gajendra singh khinvsar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण
जयपुर। सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध रटर अस्पताल के ईएनटी विभाग में आधुनिक सुविधाओं के उन्नयन एवं विस्तार का लोकार्पण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंत्री खींवसर ने कहा कि इस प्रकार के विकास कार्य न केवल मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराते हैं, बल्कि यूजी एवं पीजी विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा को भी सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार प्रदेश की आम जनता को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे प्रयास राजस्थान को चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. पवन सिंघल ने विभाग में हुए व्यापक सुधारों की जानकारी देते हुए बताया कि मरीजों की देखभाल, शिक्षण, स्टाफ सुदृढ़ीकरण एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की गई है। उन्होंने बताया कि विभाग में अत्याधुनिक कॉक्लियर इम्प्लांट ऑपरेशन थिएटर की स्थापना की गई है, जहां जटिल कान सर्जरी एवं श्रवण क्षमता बहाली से संबंधित ऑपरेशन किए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि 800 वर्ग फीट क्षेत्र में 10 स्टेशनों वाला आधुनिक स्किल लैब स्थापित किया गया है, जहां रेजिडेंट डॉक्टरों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही, वर्टिगो जैसे रोगों के समग्र उपचार के लिए न्यूरो-ऑटोलॉजी लैब भी विकसित की गई है। विभाग में ओपीडी एवं ओटी ब्लॉक का नवीनीकरण किया गया है।

फार्मा और हैल्थ सर्विसेज में अपार संभावनाएं, निवेश से फायदा : गजेन्द्र सिंह खींवसर
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट में निवेशको से कहा कि राजस्थान फार्मा, चिकित्सा उपकरण निर्माण और स्वास्थ्य सेवाओं में निवेश के लिए अपार अवसर हैं। राजस्थान इन निवेशों को जमीन पर उतारने के लिए एक प्रभावी तंत्र विकसित कर रहे हैं। पीपीपी के माध्यम से सूचना प्रोद्योगिकी का उपयोग क्रांतिकारी कदम साबित होगा। खींवसर राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम के तहत फ्यूचर केयर, ट्रांसर्फोमिंग हेल्थ केयर इनोवेशन विषय पर आयोजित सत्र की अध्यक्षता करते हुए निवेशको से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आयुष्मान भारत की परिकल्पना साकार हो रही है। हमारा उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सभी के लिए सुलभ, किफायती और उपलब्ध बनाना है। प्रदेश को मेडिकल टूरिज्म को विकसित किया जा रहा है।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज और एम्स जैसे प्रमुख संस्थान राजस्थान में स्थित हैं। हर जिले में मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज स्थापित करने का काम चल रहा है। मेडिकल सेवाओं के बारे में बताते हुए कहा कि सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के कारण राजस्थान मेडिकल वैल्यू टूरिज्म का केंद्र बन गया है जिसे मेडिकल वैल्यू ट्रैवल पॉलिसी के साथ और मजबूत किया जा रहा है। प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि राजस्थान मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम हुई है। फाइजर इंडिया की एमडी मीनाक्षी निवेदिता, मेडट्रोनिक प्राइवेट लिमिटेड के एमडी मनदीप सिंह, हैल्थ इकोनॉमिक्स एंड गवर्नमेंट अफेयर्स के निदेशक डॉ. विभव गर्ग, फोर्टिस हेल्थ केयर की बिजनेस हेड रिचा देवगुप्ता, वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी की डॉ. ग्रेस अचुनगुरा ने पैनलिस्ट के रूप में अपने विचार व्यक्त किए।

अगले वर्ष 24 मंजिला आईपीडी टॉवर की मिल सकती है सौगात
जयपुर। प्रदेश के मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज की सुविधाएं एक ही छत के नीचे मुहैया कराने के लिए पूववर्ती सरकार द्वारा एसएमएस अस्पताल परिसर में आईपीडी टॉवर की नींव रखी गई थी। जिसे वर्तमान सरकार ने भी पूरी शिद्धत से पूरा करने का मन बना लिया है। खुद चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर भी कुछ समय पहले आईपीडी टॉवर का दौरा कर इस टॉवर की मंजिल को कम करने के कयासों पर विराम लगा चुके हैं और इसे पूरा 24 मंजिला ही बनाकर अगस्त 2025 में मरीजों के लिए शुरू करने की बात कह चुके हैं। इसके बाद से ही टॉवर का काम युद्ध स्तर पर जारी है और उम्मीद है कि अगले साल अगस्त या सात के अंत तक टॉवर का काम पूरा कर इसे मरीजों को समर्पित किया जा सकता है।

