working women - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अब छात्राओं व वर्किंग वूमन को कोटा में मुफ्त मिलेगा कमरा, बिजली और इंटरनेट
कोटा। दूर दराज के गांव-कस्बों व हाड़ौती के अन्य जिलों से कोटा में कमरा लेकर पढ़ने वाली छात्राओं व कामकाजी महिलाओं के लिए खुश खबरी है। अब उन्हें शहर के बीचोंबीच रहने को कमरा, बिजली-पानी और इंटरनेट तक की सुविधा मुफ्त मिल सकेगी। वहीं, शाम के वक्त टहलने व खेलने के लिए ग्राउंड भी मिलेगा। इतना ही नहीं, महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इससे छात्राओं को न केवल किराये बल्कि बिजली बिल व इंटरनेट के महंगे खर्चों से निजात मिल सकेगी।  दरअसल, कोटा संभाग के सबसे बड़े गर्ल्स कॉलेज  जेडीबी में शुरू होने जा रही है। पिछले 5 साल से बंद कन्या छात्रावास फिर से शुरू होने जा रहा है। जिसमें जेडीबी साइंस व आर्ट्स कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं को तो हॉस्टल में कमरा मिलेगा ही साथ ही शहर के अन्य शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्राएं भी हॉस्टल में रह सकेंगी। इसके अलावा कॉलेज प्रशासन द्वारा शहर में नौकरी-पेशा करने वाली महिलाओं को भी हॉस्टल में रहने को कमरा देगी। कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर अजय विक्रम सिंह चंदेल की यह अनूठी पहल बालिका शिक्षा में मील का पत्थर साबित होगी।

छात्रावास में नि:शुल्क मिलेगा प्रवेश
जेडीबी साइंस कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अजय विक्रम सिंह चंदेल ने बताया कि दिसम्बर 2023 से ही गुगल फॉर्म के जरिए आवेदन आमंत्रित कर लिए गए थे। आॅनलाइन 30 से ज्यादा आवेदन आए थे। लेकिन,  भौतिक रूप से 10 छात्राएं ही आवेदन जमा करवाने कॉलेज आई हैं। ऐसे में संख्या कम होने और कमरे अधिक होने के चलते जेडीबी साइंस व आर्ट्स की छात्राओं के अलावा अन्य कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं को भी हॉस्टल में प्रवेश दिए जाएंगे। वहीं, वर्किंग वुमन को भी यह सुविधा दी जाएगी। उन्हें कमरा, बिजली-पानी व वाईफाई की सुविधा हॉस्टल में नि:शुल्क दी जाएगी।

भोजन का खर्चा स्वयं को करना होगा वहन
प्राचार्य अजय चंदेल ने बताया कि हॉस्टल में छात्राओं को कमरा, बिजली, पानी और वाईफाई इंटरनेट की सुविधा मुफ्त दी जाएगी। हालांकि, उन्हें भोजन, सिक्योरिटी गार्ड व हॉस्टल में रहने वाली मेट का मामूली खर्चा  स्वयं वहन करना होगा। छात्राओं की संख्या बढ़ने पर हॉस्टल में इवनिंग स्पोर्ट्स गेम्स भी करवाए जाएंगे।  इसके लिए बेडमिंटन व हैंडबॉल कोर्ट भी बनवाए जाएंगे। हॉस्टल में सौलर जनरेटर भी लगे हुए हैं।

दो मंजिला हॉस्टल, 40 से ज्यादा कमरे
जेडीबी कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल दो मंजिला है। जिसमें 90 छात्राएं रह सकती हैं। हॉस्टल में करीब 40 से 45 कमरे हैं। इसमें कीचन, 2 बड़े हॉल व 1 कॉमन रूम है। इसके अलावा बड़ा आंगन हैं, जिसमें गेम्स खेल सकती हैं। कॉलेज प्रशासन ने अपने लेवल पर हॉस्टल की साफ-सफाई व मेंटिनेंस से संबंधित तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह हॉस्टल 5 फरवरी से शुरू कर दिया जाएगा। छात्राओं के आवदेन भी आ चुके हैं। वहीं, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

5 साल बाद फिर से खुल रहा
जानकारी के अनुसार, कोविड से पहले तक कॉलेज कैम्पस में हॉस्टल संचालित होता था। जिसमें जेडीबी साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स की छात्राएं रहती थीं। लेकिन, सितम्बर 2020 में कोरोना महामारी के बाद से हॉस्टल संचालन बंद कर दिया गया था। तब से अब तक छात्रावास पर ताले लगे हैं। जिसे फिर से शुरू करने के लिए कॉलेज आयुक्तालय से परमिशन मिल चुकी है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन 5 फरवरी से हॉस्टल का संचालन किया जाएगा।

मेंटिनेंस के लिए 31.31 लाख का बजट स्वीकृत
जेडीबी महाविद्यालय में स्थित दो मंजिला कन्या छात्रावास  के मेंटिनेंस के लिए कॉलेज आयुक्तालय  द्वारा 31.31 लाख रुपए का बजट स्वीकृत कर दिया गया है। जिससे छत व टॉयलेट रिपेयरिंग, रंगाई पुताई,  वाटर कूलर, आरओ, बिजली वायरगिं, पंखे लगवाने व फ्लोरिंग सहित कई आवश्यक कार्य करवाएं जाने हैं।

