terrorist killed - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजौरी के हिंदू बाहुल्य इलाके में आतंकियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, चार नागरिकों की मौत
राजौरी। जम्मू संभाग के राजौरी में नए साल के पहले दिन रविवार को आतंकियों ने हिंदू बाहुल्य इलाके में अंधाधुंध गोलियां बरसाकर चार लोगों की हत्या कर दी। जबकि 10 अन्य लोगों को भी गोलियां लगी हैं। सभी को जीएमसी राजौरी में भर्ती करवाया गया है। वारदात के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। सुरक्षाबलों का पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। वहीं, आतंकी वारदात के बाद जिले में लोगों में भारी आक्रोश है। राजौरी शहर से आठ किमी दूर ढांगरी क्षेत्र में देर शाम करीब सवा सात बजे दो से तीन आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी है। हालांकि ठंड के कारण मोहल्ले में ज्यादा लोग बाहर खड़े नहीं थे। बताया जाता है कि आतंकियों ने तीन घरों में यह हमला किया है। इसमें 10 लोग बुरी तरह घायल हो गए।

जवान से राइफल छीनने वाले युवक को वापस लाया गया
दक्षिण कश्मीर में रविवार की सुबह सीआरपीएफ के जवान की राइफल छीनने वाले एक युवक को परिवार की मदद से वापस लाया गया। पुलवामा के बेलो इलाके में आज सुबह गश्त के दौरान सीआरपीएफ के एक जवान का हथियार छीन लिया गया था। घटना के तुरंत बाद संयुक्त बलों ने इलाके को घेर लिया और बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि पुलिस इस घटना में शामिल 25 वर्षीय इरफान बशीर गनी उर्फ सोबा गनी निवासी पुलवामा को वापस ले आई।

कश्मीर में मुठभेड़ में लश्कर का एक आतंकवादी ढेर
जम्मू। कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि बसकुचन में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके में चलाये गए घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान यह मुठभेड़ शुरु हुई। पुलिस ने कहा कि अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान की घेराबंदी की और उसके बाद छिपे हुए आतंकवादियों की बढ़े, तो आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और इसके बाद मुठभेड़ शुरु हो गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी ढेर हो गया। अहमद कई आतंकी गतिविधियों और अपराधों में शामिल था। एक एके 47 राइफल , आपत्तिजनक सामग्री , हथियार और गोला बारुद भी बरामद किया गया। कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने ट्वीट में कहा कि मारे गए आतंकवादी नासिर अहमद है। वह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था।

कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को किया ढेर
जम्मू। कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों को हेफ शिरमल गांव में आतंकवादियों के छिपे हुए की खुफिया सूचना मिलने के बाद उन्होंने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबल जब आतंकवादियों के ठिकाने की ओर बढ़ रहे थे, तभी वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गयी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है।

कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर
जम्मू। कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सेना और पुलिस के संयुक्त बल ने पोशक्रीरी इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। सुरक्षा बल के जवान जब संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ रहे थे तभी वो छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की।

राजौरी: सेना ने दिखाया दम, आतंकवादी हमला नाकाम, दो आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। भारतीय सेना ने गुरुवार तड़के जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेना के अड्डे पर आतंकवादी हमले को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। इस दौरान तीन जवान शहीद हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों ने परगल में तड़के साढ़े तीन बजे भारतीय सेना की चौकी में घुसने की कोशिश की। इस दौरान संतरी ने उन्हें चुनौती दी और गोलीबारी शुरू हो गई। इस हमले में पांच जवान घायल हो गए। इनमें से तीन जवानों की बाद में मृत्यु हो गयी। सुरक्षा अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और अतिरिक्त बलों को तलाशी अभियान के लिए भेजा गया है। सूत्रों ने बताया कि दोनों जिलों में संदिग्ध गतिविधियों की खुफिया सूचना मिलने के बाद राजौरी और पुंछ जिलों में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा बलों के जवान राजौरी के दरहल के कई इलाकों में तलाशी अभियान चला रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकवादी हमले की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

