Delhi Pollution - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर: होली से पहले वायु गुणवत्ता में सुधार, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चल रही तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार होने से दिल्लीवासियों को प्रदूषण से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि का अनुमान जताया है। जिससे क्षेत्र में दिन का तापमान मौसमी औसत से ऊपर रहने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार, दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 26 से 28 फरवरी और फिर दो-तीन मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। इनके प्रभाव से कल और आज जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में तथा आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। दो से चार मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

मध्य भारत में अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस बढने का अनुमान जताया गया है। महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, इसके बाद मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। गुजरात में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिसके बाद अगले चार दिनों में तापमान तीन से पांच डिग्री बढ़ सकता है। पूर्वी भारत में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद पांच दिनों में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि सप्ताह के अंत तक पश्चिम, मध्य, पूर्व और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। देश के शेष हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने का अनुमान है। इस बीच, गुरुवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ बिजली कड़कने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।इसी तरह का मौसम 27 और 28 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार, 26 से 28 फरवरी के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में भी बिजली गिर सकती है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार : विशेषज्ञों ने तेज हवाओं को दिया श्रेय, आसमान रहा साफ और धूपी भी खिली
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के चलने से गुरुवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे राजधानी का एक्यूआई 194 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। यह बुधवार के 305 (खराब) के स्तर से काफी बेहतर है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को'खराब', 301 से 400 को'बहुत खराब और 401 से 500 को 'गंभीर माना जाता है।

विशेषज्ञों ने इस सुधार का श्रेय तेज हवाओं को दिया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 17 किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण-पश्चिमी सतही हवाएं चली हैं। जिसके कारण राजधानी के एक्यूआई में सुधार देखा गया है। विभाग के अनुसार आज भी राजधानी में हवा के तेज चलने का अनुमान है। हवा की रफ्तार दिन के समय 20 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तेज हवाओं के बावजूद, साफ आसमान और खिली धूप के कारण शहर का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी के सफदरजंग में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो साल के इस समय के सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री अधिक है।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने किया नए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र और वायु रक्षक वाहनों का शुभारंभ, कहा-राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण सर्वोच्चा प्राथमिकता
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने छह नए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों और 35 वायु रक्षक वाहनों का लोकार्पण किया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है और उनकी राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की है।

उन्होंने दिल्ली सचिवालय में कहा कि पर्यावरण विभाग द्वारा स्थापित किए गए छह नए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र मौजूदा कमियों को दूर करने और पूरे शहर में वायु गुणवत्ता की बेहतर निगरानी करने में मदद करेंगे।

मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों की संख्या 40 से बढ़ाकर 46 हो गई है और आने वाले दिनों में 14 और केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सरकार राजधानी में प्रदूषण को कम करने एवं वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए चौबीसों घंटे और 365 दिन काम कर रही है।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और पर्यावरण मंत्री ने 35 वायु रक्षक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों को दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के 100 इंजीनियरों की एक टीम संचालित करेगी।

अधिकारियों ने कहा कि वायु रक्षक वाहन दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में संचालित होंगे और प्रदूषण नियंत्रण मानदंडों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

सांसों पर 'आफत काल: दिल्ली में कोहरे-ठंड के बीच वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी के साथ ग्रैप-4 लागू
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी वायु प्रदूषण ने लोगों को जीना दुश्वार कर दिया है। यह पर  रविवार को सुबह सात बजे तक वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) औसतन 439 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में आज सुबह सात बजे तक एक्यूआई औसतन 439 रहा। यहां पर शनिवार देर रात से ही स्थिति खराब हो गयी थी। यहां शनिवार को रात करीब 10 बजे एक्यूआई 432 था और रविवार सुबह तक यह और खराब हो गया। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति से रूप से ऊंचा बना रहा। आनंद विहार में एक्यूआई 489, पंजाबी बाग में 476 और वजीरपुर में 478 दर्ज किया गया।

वहीं, अशोक विहार में यह (463), बवाना (467), चांदनी चौक (464), द्वारका सेक्टर- 8 (469), आरके पुरम (467), आईटीओ (448) और नरेला (412) दर्ज किया गया, जो  वायु प्रदूषण की 'गंभीर' स्थिति को दर्शाता है। गौरतलब है कि, 401 और 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' श्रेणी में रखा जाता है, जिससे स्वास्थ्य को गंभीर खतरा होता है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस या दिल की बीमारियों वाले लोगों के लिए यह बेहद खतरानाक होता है।

