CPI(M) - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सबरीमाला विवाद: भाजपा ने की नए हलफनामे की मांग, मुख्यमंत्री विजयनन के घर के सामने अयप्पा ज्योति जलाएगी पार्टी
तिरुवनंतपुरम। सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश से जुड़े मुद्दे पर बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार शाम पांच बजे मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के सामने अयप्पा ज्योति जलाने की घोषणा की है। पार्टी ने मांग की है कि पहले राज्य सरकार उच्चतम न्यायालय में दाखिल अपना हलफनामा वापस ले और मंदिर परंपराओं तथा श्रद्धालुओं के समर्थन में नया हलफनामा दाखिल करे।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य पीके कृष्णदास ने कहा कि कार्यक्रम में हजारों अयप्पा श्रद्धालु और पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी सरकार पर दबाव बना रही है कि वह सबरीमाला मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करे और अनुष्ठानों तथा परंपराओं की रक्षा के पक्ष में कदम उठाए।

उन्होंने कहा कि सबरीमाला के प्रवेश द्वार माने जाने वाले चेंगन्नूर में अयप्पा संरक्षण संगमम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री और राज्य सरकार से हृदय परिवर्तन की अपील की जाएगी। आने वाले दिनों में भाजपा राज्य के 23,000 से अधिक बूथों पर इसी तरह के कार्यक्रमों और अयप्पा ज्योति प्रज्वलन का आयोजन करेगी।

कृष्णदास ने माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव एमवी गोविंदम से तंत्री के खिलाफ की गयी टिप्पणियां वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि अदालत द्वारा सबूतों के अभाव में जमानत दिए जाने के बावजूद तंत्री के खिलाफ मानहानिकारक बयान दिए गए।

उन्होंने सबरीमाला से जुड़े स्वर्ण चोरी मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की भी मांग की। उनका आरोप है कि एसआईटी की जांच ठप पड़ी है और मुख्यमंत्री ने जांच में हस्तक्षेप किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मामले को उच्च राजनीतिक स्तर तक पहुंचने से रोकने के लिए सत्तारूढ़ और विपक्षी नेतृत्व के बीच राजनीतिक समझ बनी हुई है।

भाजपा नेता ने मंदिर परंपराओं के कथित उल्लंघन के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले अयप्पा श्रद्धालुओं पर दर्ज मामलों को वापस लेने की भी मांग की और राज्य सरकार तथा माकपा पर अयप्पा विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया।

राजस्थान के वरिष्ठ किसान मजदूर नेता एवं पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, वासुदेव देवनानी सहित इन दिग्गजों ने जताया शोक
श्रीगंगानगर। राजस्थान के वरिष्ठ किसान-मजदूर नेता, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल का सोमवार रात निधन हो गया। वह करीब 94 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ थे। उन्होंने श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में कल रात करीब सवा ग्यारह बजे अंतिम सांस ली। विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक तथा किसान-मजदूर संगठनों ने उन्हें जन संघर्षों का सच्चा योद्धा और संघर्ष का पर्याय बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

हेतराम बेनीवाल का जन्म पंजाब के सुखचैन में हुआ था। उन्होंने बीकानेर के डूंगर कॉलेज से स्नातकोत्तर (एम.ए.) की शिक्षा प्राप्त की। वह 1990 में संगरिया विधानसभा क्षेत्र से माकपा की टिकट पर राजस्थान विधानसभा के सदस्य चुने गए। वह राजस्थान सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस(सीटू) के महामंत्री और माकपा के गंगानगर जिला प्रांतीय सचिवालय सदस्य रहे। उन्होंने घड़साना किसान आंदोलन सहित अनेक जन-आंदोलनों का नेतृत्व किया। वह संघर्षों के दौरान लगभग छह वर्ष जेल में भी रहे।

वासुदेव देवनानी ने पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। देवनानी ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय बेनीवाल जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि थे और उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव सक्रिय भूमिका निभाई। उनका निधन सार्वजनिक जीवन की अपूरणीय क्षति है।

विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा सदन शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

सभापति सी पी राधाकृष्णन की विपक्ष को चेतावनी, बोलें-कार्य स्थगन प्रस्ताव का नोटिस केवल अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दे पर ही किया जा सकता है मंजूर
नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने बुधवार को स्पष्ट किया कि सदन में नियम 267 के तहत कार्य स्थगन प्रस्ताव के केवल वही नोटिस स्वीकार किये जा सकते हैं जो बेहद अत्यंत महत्वपूर्ण और आपात स्थिति से जुड़े हों। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के डॉ. जॉन ब्रिटास ने शून्यकाल के दौरान सभापति से जानना चाहा कि उन्होंने सभी विधायी कामकाज रोककर भारत अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा कराने के लिए नियम 267 के तहत जो नोटिस दिया था उसका क्या हुआ। सभापति ने कहा कि उनका नोटिस स्वीकार नहीं किया गया है।

सदस्य के बार-बार प्रतिवाद करने पर उन्होंंने कहा कि सदन में नियम 267 के तहत केवल वही मुद्दे उठाये जा सकेंगे जो अत्यंत महत्वपूर्ण और आपात स्थिति से जुड़े हों। उन्होंने कहा कि वह पहले भी इस बारे में व्यवस्था दे चुके हैं। सदस्य की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि वह आसन को चुनौती नहीं दे सकते।

सदस्य के बार बार यह मुद्दा उठाने पर उन्होंने कहा कि आपकी सहायता नहीं की जा सकती। इससे पहले कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने व्यवस्था का सवाल उठाते हुए कहा कि वाणिज्य मंत्री ने संसद सत्र के दौरान भारत अमेरिका समझौते के बारे में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह संसद के नियमों और परंपराओं का उल्लंघन है। इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सदस्य सही कह रहे हैं कि यह संसद की परंपरा है। उन्होंने कहा कि साथ ही इस बात पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि सरकार संसद में वक्तव्य देने के लिए तैयार थी लेकिन लोकसभा की स्थिति को देखते हुए ऐसा नहीं किया जा सका और आज दोनों सदनों में इस संबंध में वक्तव्य दिया जायेगा।

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने केंद्र सरकार को घेरा, रोजगार और विकास के क्षेत्र में विफल रहने का लगाया आरोप
अगरतला। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता माणिक सरकार ने केंद्र सरकार पर युवाओं को रोजगार और विकास के क्षेत्र में विफल रहने का आरोप लगाया है। माणिक सरकार ने त्रिपुरा लेदर आर्टिसन्स एसोसिएशन के 11वें राज्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जरूरी मुद्दों को हल करने में नाकाम रही है, जिसके कारण जरूरी चीजों की कीमतों में खतरनाक बढ़ोतरी शामिल है। इससे कई लोग गुजारा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और अवसरों तथा संसाधनों की कमी के कारण लोग खुद को लाचार महसूस कर रहे हैं।

माणि​क सरकार ने चमड़े के कारीगरों को पुराने जूते ठीक करने से लेकर नए जूते बनाने तक, अपनी गतिविधियों में विविधता लाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने चमड़ा उद्योग को बनाए रखने और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे और सरकारी समर्थन के महत्व पर जोर दिया।

इसके आगे माणिक सरकार ने चमड़ा उद्योग के सामने आने वाली गंभीर चुनौतियों, विकास की संभावनाओं और भविष्य के विकास को सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक कदमों का उल्लेख किया।

भाजपा ने लगाया राहुल ममकूटथिल को बचाने के लिए कांग्रेस-माकपा में समझौते का आरोप, जानें पूरा मामला
तिरुवनंतपुरम। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के महासचिव एम. टी. रमेश ने कांग्रेस और माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी दोनों पर राहुल ममकूटाथिल को संयुक्त रूप से बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई रोकने के लिए दोनों प्रतिद्वंद्वी दलों के बीच एक गुप्त राजनीतिक समझौता हुआ है।

