terrorist - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पंजाब में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब : विदेशी ठिकाने से संचालित आतंकवादी के 2 सहयोगी गिरफ्तार, आईईडी बरामद
मोहाली। पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), एसएएस नगर ने सीमा पार संचालित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विदेशी ठिकाने से संचालित आतंकवादी के दो सहयोगियों को मोहाली से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) भी बरामद की है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और नेटवर्क से जुड़े अन्य विवरणों को फिलहाल जांच के हित में सार्वजनिक नहीं किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल एसएएस नगर (मोहाली) क्षेत्र में महत्वपूर्ण सार्वजनिक ढांचे को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था।

डीजीपी यादव ने बताया कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम हो गई और सार्वजनिक सुरक्षा को संभावित गंभीर खतरे से बचा लिया गया।  अधिकारियों के मुताबिक बरामद आईईडी को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसकी तकनीकी जांच कराई जा रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे आतंकी नेटवर्क की कड़यिों को जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अब इस साजिश के पीछे मौजूद विदेशी हैंडलरों, स्थानीय सहयोगियों और अन्य संपर्कों की पहचान करने में जुटी हुई है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि आरोपियों के संबंध किन आतंकी संगठनों या आपराधिक नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।

डीजीपी यादव ने कहा कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आतंकवादी नेटवर्क तथा संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने दोहराया कि किसी भी आतंकी गतिविधि को सफल नहीं होने दिया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गाजा में इज़रायल का बड़ा एक्शन, हमास के उप कमांडर हुसैन स्लिम को किया ढ़ेर
यरुशलम। इज़रायल के रक्षा बलों (आईडीएफ) और शिन बेट ने उत्तरी गाज़ा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास की सैन्य शाखा में गाज़ा सिटी ब्रिगेड के उप-कमांडर इमाद हसन हुसैन स्लिम को मार गिराया है। आई़डीएफ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बताया कि आईडीएफ और शिन बेट बलों ने दो दिन पहले (बुधवार को) आतंकवादी इमाद हसन हुसैन स्लिम को निशाना बनाकर मार गिराया था। वह गाज़ा सिटी ब्रिगेड का उप-कमांडर और संगठन की सैन्य शाखा में 'ऑलिव बटालियन' का कमांडर था। हुसैन स्लिम ने सात अक्टूबर 2023 को हुए हमले हमले की कमान संभाली थी।

आईडीएफ के अनुसार इस आतंकवादी ने हाल के वर्षों में और विशेष रूप से पिछले कुछ समय में गाज़ा पट्टी में आईडीएफ के जवानों के खिलाफ कई आतंकवादी साजिशें रची थी। इसलिए इसे एक बड़ा खतरा माना जा रहा था। आईडीएफ ने बताया है कि जिस ठिकाने पर हमला किया गया, वहाँ आतंकवादी संगठन हमास का एक और कमांडर भी मौजूद था। इस हमले के परिणामों की समीक्षा की जा रही है। इस क्षेत्र में दक्षिणी कमान के तहत तैनात आईडीएफ के जवान समझौते के अनुसार तैनात हैं और किसी भी आसन्न खतरे को खत्म करने के लिए अपना अभियान जारी रखेंगे।

नाइजीरिया में बड़ा आतंकी हमला: हमलावरों ने की अंधाधुंध गोलीबारी, 45 से अधिक स्कूली बच्चों का अपहरण
अबूजा। दक्षिण-पश्चिम नाइजीरिया के ओयो इलाके में हथियारबंद बंदूकधारियों ने 45 से अधिक स्कूली बच्चों का अपहरण कर लिया है। इस बेहद स्तब्ध करने वाली घटना को तीन अलग-अलग स्कूलों पर दिनदहाड़े एक समन्वित हमले के जरिए अंजाम दिया गया। स्थानीय अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने ओरीरे स्थानीय सरकारी क्षेत्र में सुबह की कक्षाओं के दौरान निशाना बनाया। उन्होंने यावोटा स्थित तीन प्राइमरी स्कूलों पर धावा बोला। मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की और बच्चों को बंधक बनाकर पास के जंगली इलाकों में फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों ने ओल्ड ओयो नेशनल पार्क एक्सिस के आसपास के संभावित रास्तों को सील कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

