Haridev Joshi Journalism and Mass Communication University - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
जयपुर। हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार  विश्वविद्यालय में  “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ गोपाल शर्मा रहे, जबकि मुख्य वक्ता लोककला मर्मज्ञ डॉ राजेश कुमार व्यास रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. नंदकिशोर पाण्डेय ने की और कार्यक्रम संचालन अकादमिक समन्वयक डॉ. रतन सिंह शेखावत ने किया। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम के संयोजक डॉ मनोज लोढ़ा हैं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉ राजेश कुमार व्यास ने कहा कि लोक संस्कृति के माध्यम से अभावों में भावों को संजोया गया है और लोक के आलोक को हर जगह पूजा जाता है।

मुख्य अतिथि डॉ गोपाल शर्मा ने कहा कि लोक का सीधा अर्थ लोगों से है आज लोक संस्कृति लोकतंत्र तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली है।

कुलगुरु प्रो. नंदकिशोर पाण्डेय ने लोक संस्कृति के महत्व को बताते हुए कहा कि लोक को स्वीकारते समय शास्त्र का बंधन नहीं होता और लोकगीत जनभावनाओं की अभिव्यक्ति होते हैं।

कार्यक्रम में बनस्थली विद्यापीठ के डॉ महेश मिश्रा,  वरिष्ठ रंगकर्मी पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के विलास जानवे, राजस्थान विश्वविद्यालय की प्रो. वंदना कल्ला और मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के डॉ कुंजन आचार्य ने अपने विचार रखे, साथ ही विभिन्न छात्रों और शोधार्थियों ने पत्र वाचन किया। अंतिम सत्र में डॉ. राजेंद्र प्रसाद और डॉ. शुचि चौहान ने अपने विचार रखे. विश्वविद्यालय के कुलसचिव लक्ष्मीनारायण शर्मा  ने सभी अतिथियों व श्रोताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

सरदार वल्‍लभभाई पटेल की 150वीं जयंती : यमुना प्रवाह यात्रा पहुंची हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय, संवाद कार्यक्रम में बोले प्रो पांडेय- किसानों और वंचितों के अधिकारों के संरक्षक थे सरदार पटेल
जयपुर। देश के प्रथम उप-प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री और महान स्‍वतंत्रता सेनानी सरदार वल्‍लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्‍य में देशभर में चल रहे ‘यूनिटी मार्च’ के तहत जयपुर से रवाना हुई यमुना प्रवाह यात्रा बुधवार को दहमीकलां स्थित हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय परिसर पहुंची। विश्‍वविद्यालय में यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों का विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान अपने संबोधन में कुलगुरु प्रो. नन्‍द किशोर पांडेय ने कहा कि सरदार पटेल जीवनभर किसानों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। संविधान निर्माण में भी उनकी प्रमुख भूमिका थी। देसी रियासतों का विलय करवाकर उन्‍होंने अखंड भारत के निर्माण में सबसे बड़ा योगदान दिया। प्रो.पांडेय ने कहा कि हिन्‍दी को राजभाषा के रूप में मान्‍यता दिलाने और प्रशासनिक सुधारों और प्रशासनिक संस्‍थाओं के निर्माण में भी उनके योगदान को देश कभी नहीं भूल पाएगा।

इससे पूर्व जयपुर में मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा लंबा सफर तय कर गुजरात में स्‍टैच्‍यू ऑफ लिबर्टी पर जाकर संपन्‍न होगी। विधायक कैलाश वर्मा भी कार्यक्रम उपस्थित रहे। उन्‍होंने कहा कि सरदार पटेल के योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता। यात्रा में भाग ले रहे युवाओं से आह्वान करते हुए उन्‍होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को तोड़ने की साजिश करने वाली शक्तियों से सावधान रहने की आवश्‍यकता है। कार्यक्रम का संचालन विश्‍वद्यालय के अकादमिक एवं प्रशासनिक समन्‍वयक डॉ. रतन सिंह शेखावत ने किया। कार्यक्रम में यात्रा के संयोजक विनीत त्‍यागी, स्‍थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे। विश्‍वविद्यालय के शिक्षकों और अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

