Terrorist Attack - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में आतंकी गतिविधियों को लेकर बड़ा खुलासा : फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाकर आंतकी खरगोश देश से फरार, स्थानीय लोगों के बीच घुलने-मिलने के बाद बनवाया किरायानामा
जयपुर। जयपुर में आतंकी गतिविधियों को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकी उमर हारिस उर्फ ‘खरगोश’ करीब ग्यारह माह तक सड़वा मोड में पहचान बदलकर रह रहा था। इस दौरान उसने न केवल स्थानीय लोगों से घनिष्ठ संबंध बनाए, बल्कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाकर देश से फरार भी हो गया। एटीएस सूत्रों के अनुसार, उमर हारिस साल 2023 में नूंह-मेवात से जयपुर आया था और अगस्त 2024 तक यहां सक्रिय रहा। उसने सी-स्कीम स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग कंपनी में नौकरी की और जयसिंहपुरा खोर इलाके में किराए के मकान में रहने लगा। स्थानीय लोगों के बीच घुलने-मिलने के बाद उसने किरायानामा तैयार कराया और धीरे-धीरे अन्य फर्जी दस्तावेज भी बनवा लिए।

जांच में सामने आया है कि इस आतंकी की मदद चार लोगों ने की थी। इनमें एक ने नौकरी दिलाई, दूसरे ने किरायानामा बनवाया, तीसरे ने फर्जी पासपोर्ट तैयार कराया और चौथे ने उसे जयपुर, नेपाल, उत्तर प्रदेश सहित कई जगहों पर घुमाया। ये सभी संदिग्ध नूंह-मेवात के बताए जा रहे हैं और लंबे समय से जयपुर में रह रहे थे। हालांकि, अब तक इन चारों का सीधा आतंकी कनेक्शन साबित नहीं हुआ है, लेकिन राजस्थान एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और कई अन्य लोग भी एजेंसियों की निगरानी में हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, उमर हारिस साल 2012 के आसपास पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कर सक्रिय हुआ था।

पाकिस्तान के बाजौर इलाके में आतंकवादी हमला: विस्फोटक से लदे वाहन के चेकपोस्ट से टकराने पर 11 पुलिसकर्मियों की मौत 7 अन्य घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
पाकिस्तान। पाकिस्तान के बाजौर इलाके में एक बड़ा आंतकवादी हमला हुआ है, जिसमेंं 11 सुरक्षा बल के जवानों की मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि सेना ने की है। सेना ने जानकारी देते हुए कहा कि इस हादे में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 7 लोग भी घायल हुए है।

बताया जा रहा है कि आतंकियों ने खैबर पख्तूनख्वा के बजौर जिले में बनी एक संयुक्त सुरक्षा चौकी को अपना निशाना बनाते हुए हमलावरों ने विस्फोट से भरी एक गाड़ी को चौकी की दीवार से टकरा दिया, जिसके कारण 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। इस हादसे में एक मासूम बच्ची की भी मौत होने की खबर सामने आ रही है।

इस हादसे के बारे में आईएसपीआर ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 फरवरी सोमवार को बाजौर जिले में सुरक्षाबल और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों के जॉइंट चेक पोस्ट पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादियों ने हमला करने की कोशिश की थी लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो सके। फिलहाल, मौके पर सुरक्षाबल मौजूद है।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, तीन पुलिसकर्मियों की मौत, हमलावरों की तलाश जारी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को हुई गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।

सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर शिन्हुआ से कहा कि सुबह हुई इस घटना में कुछ अज्ञात आतंकियों ने लक्की मारवत जिले में ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिस अधिकारियों पर गोलीबारी की और फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, हाल के महीनों में प्रांत के कुछ हिस्सों में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ लक्षित हमलों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके कारण अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों को बढ़ाना पड़ा है।

मन की बात : पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को मिलेगा न्याय, मोदी ने कहा- दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को न्याय मिलेगा और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मोदी ने आकाशवाणी पर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मां की बात की 121 वीं कड़ी में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले से देश का हर व्यक्ति पीड़ा और आक्रोश में है। उन्होंने कहा कि हमले से पीड़ित प्रत्येक परिवार के प्रति हर व्यक्ति की संवेदना है। उन्होंने कहा कि मैं पीडि़त परिवारों को फिर भरोसा देता हूँ कि उन्हें न्याय मिलेगा, न्याय मिलकर रहेगा। इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा।

मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने इस हमले में अपने परिजनों को खोया है, उनका दर्द देश का प्रतीक व्यक्ति महसूस कर रहा है। हर भारतीय का खून आतंकी हमले की तस्वीरों को देखकर खौल रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा पहलगाम में हुआ ये हमला आतंक के सरपरस्तों की हताशा को दिखाता है, उनकी कायरता को दिखाता है। ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेजों में चहल-पहल थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी, लोगों की कमाई बढ़ रही थी, युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे थे। देश और जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को ये रास नहीं आया। उन्होंने, आतंकी और आतंक के आका चाहते हैं, कश्मीर फिर से तबाह हो जाए और इसलिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया।

मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता, 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यही एकता, आतंकवाद के खिलाफ हमारी निर्णायक लड़ाई का आधार है। हमें देश के सामने आई इस चुनौती का सामना करने के लिए अपने संकल्पों को मजबूत करना है। हमें एक राष्ट्र के रूप में दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करना है। आज दुनिया देख रही है, इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के हम लोगों में जो आक्रोश है, वही आक्रोश पूरी दुनिया में है। इस आतंकी हमले के बाद लगातार दुनिया-भर से संवेदनाएं आ रही हैं। मुझे भी वैश्विक नेताओं ने फोन किए हैं, पत्र लिखे हैं, संदेश भेजे हैं। इस जघन्य तरीके से किए गए आतंकी हमले की सब ने कठोर ङ्क्षनदा की है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। पूरा विश्व, आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में  भारतीयों के साथ खड़ा है।

भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूएगा: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आने वाला समय अंतरिक्ष के क्षेत्र में बहुत सारी नई संभावनाएं लेकर आ रहा है और भारत इस क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने वाला है। मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में आज महान वैज्ञानिक डॉ. के. कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दो दिन पहले हमने देश के महान वैज्ञानिक डॉ. के. कस्तूरीरंगन को खो दिया है। उन्होंने कहा कि जब भी डॉ. कस्तूरीरंगनसे मुलाकात हुई, हम भारत के युवाओं के प्रतिभा, आधुनिक शिक्षा, अंतरिक्ष विज्ञान ऐसे विषयों पर काफी चर्चा करते थे। विज्ञान, शिक्षा और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाई देने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके नेतृत्व में इसरो को एक नई पहचान मिली। उनके मार्गदर्शन में जो अंतरिक्ष कार्यक्रम आगे बढ़े, उससे भारत के प्रयासों को वैश्विक मान्यता मिली। उन्होंने कहा कि आज भारत जिन सैटेलाइट का उपयोग करता है, उनमें से कई डॉ. कस्तूरीरंगन की देखरेख में ही लांच की गई थी। उनके व्यक्तित्व की एक और बात बहुत खास थी, जिससे युवा-पीढ़ी उनसे सीख सकती है। उन्होंने हमेशा नवाचार को महत्व दिया। डॉ. के. कस्तूरीरंगन ने देश की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति तैयार करने में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। देश की नि:स्वार्थ सेवा और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसी महीने अप्रैल में आर्यभट्ट सैटेलाइट की लांचिंग के 50 वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं, 50 वर्षों की इस यात्रा को याद करते हैं, तो लगता है हमने कितनी लंबी दूरी तय की है। अंतरिक्ष में भारत के सपनों की ये उड़ान एक समय केवल हौंसलों से शुरू हुई थी। राष्ट्र के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा पाले कुछ युवा वैज्ञानिक उनके पास न तो आज जैसे आधुनिक संसाधन थे, न ही दुनिया की तकनीक तक वैसी पहुँच थी।  अगर कुछ था तो वो था, प्रतिभा, लगन, मेहनत और देश के लिए कुछ करने का जज्बा। उन्होंने कहा कि आज भारत एक वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति बन चुका है। हमने एक साथ104 सैटेलाइट लांच करके रिकॉर्ड बनाया है। हम चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुँचने वाले पहले देश बने हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ''हम जब इसरो द्वारा किसी सैटेलाइट का लांच देखते हैं तो हम गर्व से भर जाते हैं। ऐसी ही अनुभूति मुझे तब हुई जब मैं 2014 में पीएसएलवी -सी -23 की लांङ्क्षचग का साक्षी बना था। 2019 में चंद्रयान -2 की लैंङ्क्षडग के दौरान भी, मैं बेंगलुरू के इसरो सेंटर में मौजूद था। उस समय चंद्रयान को वो अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी, तब वैज्ञानिकों के लिए बहुत मुश्किल घड़ी थी। लेकिन मैं अपनी आंखों से वैज्ञानिकों के धैर्य और कुछ कर गुजरने का जज्बा भी देख रहा था। और कुछ साल बाद पूरी दुनिया ने भी देखा कैसे उन्हीं वैज्ञानिकों ने चंद्रयान -3 को सफल करके दिखाया।