किस मंजिल पर क्या होगा
पहला फ्लोर रजिस्ट्रेशन और फूड कोर्ट। दूसरा फ्लोर डायग्नोस्टिक सेंटर, सभी प्रकार की जांचें यहां होगी। तीसरा और चौथा फ्लोर सर्विसेज और एसआईसीयू, यहां 112 आईसीयू बनेंगे। पांचवां और छठा फ्लोर 10-10 ओटी, साथ ही पोस्ट ओटी भी होंगे। सातवां फ्लोर सर्विसेज। आठ से चौदह फ्लोर वार्ड होंगे, इनकी संख्या 837 तक होगी। पंद्रह और सोलह फ्लोर डीलक्स रूम बनेंगे। सत्रहवां फ्लोर सर्विसेज। अठारह और उन्नीस फ्लोर प्रीमियम सुइट रूम बनेंगे। इनमें मरीजों को रखा जाएगा। बीस, इक्कीस, बाइस फ्लोर प्रेसिडेंशियल रूम होंगे, ये काफी बड़े होंगे और इनमें भी मरीजों को रखा जा सकेगा। तेइसवां फ्लोर लॉन्ज होगी। चौबीसवां फ्लोर सर्विसेज लॉबी। पच्चीसवां फ्लोर यहां हैलिपेड बनाया जाएगा।

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया जनाना अस्पताल का औचक निरीक्षण
जयपुर। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर गुरुवार सुबह अचानक चांदपोल स्थित जनाना अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा मंत्री को अस्पताल में कई खामियां दिखाई दी। अस्पताल में आए दिन हो रहे प्लास्टर गिरने के हादसे की शिकायतें भी चिकित्सा मंत्री के सामने रखी गई।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से समन्वय कर अस्पताल में जरूरी मरम्मत कार्य करवाया जाएगा और जो भी कमियां है उसे दूर किया जाएगा। वही अस्पताल कर्मियों द्वारा अस्पताल अधीक्षक के खिलाफ खोले गए मोर्चे के बारे में चिकित्सा मंत्री ने कहा कि अभी तक मेरे समक्ष यह मामला नहीं आया है जैसे ही मुझ तक रिपोर्ट आएगी मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के सभी ब्लॉक का दौरा किया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

कमेटी का तर्क: पूर्व सरकार में जमीनों के आवंटन में कई खामियां, रिव्यू में सामने आई
जयपुर। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के आखिरी छह माह में लिए गए फैसलों की समीक्षा के लिए गठित कैबिनेट सब कमेटी की चार-पांच बैठकें और होंगी। कमेटी ने अधिकतर विभागों के फैसलों को रिव्यू का कार्य कर लिया है। कमेटी का मानना है कि पूर्ववर्ती सरकार में जमीन आवंटनों में कई खामियां सामने आई हैं, ऐसे प्रकरणों का रिव्यू किया जा रहा है। कमेटी की गुरुवार को फिर से बैठक होगी।

चार विभागों के 30 प्रकरणों का रिव्यू
चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की अध्यक्षता वाली कमेटी ने सचिवालय में बैठक कर चार विभागों से जुडे़ करीब 30 प्रकरणों का रिव्यू किया। करीब तीन घंटे तक चले मंथन के बाद खींवसर ने कहा कि उद्योग, श्रम, कौशल, नियोजन और उच्च शिक्षा से जुड़े 30 प्रकरणों को रिव्यू किया है। इनमें कुछ प्रकरण ऐसे थे, जिनमें अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। कमेटी आगामी चार-पांच मीटिंग और करेगी, उसके बाद मुख्यमंत्रीजी को रिपोर्ट सौंप देगी। विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि रिव्यू से जुड़े कई प्रकरणों में विभागों से रिपोर्ट मांगी हैं, जल्द ही उन पर निर्णय लेकर कमेटी अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।