मौसम ने राष्ट्रीय स्थिति को और खराब कर दिया है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी ) ने रविवार की सुबह दिल्ली में कई जगहों पर हल्का कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने की सूचना दी, जिससे दृश्यता कम हो गयी। यहां पर आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है जो सामान्य से कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं जो मौसम के औसत से ज्यादा है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान है, जिसमें न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़कर 6-8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य स्तर के करीब होगा। अधिकतम तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है। वहीं, सुबह हवा शांत रहेगी और दिन में धीरे-धीरे हवा तेज होगी।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों (जिसमें दिल्ली और आसपास के इलाके शामिल हैं) में घना कोहरा छाने का अनुमान है, जिससे सुबह और रात के समय दृश्यता  कम हो सकती है और यातायात प्रभावित हो सकता है। अधिकारियों ने निवासियों से गंभीर प्रदूषण और सर्दियों के कोहरे के बीच, खासकर सुबह के समय, बाहरी गतिविधियों को सीमित करने और खतरनाक हवा के संपर्क में आने से बचने की सलाह दी है।

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। हवा की गुणवत्ता बिगडऩे के जवाब में, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने शनिवार को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के तहत स्टेज के उपायों को फिर से लागू किया है।

आयोग के आदेश में कहा गया है, हवा की गुणवत्ता के मौजूदा रुझान और संबंधित कारकों को ध्यान में रखते हुए और क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता को और खराब होने से रोकने के प्रयास में ग्रैप पर सीएक्यूएम की उप-समिति सर्वसम्मति से मौजूदा ग्रैप श्रेणी-गंभीर वायु गुणवत्ता (दिल्ली 450) के तहत परिकल्पित सभी कार्यों को तत्काल प्रभाव से पूरे एनसीआर में एक सक्रिय उपाय के रूप में लागू करने का फैसला करती है। यह मौजूदा ग्रैप की श्रेणी के तहत एनसीआर में पहले से लागू कार्यों के अतिरिक्त है।

" उड़ानों पर असर, स्कूल बंद" दिल्लीवासियों के लिए राहतभरी खबर, AQI में सुधार, एयरलाइंस ने जारी किया परामर्श
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मामूली सुधार के साथ 299 दर्ज किया गया। हालांकि, हवा की गुणवत्ता अभी भी 'खराब' श्रेणी में बनी रही। मंगलवार को राजधानी का एक्यूआई 310 दर्ज किया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर मोबाइल एप्लिकेशन से आज सुबह 9.05 बजे लिए गए नेहरू नगर (360), आनंद विहार (349), पूसा (345), चांदनी चौक (342), जहांगीरपुरी (342), ओखला फेज-2 (342), और सिरीफोर्ट (342) जगहों पर एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, नरेला में 295, दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी में 299, आईटीओ में 291, अलीपुर में 283, नजफगढ़ में 281 और दिल्ली विश्वविद्यालय नॉर्थ कैंपस में एक्यूआई 280 दर्ज की गयी, जो कि 'खराब' श्रेणी रही। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर पांच-सात डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। विभाग ने कई जगहों पर हल्के कोहरे और सुबह के समय कुछ जगहों पर घने कोहरे की भी चेतावनी दी है।

इस बीच, एयरलाइंस ने आज यात्रियों के लिए कई यात्रा परामर्श जारी किए। कल देर रात एक परामर्श में एयर इंडिया ने कहा कि बुधवार सुबह दिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में भारी कोहरे और कम दृश्यता के पूर्वानुमान के कारण इन स्थितियों का उनके नेटवर्क में फ्लाइट शेड्यूल पर असर पड़ सकता है। एयरलाइन ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और रुकावटों को कम करने के लिए कुछ नियंत्रित कदम उठाए हैं। अगर कोई अप्रत्याशित देरी, डायवर्जन या रद्दीकरण होता है, तो हमारा ग्राउंड स्टाफ हमारे यात्रियों की सहायता के लिए आपकी सेवा में मौजूद रहेगा। परामर्श में यात्रियों को हवाईअड्डे के लिए निकलने से पहले अपडेटेड फ्लाइट स्टेटस जांच करने की भी सलाह दी गयी।

इंडिगो ने भी अपने यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया है। विमान कंपनी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा दृश्यता कम बनी हुई है, और कई विमान अब बदले हुए समय पर संचालित हो रहे हैं। उन्होंने लिखा, कुछ उड़ानों में देरी हो सकती है और मौसम में सुधार के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं, इसलिए उड़ान रद्द भी हो सकती हैं। यह परामर्श उदयपुर, जयपुर, इंदौर, गुवाहाटी और अगरतला जाने वाली उड़ानों के लिए जारी किया गया था।

