food safety - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शुद्ध आहार–मिलावट पर वार: 650 किलोग्राम मिलावटी पनीर मौके पर नष्ट, खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई
जयपुर। शुद्ध आहार – मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में प्राप्त सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल, जयपुर प्रथम द्वारा मदीना डेयरी एंड बेकर्स, बालाजी की कोठी, चौकड़ी तोपखाना, हजूरी घाट गेट, जयपुर पर निरीक्षण की कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान मौके पर रखे गए लगभग 650 किलोग्राम पनीर के संबंध में खाद्य कारोबारकर्ता एवं फर्म मालिक मुस्तफा खान से जांच-पड़ताल की गई। पूछताछ में फर्म मालिक द्वारा पनीर को 200 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से रामगढ़, अलवर से मंगवाना बताया गया। साथ ही यह भी स्वीकार किया गया कि उक्त पनीर तेल, मिल्क पाउडर आदि से तैयार किया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत मौके से पनीर का नमूना संग्रहित किया गया तथा जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शेष लगभग 650 किलोग्राम मिलावटी पनीर को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

इस संबंध में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के क्रम में संबंधित फर्म को नोटिस जारी किया जाएगा एवं नमूना जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे संदिग्ध एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों की सूचना विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर जनस्वास्थ्य की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बेबी फ़ूड को बिना रेफ्रिजरेशन के 6 महीने तक रख सकते है सुरक्षित, BARC के रिसर्चर्स ने विकसित किया तरीका
मुंबई। बेबी फ़ूड को बिना रेफ्रिजरेशन के 6 महीने तक ताज़ा और खाने के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है। मुंबई के रिसर्चर्स ने बिना किसी प्रिजर्वेटिव के यह तरीका विकसित किया है। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) के शोधकर्ताओं ने इसमें गामा रेडिएशन की कंट्रोल्ड डोज़ का प्रयोग किया है। इस रेडिएशन से बच्चों के पोषण में एक बड़ी रुकावट को दूर किया गया है। इससे अब जो वस्तुएं बहुत जल्द खराब होने वाली फलों की प्यूरी को कमरे के तापमान पर उनके प्राकृतिक स्वाद या स्वास्थ्य लाभ को खराब किए बिना स्टोर कर सकते है। इस स्टडी से पता चला है 10 किलो ग्रे (kGy) रेडिएशन की एक खास डोज़ माइक्रोबियल स्टेरिलिटी हासिल कर सकती है, जो बैक्टीरिया, यीस्ट और फफूंदी को प्रभावी तरीके से मार देती है, जिससे फल आमतौर पर कुछ ही घंटों में खराब हो जाते हैं।

बच्चों के फूड को लेकर परिजनों में यह चिंता रहती है कि बच्चों के अंग और इम्यून सिस्टम खाने से होने वाली बीमारियों के प्रति बहुत संवेदनशील होते हैं। वहीं अगर खाने को उबालते है, तो पारंपरिक थर्मल प्रोसेसिंग से कीटाणु मर जाते है। ऐसा करने से फल में स्वाद और आवश्यक पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इसके लिए शोधकर्ताओं ने एक बेहतर तरीका खोज निकाला है। इसके लिए उन्होंने 60% सेब और 40% केले का मिश्रण बनाकर इसे सील बंद कांच के जार में पैक कर दिया। इन जार को कोबाल्ट-60 सोर्स से गामा किरणों के संपर्क में लाया गया। यह किरणें खाने से होकर निकलती है, जो हानिकारक सूक्ष्मजीवों के डीएनए को बाधित करती हैं और उन्हें बढ़ने से रोकती है। वहीं फूड नॉन-रेडियोएक्टिव और खाने के लिए सुरक्षित रहता है।

ट्रीटमेंट के बाद प्यूरी को 6 महीने तक कमरे के तापमान (28 डिग्री सेल्सियस) पर स्टोर किया गया। समय-समय पर गैस क्रोमैटोग्राफी-मास स्पेक्ट्रोमेट्री (GC/MS) के उपकरणों का उपयोग करके नमूनों की जाँच की। जांच करने का उद्देश्य फल की केमिस्ट्री में बदलाव हुआ है या नहीं यह पता लगाना था। उन्होंने पाया कि फेनोलिक एसिड की कुल मात्रा, जो शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करने वाले प्राकृतिक यौगिक हैं, स्टोरेज के दौरान वास्तव में दोगुनी से भी ज़्यादा बढ़ गई। इससे पता चलता है कि रेडिएशन ट्रीटमेंट समय के साथ फल के और भी स्वस्थ गुणों को सामने ला सकता है।

