नामांकन वापसी से पहले भारतीय आदिवासी पार्टी को समर्थन दे दिया है। भारतीय आदिवासी पार्टी की ओर से बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र से राजकुमार रोत को मैदान में उतारा गया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से महेन्द्रजीत सिंह मालवीय मैदान में है। कांग्रेस पार्टी ने नामांकन के आखिरी दिन अर्जुन बामनिया को टिकट दिया था लेकिन उन्होने नामांकन दाखिल नहीं किया। अब कांग्रेस नेे भारतीय आदिवासी पार्टी को समर्थन देने का एलान किया है। ऐसे में भारतीय आदिवासी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला होगा।

बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में भी दिया समर्थन
कांग्रेस पार्टी ने डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा के अलावा बागीदौरा में हो रहे उपचुनाव में भी भारतीय आदिवासी पार्टी को समर्थन दिया है। ऐसे में वहां भी भाजपा और बीएपी के बीच सीधा मुकाबला होगा। महेन्द्रजीत सिंह मालवीय के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। ऐसे में इस सीट पर उपचुनाव करवाया जा रहा है।

Rajasthan Election Result: चुनावों के परिणाम जिलेवार, कौनसी पार्टी ने कहां से कितनी सीटे जीती
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनावों के परिणाम आ गए है। चुनावों के नतीजे जिलेवार जहां कुल सीटों में से कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और अन्य ने कितनी सीटे जीती है। भारतीय जनता पार्टी ने कुल 115 सीटे जीती, कांग्रेस ने 69, भारतीय आदीवासी पार्टी ने 3, आरएलडी ने 1, बसपा ने 2, आरएलपी ने 1 सीटों पर दर्ज प्राप्त की।

जिलेवार सीटों का आंकड़ा
जिले का नाम    कुल सीट    भाजपा    कांग्रेस     अन्य
जयपुर                  19           12           7         -
अलवर                  11           5            6         -
सीकर                    8            3            5         -
झुंझुनूं                   7            2            5         -
दौसा                    5            4             1         -
जोधपुर               10           8             2         -
जालौर                 5            2            2         1
पाली                   6            5            1         -
बाड़मेर                7            4            1         2
जैसलमेर            2            2             -          -
सिरोही               3            2            1           -
उदयपुर             8            6            2           -
राजसमंद          4            4            0           -
डूंगरपुर            4            1            1           2
बांसवाड़ा          5            1            4           -
चित्तौड़गढ़       5            4           -           1
प्रतापगढ़          2           1            0          1
अजमेर            8           7            1           -
नागौर             10         4           4           2
भीलवाड़ा          7          6           0           1
टोंक               4           2           2           -
बीकानेर          7           6          1            -
श्रीगंगानगर    6           2          3            1
हनुमानगढ़     5          1           3            1
चूरू               6          1          4             1
भरतपुर         7          5          0             2
धौलपुर         4           0         3             1
सवाई माधोपुर 4          2         2            -
करौली          4           2           2           -
कोटा           6           4            2           -
बूंदी             3           -           3            -
बारां            4           4          -             -
झालावाड़     4           3          1            -

Rajasthan Election Result: बाप को तीन, बीएसपी दो, आरएलपी-आरएलडी 1 सीट पर विजय
जयपुर। विधानसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे के दलों में सबसे अधिक नुकसान आरएलपी और माकपा को हुआ है। वर्ष 2018 में आरएलपी के तीन विधायक थे, लेकिन इस बार पार्टी को एक ही सीट पर संतोष करना पड़ा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल खींवसर से बामुश्किल चुनाव जीत पाए हैं। माकपा भी इस बार शून्य पर आउट हो गई। सबसे अधिक फायदा हाल ही बनी भारत आदिवासी पार्टी (बाप) को हुआ है। बाप के टिकट पर तीन विधायक विधानसभा पहुंचे हैं। इसमें धरियावाद से थावरचंद, आसपुर से उमेश मीणा और चौरासी से राजकुमार रोत ने चुनाव जीत लिया है। पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद प्रदेश में तेजी से सक्रिय हुई, लेकिन आप भी अपना खाता खोलने में नाकाम रही।
बीएसपी के दो विधायक जीते
बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर दो विधायक चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं, जिसमें सादुलपुर से मनोज न्यागली और बाड़ी से जसवंत गुर्जर शामिल हैं। वर्ष 2018 में बसपा के टिकट पर छह विधायक चुनाव जीते थे, लेकिन बाद में सभी छह विधायकों ने पाला बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर इस बार भी भरतपुर से सुभाष गर्ग ने जीत दर्ज कराई है। वहीं 2018 में माकपा के दो विधायक चुनाव जीते थे, लेकिन इस बार दोनों विधायक भी चुनावी जंग में मात खा गए हैं।

