schools closed - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

श्रम विरोधी कानून और नीतिगत फैसलों के खिलाफ केंद्रीय श्रमिक संघों की एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल: आम जनजीवन प्रभावित, जरूरी सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर
तिरुवनंतपुरम। केंद्र के श्रम विरोधी कानून और दूसरे नीतिगत फैसलों के खिलाफ केन्द्रीय श्रमिक संघों की 24 घंटे की देशव्यापी आम हड़ताल से गुरुवार को केरल में आम जनजीवन प्रभावित रहा। हड़ताल का असर आधी रात से ही शहरों, कस्बों और ग्रामीण इलाकों में दिखने लगा, परिवहन सेवाएं रुक गईं, दुकानें बंद रहीं और कार्यालय में बहुत कम लोग आए।

हड़ताल का सबसे ज्यादा असर सार्वजनिक परिवहन सेवा पर पड़ा। केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बसें ज्यादातर डिपो से सड़कों से नदारद रहीं, जबकि निजी बसें, ऑटोरिक्शा और टैक्सी सेवाएं भी हड़ताल में शामिल हो गईं, जिससे तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कोझिकोड और दूसरे बड़े शहरों में सड़कें सूनसान रहीं। बैंक, सरकारी कार्यालय में बहुत कम लोग आए। स्कूल और कॉलेज समेत कई शिक्षण संस्थाओं ने हड़ताल को देखते हुए काम रोक दिया तथा कुछ तय परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी।

कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर हड़ताल में शामिल होने की संभावना को देखते हुए केरल सरकार ने हड़ताल के दिन को कर्मचारियों के लिए डीज नॉन घोषित कर दिया था और चेतावनी दी थी कि बिना इजाजत के गैरहाजिरी होने पर वेतन का नुकसान होगा। अधिकारियों ने विभाग प्रमुख को ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा पक्का करने का भी निर्देश दिया। बड़े पैमाने पर बंद के बावजूद जरूरी सेवाओं को हड़ताल से छूट दी गई थी। इनमें अस्पताल, फार्मेसी, एम्बुलेंस सर्विस, दूध वितरण, दमकल और बचाव सेवाएं और अखबारों का वितरण शामिल है।

केरल में हड़ताल को वाम दलों से जुड़े बड़े श्रमिक संघों और किसान संगठनों का जबरदस्त समर्थन मिला। हालांकि, भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने खुद को इस हड़ताल से दूर कर लिया और इसे राजनीति से प्रेरित बताया और अपने श्रमिकों को काम जारी रखने का निर्देश दिया।

Delhi Pollution: दिल्ली में घना धुआं छाया, हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंचने के कारण स्कूल बंद
नई दिल्ली। सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न निवारक उपायों के बावजूद, राष्ट्रीय राजधानी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता शुक्रवार को गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई और विभिन्न स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 अंक को पार कर गया। इसके कारण दिल्ली में सभी सरकारी प्राथमिक स्कूलों को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, लोधी रोड इलाके में एक्यूआई 438 दर्ज किया गया, जबकि जहांगीरपुरी में 491, आरके पुरम इलाके में 486 और आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) के आसपास 473 दर्ज किया गया। सबसे खराब एक्यूआई मुंडका में 498 दर्ज किया गया और इसके बाद बवाना में 496 दर्ज किया गया।

इसके अलावा राजधानी से सटे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) नोएडा में कई स्थानों पर एक्यूआई भी गंभीर श्रेणी में गिर गया। नोएडा के सेक्टर 62, सेक्टर 1 और सेक्टर 116 में एक्यूआई  क्रमश: 483, 413 और 415 दर्ज किया गया।

बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकार ने गुरुवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान, ग्रैप स्टेज-3 लागू कर दिया है। इसने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध लागू कर दिया है।

समिति ने धूल दमन के साथ-साथ दैनिक पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने और सड़कों की वैक्यूम-आधारित सफाई की आवृत्ति को तेज करने के लिए भी कहा है।

गुरुवार को सरकार ने सभी प्राथमिक स्कूलों को दो दिनों (शुक्रवार और शनिवार) के लिए बंद करने का आदेश दिया। यह दिल्ली, गुरुग्राम, फऱीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बौद्ध नगर में गैर-आवश्यक निर्माण गतिविधियों और बीएस -3 पेट्रोल और बीएस -4 डीजल कारों के संचालन पर लगाए गए प्रतिबंध के अतिरिक्त है।

प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए, शहर सरकार ने वाहन प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए 'रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ लॉन्च किया है और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने और वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए 1,000 निजी सीएनजी बसों को किराए पर लेने की योजना बनाई है।

दिल्ली मेट्रो भी आज यानी शुक्रवार से अपने नेटवर्क पर अतिरिक्त 20 यात्राओं द्वारा अपनी ट्रेन सेवाओं को बढ़ाने के लिए तैयार है।

डीएमआरसी ने एक आधिकारिक घोषणा में कहा,''दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए जीआरएपी के कार्यान्वयन के आलोक में, डीएमआरसी शुक्रवार से अपने नेटवर्क पर 20 अतिरिक्त ट्रेन यात्राएं शुरू करेगी।

खेतों में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण वैज्ञानिक अगले दो हफ्तों में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण के स्तर में अनुमानित वृद्धि के बारे में आगाह कर रहे हैं।

इस बीच, स्वास्थ्य विशेषज्ञ विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों में अस्थमा तथा श्वसन संबंधी समस्याओं में संभावित वृद्धि को लेकर चिंतित हैं।