वित्तीय अनियमितता के भी कई मामले
जोगाराम ने कहा कि अब तक की समीक्षा में वित्तीय अनियमितता के प्रकरण भी सामने आए हैं, जो पूर्ववर्ती सरकार ने आखिरी समय में जल्दबाजी में फैसले लिए, उन प्रकरणों की पत्रावलियों को देखा जा रहा है कि किस लेवर पर किस कारण से गड़बड़ी हुई है। बैठक में मंत्री सुमित गोदारा और डॉ. मंजू बाघमार भी मौजूद रही।

बिलाड़ा के अस्पतालों में स्टाफ की कमी जल्दी पूरी की जाएगी: खींवसर
जयपुर। विधानसभा क्षेत्र बिलाड़ा के अस्पतालों में रिक्त पदों को लेकर गुरुवार को विधायक अर्जुनलाल ने सवाल उठाया। प्रश्न पर मंत्री गजेंद्र खींवसर ने जवाब दिया कि हर एक पद है उनको भरने की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। दंत चिकित्सकों की परीक्षा आयोजित की गई है। रिक्त पदों को आगामी पदोन्नति प्रक्रिया के बाद भरने का काम किया जाएगा। बिलाड़ा चिकित्सालय को कर्मोंनत करने की घोषणा की गई है।

पूरक प्रश्न करते हुए विधायक अर्जुन लाल ने कहा कि जो चिकित्सा के उपकरण खरीदे हैं। उसमें भ्रष्टाचार हुआ है क्या सरकार जांच करवाएगी? इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि पिछली सरकार के दरमियान जो सेक्शन पैसा हुआ था उसमें 30 लाख रुपए खर्च नहीं हुआ। अभी यह जानकारी मिली है उसके अनुसार वहां पर जमीन का विवाद था इसी की वजह से पैसा खर्च कम हुआ। इसी के चलते राशि खर्च नहीं हो पाई। सेक्शन 84 है। 30 से ज्यादा रिक्त है। अभी हम 50,000 की भर्ती रहे हैं। भर्ती पूरी होने के बाद जहां-जहां रिक्त पद है। उनको भरा जायेगा।

चिकित्सा विभाग में 50 हजार भर्तियां होंगी : गजेन्द्र सिंह खींवसर
जयपुर। राजस्थान में आगामी दिनों में चिकित्सा विभाग में बंपर 50 हजार भर्तियां होंगी। चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने विधानसभा में विभाग की अनुदान मांगों पर जवाब देते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देकर अब तक का सबसे बड़ा हेल्थ बजट दिया गया है। यह कुल बजट का 8.26 प्रतिशत यानी 27 हजार 660 करोड़ रुपए है। जबकि राष्ट्रीय औसत 6.18 प्रतिशत है।
चर्चा के बाद चिकित्सा विभाग की 1 खरब 18 अरब 18 करोड़ 31 लाख 78 हजार रुपए और चिकित्सा शिक्षा विभाग का 54 अरब 55 करोड़ 3 लाख 8 हजार रुपए की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित की गई। चिकित्सा विभाग ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, हॉस्पिटल केयर टेकर, नर्सिंग ऑफिसर्स, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, लैब टेक्नीशियन, सहायक रेडियोग्राफर, नेत्र सहायक, ईसीजी टेक्नीशियन, डेन्टल टेक्नीशियन और फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। विगत 7 माह में कुल 3182 पैरामेडिकल और मंत्रालय कार्मिकों को नियुक्ति  दे दी है। लंबित फार्मासिस्ट भर्ती में 2543 अभ्यर्थियों की अंतरिम वरीयता सूची जारी कर दी गई है। एनएचएम के तहत संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, संविदा नर्स एवं कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के रिक्त 10657 पदों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। राजमेस के मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सक शिक्षकों के 1460 पदों, 1500 चिकित्साधिकारियों तथा 4 हजार नर्सिंगकर्मियों के नए पद सृजित कर भर्ती होगी। साथ ही अन्य पदों पर भर्तियां की जल्द घोषणा होगी। अंग प्रत्यारोपण का सरकार ने खुलासा कर कार्रवाई की।