परंपरा और राष्ट्रप्रेम का दिखा अनोखा संगम : ध्रुपद कार्यशाला समापन पर गूंजा सारे जहां से अच्छा
जयपुर।  इंटरनेशनल ध्रुवपद धाम ट्रस्ट, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय ध्रुपद प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन सोमवार को चैम्बर भवन में हुआ। दीप-प्रज्ज्वलन से आरंभ इस समारोह में हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. नंद किशोर पाण्डेय मुख्य अतिथि रहे। साहित्यकार नरेन्द्र शर्मा कुसुम ने अध्यक्षता की। कार्यशाला का संगीत-निर्देशन डॉ. मधु भट्ट तैलंग ने किया। 35 विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा में ध्रुवपद के आलाप, सुर और लय की बारीकियां सीखीं और भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं।

मधु भट्ट ने कहा कि कलाकार की राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी होती है, इसलिए कार्यशाला में राष्ट्रप्रेम से जुड़े ध्रुवपद प्रस्तुत किए गए। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने बैरागी भैरव में वैदिक गणपति स्तोत्र, राग अहीर भैरव में पारंपरिक आलाप, राग शिवरंजनी में महेश्वर सूत्र, टैगोर की रचना अंतर मम विकसित करो और अटल बिहारी वाजपेयी की आओ फिर से दिया जलाएं जैसी कृतियों को ध्रुवपद शैली में प्रस्तुत किया। सोहनी, तोड़ी, भटियार, जोगेश्वरी और नट भैरव रागों में भी राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत रचनाओं ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। अंत में सारे जहां से अच्छा और वन्दे मातरम् की ध्रुवपद शैली में प्रस्तुति ने वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

प्रो. नन्द किशोर पाण्डेय हरिदेव जोशी पत्रकारिता विवि के कुलगुरु नियुक्त
जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने प्रो. नन्द किशोर पाण्डेय को हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय जयपुर के कुलगुरु पद पर नियुक्त किया है। बागडे ने राज्य सरकार के परामर्श से यह आदेश जारी किया है।

बागडे ने कुलगुरु पद पर यह नियुक्ति प्रो. पांडेय के कार्यभार संभालने की तिथि से 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक इनमें से जो भी पहले हो के लिए की है। प्रोफेसर पाण्डेय राजस्थान विश्वविद्यालय में हिन्दी विभागाध्यक्ष और कला संकाय के डीन रहे हैं।

हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के छात्रों ने एफएम चैनल का किया शैक्षणिक भ्रमण
जयपुर। हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (एचजेयू) के छात्रों ने मंगलवार को रेड एफएम 93.5 के कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान रेड एफएम के आरजे रविन्द्र ने छात्रों को ऑन-एयर प्रोग्राम की प्रक्रिया और एक रेडियो जॉकी (आरजे) के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। आरजे अर्जुन ने चैनल के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी और बताया कि किस तरह कंटेंट तैयार कर प्रसारण किया जाता है। उन्होंने छात्रों को रेडियो में करिअर बनाने के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए।

एफएम चैनल की यह विजिट एचजेयू के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सोभित सैनी के निर्देशन में संपन्न हुई। उन्होंने रेड एफएम की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान प्रोड्यूसर अर्पित और क्लस्टर प्रोग्रामिंग हैड विक्रम ने छात्रों को कार्यक्रम निर्माण की रूपरेखा, संगीत चयन और प्रसारण प्रक्रिया से परिचित कराया।

नहीं होगा हरिदेव जोशी पत्रकारिता विवि में रोजा इफ्तार कार्यक्रम
जयपुर। खासा कोठी स्थित हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जन संचार विश्वविद्यालय में कोई रोजा इफ्तार कार्यक्रम नहीं होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन एक छात्र संगठन की ओर से शुक्रवार को प्रस्तावित था। उच्च स्तर से स्पष्ट निर्देश दिए गए है, कि प्रस्तावित इस रोजा इफ्तार कार्यक्रम को नहीं होने दें। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और भी सख्त हो गया तथा परिसर में निगरानी बढ़ा दी। एक विचारधारा से जुड़े छात्र संगठन के बैनर तले रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारियां जोरों पर थी। इसके लिए संगठन से जुड़े छात्रों ने रजिस्ट्रार से भी संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने कैम्पस में इस तरह के आयोजन की अनुमति देने से इंकार कर दिया। इस पर छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्टर डालकर प्रचारित कर दिया कि शुक्रवार की शाम विश्वविद्यालय परिसर में रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह मामला, जब राज्य सरकार के संज्ञान में आया, तो उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को निर्देश दिए कि इस तरह के कोई भी कार्यक्रम परिसर में आयोजित नहीं हो।

हरिदेश जोशी पत्रकारिता एवं जन संचार विश्वविद्यालय में रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी मिली थी। किसी भी विश्वविद्यालय में इस तरह के आयोजन की अनुमति नहीं है। ऐसे तो कोई भी रात्रि जागरण कार्यक्रम भी करवा देगा। जानकारी मिलने में रजिस्ट्रार को निर्देश दिए गए है, कि विश्वविद्यालय परिसर में इस तरह के आयोजन नहीं हो।
-डॉ. प्रेमचंद बैरवा,
उप मुख्यमंत्री

जिस कैम्पस में अस्थाई विश्वविद्यालय संचालित है, उसका मालिकाना हक पर्यटन विभाग के पास है। विश्वविद्यालय की इस तरह के आयोजनों की अनुमति देने का सवाल ही नहीं है।
- डॉ. सुधा राजीव, कुलपति, हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जन संचार विश्वविद्यालय, जयपुर

दो दिन पहले कुछ छात्र रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आए थे, लेकिन उनको उसी दिन इंकार कर दिया गया था, कि विश्वविद्यालय परिसर में इस तरह के आयोजन नहीं हो सकते।
रतन सिंह, कैम्पस कॉर्डिनेटर

पत्रकारिता सिद्धि की साधना : त्रिवेदी
जयपुर। पत्रकारिता कॅरिअर नहीं, आत्मसिद्धि की साधना है। तभी हम हाशिए पर खड़े आखिरी व्यक्ति के लिए मंगलकारी पत्रकारिता कर पाएंगे। व्यावसायिक उत्कृष्टता से पहले जरूरी है, अच्छा व्यक्ति होना। यह बात पत्रकार और एंकर श्रीवर्धन त्रिवेदी ने कहीं। वे गुरुवार को हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय (एचजेयू) में आयोजित मीडिया कार्यशाला और व्याख्यानमाला के उद्घाटन सत्र को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। श्रीवर्धन विद्यार्थियों को पत्रकारिता का गुरु मंत्र देते हुए कहा कि कहीं उम्मीद हंसती है, कहीं जमीं रोती है, यहीं से पत्रकारिता की शुरुआत होती है। जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.सुधि राजीव ने की। द्वितीय सत्र में भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली के असिस्टेंट डायरेक्टर अंकुर विजयवर्गीय ने ‘पब्लिक रिलेशंस में स्टोरी टेलिंग’ विषय पर समझाया। तृतीय सत्र में डिफेंस पीआरओ (राजस्थान) कर्नल अमिताभ शर्मा ने डिफेंस पत्रकारिता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

इस मौके पर एक सत्र पैनल चर्चा का भी रखा गया, जिसमें जानेमाने स्तंभकार डॉ.राजेश कुमार व्यास ने वरिष्ठ पत्रकार आनंद चौधरी और हर्षा कुमारी सिंह से समकालीन पत्रकारिता पर चर्चा की। आखिरी सत्र में जाने-माने फोटो पत्रकार पुरुषोत्तम दिवाकर ने फोटो पत्रकारिता के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश द्यडाला। विश्वविद्यालय के कुलसचिव बी.एल.मेहरड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

HJU 2nd Convocation : दीक्षांत समारोह कार्यक्रम 29 जून को, राज्यपाल कलराज मिश्र करेंगे अध्यक्षता
जयपुर। हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय (एचजेयू) का द्वितीय दीक्षांत समारोह 29 जून को आयोजित किया जाएगा। इसी दिन विश्‍वविद्यालय के दहमीकलां स्थित नवनिर्मित परिसर का वर्चुअल लोकार्पण भी किया जाएगा। जेएलएन मार्ग स्थित आर.ए. पोदार इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के सभागार में आयोजित होने वाले इस समारोह की अध्‍यक्षता महामहिम राज्‍यपाल और विश्‍वविद्यालय के कुलाधिपति कलराज मिश्र करेंगे। उप-मुख्‍यमंत्री और उच्‍च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान स्‍नातक और स्‍नातकोत्‍तर पाठ्यक्रमों के 94 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। साथ ही प्रथम स्‍थान प्राप्‍त करने वाले 6 विद्यार्थियों को स्‍वर्ण पदक और प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्‍थान हासिल करने वाले कुल 18 विद्यार्थियों को वरीयता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। बीए-जेएमसी का यह पहला बैच पासआउट होगा जिसके 29 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी।

मंगलवार को शिक्षा संकुल स्थित विश्‍वविद्यालय के प्रशासनिक परिसर में आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुलपति प्रो. (डॉ.) सुधि राजीव ने बताया कि वर्तमान में विश्‍वविद्यालय में 5 विभाग हैं, जिनमें मीडिया अध्‍ययन, इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया, जनसंपर्क एवं विज्ञापन, न्‍यू मीडिया और विकास संचार में दो वर्षीय स्‍नात्‍कोत्‍तर पाठ्यक्रम संचालित हैं। पत्रकारिता और जनसंचार में तीन वर्षीय स्‍नातक पाठ्यक्रम बीए-जेएमसी के साथ ही चार वर्षीय बीए-जेएमसी (ऑनर्स इन मीडिया स्‍टडीज) भी उपलब्‍ध हैं। इसके अलावा विभिन्‍न विभागों के अंतर्गत स्‍ववित्‍तपोषित स्‍नातकोत्‍तर डिप्‍लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम भी संचालित हैं। पत्रकारिता और जनसंचार के विभिन्‍न क्षेत्रों में 13 शोधार्थी पीएचडी कर रहे हैं। पीएचडी में आगामी सत्र के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।

संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कुलपति प्रो. सुधि राजीव ने बताया कि वर्तमान में विश्‍वविद्यालय खासाकोठी स्थित अस्‍थायी परिसर में चल रहा है। अजमेर रोड स्थित दहमीकलां में विश्‍वविद्यालय के स्‍थायी परिसर का लोकार्पण महामहिम राज्‍यपाल 29 जून को करेंगे और जल्‍द ही विश्‍वविद्यालय को स्‍थायी परिसर मिल जाएगा। लगभग 50 बीघा जमीन विश्‍वविद्यालय को दी गई है। जिसमें प्रथम चरण के निर्माण के लिए सरकार द्वारा 109.92 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।विश्‍वविद्यालय के विकास के लिए राज्‍य सरकार के प्रयास और सहयोग सराहनीय हैं। प्रो.सुधि ने कहा कि एचजेयू पत्रकारिता और जनसंचार के अलावा अन्‍य अंतर-अनुशासनात्‍मक विषयों का बेहतरीन शिक्षण केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।

चर्चा के दौरान कुलपति ने कहा कि एचजेयू का उद्देश्‍य युवाओं को मीडिया के क्षेत्र में भविष्‍य की संभावनाओं और चुनौतियों के लिए तैयार करना है। इसके लिए व्‍यावहारिक प्रशिक्षण पर जोर देते हुए मीडिया संस्‍थानों में कार्यरत विभिन्‍न प्रोफेशनल्‍स को समय-समय पर विशेष व्‍याख्‍यान के लिए आमंत्रित किया जाता है। मीडिया संस्‍थानों के साथ आपसी सहयोग को बढ़ाने के लिए एमओयू करने की प्रक्रिया भी चल रही है। प्‍लेसमेंट और प्रशिक्षण सेल भी प्रशिक्षण कार्यशाला में मीडिया के विभिन्‍न क्षेत्रों से दक्ष प्रोफेशनल्‍स को आमंत्रित करती है। उन्‍होंने इस बात पर खुशी जताई कि पत्रकारिता विश्‍वविद्यालय से पढ़कर निकले विद्यार्थी विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं। संवाददाता सम्‍मेलन के दौरान विश्‍वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सत्‍येंद्र बसवाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आलोक श्रीवास्‍तव और समन्‍वयक, अकादमिक एवं प्रशासनिक डॉ. रतन सिंह शेखावतभी उपस्थित थे।