यह वारदात शुक्रवार सुबह की है। एक शिक्षिका ने स्थानीय मीडिया को बताया कि हमलावर सैन्य वर्दी और नकाब पहने हुए युवा थे। शिक्षिका एलिजाबेथ ओलागोके ने बताया, "आतंकवादी सुबह करीब 8 बजे आए, जब सुबह का सत्र शुरू हो चुका था। वे छह मोटरसाइकिलों पर आए थे और हर बाइक पर दो लोग सवार थे। वे अंधाधुंध फायरिंग करने से पहले योरूबा, हौसा और पिजिन अंग्रेजी में चिल्ला रहे थे, जिससे हर तरफ अफरातफरी मच गई।" इस सिलसिले में अब तक तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इस घटना के बाद से पूरे राज्य में रोते-बिलखते माता-पिता और स्थानीय निवासी सरकार से तुरंत कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

नाइजीरियाई सरकार के लिए इन सशस्त्र आपराधिक गुटों से निपटना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। इन गिरोहों ने ज़मफ़ारा, कत्सिना, कडुना, सोकोतो, केब्बी और नाइजर जैसे राज्यों के घने जंगलों में अपने ठिकाने बना रखे हैं। ये समूह यहीं से आसपास के रिहायशी इलाकों पर छापे मारते हैं, मवेशी और संपत्ति लूटते हैं और स्थानीय नागरिकों की हत्या व फिरौती के लिए अपहरण जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। रविवार तक प्रशासन ने अपहृत बच्चों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों का ऑपरेशन लगातार जारी है।

स्कूली बच्चों के अपहरण की यह वारदात ठीक उसी समय सामने आई है, जब नाइजीरिया और अमेरिका ने एक संयुक्त सैन्य अभियान में खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के एक शीर्ष नेता को मार गिराने का दावा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मारे गए आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुक्की को "वैश्विक स्तर पर आईएसआईएस का सेकंड-इन-कमांड" और "दुनिया का सबसे सक्रिय आतंकवादी" करार दिया था।

नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोनों देशों ने एक "साहसिक संयुक्त अभियान चलाकर आईएस को करारा झटका दिया है।" वाशिंगटन द्वारा 2023 में वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया अल‑मिनुक्की, लेक चाड बेसिन (नाइजीरिया, चाड, नाइजर और कैमरून की सीमा पर स्थित दलदली क्षेत्र) में अपने ठिकाने पर हुए हमले में अपने कई साथियों के साथ मारा गया। सेना के प्रवक्ता के अनुसार, खुफिया इनपुट से पता चला था कि मिनुक्की ने बोर्नो राज्य के मेटेले इलाके में एक मजबूत किला बना रखा था। गौरतलब है कि हाल के वर्षों में आईएस का ध्यान बदला है और उसके लगभग 90 प्रतिशत हमले अब उप-सहारा अफ्रीका में हो रहे हैं, जिसमें उसकी नाइजीरियाई शाखा सबसे ज्यादा सक्रिय है।

पहलगाम आतंकी हमले के पनाहगार पाकिस्तान को मिल रही वैश्विक स्वीकार्यता चिंताजनक : यह हमारी सरकार की कूटनीतिक विफलता, जयराम बोले- ये हर भारतीय के लिए गहरे दुख और पीड़ा का दिन
नई दिल्ली। कांग्रेस ने एक साल पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में जान गवांने वाले निर्दोष नागरिकों का स्मरण करते हुए नमन किया है और कहा है कि इस हमले के गुनाहगार आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान को आज वैश्विक स्वीकार्यता मिलना चिंताजनक है और यह स्पष्ट रूप से हमारी सरकार की कूटनीतिक विफलता है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, आज 22 अप्रैल का दिन हर भारतीय के लिए गहरे दुख और पीड़ा का दिन रहेगा। ठीक एक वर्ष पहले, पहलगाम में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादी हमला हुआ था। हमारी संवेदनाएं उन शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। हम उस युवा स्थानीय घोड़ा-चालक (पोनीवाला) की बहादुरी का भी स्मरण करते हैं, जिसने एक पर्यटक को बचाने की कोशिश करते हुए अपनी जान गंवा दी। जन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने स्वीकार किया था कि यह एक खुफिया विफलता थी, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस स्वीकारोक्ति पर क्या कार्रवाई की गई, हालांकि कुछ महीनों बाद हमलावरों को न्याय के कटघरे में लाया गया।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि नवंबर 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के बाद पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ गया था। उसकी अर्थव्यवस्था आज भी कमजोर स्थिति में है और बाहरी मदद पर निर्भर है। उसके समाज और राजनीति में अलगाववादी प्रवृत्तियां गहराई से जमी हुई हैं। वहां की राजनीति अव्यवस्थित है और देश का नियंत्रण वास्तविक रूप से सेना के हाथ में है। इसके बावजूद, वही असफल राष्ट्र, जिसके सेना प्रमुख ने इस हमले से कुछ दिन पहले भड़काऊ और सांप्रदायिक बयान दिए थे, आज एक नई वैश्विक स्वीकार्यता हासिल करता दिख रहा है। पाकिस्तान की बढ़ रही इस स्वीकार्यता के लिए केंन्द्र सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, कई मायनों में यह सरकार की विदेश नीति के मूल तत्वों की विफलता और उनके आत्म- प्रशंसात्मक कूटनीतिक शैली को दर्शाता है। क्या उन्हें अपनी नीति में बदलाव करना चाहिए। बिल्कुल हां। क्या वे बदलाव करेंगे। संभवत: नहीं।

गौरतलब है कि गत वर्ष आज के दिन जम्मू-कश्मीर में पहलगाम की बैसरन घाटी में पाकिस्तान समर्थित द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के आतंकवादियों के हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गयी थी और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस हमले में एके-47 और एम-4 कार्बाइन से लैस आतंकियों ने निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया  जिसका भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत कड़ा जवाब दिया था।

ईरान ने यूरोपीय संघ के सदस्य देशों की सेनाओं को किया आतंकवादी संगठन घोषित : सरकार ने कानून के तहत की जवाबी कार्रवाई, कहा- अमेरिका के फैसले का समर्थन करने वालों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
तेहरान। ईरान ने यूरोपीय संघ के सभी सदस्य देशों की नौसेनाओं और वायु सेनाओं को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह कदम यूरोपीय संघ द्वारा हाल ही में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गाड्र्स कॉप्रस (आईआरजीसी) को आतंकी संगठन घोषित करने के अवैध और अनुचित फैसले के जवाब में उठाया गया है। बयान में कहा गया है कि यूरोपीय संघ का यह फैसला संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय कानून के मौलिक सिद्धांतों और नियमों के विपरीत है।

इसमें कहा गया कि ईरानी सरकार ने 2019 के एक कानून के तहत यह जवाबी कार्रवाई की है। इस कानून के अनुसार, वे सभी देश जो किसी भी तरह से आईआरजीसी को आतंकी संगठन घोषित करने के अमेरिका के फैसले का पालन या समर्थन करते हैं, उनके खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। यूरोपीय संघ की परिषद ने पिछले महीने विदेश मंत्रियों के बीच हुए एक राजनीतिक समझौते के बाद गुरुवार को औपचारिक रूप से आईआरजीसी को आतंकी सूची में शामिल कर लिया था।

इस सूची में शामिल होने के बाद यूरोपीय संघ के आतंकवाद विरोधी प्रतिबंध लागू हो जाते हैं, जिसमें यूरोपीय संघ के सदस्य देशों में घोषित संगठन के धन, अन्य वित्तीय संपत्ति या आर्थिक संसाधनों को फ्रीज करना शामिल है। यूरोपीय संघ का यह कदम हाल के दिनों में पश्चिम एशिया क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच आया है, जहाँ अमेरिका अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है और ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य हमलों की बार-बार चेतावनी दे रहा है।

Delhi Terror Blast: NAAC ने अल-फलाह यूनिवर्सिंटी को जारी किया नोटिस, फर्जी मान्यता का दावा
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले में नया मोड़ आया हैं। इसी बीच फरीदाबाद स्थित अल फलाह मेडिकल कॉलेज एक बार फिर से जांच के घेरे में आ गई है। जिसके कारण राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी को अपनी वेबसाइट पर झूठे दावे प्रदर्शित करने का आरोप लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

क्या लिखा है नोटिस में?

दरअसल, नोटिस में लिखा गया हैं कि, NAAC के संज्ञान में लाया जाता है कि अल-फलाह विश्वविद्यालय ने ना तो A&A के लिए चक्र-1 में भाग​ लिया है और ना ही मान्यता प्राप्त की है। इसके विपरित विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया है कि "अल-फलाह विश्वविद्यालय, अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट का ही एक छोटा सा उपक्रम है, जो कि सही नहीं है और जनता, विशेषकर अभिभावकों, छात्रों और हितधारकों के साथ धोखाधड़ी है।

NIA की टीम ने मारा था छापा

इसके साथ ही आपको बता दें कि, ​दिल्ली कार ब्लास्ट हादसे के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी की संयुक्त टीम ने कॉलेज परिसर में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया था। दोनों टीमों को जांच में कई संदिग्ध दस्तोवज मिले जिससे ये साबित हो जाता है कि एनएएसी के द्वारा लगाए गए सभी आरोप सही है। इसके अलावा जांच टीम ने कॉलेज के कमरा नंबर 4 और कमरा नंबर 13 को भी सील किया है जहां से टीम को दो डायरियां बरामद हुई हैं, जिनमें कुछ सीक्रेट कोड और करीब 25 लोगों के नाम लिखे हुए हैं।