उन्होंने कहा कि अब भारत ने अपने अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए भी खोल दिया है। आज बहुत से युवा अंतरिक्ष स्टार्टअप में नए झंडे लहरा रहे हैं। 10 साल पहले इस क्षेत्र में सिर्फ एक कंपनी थी, लेकिन आज देश में, सवा तीन सौ से ज्यादा स्पेस स्टार्टअप काम कर रहे हैं। आने वाला समय अंतरिक्ष में बहुत सारी नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। भारत नई ऊंचाइयों को छूने वाला है। देश गगनयान, और चंद्रयान -4 जैसे कई अहम् मिशन की तैयारियों में जुटा है। हम वीनस ऑर्बिटल मिशन और मार्स मिशन पर भी काम कर रहे हैं। हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिक अपने नवाचार से देशवासियों को नए गर्व से भरने वाले हैं।

कश्मीर पर्यटकों पर आतंकी हमला : एक की मौत, 6 घायल; पहलगाम की सैर पर थे
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बैसरन पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया। जिसमें एक की मौत, 6  पर्यटक घायल हो गए। अधिकारियों ने आज यहां यह जानकारी दी।

यह हमला बैसरन पहलगाम के घास के मैदान में हुआ, जो मोटर वाहन योग्य ट्रैक नहीं है। इलाके में आतंकवादियों से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को भेजा गया है।

कश्मीर आतंकी हमले में चौमूं के 4 श्रद्धालुओं की मौत, भजनलाल-गहलोत ने व्यक्त की संवेदना
जयपुर। कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पर हुए हमले में 10 लोग मारे गए हैं, जिनमें 4 राजस्थान के जयपुर स्थित चौमूं के है। मृतकों के शव चौमूं लाने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक मृतकों के घर परिजनों को ढ़ाढस बंधाने पहुंची।  आतंकियों को खोजने के लिए जंगलों के बीच ड्रोन से सर्च अभियान जारी है। एनआईए की टीम एक्टिम मोड मे चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के एलजी से बात कर अपडेट लिया है।

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृत तीर्थयात्रियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी। सिन्हा ने घायलों को 50-50 हजार रुपये दिये जाने की भी मंजूरी दी है।

रियासी जिले के कंदा इलाके में यह हमला हुआ। आतंकियों ने शिव खोड़ी से कटरा जा रही बस पर ओपन फायर किया, जिसमें ड्राइवर घायल हुआ और उसका बस से कंट्रोल खो गया। इसके चलते बस खाई में गिर गई। 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए। बस में सवार अन्य यात्रियों का रेस्क्यू कर लिया गया है। यात्रियों की पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षाबलों ने शिव खोड़ी मंदिर इलाके को सिक्योर करके अपने कब्जे में ले लिया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल, गहलोत और पायलट ने दुख जताया
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले की घटना पर दु:ख जताया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में तीर्थ यात्रियों की बस पर हुआ कायराना हमला अत्यंत निंदनीय और दु:खद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने परम धाम में स्थान, शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति और घायलों को अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थ यात्रियों की बस पर कायरतापूर्ण आतंकी हमले की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने निंदा की है। तीनों नेताओं ने घटना को अत्यंत दु:खद बताते हुए मृतकों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ  लड़ाई में पूरा देश एकजुट है।

कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमला, 10 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर। कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पर हमला किया है। इसमें 10 लोगों के मारे गए हैं, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। नई दिल्ली में पीएम मोदी और नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान रियासी जिले के कंदा इलाके में यह हमला हुआ। आतंकियों ने शिव खोड़ी से कटरा जा रही बस पर ओपन फायर किया, जिसमें ड्राइवर घायल हुआ और उसका बस से कंट्रोल खो गया। इसके चलते बस खाई में गिर गई। 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए। बस में सवार अन्य यात्रियों का रेस्क्यू कर लिया गया है। यात्रियों की पहचान नहीं हो पाई है। ज्यादातर श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के हैं। सुरक्षाबलों ने शिव खोड़ी मंदिर इलाके को सिक्योर करके अपने कब्जे में ले लिया है।