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय (एचजेयू) के बारे में
हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना राजस्‍थान विधानमण्‍डल के अधिनियम, 2019 के तहत की गई थी। यह पत्रकारिता और जनसंचार की शिक्षा के लिए समर्पित राज्‍य का इकलौता और देश का तीसरा राज्‍य वित्‍तपोषित विश्‍वविद्यालय है। वर्तमान में विश्‍वविद्यालय का अस्‍थायी अकादमिक परिसर खासाकोठी में है। प्रशासनिक खंड जेएलएन मार्ग स्थित शिक्षा संकुल में स्थित है। विश्‍वविद्यालय का विशाल स्‍थायी परिसर अजमेर रोड स्थित दहमीकलां में बन रहा है। विश्‍वविद्यालय में फिलहाल पांच विभाग- मीडिया अध्‍ययन विभाग, इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया विभाग, विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग, न्‍यू मीडिया विभाग और विकास संचार विभाग संचालित हैं। पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में हर वर्ग के युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए राज्‍य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्‍य पिछड़ा वर्ग (नोन-क्रीमी लेयर) के विद्यार्थियों और सभी संवर्गों की छात्राओं से शिक्षण शुल्‍क नहीं लिया जाता है।

मीडिया क्षेत्र में कार्यरत युवाओं के कौशल विकास के लिए लघु अ‍वधि के स्‍ववित्‍त पोषित पाठ्यक्रम भी उपलब्‍ध कराये जाते हैं। इनमें मीडिया अध्‍ययन विभाग के अंतर्गत डेस्‍क टॉप पब्लिशिंग में पीजी डिप्‍लोमा, इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया विभाग के अंतर्गत ब्रॉडकास्‍ट जर्नलिज्‍म में पीजी डिप्‍लोमा, फोटोग्राफी में पीजी डिप्‍लोमा के साथ ही ग्राफिक्‍स एंड एनीमेशन में डिप्‍लोमापाठ्यक्रम उपलब्‍ध हैं। वहीं, विकास संचार विभाग के अधीन पीजी डिप्‍लोमा इन पब्लिक हेल्‍थ एंड मास कम्‍युनिकेशन संचालित हैं।

HJU Admission : हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय में प्रवेश शुरू
जयपुर। हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय (एचजेयू) में अकादमिक सत्र 2024-25के लिए विभिन्‍न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया 8 जून से शुरू होगी। प्रवेश संबंधी पूरी जानकारी और आवेदन पत्र विश्‍वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्‍ध होंगे। विद्यार्थियों को ऑनलाइन ही आवेदन करना है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2024 है।

पत्रकारिता और जनसंचार में तीन वर्षीय स्‍नातक पाठयक्रम (बीए-जेएमसी) के साथ ही चार वर्षीय बीए-जेएमसी (ऑनर्स-मीडिया अध्‍ययन) और दो वर्षीय स्‍नात्‍कोत्‍तर पाठ्यक्रमों- एमए (मीडिया स्‍टडीज), एमए (इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया), एमए (विज्ञापन एवं जनसंपर्क) एमए (न्‍यू मीडिया) और एमए (विकास संचार)के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा स्‍ववित्‍तपोषित पीजी डिप्‍लोमा पाठ्यक्रमों- पीजी डिप्‍लोमा इन डैस्‍कटॉप पब्लिशिंग, पीजी डिप्‍लोमा इन फोटोग्राफी, पीजी डिप्‍लोमा इन ब्रॉडकास्‍ट जर्नलिज्‍म और पीजी डिप्‍लोमा इन पब्लिक हेल्‍थ एंड मास कम्‍युनिकेशन  के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय की कुलपतिप्रो. (डॉ.) सुधि राजीव ने बताया कि विश्‍वविद्यालय नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020)को लागू कर चुका है। सत्र 2024-25 में सभी पाठ्यक्रम एनईपी के अनुरूप ही संचालित होंगे, जिसमें पाठ्यक्रमों को सैद्धान्तिक ज्ञान के साथ ही कौशल विकास से भी जोड़ा गया है। हम मीडिया क्षेत्र की जरूरतों को ध्‍यान में रखते हुए पाठ्यक्रमों में लगातार नवाचार कर रहे हैं। पत्रकारिता और मीडिया के अन्‍य क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) भी शामिल किया गया है। पर्यटन संचार को वैकल्पिक कोर्स के रूप में जोड़ा गया है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी सेवाओं की समझ वाले युवा तैयार करने के लिए पब्लिक हेल्‍थ एंड मास कम्‍युनिकेशन में पीजी डिप्‍लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया गया है।