Rajasthan Assembly Election 2023: कांग्रेस और भाजपा के वोट बैंक में बाप-बीटीपी की सेंध
ब्यूरो/नवज्योति, उदयपुर।  प्रदेश में सत्ता के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले मेवाड़-वागड़ में पिछले विधानसभा चुनाव में धमक मचाने वाली भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) और हाल ही गठित भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) से दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा को उनके वोट बैंक में सेंध का खतरा सताने लगा है। किसी सीट पर इनके प्रत्याशी किसी दल को नुकसान पहुंचाएंगे, इसका आकलन फिलहाल मुश्किल है।

गत विधानसभा चुनाव में डंूगरपुर की चौरासी और सागवाड़ा सीटों को अपनी झोली में डालने वाली बीटीपी ने इस बार बारह सीट पर अपने उम्मीदवार खड़े किए है, वहीं छह माह पहले बीटीपी से अलग होकर बनी भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) ने भी जनजाति बहुल सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। ऐसे में कुछ सीटों पर कशमकश रहने की संभावना है, वहीं आम आदमी पार्टी ने भी पहली बार इस क्षेत्र में अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। बांसवाड़ा जिले में इस बार टक्कर जबर्दस्त होती दिख रही है। कांग्रेस जहां 28 वर्ष पुराना इतिहास दोहराने का ख़्वाब देख रही है, वहीं भाजपा फिर वापसी की उम्मीद में है, लेकिन बीटीपी, बाप, आप और निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस के राजनीतिक समीकरण बिगाड़ने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस के गढ़ बागीदौरा सीट पर मंत्री और कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य महेंद्रजीत सिंह मालवीया को भाजपा के साथ बीटीपी और बाप ने भी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार कर घेरने का प्रयास किया है। घाटोल विधानसभा सीट पर पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस खाता नहीं खोल सकी है। नानालाल लगातार दो चुनाव हार चुके हैं। इसके अलावा भाजपा ने यहां पूर्व सांसद मानशंकर निनामा को टिकट दिया है। हालांकि दोनों पार्टी के लिए बीटीपी, बाप और आप सहित निर्दलीय वोट बिगाड़ने को तत्पर हैं। कुशलगढ़ में पिछले चुनाव में निर्दलीय लड़ी रमीला खड़िया को पारितोषिक के रूप में टिकट मिला हैं, लेकिन इस बार उन्हें मेहनत करने की जरूरत है। हालांकि उनके सामने भाजपा के भीमा भाई डामोर को ही फिर उतारा गया है।

खेरवाड़ा में दिग्गजों के बीच बीटीपी
उदयपुर जिले की खेरवाड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित कर दिए। दोनों दलों ने फिर पुराने चेहरों को दोहराया है। कांग्रेस के दयाराम परमार और भाजपा के नानालाल अहारी के साथ बीटीपी ने युवा प्रवीण परमार को उतारा है। दूसरी ओर झाड़ोल क्षेत्र से बीटीपी के डॉ देव डामोर ताल ठोक रहे हैं। कांग्रेस ने हीरालाल दरांगी पर दांव खेला है तो भाजपा ने बाबूलाल खराड़ी पर ही भरोसा जताया है। हालांकि बाबूलाल मुरारिया यहां पर भाजपा के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं, वे भी टिकट के दावेदार थे।

डूंगपुर में बीटीपी से टूटकर बनी बाप ने चौरासी से विधायक राजकुमार रोत को उम्मीदवार बनाया है। वे 2018 विधानसभा चुनावों में बीटीपी से पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। उनके साथ सागवाड़ा से विधायक रामप्रसाद डिंडोर भी विधायक बने थे, लेकिन धरियावद के उपचुनाव के बाद से बीटीपी के दोनों विधायक पार्टी से अलग चल रहे थे। 6 महीने पहले ही दोनों विधायकों ने बीएपी नाम से नई पार्टी बना ली थी। बीएपी से राजकुमार रोत को तो टिकट मिल गया, लेकिन सागवाड़ा से विधायक रामप्रसाद डिंडोर के नाम का ऐलान पहली लिस्ट में नहीं हुआ है। आसपुर विधानसभा सीट से पिछली बार बीटीपी से उम्मीदवार रहे उमेश डामोर को ही फिर से मौका दिया गया है। ऐसे में उमेश डामोर दूसरी बार टक्कर देंगे। पिछले चुनावों में वे दूसरे नंबर पर रहे थे। सिरोही की पिंडवाड़ा सीट से मेघाराम गरासिया, उदयपुर जिले की खेरवाड़ा से विनोद कुमार मीणा, उदयपुर ग्रामीण से अमित कुमार खराड़ी, सलूंबर से जीतेश कुमार मीणा, बांसवाड़ा के घाटोल से अशोक कुमार निनामा, चित्तौड़गढ़ की बड़ी सादड़ी से फौजीलाल मीणा, प्रतापगढ़ से मांगीलाल मीणा और धरियावद से थावरचंद मीणा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।