4 मई को भी हुआ था हमला
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 4 मई को एयरफोर्स के जवानों पर हुए आतंकी हमले में एक जवान शहीद हो गया था। दरअसल, हमले में पांच जवान घायल हुए थे, जिन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर के अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान एक जवान की मौत हो गई। यह हमला पुंछ के शाहसितार इलाके में हुआ। आतंकियों ने सुरक्षा बलों के दो वाहनों पर भारी फायरिंग की। इसमें से एक वाहन एयरफोर्स का था।

मुख्यमंत्री भजनलाल, गहलोत और पायलट ने दुख जताया
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले की घटना पर दु:ख जताया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में तीर्थ यात्रियों की बस पर हुआ कायराना हमला अत्यंत निंदनीय और दु:खद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने परम धाम में स्थान, शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति और घायलों को अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थ यात्रियों की बस पर कायरतापूर्ण आतंकी हमले की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने निंदा की है। तीनों नेताओं ने घटना को अत्यंत दु:खद बताते हुए मृतकों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ  लड़ाई में पूरा देश एकजुट है।

पहलगाम आतंकी हमले में घायल दम्पती को, CM ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी, दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता
जयपुर। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में गम्भीर रूप से घायल हुए जयपुर निवासी दम्पती को मुख्यमंत्री सहायता कोष से दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इसके अनुसार सन्नी खान एवं उनकी पत्नी फराह खान को एक-एक लाख रूपए की अंतरिम आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि घायल दम्पती के लिए हर संभव मदद और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। घायल युवक के आंख के उपचार के लिए चेन्नई स्थित शंकर नेत्रालय में व्यवस्था की गई है और उनके बेहतर इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

मुख्यमंत्री ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में आतंकवादियों के हौसले पूरी तरह पस्त हो चुके हैं और शोपियां एवं पहलगाम में हुए हमले आतंकवादियों की बौखलाहट का परिणाम हैं। उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि घटना के दोषियों को पुलिस और सुरक्षाबल शीघ्र ही कड़ा सबक सिखाएंगे।

मुख्यमंत्री ने आतंकवादी हमले में घायल सन्नी खान से दूरभाष पर वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। शर्मा ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके इलाज के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं तथा आगे भी पूरी तरह स्वस्थ होने तक उन्हें यथासम्भव सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने घायल दम्पती के परिजन आरिफ पठान से भी बात की तथा समस्त प्रकार का सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Pakistan : आतंकवादियों के हमले में 11 लोगों की मौत, चार घायल
क्वेटा। पाकिस्तान में बलूचिस्तान के नुश्की जिले में अज्ञात आतंकवादियों के हमले में पंजाब प्रांत के नौ यात्रियों सहित 11 लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए।

नुश्की के उपायुक्त हबीबुल्लाह मुसाखेल ने कहा कि कल रात 12 से अधिक आतंकवादियों ने नुश्की से लगभग एक किलोमीटर दूर सुल्तान चढाई के पहाड़ी बिंदु पर क्वेटा-नुश्की-ताफ्तान एन -40 राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। एक वाहन के नहीं रुकने पर गोलीबारी की। गोलीबारी के कारण वाहन का टायर फट गया और पलट गया, जिससे वाहन चालक की मौत हो गई।

नुश्की पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने क्वेटा से ताफ्तान जा रही एक यात्री बस को भी रोक दिया और यात्रियों के सीएनआईसी की जाँच की और नौ लोगों का अपहरण कर लिया। ये लोग पास पंजाब प्रांत के निवासी थे।

नुश्की के थाना प्रभारी असद मेंगल ने कहा कि आतंकवादी अपहृत व्यक्तियों के साथ पास की पहाड़ियों की ओर भाग गए और बाद में सभी नौ लोगों के शव आसपास के एक पुल के नीचे पाए गए। इन सभी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

नुश्की के पुलिस अधीक्षक अल्लाह बख्श ने कहा कि मारे गए लोग मंडी बहाउद्दीन, वजीराबाद और गुजरांवाला के थे। उन्होंने कहा कि ये मजदूर थे और क्वेटा से ताफ्तान के लिए बस में चढ़े थे।