स्‍नातक पाठ्यक्रम
बीए-जेएमसी: तीन वर्षीय
बीए-जेएमसी (ऑनर्स-मीडिया अध्‍ययन):  चार वर्षीय

स्‍नातकोत्‍तर पाठ्यक्रम
एमए (मीडिया स्‍टडीज), एमए (इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया), एमए (विज्ञापन एवं जनसंपर्क) एमए (न्‍यू मीडिया) और एमए (विकास संचार)

पीजी डिप्‍लोमा पाठ्यक्रम (स्‍ववित्‍तपोषित)
पीजी डिप्‍लोमा इन डैस्‍कटॉप पब्लिशिंग, पीजी डिप्‍लोमा इन फोटोग्राफी, पीजी डिप्‍लोमा इन ब्रॉडकास्‍ट जर्नलिज्‍म, और पीजी डिप्‍लोमा इन पब्लिक हेल्‍थ एंड मास कम्‍युनिकेशन

पीएचडी में भी प्रवेश शुरू
विश्‍वविद्यालय में सत्र 2024-25 में पीएचडी में प्रवेश के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र और विस्‍तृत जानकारी विश्‍विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्‍ध होगी। पीएचडी में प्रवेश विश्‍वविद्यालय की ओर से आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के माध्‍यम से होगा।

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में पदोन्नति का लाभ देने की मांग
जयपुर। राजस्थान के जयपुर में हरिदेव जाशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में पदोन्नति (सीएएस) की प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर शिक्षकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है और वे अपनी मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर कक्षाओं में जायेंगे।

शिक्षक कई वर्षों से सीएएस का लाभ दिए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होने से अब शिक्षक विरोध पर उतर आए हैं और कुलपति को पत्र लिखकर कहा है कि सीएएस की प्रक्रिया पूरी होने तक, आंदोलन के पहले चरण में कक्षाएं लेने के अलावा कोई प्रशासनिक कार्य नहीं करेंगे। इस दौरान शिक्षक काली पट्टी बांधकर कक्षाओं में जाएंगे।

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालय में कार्यरत छह सहायक प्रोफेसरों की सेवा अवधि 10 वर्ष से भी अधिक हो चुकी है लेकिन वे अपनी पहली पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं, जो उनको चार से छह साल पहले ही मिल जानी चाहिए थी।

इन शिक्षकों को वर्ष 2019 में राजस्थान विश्वविद्यालय से राज्य सरकार ने हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में स्थानांतरित किया था। राजस्थान विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसरों के प्रमोशन 2020 में ही हो चुके हैं लेकिन यहां शिक्षक चार वर्ष बाद भी इंतजार कर रहे हैं।

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव डॉ. रतन सिंह शेखावत ने कहा कि शिक्षक वर्ष 2020 से लगातार लिखित और मौखिक रूप से  सीएएस प्रक्रिया पूरी करने की मांग कर रहे हैं लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन पदोन्नति को प्रक्रियाधीन बताकर आज तक शिक्षकों का वाजिब हक देने में नाकाम रहा है। शिक्षकों ने कुलपति प्रो. सुधि राजीव को एक बार फिर से पत्र लिखकर सीएएस लागू करने की मांग की है और सीएएस प्रक्रिया पूरी होने तक शिक्षक अपना विरोध जारी रखेंगे।