चार शहरों में करने वाले थे धमाका

इसके आगे जांच एजेंसियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि, ये आतंकी देश के 4 बड़े शहरों को अपना निशाना बनाने की प्लानिंग कर रहे थे।

कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम : सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 2 आतंकवादी ढेर, बड़ी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद
जम्मू। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए 2 आतंकवादियों को मार गिराया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा व्यवस्था की सतर्कता के बीच सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दिया। सेना ने कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए 2 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा प्रदान की गई विशिष्ट खुफिया जानकारी एवं अन्य एजेंसियों द्वारा पुष्टि के आधार पर कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। सेना ने कहा कि सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने जवाबी कार्रवाई में 2 आतंकवादियों को मार गिराया। दोनों आतंकवादियों की पहचान और समूह के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। चिनार कोर ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद किये गये हैं।

ऑपरेशन अमर नाम से संचालित यह अभियान सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया और क्षेत्र में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक सतीश एस. खंडारे ने दो दिन पहले कहा था कि सर्दियों के मौसम से पहले सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें बढ़ने की संभावना के मद्देनजर बीएसएफ ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बढ़ा दी है।

कश्मीर में पुलिस ने चलाया अभियान : आतंकवादी ठिकाने का खुलासा, हथियार और गोला-बारूद किया बरामद
जम्मू। कश्मीर के बारामूला जिले में पुलिस ने एक आतंकवादी ठिकाने का खुलासा किया और हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस ने बताया कि एक विशेष सूचना के आधार पर उन्होंने उत्तरी कश्मीर के तंगमर्ग के गोगलदारा-दानवास वन क्षेत्र में एक आतंकवादी ठिकाने का खुलासा किया।

पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने उस स्थान से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, गोला-बारूद, एक हथगोला बरामद किया है। तंगमर्ग पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

पाकिस्तान के आतंकी संबंधों का खुलासा : यूएन रिपोर्ट में आया टीआरएफ का नाम, भारत की एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक जीत
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की एक रिपोर्ट में  पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान में सक्रिय द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) की भूमिका का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है। इसे भारत की एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है। परिषद की 1267 प्रतिबंध समिति निगरानी दल (एमटी) रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र की ऐसी पहली रिपोर्ट है जिसमें टीआरएफ को आतंकवादी संगठन बताते हुए इसे सीधे पाकिस्तान के आतंकवादी नेटवर्क से जोड़ा गया है। यह घटनाक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस समिति के सभी फैसलों पर परिषद के सदस्यों की सर्वसम्मति होती है।

पाक ने पहले की टीआरएफ के उल्लेख को दबाने की कोशिश
इस साल 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पर्यटक  मारे गए थे। पाकिस्तान ने रिपोर्ट में आए टीआरएफ के जिक्र को पहले दबाने की कोशिश की थी और उसके विदेश मंत्री इशहाक डार ने पाकिस्तान की संसद में गलत दावा किया कि पहलगाम हमले की निंदा वाले परिषद के बयान में टीआरएफ का उल्लेख उनकी कोशिशों के बाद हटा दिया गया है। पाकिस्तान के लिए यह काफी अपमानजनक है कि एमटी रिपोर्ट में टीआरएफ को शामिल किया गया है और साथ ही क्षेत्रीय आतंकवाद मामले में पाकिस्तान की संलिप्तता को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देखा गया है।

यह होगा असर
यह रिपोर्ट 2019 के बाद संरा का ऐसा पहला दस्तावेज है जिसमें लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी समूहों के साथ टीआरएफ के संबंधों की पुष्टि की गई है। इसका रिपोर्ट का असर यह होगा कि संरा के ढांचे के तहत टीआरएफ की पहचान एक आतंकवादी समूह के रूप में होगी। इससे संरा के सभी सदस्य देशों पर 1267 व्यवस्था के तहत टीआरएफ और उससे संबंध रखने वाले लोगों या संस्थाओं के खिलाफ संपत्ति की ज़ब्ती, यात्रा, वित्तीय और हथियार बेचने पर रोक सहित दूसरे तरह के प्रतिबंधों को लागू करने की जिम्मेदारी आ जाएगी।

आतंकी गतिविधियों को बंद करें पाकिस्तान : भुगतने होंगे इतिहास के सबसे कठोर परिणाम, राघव चड्ढा ने कहा- आतंकी मानसिकता के खिलाफ जंग लड़ रहा है भारत
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी(आप) के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि भारत ने जिस तरह से आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है, उससे पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया है कि वह अपनी आतंकवादी गतिविधियों और कायराना हरकतों को तुरंत बंद करे, वरना उसे इतिहास के सबसे कठोर परिणाम भुगतने होंगे।  चड्ढा ने एक बयान में देशवासियों को एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम पहले छेड़ते नहीं, लेकिन बाद में छोड़ते भी नहीं। भारत बुद्ध की धरती है, लेकिन अर्जुन और भीम जैसे वीर योद्धाओं की भी कर्मभूमि है।

पाकिस्तान की लगातार आतंकवादी गतिविधियों और सीमा पर कायराना हमलों की निंदा की। ये सच्चाई है कि आप दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं! और अगर पड़ोसी पाकिस्तान जैसा हो, तो उसे ठीक करने के लिए दंड देना हमारा पहला कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि भारत न केवल पाकिस्तान, बल्कि क्रूरता, बर्बरता और आतंकी मानसिकता के खिलाफ जंग लड़ रहा है। आप नेता ने कहा कि हमारी सेना जिस अछ्वुत शौर्य से लड़ रही है, उससे साफ है कि इस बार आतंकवाद का खात्मा होकर रहेगा। हमें अपने सैनिकों के परिवारों के साथ चट्टान की तरह खड़ा होना है।

सेना ने तय लक्ष्यों पर सटीक निशाना साध केवल आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया, कार्रवाई बेहद सोच-समझकर और सधे हुए तरीके से की गई : राजनाथ
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ योजना के अनुसार पहले से तय किए गए आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर इतिहास रचा है। सिंह ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर पहली प्रतिक्रिया में जोर देकर कहा कि इस कार्रवाई में किसी भी नागरिक के ठिकाने को जरा सा भी नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। इसका उद्देश्य आतंकवादियों को ठिकाने लगाकर आतंकवाद की कमर तोड़ना था।

रक्षा मंत्री ने बुधवार को यहां सीमा सड़क संगठन की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि सेना ने केवल उन्हीं को मारा है जिसने भारत को आहत किया था। सिंह ने कहा कि “ जैसा कि आप सबको जानकारी है कि कल रात भारतीय सेनाओं ने अपने शौर्य एवं पराक्रम का परिचय देते हुए एक नया इतिहास लिख दिया है। भारत की सेना ने सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ करवाई की है। हमने जो लक्ष्य तय किए थे, उन्हें ठीक तय योजना के अनुसार सटीकता से ध्वस्त किया है। किसी भी नागरिक ठिकाने को या आबादी को जरा भी प्रभावित न होने की संवेदनशीलता दिखाई है। जिसके लिए मैं हमारे सेना के जवानों और अधिकारियों को पूरे देश की ओर से साधुवाद देता हूं।”
उन्होंने कहा कि “ हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया है, जो उन्होंने अशोक वाटिका उजाड़ते समय किया था ‘‘जिन मोहि मारा, तिन मोहि मारे’’ अर्थात केवल उन्हीं को मारा जिन्होंने हमारे निर्दोष लोगों को मारा”।

रक्षा मंत्री ने कहा कि सेनाओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पहले की तरह ही, इस बार भी, आतंकियों को प्रशिक्षण देने वाले शिविरों को तबाह करके करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी सरजमीं पर हुए हमले का जवाब देने के लिए, अपने ‘जवाब देने के अधिकार’ का इस्तेमाल किया है। हमारी यह कार्रवाई, बेहद सोच-समझकर, सधे हुए तरीके से की गई है। आतंकियों के हौंसले पस्त करने के उद्देश्य से, यह कार्रवाई, महज़ उनके शिविर और अन्य बुनियादी ढांचों तक ही सीमित रखी गई है। मैं पुनः हमारी सशस्त्र सेनाओं के शौर्य को नमन करता हूँ।

पंजाब में बीएसएफ को मिली आतंकवादी गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता : सीमा पर आतंकवादी साजिश की असफल, हथियारों, गोला-बारूद और ग्रेनेड का जखीरा बरामद
जालंधर। पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर सीमा पार के आतंकवादी गिरोह के खिलाफ एक बड़ी सफलता में अमृतसर जिले के भरोपाल गांव के पास हथियारों, गोला-बारूद और ग्रेनेड का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है।

बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि खुफिया शाखा की विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए भरोपाल गांव के पास एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 2 हैंड ग्रेनेड, 3 पिस्तौल और 6 मैगजीन तथा 50 कारतूस बरामद हुए। बरामद हथियार, गोला-बारूद पुलिस को सौंप दिया गया है।