टीम ने पैनल ने 6 महीने की अवधि में प्यूरी का मूल्यांकन किया और बनावट और स्वाद के लिए लगातार इसे हाई स्कोर दिए। हीट-ट्रीटेड प्यूरी के विपरीत, इस रेडिएशन वाली प्यूरी में न तो पतलापन आया और न ही उसमें पके हुए खाने जैसी अजीब गंध आई, जिसकी वजह से अक्सर बच्चे हेल्दी खाना खाने से इनकार कर देते हैं। हालांकि इन 6 माह में प्यूरी की प्राकृतिक खुशबू चली गई। वहींभोजन का मुख्य पोषण मूल्य और सुरक्षा बरकरार रही।

राजस्थान में मिलावटी दूध पर कार्रवाई : 1150 लीटर दूध व मिलावट सामग्री नष्ट, खेमचंद यादव के पास नहीं मिला खाद्य अनुज्ञा-पत्र
जयपुर। राज्य सरकार के शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने देर रात सामोद थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई में 1150 लीटर मिलावटी दूध तथा लगभग 100 किलो मिलावट सामग्री मौके पर ही नष्ट करवाई गई। खाद्य सुरक्षा टीम ने तिगरिया गांव के पास खेमचंद यादव के ठिकाने पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान वहां मिलावटी दूध तैयार किया जा रहा था। थाना अधिकारी हनुमान सहाय और सामोद थाना पुलिस के सहयोग से आगे की कार्रवाई की गई ।

टीम ने मौके से तैयार दूध का नमूना लिया। साथ ही दूध में मिलावट के लिए इस्तेमाल हो रहे अपमिश्रक पाउडर और तेल का भी एक-एक नमूना लिया गया। खाद्य अधिकारियों ने मौके पर ही 1150 लीटर दूध और लगभग 100 किलो मिलावट सामग्री को नष्ट करवाया। बताया गया कि खेमचंद यादव के पास खाद्य अनुज्ञा-पत्र भी नहीं पाया गया। सभी नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई शाम 8 बजे शुरू होकर देर रात लगभग 1 बजे तक चली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत ने स्पष्ट कहा कि जनस्वास्थ्य के साथ किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, वीरेंद्र कुमार सिंह, विशाल मित्तल, नरेश चेजारा, नरेंद्र शर्मा और पवन कुमार गुप्ता शामिल रहे।

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान : नामी ब्रांड के नकली घी का जखीरा पकड़ा, चांदपोल बाजार में 884 लीटर नकली घी सीज
जयपुर। प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत मंगलवार को सीएमएचओ जयपुर प्रथम की फूड सेफ्टी टीम ने चांदपोल बाजार स्थित अग्रवाल रोड लाइंस पर कार्रवाई की। यहां कार्रवाई के दौरान 884 लीटर नकली घी सरस, कृष्णा, लोटस, गोरस ब्रांड सीज किया गया। सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि इस फर्म का निरीक्षण करने पर पता चला कि पैकिंग पर संदेह हो के बाद समस्त स्टॉक चैक करने पर सरस, लोटस, कृष्णा, गोरस के प्रतिनिधियों को मौके पर बुलाया गया। प्रतिनिधियों ने मौके पर उपस्थित होकर अपने घी उत्पादों को मौके पर नकली होना बताया। टीम ने मौके से उक्त सभी घी कंपनियों के कुल छह नमूने घी के लिए और मिलावट के संदेह में 884 लीटर घी सीज किया। यह घी नावां, कुचामन, परबतसर, मकराना और अन्य स्थानों पर बिकवाली के लिए जाता था।

चार क्विंटल दूषित पनीर नष्ट कराया
प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत सीएमएचओ जयपुर द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम ने मालवीय नगर में बालाजी मोड के निकट पनीर का परिवहन कर रही पिक अप गाड़ी पर कार्रवाई करते हुए लगभग 400 किलोग्राम दूषित पनीर नष्ट करवाया है। सीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा कई दिन की रेकी के बाद सोमवार देर रात को डीग से पनीर भरकर ला रही बोलेरो पिक अप गाड़ी को महल रोड पर पकड़ा। जिसमें कई बक्सों में कुल मिलाकर लगभग 400 किलोग्राम पनीर जो मात्र 240 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से जयपुर में विभिन्न दुकानों पर बेचने के लिए लाया गया था।

खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, 500 किलो नकली पनीर किया जब्त
जयपुर। खाद्य सुरक्षा एवं ड्रग कमिश्नरेट की ओर से मिलावटखोरों पर अंकुश लगाने के लिए गलता गेट के ऋषि गालव नगर में शर्मा पनीर भंडार पर कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई करते हुए 500 किलो नकली पनीर जप्त किया है।

टीम ने मौके पर ही पनीर को नष्ट कर दिया। जानकारी के अनुसार यह पनीर दुकानदार 180 रुपए प्रति किलो के हिसाब से शहर की दुकानों में सप्लाई करने की तैयारी में था। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकान दार पर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