एसएमएस आईपीडी को पिछली सरकार में नहीं मिला पूरा बजट
खींवसर ने कहा कि पिछली सरकार में एसएमएस के आईपीडी टॉवर के लिए पूरा वित्तीय प्रावधान नहीं किया इसलिए 14 मंजिल तक ही काम हो सका। अब 24 मंजिल तक इसके निर्माण को पूरा करेंगे।

100 दिन के प्लान में ये काम पूरे किए
बुजुर्गों को एक ही स्थान पर जांच, दवा, उपचार की सुविधा दी, 49 जिला अस्पताल में विशेष रामाश्रय वार्ड शुरू किए। करीब 11500 अस्पतालों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बदला, इसमें मेन्टल हैल्थ, ईएनटी, ऑफ्थेल्मिक, जेरियाट्रिक एवं पेलियेटिव स्वास्थ्य सेवाओं को शुरू किया,टेली परामर्श सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। 1.30 लाख से अधिक स्वास्थ्य मेले लगाकर 50 लाख लोगों को लाभान्वित किया। 8 लाख रोगियों की कैंसर, 31 लाख लोगों की सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग की।

गहलोत ने केवल 1 व्यक्ति को 15 लाख का इलाज दिया
गहलोत सरकार ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में केवल एक व्यक्ति को 15 लाख रुपए तक का उपचार दिलवाया। योजना की खामियों को दूर करते हुए मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना शुरू की है। इसमे गंभीर बीमारियों के 73 डे-केयर पैकेज शामिल हैं। निजी अस्पतालों के एम्पैनलमेंट को नियमों में बदलाव करेंगे। अन्य राज्यों के मरीजों को भी उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट अस्पतालों में सोनोग्राफी को वाउचर योजना लाए। सीएम बालिका संबल योजना के तहत देय राशि तीन गुना बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दी है।

मिलावटखोरों पर शिकंजा कसा, 18 हजार नमूने लिए
मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए  करीब 8 हजार निरीक्षण कर 18 हजार से अधिक नमूने लिए गए हैं। न्यायालय द्वारा 1152 प्रकरणों में निर्णय कर 4 करोड़ से अधिक की राशि का जुर्माना लगाया गया है। दुर्लभ बीमारियों के इलाज को रेयर डिजीज फंड बनाया गया है। पीड़ित बच्चों को 5 हजार रुपए प्रतिमाह की सहायता प्राप्त होगी।
ये काम होंगे

हर विधानसभा में एक मॉडल सीएचसी होगी।

इस वर्ष 20 जिला चिकित्सालय, 13 जिला चिकित्सालय में शैय्या वृद्धि, 7 सेटेलाइट चिकित्सालय, 56 उप जिला चिकित्सालय, 28 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 463 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 2292 उप स्वास्थ्य केन्द्र, 18 जिला औषधि भण्डार, 16 एएनएम ट्रेनिंग सेंटर, 10 ट्रोमा सेन्टर सहित क्रिटिकल केयर ब्लॉक, आईपीएचएल एवं बीपीएचयू आदि के भवन बनाए जाएंगे।

चिकित्सा संस्थानों के उचित रखरखाव पर 150 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

25 एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस एवं 39 बेसिक लाइफ  सपोर्ट एम्बुलेंस खरीदी जाएगी।

एसएमएस अस्पताल का भार कम करने के लिए सांगानेर में 150 बेड का जिला अस्पताल बनाया जा रहा है।

आरयूएचएस में सुपर स्पेशलिटी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए इस वर्ष के 200 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

जेके लोन अस्पताल, जयपुर में 22 करोड़ रुपए की लागत से सेन्टर ऑफ  एक्सीलेंस फॉर मेडिकल जेनेटिक्स स्थापित किया जाएगा।

ऑनलाइन चिकित्सा तंत्र को इंटीग्रेटेड हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम 2.0 लागू करने की तैयारी की जा रही है।