मीडिया को संबोधित करते हुए श्री रमेश ने ऑडियो साक्ष्य और अन्य सहायक दस्तावेजों की उपलब्धता के बावजूद मामला दर्ज करने या ममकूटाथिल को गिरफ्तार करने में विफल रहने के लिए पुलिस की आलोचना की। जानकारी के अनुसार बता दें कि, कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल के खिलाफ शादी का झांसा देकर बार-बार यौन शोषण करने का मामला दर्ज है। उन्होंने कहा, ममकूटाथिल लापता नहीं हैं; पुलिस को चार दिनों से उनके ठिकाने का पता था लेकिन उन्होंने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। अदालत में जमानत याचिका पेश होने तक गिरफ्तारी में देरी क्यों की गई? शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए थी।

एम टी रमेश ने ममकूटाथिल की कथित तौर पर मदद करने वाले एक कांग्रेसी सदस्य की गिरफ्तारी न होने पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने दावा किया कि माकपा ममकूटाथिल मामले का उपयोग सबरीमाला मुद्दे और हाल ही में हुए सोने की चोरी के मामले सहित अन्य विवादों से ध्यान हटाने और विपक्ष की जांच को कमजोर करने के लिए कर रही है। आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर एम टी रमेश ने भाजपा के विकास पर ध्यान केंद्रित करने पर बल दिया और इसकी तुलना सत्तारूढ़ एलडीएफ और यूडीएफ के शासन में आई स्थिरता से की।

भारत द्वारा ओलंपिक की मेजबानी वाले प्रश्नों के उत्तर में उन्होंने तिरुवनंतपुरम को संभावित स्थल बताया तथा कहा कि अगर भाजपा 2036 में सत्ता में आती है तो वह निर्णायक नेतृत्व प्रदान करेगी। विशेष निवेश क्षेत्र (एसआईआर) नीति पर एम टी रमेश ने स्पष्ट किया कि, यह केन्द्र सरकार की पहल है और उन्होंने सवाल किया कि राज्य के राजनीतिक दल इसमें किस प्रकार शामिल होने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने इस मामले पर संसद में चर्चा करने की इच्छा व्यक्त की है। महासचिव एम. टी. रमेश ने अधिकारियों से पारदर्शी जांच करने का आग्रह किया और राजनीतिक रूप से संवेदनशील मामलों में न्याय से समझौता करने के उद्देश्य से सत्तारूढ़ दलों के बीच सांठगांठ की आलोचना की।

माकपा ने लगाया पीएम मोदी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
जयपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य कमेटी ने भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री के बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा में आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप लगाया है।

माकपा के राज्य सचिव अमराराम ने बताया कि माक़पा भारत के चुनाव आयोग से मांग करती है कि प्रधानमंत्री के चुनाव प्रचार पर तुरन्त पाबंदी लगाते हुए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के अपराध में सख्त कार्यवाही की जाए।

उन्होंने अपने भाषण में देश के एक समुदाय पर घोर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें ज्यादा बच्चे पैदा करने वाला बताया है। यही नहीं हिन्दु महिलाओं को भड़काया है।

सीकर में अमराराम होंगे इंडिया समर्थित सीपीआई (एम) के उम्मीदवार
जयपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की राज्य कमेटी की बैठक शुक्रवार को मजदूर किसान भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में केंद्रीय कमेटी की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में पार्टी प्रभारी वृंदा कारात और सहप्रभारी बीजू कृष्णन  उपस्थित रहे।

सीपीआई (एम) ने लोकसभा चुनाव के लिए सीकर लोकसभा सीट पर पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अमराराम का नाम तय किया है। अमराराम इंडिया समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। सीपीआई (एम) की राज्य कमेटी ने राजस्थान की जनता से राज्य की सभी सीटों पर घोर किसान-मजदूर और आम जनविरोधी भारतीय जनता पार्टी को परास्त करने का आह्वान किया है।