कश्मीर में घुसपैठ के दौरान एक आतंकवादी ढ़ेर
जम्मू। कश्मीर के कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के दौरान सेना की कार्रवाई में एक आतंकवादी ढ़ेर हो गया तथा एक जवान भी शहीद हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा के करीब घुसपैठियों ने गोलीबारी की। कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। एक सैनिक शहीद हो गया।

सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड में एक आतंकवादी ढ़ेर
जम्मू। कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। आधिकारियों ने बताया कि पकड़े गये आतंकवादी द्वारा अन्य आतंकवादियों के भी छिपे होने की दी गयी। जानकारी के आधार पर पुलिस और सेना की 28 राष्ट्रीय राइफल्स ने मिलकर कुपवाड़ा के सीमावर्ती लोलाब इलाके में घेराबंदी अभियान चलाया था।

अभियान के दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना की ओर से भी कार्रवाई की गयी, जिसमें एक आतंकवादी ढ़ेर हो गया।

कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढ़ेर
जम्मू। कश्मीर में अनंतनाग के ऊपरी इलाके में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि पहलगाम के श्रीचंद टॉप पर आतंकवादियों के होने की जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंची। आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढ़ेर हो गए।

कश्मीर में मुठभेड़ में एक और आतंकवादी ढेर
जम्मू। कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक और आतंकवादी को मार गिराया और इसके बाद सुरक्षा बलों के अभियान में मारे गए आतंकवादियों की संख्या दो हो गयी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकवादी अल बद्र से जुड़े थे और जिले में गैर स्थानीय श्रमिकों पर हालिया हमलों में शामिल थे। पुलिस ने बताया कि पुलवामा के मित्रिगम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुयी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब सुरक्षा बलों के जवान संदिग्ध स्थान के चारों ओर घेराबंदी कर रहे थे, तो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी के बाद नागरिकों को निकालने के लिए अभियान रोक दिया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मारे गए दोनों स्थानीय थे।

कश्मीर में मुठभेड़ में लश्कर का आतंकवादी ढ़ेर
जम्मू। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा का एक स्थानीय आतंकवादी ढेर हो गया। अनंतनाग के अलावा कुलगाम में भी आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है। पुलिस ने बताया कि अनंतनाग मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया हैं। अनंतनाग जिले के सिरहामा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान यह मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान की घेराबंदी की वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद शुरु हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। अभियान अभी जारी है।

पुलिस ने ट्वीट किया कि अनंतनाग मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया। तलाशी अभियान जारी है। पुलिस ने ट्वीट कर स्पष्ट किया कि कुलगाम में हुई मुठभेड़ में अभी तक कोई भी आतंकवादी मार गिराया नहीं गया है। इससे पहले पुलिस के एक ट्वीट में कहा गया था कि कुलगाम मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खिफिया जानकारी मिलने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

पाकिस्तान में पुलिस ने आईएस से जुड़े एक आतंकवादी कमांडर को किया ढेर
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक आतंकवादी कमांडर को पुलिस ने मार गिराया है। आतंकवादी कमांडर के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसे ढेर कर दिया। पुलिस के आतंकवाद निरोधी विभाग ने कमांडर के ठिकाने पर छापेमारी की और तभी आतंकी ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

सूत्रों ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई में आतंकवादी मारा गया। मारा गया आतंकी देश में इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादी समूह का एक स्थानीय कमांडर था, जो कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए और सैकड़ों अन्य घायल हुए थे।

कश्मीर मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो और आतंकवादी ढेर, मारे गए आतंकवादियों की संख्या हुई 3
जम्मू। कश्मीर के श्रीनगर में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो और आतंकवादियों को मार गिराया इसके साथ इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की संख्या 3 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों के आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान यह मुठभेड़ शुरु हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभियान में लश्कर के तीन आतंकवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। इससे पहले पुलिस ने बताया था कि श्रीनगर के बाहरी इलाके खानमोह में हाल ही में एक सरपंच की हत्या में शामिल लश्कर का एक आतंकवादी भी मुठभेड़ में फंस हुआ है। कश्मीर में यह दूसरी मुठभेड़ है। दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में कल हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया था।