अस्पतालों में बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज हो रही है। अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर रहे हैं।

झोटवाड़ा एवं विद्याधर नगर में सैटेलाइट हॉस्पिटल बनाए जाएंगे।

"स्वस्थ और तंदुरुस्त राजस्थान": इस बार के बजट में चिकित्सा और स्वास्थ्य पर होगा सर्वाधिक फोकस
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को बजट से पहले स्वास्थ्य महकमे के विशेषज्ञों के साथ बैठक की। बैठक में डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेमचंद बेरवा और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भी मौजूद थे।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए हो रही बैठक में बजट पूर्व परामर्श में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी डॉ.प्रेमचंद बैरवा, मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित आला अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में तजुर्बेकार डॉक्टर्स, स्वास्थ्य क्षेत्र की जानी मानी विभूतियाँ
विभिन्न एसोसिएशन, मेडिकल कॉलेज, मेडिकल विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ ने भाग लिया। खुलकर स्वास्थ्य विभाग में वेतन चिकित्सा सेवाओं के लिए अपने सुझाव दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भी देश के जाने माने डॉक्टर चर्चा में शामिल हुए और उन्होंने अपनी बात रखी।  “स्वस्थ राजस्थान- तंदुरुस्त राजस्थान” की तर्ज़ पर सुझाव दिए।
एलोपैथी, आयुर्वेदिक, पैरामेडिकल, फ़ार्मेसी, नर्सिंग के विषयों पर सुझाव आए हैं।

हीटवेव प्रबंधन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, लापरवाही पर अधीक्षक की जिम्मेदारी होगी तय : खींवसर
जयपुर। चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव से बचाव एवं उपचार के लिए उच्च स्तरीय प्रबंधन किया है। हीटवेव प्रबंधन की मॉनिटरिंग के लिए हर अस्पताल पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में पूरा चिकित्सा तंत्र अलर्ट मोड और प्रो-एक्टिव एप्रोच के साथ काम कर आमजन को राहत दे। उन्होंने कहा कि चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर कोई भी लापरवाही या कमी सामने आती है तो संबंधित अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। खींवसर मंगलवार को स्वास्थ्य भवन में हीटवेव प्रबंधन को लेकर चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से की गई तैयारियों एवं गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मेडिकल कॉलेजों की ओर से हीटवेव प्रबंधन को लेकर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।

मेडिकल कॉलेजों सहित सभी चिकित्साकर्मी हीटवेव को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। यह सुनिश्चित करें कि अस्पतालों में पंखे, कूलर, एसी, वाटर कूलर, जांच, दवा एवं उपचार के प्रबंधन में कोई कमी नहीं रहे। अधिकारी निरंतर फील्ड में जाकर चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण करें। संसाधनों की तात्कालिक उपलब्धता के लिए आरएमआरएस फण्ड का उपयोग करें या वैकल्पिक उपायों के माध्यम से तुरंत व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने रेपिड रेस्पॉन्स सिस्टम के माध्यम से रोगियों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

पूर्व में बिजली जैसा विभाग देखा है, जिसमें 440 वोल्ट का झटका लगता है, उसे भी किया था हैंडल : गजेन्द्र सिंह खींवसर
जयपुर। कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद शाम को सचिवालय पहुंचे गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि पोर्टफोलियो उनके लिए महत्वपूर्ण नहीं है। आमजन की सेवा उनकी पहली प्राथमिकता है। खींवसर ने कहा कि विभागों का बंटवारा मुख्यमंत्री को विशेषाधिकार है और जो विभाग उनको मिलेगा वह पूरी मेहनत एवं ईमानदारी से प्रदेश की जनता की सेवा करेंगे।

पूर्व में मैंने बिजली जैसे डेंजरस विभाग देखा है जिसमें 440 वोल्ट का झटका लगता है और मैंने उसे हैंडल कर लिया, अब तो कोई भी विभाग मिले वह काम करेंगे।  खींवसर सचिवालय में पूर्व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह के कमरे में बैठेंगे। कमरे में पहुंचने के बाद मौके पर उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों से उन्होंने व्यवस्थाओं की जानकारी ली और पूछा कि उनके कमरों के पास किस-किस मंत्री के कमरे है।
इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने प्राथमिकताओं पर कहा कि पहले तो उनको जो विभाग मिलेगा उसके हिसाब से कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही पेपर लीक को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री पेपरलीक को लेकर सख्त है और उस पर कार्य किया जा शुरू कर दिया है।