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में अधिकारियों ने शीतलहर, घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए 10 जनवरी तक आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। यह निर्देश सभी बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।

सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबियत, सर गंगाराम अस्पताल में फिर हुई भर्ती, सांस लेने में तकलीफ के बाद इलाज जारी
नई दिल्ली। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबीयत बिगडऩे पर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में सोमवार रात को भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी, जिस वजह से उन्हें भर्ती किया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी पूरी निगरानी कर रही है।

मंगलवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गंगाराम अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। अभी तक हालांकि कांग्रेस पार्टी की ओर से सोनिया गांधी के सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सोनिया गांधी पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। वह समय-समय पर नियमित जांच और इलाज के लिए अस्पताल जाती रही हैं।

फिलहाल, वह अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में हैं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में बढ़े हुए प्रदूषण के कारण उन्हें सांस से संबंधित समस्याएं होती रहती हैं।

कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी का यहां गंगाराम अस्पताल में इलाज कर रहे डाक्टरों के दल का कहना है कि उपचार का अच्छा असर हो रहा है और उनका स्वास्थ्य स्थिर है।  सोनिया गांधी का इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना है कि सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें सोमवार रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पिछले दो दिन से खांसी हो रही थीं और वह हल्की फुल्की दवा ले रहीं थीं लेकिन कल शाम तबियत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद स्पष्ट हुआ कि ठंड लगने के कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई।

डाक्टरों का कहना है कि मौसम और प्रदूषण के प्रभाव के कारण उनका दमा  बढ़ गया था। वह अब ठीक हो रही हैं लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें भर्ती कराया गया है। डाक्टरों के अनुसार उनका उपचार किया जा रहा है और वह स्वस्थ हो रही हैं लेकिन उन्हें फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

कांग्रेस नेता का उपचार कर रहे चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनका स्वास्थ्य बिल्कुल स्थिर है और उन पर इलाज का बहुत अच्छा असर हो रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बारे में पूछने पर डाक्टरों ने बताया कि ठंड बहुत ज्यादा है इसलिए अभी एकाध दिन तक उनको चिकित्सीय देखरेख में रखना ज्यादा बेहतर होगा। श्रीमती गांधी की बुधवार या गुरुवार को छुट्टी अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। सोनिया गांधी को इससे पहले जून में इसी अस्पताल के भर्ती कराया गया था। उस समय उनको पेट संबंधी दिक्कत हुई थी।

घने कोहरे और जहरीले धुएं की चपेट में दिल्ली, एक्यूआई 400 पार
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में छायी गहरी धुंध के कारण सोमवार सुबह दृश्यता में भारी गिरावट दर्ज की गई और पूरे एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 318 दर्ज किया गया, जिसका मतलब है कि एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वायु प्रदूषण की स्थिति और बिगड़ती गई और सुबह सात बजे तक एक्यूआई 403 तक पहुंच गया।

घने कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य हो गई, जिससे रेलगाड़यिों एवं दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। ठंड एवं धुंध के कारण नोएडा के स्कूल बंद रहे।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में अत्यधिक घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सबसे खराब दर्ज की गई, जहां एक्यूआई 459 दर्ज किया गया। अन्य क्षेत्रों में भी प्रदूषण स्तर गंभीर पाया गया, जिनमें आईजीआई हवाई अड्डे पर एक्यूआई 317, आईआईटी दिल्ली में 362, आईटीओ में 400, लोधी रोड पर 359 और चांदनी चौक पर 423 दर्ज किया गया।

दिल्लीवासियों पर मंडराई मौत, कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर, न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रविवार को प्रदूषण का स्तर बढऩे से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'बहुत खराब' श्रेणी में चला गया । इसकी वजह से बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से पीड़ति लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के अनुसार, शहर का कुल एक्यूआई 385 रहा। कई क्षेत्रों में पर प्रदूषण का स्तर चिंताजनक रहा, जिसमें आनंद विहार एक बार फिर 445 के साथ सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाकों में से एक रहा। वजीरपुर 437 के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि जहांगीरपुरी और नरेला में एक्यूआई का स्तर क्रमश: 433 और 435 रहा। बवाना में 423, आर के पुरम में 414, द्वारका में 401 और रोहिणी में लगभग 429 दर्ज किया गया। अलीपुर (385) और आया नगर (344) जैसे अन्य इलाके भी बहुत ज्यादा प्रदूषित रहे।

मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह 8.30 बजे न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह के शुरुआती घंटों में दृश्यता तेजी से कम हो गई, क्योंकि घने कोहरे ने राजधानी के बड़े हिस्सों को ढक लिया था। सफदरजंग में सुबह आठ बजे सिर्फ 100 मीटर और पालम में लगभग 500 मीटर दृश्यता दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में सुबह की सामान्य आवाजाही बाधित हुई।

गौरतलब है कि, केंद्र के वायु गुणवत्ता पैनल ने बुधवार को प्रदूषण के स्तर में थोड़े सुधार के बाद ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के स्टेज चार को हटाने का फैसला किया था, जब एक्यूआई 'बहुत खराब' से 'खराब' श्रेणी में आ गया था।

दिल्ली की हवा हुई और भी जहरीली, एक्यूआई 400 के पार, प्रशासन अलर्ट मोड़ पर
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानीवासियों के लिए मंगलवार थोड़ा राहत भरा रहा जहां घन कोहरे की चादर के बीच सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरनाक श्रेणी से गिरकर गंभीर स्थिति पर रहा। राजधानी का एक्यूआई 400 के पार रिकॉर्ड किया गया। समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में सुबह 07:05 बजे एक्यूआई 'गंभीर' स्तर को पार करते हुए 414 तक पहुँच गया।

दिल्ली के 40 सक्रिय वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों में से 29 ने 'गंभीर' या 'गंभीर प्लस' एक्यूआई दर्ज की। आनंद विहार सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र में शीर्ष पर बना रहा, जहाँ आज सुबह एक्यूआई 466 तक पहुँच गया। यह पिछले पांच दिनों की तुलना में तेजी से बढ़ा है। दिल्ली में सोमवार को 416, रविवार को 418, शनिवार को 440, शुक्रवार को 430, और गुरुवार को 438 दर्ज किया गया है। हाल के दिनों में स्टेशन पर सबसे अधिक एक्यूआई 14 दिसंबर को 492 रिकॉर्ड की गयी थी।

दिल्ली में 450 के स्तर को पार करने वाले अन्य प्रदूषण हॉटस्पॉट्स में मुंडका में 451, नेहरू नगर में 453 और ओखला फेज-2 में 452 शामिल हैं, जबकि कई अन्य स्टेशन 'गंभीर प्लस' श्रेणी के करीब करीब रहे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार 101 से 200 के बीच होने पर वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी, 201 से 300 के बीच 'खराब', और 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' श्रेणी मानी जाती है जबकि 400 से ऊपर को 'गंभीर' श्रेणी में रखा जाता है। हालांकि, ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैव) के तहत आपात उपायों के लिए एक्यूआई 450 और उससे ऊपर को 'गंभीर प्लस' श्रेणी में रखा जाता है। एक्यूआई 400 से अधिक होने पर इसके संपर्क में आने पर स्वस्थ व्यक्ति की प्रभावित हो सकता है और पहले से सांस और हृदय से संबंधी समस्याओं वाले लोगों के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है।

राजधानी में तेज हवा नहीं चलने, तापमान में गिरावट आने तथा वायु प्रदूषण फैलने से वायु गुणवत्ता और बिगड़ गयी है। इसके अलावा घना कोहरा छाये रहने से दृश्यता में कमी देखी जा रही है। राजधानी के सफदरजंग और पालम में आज सुबह 07:30 बजे बहुत घना कोहरा देखा गया और दृश्यता 100 मीटर से घटकर 50 मीटर हो गई। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन घंटों के लिए दिल्ली के सभी 11 जिलों में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया।

धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिल्ली, दृश्यता कम होने से लोगों को करना पड़ेगा परेशानियों का सामना, कई फ्लाइट्स रद्द
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी सोमवार सुबह जहरीली धुंध की मोटी चादर में लिपटी रही और कम दृश्यता होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। केंद्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के अनुसार, सुबह 6.05 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 था, जो एक दिन पहले दर्ज किए गये 24 घंटे के औसत 377 से थोड़ा बेहतर था। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई 101 और 200 के बीच मध्यम स्तर का होता है। इसके बाद 201 और 300 के बीच खराब और 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' होता है। वहीं, 400 से ऊपर का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में आता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, बहुत खराब हवा में लंबे समय तक रहने से सांस की समस्या हो सकती है। यह उन लोगों के लिए खतरनाक है, जिन्हें पहले से कोई बीमारी नहीं है। दिल्ली में रविवार को दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल रही थीं और पिछले 24 घंटों में हवा की गति 12 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई थी, जिससे हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ, हालांकि दृश्यता काफी कम रही।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, लगभग सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार दक्षिण-पूर्वी हवाओं के चलने के बावजूद पालम स्टेशन पर ²श्यता कम होती रही। रविवार रात 9.30 बजे दृश्यता  800 मीटर से घटकर सोमवार सुबह सात बजे तक 350 मीटर हो गयी, जिसके कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को उड़ानों के परिचालन में संभावित रुकावट की चेतावनी देते हुए यात्रा परामर्श जारी करना पड़ा। सफदरजंग स्टेशन पर भी हल्की धुंध देखी गई, जहां रात भर शांत हवाओं के कारण ²श्यता रविवार रात 1,000 मीटर से घटकर सोमवार सुबह 600 मीटर हो गयी।

