Sudhanshu Trivedi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
नई दिल्ली। राज्यसभा में गुरुवार को चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला जिसमें केंद्र सरकार ने जहां कांग्रेस पर चुनाव सुधारों पर कभी ध्यान नहीं देने तथा चुनाव आयोग को सुविधानुसार अच्छा बुरा बताने का आरोप लगाया वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार पर चुनाव आयोग सहित संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग तथा उन्हें कमजोर करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस के अजय माकन ने राज्यसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा की शुरूआत करते हुए जीवंत लोकतंत्र के लिए समान अवसर, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि 2004 में केंद्र सरकार के बैंक खाते में 88 करोड़ रुपए थे और कांग्रेस के खाते में 38 करोड़ रुपए थे। वर्ष 2009 में केंद्र सरकार के खाते में 150 तो कांग्रेस के खाते में 221 करोड़ रुपये थे। वर्ष 2024 में केंद्र सरकार के खाते में 10 हजार 107 करोड़ रुपये हो गये तो कांग्रेस के खाते सीज कर दिये गये।

इसके आगे माकन ने कहा, पारदर्शिता की बात करें तो हरियाणा में चुनाव में वोटिंग प्रतिशत के आंकड़े बदलते रहे। जब सीसीटीवी फुटेज की मांग की गयी, तो सरकार ने दस दिन के अंदर नियम बदल दिया और कहा कि 45 दिन के बाद फुटेज नहीं दिया जा सकता।    विश्वसनीयता के मामले में उन्होंने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसे अपनी विश्वसनीयता बहाल करनी होगी। उन्होंने कहा, अगर अंपायर ही एक टीम की जर्सी पहन लेगा तो दूसरी टीम क्या करेगी? अंपायर ही अगर मैच फिक्स कर लेगा तो खिलाड़ी क्या करेगा?

अजय माकन ने कहा कि सरकार ने कानून बदलकर चुनाव आयुक्तों को पूरी तरह से संरक्षण दे दिया है और वे कितना भी पक्षपात करें, कोई उनके ऊपर उंगली नहीं उठा सकता। उन पर कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती। अजय माकन ने आरोप लगाया कि चुनाव आचार संहिता केवल विपक्ष पर लागू की जाती है सत्ता पक्ष पर नहीं। इस मामले में उन्होंने हिमाचल प्रदेश और विधानसभा चुनावों का हवाला दिया। उन्होंने कहा, विपक्ष करे तो 'रेवड़ी' और आचार संहिता का उल्लंघन, मगर पक्ष करे तो 'जनकल्याण' ये दोहरा मापदंड नहीं चलेगा।

केंद्र सरकार के सुधांशु त्रिवेदी ने भारत को लोकतंत्र की जननी करार देते हुए कहा कि समूचे पूर्वी गोलाद्र्ध में अकेला भारत ही लोकतंत्र का मजबूत आधार स्तंभ है। उन्होंने कांग्रेस पर अपने शासनकाल में चुनाव सुधारों की ओर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस देश में चुनावी धांधली की सबसे पहली याचिका 21 अप्रैल 1952 में स्वयं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने दायर की थी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की चुनावी जीत का मामला भी अदालत में पहुंच गया लेकिन कांग्रेस ने कभी चुनाव सुधारों पर बात नहीं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब जब चुनाव जीतती है तो वह चुनाव आयोग पर कोई सवाल नहीं करती लेकिन चुनाव हारने पर चुनाव आयोग को सवालों के घेरे में खड़ा कर देती है।

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि देश में कम्यूटर युग की शुरूआत करने का दावा करने वाली कांग्रेस अब क्वांटम युग में आते आते पर्ची से चुनाव कराने पर जोर दे रही है। कांग्रेस द्वारा मतदान केन्द्रों की सीसीटीवी फुटेज मांगे जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सीसीटीवी का इस्तेमाल वर्ष 2005 में शुरू हुआ था और इसके बाद से राजद और कांग्रेस को बिहार में अकेले बहुमत नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम केवल बवाल खड़ा करना है और उसे कानूनी प्रक्रिया से कुछ लेना देना नहीं। प्रक्रिया के अनुसार उसे 45 दिन में शिकायत कर फुटेज मांगनी चाहिए। कांग्रेस के वोट चोरी के आरोप पर साल दर साल चुनावों में कांग्रेस के वोट कम होने के आंकड़े देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास वोट ही नहीं है तो चोरी किस चीज की होगी।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि वोट कम होने के बाद अब कांग्रेस ने ईवीएम में गड़बड़ी का मुद्दा छोड़ दिया है और वोट चोरी का मुद्दा उठा लिया है। उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के आतंरिक चुनावों में अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए उसे कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि वोट चोरी की बात करने वाली कांग्रेस इस बात को भूल जाती है कि 1946 में पार्टी के आंतरिक चुनाव में पंडित जवाहर लाल नेहरू जीरो वोट पाने के बावजूद जीत गये।