बैठक को संबोधित करते हुए कारात ने कहा कि केंद्र की भाजपा-आरएसएस की मोदी सरकार ने पिछले दस साल में केवल और केवल देशी-विदेशी कार्पोरेट निगमों को फायदा पहुंचाने का काम किया है और देश को साम्प्रदायिकता के दावानल में धकेलने का काम किया है। साम्प्रदायिक और कार्पोरेट परस्त भ्रष्ट भारतीय जनता पार्टी को परास्त करते हुए संविधान और लोकतंत्र बचाने का आह्वान किया।

विवादास्पद मुद्दों को हवा देकर राजस्थान का माहौल खराब करने से बाज आए विधायक और मंत्री: माकपा
जयपुर। माकपा की राज्य कमेटी और जयपुर जिला कमेटी ने भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य द्वारा एक सरकारी स्कूल में शिक्षकों और छात्राओं को डराने-धमकाने और साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने की कथित कोशिश की कड़े शब्दों में निंदा की। माकपा के राज्य सचिव अमराराम ने कहा कि तथाकथित बाबा विधायक अपने निर्वाचन के तुरंत बाद से लगातार विवादों में रहने के लिए कोशिश कर रहे हैं। पहले भी उन्होंने शहर के अल्पसंख्यक दुकानदारों को डराने-धमकाने का प्रयास किया था।

विधायकों और मंत्रियों को हिदायत दें सीएम
जयपुर जिला सचिव डॉ.संजय माधव ने मुख्यमंत्री भजनलाल से अपील की है कि वे अपने विधायकों और मंत्रियों को हिदायत दें कि अनावश्यक और विवादास्पद मुद्दों को हवा देकर राजस्थान का माहौल खराब करने से बाज आए। राज्य की जनता ने उन्हें जिस काम के लिए चुना है, उस काम पर ध्यान दें तो यह राज्य की जनता और राज्य के हित में होगा। जनता ने मूलभूत समस्याओं का समाधान करने और उनकी सेवा करने के लिए उन्हें चुना है तो सरकार को जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए उसी दिशा में काम करना चाहिए। अनावश्यक रूप से साम्प्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने वाले मुद्दों को हवा देने से बचना चाहिए। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का मानना है कि राज्य में महिलाओं और महिला शिक्षा की पहले से ही हालत अच्छी नहीं है, ऐसे में सरकार के मंत्रियों-विधायकों की ऐसी हरकतों और अपने संगठन विशेष की विचारधारा के आधार पर चुन-चुन कर मुद्दों को हवा देने से राज्य का माहौल खराब होगा और महिला शिक्षा को भी भारी आघात पहुंचेगा।

Rajasthan Assembly Election 2023: CPI(M) की आधा दर्जन सीटों पर मजबूत स्थिति
जयपुर। माकपा प्रदेश की आधा दर्जन से अधिक सीटों पर मुकाबले को रोचक बना रही है। पार्टी ने प्रदेश की 17 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जिसमें से करीब आधा दर्जन से अधिक सीटों पर सीधे मुकाबले में है। भादरा से बलवान पूनिया और डूंगरगढ़ से गिरधारी महिया माकपा के टिकट पर अभी विधायक होने से दोनों प्रमुख दलों को सीधी टक्कर दे रहे हैं। धोद से पेमाराम और रायसिंहनगर से श्योपतराम मेघवाल पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे। ऐसे में इस बार फिर से टिकट मिलने से मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। घोंद से कई मर्तबा विधायक रहे और बाद में दांतारामगढ़ से चुनाव लड़ रहे अमराराम ने पिछली बार 46 हजार से अधिक वोट लिए थे, इस बार भी मुकाबले को त्रिकोण बना दिया हैं। तारानगर से निर्मल प्रजापत ने पिछली बार 16 हजार से अधिक मत लिए थे। इस बार भी अच्छी स्थिति में बताए जा रहे हैं। सीकर से उस्मान खान भी किसानों के संघर्ष को आधार बनाकर मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। माकपा के प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधायक अमराराम और सचिव मण्डल की सदस्य सुमित्रा चौपड़ा ने बताया कि पार्टी इस बार अपनी स्थापना से लेकर अब तक के इतिहास का सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगी।