death threat - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, डाक से भेजे गए धमकी भरे पत्र; गृह मंत्रालय को दी गई जानकारी
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें डाक के जरिए धमकी भरे पत्र भेजे गए हैं। पत्र मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) को दे दी गई है।

सुरक्षा एजेंसियां धमकी के स्रोत और पत्र भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमकी किसने और किस उद्देश्य से दी है। संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। चिराग पासवान केंद्र सरकार में मंत्री हैं, ऐसे में धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ाई गई है। मामले में आगे की जानकारी जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।

शिवाजी महाराज पर पुस्तक को लेकर शिवसेना (शिंदे) विधायक संजय गायकवाड़ ने प्रकाशक को दी जान से मारने की धमकी
कोल्हापुर। अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ ने गुरुवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर के किताबों के प्रकाशक प्रशांत आंबी को जान से मारने की धमकी दी। विधायक का आरोप है कि आंबी ने एक पुस्तक प्रकाशित की थी, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया गया है। इस विवाद की जड़ में 'शिवाजी कौन थे?' नामक पुस्तक है, जिसे दिवंगत गोविंद पानसरे ने लिखा और इसका प्रकाशन दशकों पहले हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, गायकवाड़ ने हाल ही में पुस्तक के शीर्षक पर आपत्ति जतायी और आंबी को फोन कर कथित तौर पर अपशब्द कहे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो क्लिप में गायकवाड़ को अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते और धमकी देते सुना जा सकता है। उन्होंने लेखक गोविंद पानसरे के बारे में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।

जवाब में प्रकाशक आंबी ने स्पष्ट किया कि वह केवल पुस्तक के प्रकाशक हैं, लेखक नहीं। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक मूल रूप से 1988 में प्रकाशित हुई थी और इसका उद्देश्य शिवाजी महाराज का अपमान करना कतई नहीं है। आंबी ने विधायक से आग्रह किया कि आरोप लगाने से पहले वह पूरी पुस्तक पढ़ लें। गायकवाड़ ने हालांकि कथित तौर पर अपनी धमकियां जारी रखीं, जिसका श्री आंबी ने भी दृढ़ता से जवाब दिया। यह पहली बार नहीं है जब शिवसेना नेता (शिंदे गुट) नेता श्री गायकवाड़ विवादों में घिरे हैं। इससे पहले उन पर विधायक निवास के एक कैंटीन कर्मचारी के साथ भोजन की गुणवत्ता को लेकर मारपीट करने का आरोप लगा था। पार्टी नेतृत्व के हस्तक्षेप के बावजूद, उनके आचरण पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। 'विश्व पुस्तक दिवस' के अवसर पर सामने आयी इस घटना ने राज्य के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

नितिन गडकरी को धमकी मामला : आरोपी जयेश पुजारी की प्रेमिका ने दर्ज कराया बयान, 100 करोड़ की मांगी थी रंगदारी
नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी देने और उनसे रंगदारी मांगने के मामले मुख्य आरोपी जयेश पुजारी की प्रेमिका मंजुला ने जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण बयान दर्ज कराया है। इस गवाही को अभियोजन पक्ष के लिए एक निर्णायक कड़ी माना जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में यह बात सामने आयी है कि आरोपी पुजारी ने केंद्रीय मंत्री के जनसंपर्क कार्यालय का मोबाइल नंबर अपनी प्रेमिका की मदद से ही हासिल किया था। इसी नंबर का उपयोग करके उसने धमकी भरे फोन किये और करोड़ों रुपयों की मांग की।

बताया जा रहा है कि इस महिला ने पुलिस और अदालत के समक्ष आरोपी की गतिविधियों और उनके बीच हुए संवाद के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उसने जयेश के व्यवहार, उसके संपर्कों और फिरौती मांगने की साजिश में उसकी संलिप्तता के बारे में कई अहम राज खोले हैं। महिला ने अपने बयान में यह भी खुलासा किया कि जयेश ने उससे शादी करने का वादा किया था, जिसके कारण वह उसके प्रभाव में थी। यह पूरा मामला गडकरी के कार्यालय में किये गये उन धमकी भरे फोन कॉल से जुड़ा है, जिनमें कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये की मांग की गयी थी।

शुरुआती जांच में यह संकेत मिले थे कि आरोपी ने जेल के भीतर से ही ये कॉल किये थे और दहशत फैलाकर अवैध वसूली की कोशिश की थी।फिलहाल, जांच अधिकारी इस गवाही के आधार पर घटनाओं के क्रम को जोड़ने और इस पूरी साजिश में आरोपी की भूमिका की पुष्टि करने में जुटे हैं। पुलिस इस मामले में पहले ही आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है और कानूनी कार्यवाही जारी है।

मुकेश अंबानी को फिर मिली जान से मारने की धमकी
मुंबई। देश के मशहूर उद्योगपति, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश धीरूभाई अंबानी को ईमेल पर एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है।

यह जानकारी मुंबई पुलिस ने शनिवार को दी। पुलिस के अनुसार अंबानी को उसी मेल में एक रिमाइंडर मिला है, जिसमें इस सप्ताह की शुरुआत में 400 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। पुलिस ने कहा कि इस बार धमकी भरे मेल में उद्योगपति को पिछली धमकियों को नजरअंदाज करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।

मुंबई पुलिस ने कहा कि उद्योगपति मुकेश अंबानी को 31 अक्टूबर और एक नवंबर के बीच एक बार फिर दो धमकी भरे ईमेल मिले, जिसमें उन्हें पिछले ईमेल को नजरअंदाज करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।

पुलिस के मुताबिक ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने पहले 400 करोड़ रुपये की मांग की थी। पुलिस और मुंबई अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है।