हॉस्टल, सभी कॉलेज छात्राओं के लिए खुला रहेगा।  हालांकि, प्राथमिकता जेडीबी साइंस व आर्ट्स की छात्राओं की है लेकिन, सीटें खाली होने से अन्य कॉलेजों में अध्ययनरत उन छात्राओं को भी एडमिशन दिए जाएंगे जो बाहर किराए पर कमरा लेकर रहती हैं। उनसे हॉस्टल में कोई किराया नहीं लिया जाएगा। बल्कि कमरा, बिजली-पानी और वाईफाई इंटरनेट की सुविधा भी नि:शुल्क दी जाएगी। लेकिन, छात्राओं को भोजन, सिक्योरिटी गार्ड व मेट का मामूली खर्चा स्वयं वहन करना होगा। वहीं, वर्किंग वुमन भी छात्रावास में रह सकेंगी। छात्राओं की संख्या बढ़ने पर हॉस्टल में इवनिंग गेम्स भी करवाए जाएंगे। शाम 6-7 बजे के बाद छात्राओं  का हॉस्टल से बाहर जाने पर रोक रहेगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
- प्रो. अजय विक्रमसिंह चंदेल, प्राचार्य जेडीबी साइंस कॉलेज

हार कभी ना तेरी होगी, जो मन में तूने ठानी...
कोटा। सुहाग की रक्षा का पर्व आज शहर भर में महिलाएं उत्साह से मनाएंगी। चुनाव के इस दौर में कामकाजी महिलाओं के लिए यह दिन भावनात्मक रुप से परेशानी पैदा करने वाला भी रह सकता है। इसका मुख्य कारण उनके कर्म करने के साथ परिवार के प्रति धर्म को भी निभाना पड़ेगा। काम के साथ अपने लिए वह कैसे समय निकाल पाएंगी। इसी के लेकर हमने शहर की कुछ प्रमुख अधिकारी महिलाओं से बात की प्रस्तुत हैं उसके अंश :

करवा चौथ पर मैनें कभी छुट्टी नहीं ली। निर्जल रहकर व्रत करती हूं। काम में पता ही नहीं चलता है। पूरा दिन कट जाता है। ये ऐसा त्यौहार जिसमें पति की लंबी आयु की कामना की जाती है। ये पति पत्नी के प्रेम का अटूट बंधन का प्रतिक है। इस दिन पति की लंबी आयु के साथ साथ साथ उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी महिलाएं कुछ संकल्प करा सकती है। हमारी संस्कृति में पत्नी पति की खुशहाली, सलामती और उसके सेहतमंद रहने के लिए कई अवसरों पर व्रत-उपवास और ईश वंदना करती है, इन्हीं में से एक बेहद खास त्यौहार है, करवाचौथ आप अपने पतिदेव की सलामती और दीघार्यु के लिए इन धार्मिक- आध्यात्मिक उपायों के साथ-साथ कुछ हेल्दी और लाइफ सेविंग गोल्डन रूल्स पर अमल करने के लिए भी प्रेरित करें तो आप दोनों की जोड़ी सदा सलामत रहेगी। हॉट स्टीम बाथ के लिए प्रेरित करें,साइकिलिंग करने को कहें, सुबह-शाम सैर-सपाटा करने को कहें,कमर के घेरे पर काबू करने के लिए व्यायाम के लिए प्रेरित करें।
- डॉ. संगीता सक्सेना, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज कोटा

पति से उपहार में मतदान का लें संकल्प
करवा चौथ सभी महिलाओं के लिए  महत्वपूर्ण त्यौहार है। सेवा में आने के बाद मैं हर वर्ष राजकीय दायित्वों के निर्वहन के साथ करवाचौथ का व्रत करती आई हूं। इस बार भी उत्साह है कि दिन भर स्वीप की गतिविधियों को आयोजित करने के साथ साथ करवाचौथ का पर्व मनाने का अवसर मिलेगा। ग्रामीण स्त्रीयों से लेकर आधुनिक महिलाओं तक सभी नारियां करवाचौथ का व्रत बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रखती हैं। यह त्यौहार पति पत्नी के मध्य अटूट संबंधों का द्योतक है। इस बार करवा चौथ पर मेरा सभी बहिनों से निवेदन है कि वे करवाचौथ पर अपने पति से उपहार के रूप में  मतदान करने का संकल्प अवश्य करवाए। 25 नवंबरको अपने पति के साथ मतदान करने जरूर जाए।
- ममता तिवाड़ी, सीईओ जिला परिषद

ड्यूटी के साथ पर्व मनाने की हो गई आदत
करवा चौथ सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा पर्व है। शादी के बाद से ही इस व्रत को करते आ रहे हैं। हर साल करवा चौथ पर व्रत करने के साथ ही आॅफि स भी जाते हैं। इस बार चुनाव व मेला भी है ऐसे में काम व ड्यूटी के साथ इस पर्व को भी उसी श्रद्धा के साथ मनाएंगे। सुबह आॅफिस आने से पहले और आॅफिस से जाने के बाद पूृजा करेंगे। रात को चांद देखकर व्रत खोेलेंगे। कई सालों से आॅफिस में ड्यूटी करते हुए  इस व्रत को करने से अब आदत हो गई है। इसलिए अधिक फर्क नहीं पड़ता है। चुनाव तो इस बार है लेकिन व्रत तो हर साल आता है। उसी तरह ड्यूटी के साथ व्रत करेंगे।
- सरिता सिंह, आयुक्त नगर निगम कोटा दक्षिण