आतंकवादियों ने नुश्की फ्रंटियर कोर (एफसी) मिलिशिया के एक आयुध डिपो पर भी रॉकेट दागे, हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस ने कहा कि हमले के पीछे सशस्त्र बलूच अलगाववादी संगठन का हाथ हो सकता है। हमलावरों को पकडऩे के लिए एफसी और अन्य सुरक्षा बलों के साथ क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की निंदा की है। उन्होंने पीड़तिों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की  और कहा कि अपराधियों और उनके मददगारों को वास्तविक सजा मिलेगी।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने भी निर्दोष यात्रियों की हत्या की निंदा की और कहा कि अपराध में शामिल आतंकवादियों को माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार निहत्थे और निर्दोष नागरिकों की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों का पता लगाएगी और आतंकवाद के खतरे को खत्म करेगी। उन्होंने पीड़तिों के परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

रूस में आतंकी हमले में 60 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल
मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को क्षेत्र के क्रोकस सिटी हॉल में हुए आतंकवादी हमले में 60 से ज्यादा लोग मारे गए। रूसी जांच समिति ने टेलीग्राम पर एक बयान में यह जानकारी दी।

रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस आतंकी हमले में 60 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हो गए।

मॉस्को के बाहर क्रोकस सिटी हॉल के कॉन्सर्ट स्थल में गोलीबारी हुई और उसके बाद भीषण आग लग गई। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, कई हथियारबंद लोगों ने कॉन्सर्ट स्थल में गोलीबारी की। स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने कहा कि 115 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 30 से ज्यादा लोगों ने बाह्य रोगी देखभाल प्रदान की जा रही है।

मुराशिको ने रोसिया 24 टीवी चैनल पर कहा कि अब तक, आतंकवादी हमले में 115 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है, उनमें पांच बच्चे शामिल हैं जिनमें एक बच्चे की हालत गंभीर है, 110 वयस्कों हैं, 60 की हालत गंभीर है।

आपातकालीन और सुरक्षा सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। रूस की जांच समिति ने आतंकवादी हमले में एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। समिति ने कहा कि क्रोकस सिटी हॉल में घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं जिसकी जांच चल रही है और कैमरा रिकॉर्डिंग का अध्ययन किया जा रहा है।

युगांडा के स्कूल में आतंकवादी हमला, 25 की मौत
कंपाला। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) की सीमा के निकट दक्षिण- पश्चिमी युगांडा में एक स्कूल में आतंकवादी हमले में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गयी। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। पुलिस ने कहा कि गत रात डीआरसी सीमा से लगभग 02 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मपोंडवे में लुबिरिरा उच्चतर विद्यालय विद्यालय एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एडीएफ) के विद्रोहियों ने आतंकवादी हमला किया। एक छात्रावास को जला दिया गया और एक खाद्य भंडार को लूट लिया गया। विद्यालय से अब तक 25 शव बरामद किए जा चुके हैं।

पुलिस ने कहा कि आठ पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। युगांडा के सशस्त्र बल और पुलिस हमलावरों का पीछा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि एडीएफ की स्थापना 1995 में हुई थी और यह डीआरसी के साथ-साथ युगांडा में भी सक्रिय है, जहाँ इसे एक आतंकवादी संगठन माना गया है। संयुक्त राष्ट्र ने 2014 से सैकड़ों नागरिकों की हत्या के लिए एडीएफ को दोषी ठहराया था। एडीएफ के इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह के साथ मजबूत संबंध हैं।

पाकिस्तान में आतंकी हमले में छह जवानों की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक निजी तेल एवं गैस संयंत्र पर आतंकवादियों के एक समूह ने हमला किया जिसमें कम से कम छह सुरक्षाकर्मी मारे गए। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जिला पुलिस अधिकारी आसिफ बहादुर ने यहाँ संवाददाता  को बताया कि भारी हथियारों से लैस दो दर्जन से अधिक आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे हंगू जिले के मंजी खेल इलाके में मंगलवार को प्लांट पर हमला किया, जिसमें फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के चार सदस्यों और दो निजी सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है क्योंकि सुरक्षा बलों ने दो घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ के बाद क्षेत्र को आतंकवादियों से छुड़ा लिया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में सुरक्षा बल व बचाव दल मौके पर पहुंचे। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और जिले भर में तेल और गैस क्षेत्रों की सुरक्षा कड़ी कर दी है। स्थानीय पुलिस के अनुसार पाकिस्तान और हंगरी के संयुक्त उद्यम  वाले तेल क्षेत्र में भारी क्षति हुई है। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों को पकडऩे के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है। किसी भी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।