इसके आगे सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि 1916 में पृथक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए समझौता करने वाली कांग्रेस अब घुसपैठियों के लिए प्रथक निर्वाचन क्षेत्र बनाने की कोशिश में लगी है। सुधांशु त्रिवेदी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अगस्त 2005 में घुसपैठियों के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग करते हुए लोकसभा अध्यक्ष की ओर फाइल फेंक दी थी और आज उनका रूख एकदम अलग है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हमेशा गलत काम करने वालों के साथ ही खड़ा दिखाई देता है।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढते दुरूपयोग का हवाला देते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने सुझाव दिया कि भविष्य में चुनावों से पहले सरकार को एआई सिग्नेचर को प्रमाणित करने की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में गंभीर प्रत्याशी ही हिस्सा लें इसके लिए उम्मीदवार के प्रस्तावकों की संख्या बढानी होगी। उन्होंने कहा कि चुनावी भाषणों में अनाप शनाप बयानबाजी और चुनावी वादों से भ्रम फैलाने पर भी रोक लगाई जानी चाहिए।

खुद को संविधान से ऊपर समझते हैं केजरीवाल : सुधांशु
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किये जाने को लेकर आम आदमी पार्टी तथा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है और कहा कि क्या वह संविधान से ऊपर हैं कि कैग की रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर नहीं रख रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को कैग की रिपोर्ट के मुद्दे पर पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुये आप पर निशाना साधा और कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री हैं भी और नहीं भी हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में यहां  अस्थायी मुख्यमंत्री और वास्तविक मुख्यमंत्री के बीच द्वंद है, जिसे लेकर जनता के मन में कई प्रश्न तो उठ ही रहे थे। अब प्रश्न संवैधानिक व्यवस्थाओं और कानूनी दृष्टिकोण से भी उठने लगे हैं। उन्होंने कहा कि आप नेता रोज एक सवाल खड़ा करते हैं, लेकिन दिल्ली सरकार कैग की रिपोर्ट को सदन के पटल नहीं रखती है। यह समझ से परे हैं कि आप सरकार कैग की रिपोर्ट को पर क्यों नहीं रख रही है? उन्होंने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय की टिप्पणी के बाद भी आप सरकार कैग की रिपोर्ट को सदन में नहीं रख रही है।

भाजपा नेता ने बताया कि दिल्ली सरकार ने 11 जनवरी 2025 को कहा था कि कैग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि '' इससे यह साफ है कि ये आर्थिक और राजनीति के साथ-साथ संवैधानिक आपदा भी है। आप सरकार अपने आय व्यय की समीक्षा को सार्वजनिक भी नहीं करना चाहती है। उन्होंने कहा कि पहले आप वाले कांग्रेस के साथ गये, अब साथ नहीं है, लेकिन उसका (कांग्रेस) वायरस तो लेकर आये  गये हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री  मनमोहन सिंह ने एक बार कहा था कि 100 जवाबों से बेहतर है मेरी एक खामोशी, केजरीवाल भी शायद ये कहने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मनमोहन सिंह के ठीक उल्टे अंदाज में। केजरीवाल कहना चाहते हैं  कि 100 जवाबों से अच्छा है, मेरा ये बवाल।

भाजपा प्रवक्ता ने आप और केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि ''100 जवाबों से अच्छा है मेरा ये बवाल, ताकि आर्थिक घोटाले के हर पहलू से बचते रहें केजरीवाल। उन्होंने कहा कि '' हम उनसे पूछना चाहते हैं कि आम आदमी पार्टी जवाब दे कि उसने कैग की रिपोर्ट सदन के पटल पर क्यों नहीं रखी। उनके सचिव ने लिख कर दिया है इसका कोई फायदा नहीं है, तो वह आकर साफ़ स्पष्ट करे कि संवैधानिक अपरिहार्यता को पूरा न करने के पीछे क्या मकसद है। क्या अपने को संविधान से ऊपर समझते हैं या नहीं।

विदेशी ताकतों के इशारे पर भारत को तोड़ने वाले नक्शे लाई है कांग्रेस : सुधांशु
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के बेलगावी (कर्नाटक) में होने वाले आयोजन में भारत के मानचित्र में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर एवं अक्साई चिन को गायब दिखाने पर तीखी प्रतिक्रिया जतायी है और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भारत विरोधी ताकतों के इशारे पर नैतिक, राजनीतिक एवं संवैधानिक दायित्व का उल्लंघन किया है। भाजपा के प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने यहां पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में कांग्रेस पर केवल राज करने के लिए देश विरोधी ताकतों के हाथों भारत को छिन्न भिन्न करने और जाति, प्रांत, संप्रदाय, क्षेत्र के आधार पर बांटने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया। त्रिवेदी ने कहा कि पूरा देश गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान को याद करते हुए वीर बाल दिवस मना रहा है। परन्तु इसी अवसर पर दूसरी तस्वीर उभर कर सामने आती है, जो पीड़ा उत्पन्न करती है। बेलगावी में कांग्रेस द्वारा जो आयोजन किया जा रहा है, उसमें कांग्रेस कर्नाटक द्वारा एक ट्वीट जारी किया जाता है, जिसमें भारत के नक्शे में अक्साई चिन और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर गायब दिखता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा भारत के मानचित्र को छिन्न भिन्न दिखाना कोई पहली बार की घटना नहीं है। इन्होंने पहले भी कई बार ऐसा किया है। तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) द्वारा अक्टूबर 2024 को दर्शाए गये मानचित्र, कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव के वक्त सितंबर 2022 में दिखाये गये मानचित्र में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर एवं अक्साई चिन को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया था और 22 फरवरी 2020 को राहुल गांधी द्वारा प्रदर्शित मानचित्र में को पूर्वोत्तर राज्यों को ही भारत से अलग दिखाया गया था जिस पर असम के मुख्यमंत्री ने सख्त ऐतराज जताया था। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इससे एक बात साफ हो गई है कि भारत को छिन्न-भिन्न करने का स्वप्न देखने वाली शक्तियों के साथ कांग्रेस की दुरभि संधि हो चुकी है और इस नापाक गठजोड़ की तस्वीर अब एकदम साफ हो गई है। उन्होंने कहा, ''अब हम कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहते हैं कि आपके द्वारा किए गए ट्वीट में एक नहीं, कई बार लगातार भारत के हिस्सों को काटकर क्यों दिखाया जा रहा है, ये सिर्फ संयोग है या भारत विरोधी साजिश का हिस्सा है? क्या सोरोस सीक्रेट सर्विस से कोई सिग्नल आ रहा है या कोई अन्य भारत विरोधी शक्ति आपको लगातार सात समुंदर पार से संकेत दे रही है?

त्रिवेदी ने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ नक्शों का मामला नहीं है। यह भारत की पहचान के लिए खतरा है। भारत हमेशा से भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज तकनीकी रूप से मुख्य विपक्षी दल बन गयी है और इस तरह से कांग्रेस की संविधान के प्रति वचनबद्धता है। संसद में आते समय भारत की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने की शपथ से बंधी है। लेकिन कांग्रेस नेताओं को भारत की एकता और अखंडता की रक्षा करने की शपथ का उल्लंघन करते देखना चताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है।

ममता के राजनीतिक, कानूनी संरक्षण में संदेशखाली का मुख्य आरोपी शाहजहां शेख: भाजपा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर संदेशखाली के अपराधी शाहजहां शेख को राजनीतिक एवं कानूनी संरक्षण प्रदान करने का आरोप लगाया और पूछा कि यदि उसे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामले में गिरफ्तार किया गया है तो उसे ईडी को सौंपा क्यों नहीं और अगर ऐसा नहीं है तो उस पर महिला उत्पीड़न संबंधी आरोप क्यों नहीं लगाए गए।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लगभग अब तक 56 दिनों तक एजेंसियों की तलाश के बाद आखिरकार शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। जैसे ही कलकत्ता उच्च न्यायालय ईडी के मामले में गिरफ्तारी से रोक हटायी, शाहजहां को गिरफ्तार किया गया है लेकिन ङ्क्षचता की बात यह है कि उनके गिरफ्तारी वारंट में बलात्कार, बलात्कार के लिए उकसाने या महिलाओं के खिलाफ अपराध की कोई धारा नहीं किया गया है। यह भी स्पष्ट है कि बंगाल सरकार के रुख का संदेशखाली की घटनाओं से कोई संबंध नहीं है। अगर उन्हें ईडी से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया गया है तो बंगाल सरकार उन्हें ईडी को क्यों नहीं सौंप रही है?