असर खबर का - खाद्य सुरक्षा टीम ने मंदिरों के बाहर प्रसाद-भोग के लिए नमूने
कोटा। दक्षिण भारत के तिरुपति मंदिर में बनने वाले लड्डू के प्रसाद में जानवरों की चर्बी और मछली के तेल मिलाए जाने की खबरों के बाद पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं  कोटा का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की भी अलर्ट मोड पर आ गया है। मंगलवार को  शहर के विभिन्न मंदिरों के बाहर लगी प्रसाद की दुकानों, प्रसाद और भंडारे और लंगर के अलावा बड़े मंदिरों के प्रसाद की भी जांच कार्य शुरू किया गया। सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिलावट के खिलाफ अभियान के तहत मंगलवार को सात स्थानों पर निरीक्षण किया और स्थानों से सैंपल लिए। अभिहित अधिकारी एंव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जगदीश सोनी ने बताया कि शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत अभियान चलाकर मंदिरों के बाहर स्थित भोग-प्रसाद में गुणवत्ता जांचने का कार्य शुरू हो चुका है। मंगलवार को गोदावरी धाम स्थित प्रसाद की  की 7 दुकान व ठेलो का निरीक्षण किया गया यहां से दो नमूने मावे के बने प्रसाद के खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम के तहत लिए गए। साथ ही विभिन्न अस्थाई दुकानें को फूड लाइसेंस लेने हेतु पांबद किया गया। साथ ही कोटा में ही अन्य स्थानों से भी निरीक्षण कर दो नमूने नली पापड़ के लिए गए। लिए गए  नमूनो को खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला कोटा में भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियम अनुसार विधिक  कार्रवाई की जाएगी।  टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप अग्रवाल, चंद्र वीर सिंह जादौन मौजूद रहे।

नियमित चलेगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप अग्रवाल ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण इकबाल खान एवं अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा, कलक्टर डॉ रवींद्र गौस्वामी के निर्देशन में  मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न खाद्य पदार्थों सैम्पलिंग की जा रही है। यह 23 से 26 सितंबर तक निरंतर जारी रहेगी। इसके तहत गुरुद्वारा, बड़े मंदिरों के बाहर लगी प्रसाद की दुकानों की जांच कर सैंपल लिए जाएंगे।

असर खबर का - मिठाई की ट्रे पर निर्माण और अवधिपार तिथि लिखने के लिए किया पाबंद
कोटा। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चिकित्सा विभाग के खाद्य सुरक्षा दल ने रविवार को शहर के कई क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। दैनिक नवज्योति ने 21अक्टूबर को मिठाईयों पर पर अधिकांश दुकानदार नहीं लिख रहे एक्सपायरी डेट शीषर्क से खबर प्रकाशित करने के बाद खाद्य सुरक्षा टीम ने रविवार को शहर की मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण मिठाईयों की निर्माण और अवधिपार तिथि ट्रे पर लिखने के निर्देश जारी किए। जिन दुकानों पर ट्रे पर निर्माण और अवधिपार की तिथि नहीं लिखी मिली उन्हें चेतावनी देकर लिखने के लिए पाबंद किया। साथ दूबारा तिथि नहीं मिलने पर जुर्माना लगाने बात कहीं। सीमएचओं डॉ. जगदीश कुमार सोनी ने बताया कि त्यौहारों पर लोगों को शुद्ध और ताजा मिठाई ही मिले इसके लिए मिठाई दुकानदारों को मिठाई की ट्रे पर मिठाई के निर्माण की तिथि और उसके अवधिपार होने की जानकारी आवश्यक रूप से अंकित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं डिब्बा बंद पैक्ड  मिठाइयों पर भी इन निदेर्शों की पालना सुनिशित करने के लिए पाबंद किया है।

सीएमएचओ डॉ. जगदीश सोनी बताया कि टीम ने गुमानपुरा, घटोत्कच सर्कल, महावीर नगर, स्टेशन रोड  स्थित एक दर्जन से अधिक मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों के बारे में भी जानकारी दी।   मिठाई विक्रेताओं को शुद्ध, ताजी मिठाई ही बेचने की हिदायत दी गई है। टीम ने दुकानदारों को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट (एफएसएसएआई) 2006  में विधिक कार्यवाही व सजा, जुर्माने के प्रावधानों से भी अवगत कराया। साथ ही मिठाई विक्रेताओं से फूड कलर निर्धारित मात्रा में ही काम में लेने के लिए पांबद किया। ऐसा नहीं करने पर  नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी।  टीम ने मिठाई विक्रेताओं को साफ सफाई रखने, एक्सपायरी डेट की सामग्री नहीं रखने, फूड लाइसेंस डिस्प्ले करने के भी निर्देश दिए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप अग्रवाल, चंद्रवीर सिंह जादौन और सहायक गजेंद्र नागर मौजूद रहे।