वीरेन्द्र सचदेवा का गंभीर आरोप, बोलें-केजरीवाल सरकार और पंजाब सरकार की लापरवाहियों का परिणाम भुगत रहे हैं दिल्ली वाले
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रदूषण के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज पर निशाना साधते हुए कहा, राजधानी के लोग पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल सरकार और आप की मौजूदा पंजाब की सरकारों की लापरवाही का परिणाम भुगत रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि भारद्वाज द्वारा प्रदूषण जैसे गम्भीर विषय पर सुपरमैन, स्पाइडरमैन, बैटमैन और सेंटा क्लोज की बेहोशी का हास्य व्यंग्य करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली वाले जो भुगत रहे हैं, वह अरविंद केजरीवाल की दिल्ली और पंजाब की सरकारों की लापरवाही का परिणाम है।

उन्होंने कहा, भारद्वाज जब केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे तब उनकी सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया, प्रदूषण की रोकथाम पर दस साल में कोई काम नहीं किया। उनके स्वास्थ्य मंत्री रहते दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नकली दवाएं बटने का मामला सामने आया और मोहल्ला क्लीनिक तो घोटालों के केन्द्र बन गये थे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा, केजरीवाल और भारद्वाज जब सत्ता में थे तब प्रदूषण को नहीं सम्भाल पाये और आज जब विपक्ष में हैं तो हास्यास्पद बातें कर रहे हैं

उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते काम ना करके और अब प्रदूषण पर हास्यास्पद बातें कर केजरीवाल और भारद्वाज दोनों ही जनता के बीच अपनी छवि खो रहे हैं। बेहतर होगा ये लोग गम्भीरता से काम करें और प्रदूषण पर हास्य व्यंग्य नौटंकी करने की जगह दिल्ली वालों तथा सरकार को प्रदूषण की रोकथाम पर काम करने दें।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की 'अरावली बचाओ' अभियान में शामिल होने की अपील, केंद्र सरकार पर लगाया लापरवाह नीतियों का आरोप
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिल्ली के निवासियों से'अरावली बचाओ' अभियान में शामिल होने की भावुक अपील की है। अखिलेश यादव ने चेतावनी दी है कि अरावली पर्वतमाला के विनाश का शहर के पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और जीवन की गुणवत्ता पर विनाशकारी प्रभाव पड़ेगा।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने कहा, अरावली पर्वतमाला दिल्ली का प्राकृतिक सुरक्षा कवच और इसकी पारिस्थितिक जीवनरेखा है। अगर हमने अरावली को नहीं बचाया, तो दिल्ली रहने के लायक नहीं रहेगी। यहाँ की हवा सांस लेने लायक नहीं होगी, पानी पीने लायक नहीं रहेगा और तापमान असहनीय हो जाएगा।

अखिलेश यादव ने दिल्ली के निवासियों, विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर प्रदूषण के विनाशकारी प्रभाव पर जोर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अरावली पर्वतमाला की रक्षा नहीं की गई, तो चिकित्सा पर्यटन, वाणिज्य और संस्कृति के केंद्र के रूप में शहर की प्रतिष्ठा को अपूरणीय क्षति होगी।

उन्होंने आरोप लगाया, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लापरवाह नीतियां दिल्ली को प्रदूषण का केंद्र बना देंगी, जिससे व्यवसाय, निवेश और पर्यटक यहाँ से दूर चले जाएंगे। हमें अरावली को बचाने के लिए एकजुट होना होगा और भाजपा की गंदी राजनीति को नकारना होगा।

अखिलेश यादव की यह अपील खनन और निर्माण गतिविधियों के कारण अरावली पर्वतमाला के तेजी से हो रहे क्षरण पर चिंताओं के बीच आई है। दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान तक फैली यह पर्वतमाला इस क्षेत्र के पारिस्थितिक संतुलन और जैव विविधता को बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। 'अरावली बचाओ'अभियान को पर्यावरण कार्यकर्ताओं, व्यापारिक नेताओं और नागरिक समाज संगठनों सहित विभिन्न क्षेत्रों से समर्थन मिल रहा है।