त्रिवेदी ने कहा कि मुझे इस बात का पुख्ता संदेह है कि शाहजहां शेख महफूज ठिकाने पर ममता सरकार की दामन-ए-रहमत में कहीं पर महफूज था। अब उसे दोबारा हिफाजत देने के लिए ताकि उसे ईडी और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार न किया जा सके, इसलिए पश्चिम बंगाल पुलिस की मेहमान नवाजी में चला गया है। मैं मेहमान नवाजी इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि गिरफ्तारी के दौरान शाहजहां शेख की जो बॉडी लैंग्वेज थी, वह किसी गुनहगार की नहीं लग रही थी।

उन्होंने कहा कि शाहजहाँ शेख की तथाकथित गिरफ़्तारी के समय उसकी शारीरिक भाषा का विश्लेषण करें, और ध्यान दें कि वह कितनी निडरता से चल रहा था.) क्या किसी जघन्य अपराध का आरोपी इस तरह चलने की हिम्मत करेगा? ममता बनर्जी ने पहले सदन में उनका बचाव किया और अब उन्हें पुलिस सुरक्षा प्राप्त है। उन्होंने मीडिया को जो उंगलियों से जो विक्ट्री साइन (विजय का चिह्न) दिखाया, उसका मतलब क्या था।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि संदेशखाली का संदेश भारत के लिए बिल्कुल स्पष्ट है। वह पूछना चाहते हैं कि जिसका सदन के पटल पर बचाव किया गया, वह अभी तक राजनीतिक संरक्षण में था, क्या अब वह कानूनी संरक्षण में चला गया है। उस पर महिला उत्पीड़न के आरोप क्यों नहीं लगाये गये हैं। यदि ईडी के मामले में गिरफ्तार किया गया तो उसे ईडी को सौंपा क्यों नहीं गया। यदि कैमरे के सामने उसका ये जलवा था तो जेल में कितना जलाल होगा। विक्ट्री साइन का क्या मतलब है।

त्रिवेदी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा पाकिस्तान एवं चीन के समर्थन को लेकर भी इंडी गठबंधन के दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेता बी के हरिप्रसाद एवं पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद के पाकिस्तान के बारे में बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति ईष्र्या एवं वैमनस्य इस सीमा तक चला गया है कि वे पाकिस्तान को भाजपा का दुश्मन बताने लगे हैं, ना कि भारत का दुश्मन। उन्होंने याद दिलाया कि पाकिस्तान के नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों का इस्तेमाल करके अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत पर हमले किये हैं। उन्होंने पूछा कि गांधी की मोहब्बत की दुकान में पाकिस्तान से इतनी मोहब्बत का कारण क्या है।

तमिलनाडु सरकार के एक कार्यक्रम में हमारे राकेट पर चीनी झंडे का मुद्दा उठाते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार के नेताओं ने सनातन धर्म के उन्मूलन के लिए एक सम्मेलन आयोजित किया और अब हमारे रॉकेट पर चीन के झंडे के साथ एक विज्ञापन का उपयोग करके भारत की उपलब्धियों को नीचा दिखा रही है। द्रमुक नेताओं ने न तो इसकी निंदा की है और न ही लोगों से माफ़ी मांगी है। इंडी गठबंधन के नेताओं की बार-बार संवेदनहीनता एवं भारत के प्रति हिकारत एवं नफरत की बात सामने आती रहती है।

हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक घटनाओं के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जो कुछ हुआ, वह कांग्रेस के झूठे वादों एवं छल प्रपंचों के सहारे आयी सरकार की पोल खुल गई है और लोगों का मोह भंग हो रहा है। विधायकों का निर्णय दरअसल जनता का आक्रोश है। कांग्रेस को अपनी गिरेबां में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन के दल एक दो चुनावी लाभ देख कर राजनीतिक फैसले करते हैं जबकि भाजपा 1000 साल से दस हजार साल के दौर की कल्पना करके दूरगामी निर्णय लेती है।

राजस्थान की गहलोत सरकार अखंड भ्रष्टाचार में डूबी है: सुधांशु त्रिवेदी
जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि पांच साल पहले जो युवा, किसान और महिला सुरक्षा को लेकर जो वादे किए थे, उनका क्या हुआ? बेरोजगार के साथ भत्ते का मजाक हुआ, किसान की कर्जमाफी का क्या हुआ, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई, मोदी सरकार ने जल जीवन मिशन में 42 लाख घरों को पानी दिया लेकिन वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।

उन्होंने कहा कि 18 हजार करोड़ के टेंडर तो बिना प्रकिया के जारी किए। कांग्रेस नेताओं के उनसे संबंध है जो देश के खिलाफ बाते करते है। जांच एजेंसियों की अपनी प्रक्रिया होती है। 1990 के बाद कांग्रेस अखंड भ्रष्टाचार में डूबी है। इनकी कथनी और करनी में अंतर है। लाल डायरी का क्या हुआ? भ्रष्टाचार की गाथा राजस्थान से छत्तीसगढ़ तक पहुंच गई है। राजस्थान की जनता से अपील है कि पानी में भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस को हटाए, मोदी जी की मुहिम पर मोहर लगाए। कांग्रेस को एक नंबर के चंदे से एतराज है। उन्हें तो दो नंबर का पैसा चाहिए इसलिए बीजेपी के इलेक्ट्रॉनिक चंदे को लेकर बात करते है।