हमारे बच्चों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके, जो बच्चे मेहनत करते लेकिन पेपर लीक से उनकी जिंदगी खराब हो जाती है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्ववती सरकार की फ्री की रेवड़िया पर कहा कि उससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब है और उसको लाइन पर लाने में भी समय लगेगा।

राजस्थान के चुनावी रण में इस बार राजस्थान के सात खेल मंत्री, एक ने संभाला है केन्द्रीय मंत्रालय
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार ऐसे आठ राजनेता मैदान में हैं, जो राज्य और केन्द्र की सरकारों में खेलमंत्री रहे हैं। इनमें केन्द्र में खेलमंत्री रहे राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राजस्थान में खेलमंत्री रहे गजेन्द्र सिंह खींवसर और अशोक चांदना खुद अच्छे खिलाड़ी भी रहे हैं। केन्द्र में खेलमंत्री रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 2004 के एथेंस ओलंपिक खेलों की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीत नया इतिहास रचा, वहीं भाजपा सरकार में राजस्थान में खेलमंत्री रहे गजेन्द्र सिंह खींवसर स्क्वैश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं। खींवसर ने कनाडा और पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया। अशोक चांदना पोलो के जाने-माने खिलाड़ी हैं और रामबाग पोलो मैदान पर जयपुर पोलो सत्र में उन्हें मैदान पर देखा जा सकता है।

इन्होंने बनाया रिकॉर्ड
गोगुन्दा से विधायक रहे मांगीलाल गरासिया 2008 से 2013 तक रही कांग्रेस सरकार में खेलमंत्री रहे। गरासिया राजस्थान के पहले ऐसे खेलमंत्री बने जिन्होंने पूरे पांच साल खेल मंत्रालय संभाला। गरासिया 2013 में चुनाव हार गए और 2018 में कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। गरासिया एक बार फिर गोगुन्दा विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं हिण्डोली से दो बार विधायक रहे अशोक चांदना ने भी अशोक गहलोत के नेतृत्व में निवर्तमान कांग्रेस सरकार में पूरे पांच साल खेलों का महकमा संभालकर गरासिया के रिकॉर्ड की बराबरी की है। अशोक चांदना हिण्ड़ोली से ही तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं, जहां उनका मुकाबला भाजपा के प्रभुलाल सैनी से है।

भाजपा सरकार में यूनुस और सिंघवी बने खेलमंत्री
वसुंधरा राजे के नेतृत्व में 2003 से 2008 तक रही प्रदेश की भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान दो मंत्रियों ने खेल मंत्रालय संभाला। डीडवाना से पहली बार विधायक बने यूनुस खान खेल मंत्री बने। यूनुस खान करीब साढ़े तीन साल खेलमंत्री रहे। इसके बाद भाजपा ने छबड़ा से विधायक प्रताप सिंह सिंघवी को खेल मंत्रालय का जिम्मा सौंपा, जो एक बार फिर छबड़ा से चुनाव मैदान में उतरे हैं।

निर्दलीय उतरने की तैयारी में यूनुस खान
छात्र जीवन में कबड्डी के राज्य स्तरीय खिलाड़ी रहे यूनुस खान को इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दिया। यूनुस खान अपने डीडवाना विधानसभा क्षेत्र से ही निर्दलीय मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि भाजपा ने उन्हें पांच बार टिकट दिया और दो बार प्रदेश में मंत्री बनाया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के इस बार उनका टिकट काटने के फैसले से उन्हें कोई शिकायत नहीं है लेकिन उनके भविष्य का फैसला उनके क्षेत्र की जनता करेगी। यूनुस खान शनिवार को डीडवाना पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके चुनाव लड़ने या न लड़ने के बारे में क्षेत्र की जनता ही फैसला करेगी।