National Institute of Ayurveda - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में सुंदरकाण्ड पाठ एवं महाप्रसादी का आयोजन, लगभग 2000 से अधिक लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की
जयपुर। जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान परिसर में स्थित हनुमान जी मंदिर में मंगलवार को सुंदरकाण्ड पाठ एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान परिवार के तत्वावधान में किया गया, जिसमें चिकित्सकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित लगभग 2000 से अधिक लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान कर्मचारी संघ के महासचिव राहुल अग्रवाल ने बताया कि सुंदरकाण्ड पाठ के अवसर पर हनुमान जी मंदिर को फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया। पाठ के दौरान संस्थान के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से सुंदरकाण्ड पाठ में भाग लिया।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान : वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव तरंग 2025 का शुभारंभ, भावी डॉक्टरों ने मंच पर उतारी भारत की विविध संस्कृति
जयपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (मानद विश्वविद्यालय), जयपुर के ऑडिटोरियम मे मंगलवार को वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव तरंग 2025 का शुभारंभ हुआ। 5 दिसम्बर तक चलने वाला यह चार दिवसीय आयोजन भावी डॉक्टरों की प्रतिभा, सृजनशीलता और देश की सांस्कृतिक विविधता का अनोखा संगम बन गया है। कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा आयुर्वेद भारतीय संस्कृति की आत्मा है। तरंग जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय कला, संगीत और संस्कृति से गहराई से जोड़ते हैं। NIA के भावी डॉक्टर हर क्षेत्र में उत्कृष्टता का परिचय दे रहे हैं। महोत्सव के पहले दिन देशभर से आए छात्रों ने राजस्थानी घूमर,गुजराती गरबा, हरियाणवी लोक नृत्य, महाराष्ट्र की लावणी, केरल की मोहिनीयट्टम, और शास्त्रीय नृत्यों में कुचिपुड़ी एवं कथक की शानदार प्रस्तुतियों से अपनी संस्कृति की चमक से मंच को जीवंत कर दिया।

बॉलीवुड की धुनों और कृष्ण-भक्ति से जुड़े नृत्यों ने दर्शकों को इतनी देर तक बाँधे रखा कि पूरा सभागार तालियों से गूंजता रहा। कार्यक्रम में सिंगिंग, अंतराक्षरी,पेंटिंग, ग्रुप डांस, रील मेकिंग, रंगोली कविता पाठ, आशु भाषण, मेहंदी, फैंसी ड्रेस, पाककला क्विज कंपटीशन, ग्रुप डांस, रैंप वॉक, स्किट और कई अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताए आयोजित होगी। प्रत्येक गतिविधि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, टीम स्पिरिट और अभिव्यक्ति कौशल को निखारने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के यूजी, पीजी, पीएचडी के विद्यार्थी बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं, उनके साथ ही संस्थान में कार्यरत चिकित्सक, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी भी भाग ले रहे है।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान को मिला हिंदी का प्रथम पुरस्कार
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय जयपुर की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) जयपुर को वर्ष 2023-2024 के दौरान सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी का सर्वाधिक उपयोग करने के लिए केंद्रीय केन्द्र सरकार के कार्यालय के "क" वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर  वैजयंती राजभाषा शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक एवं नगर राजभाषा समिति के अध्यक्ष अभिताभ ने कुलपति प्रो. संजीव शर्मा को प्रथम विजेता की शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने कहा राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी का सर्वाधिक उपयोग करने के साथ 16 देशों से आये हुए विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से हिंदी भाषा सिखाई जाती है, जिससे हम अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी हिंदी का विकास कर रहे है।

इस अवसर  राजभाषा की प्रगति की समीक्षा की गई एवं अन्य केंद्रीय कार्यालय के प्रतिनिधियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान से कुलपति प्रो. संजीव शर्मा, संयुक्त निदेशक जय प्रकाश शर्मा, प्रो. सुरेन्द्र शर्मा, डॉ. राकेश नागर, हिंदी अधिकारी डालचंद कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

National Institute of Ayurveda में स्थित फुटबॉल ग्राउंड की खराब हालत, विद्यार्थी खेलने से वंचित
जयपुर। शहरवासियों को अच्छी सेहत का संदेश देने वाले राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जोरावर सिंह गेट में फुटबॉल ग्राउंड के हाल स्वयं ही खराब है। एक तरफ संस्थान अच्छी सेहत रखने के खान-पान, योगाभ्यास और व्यायाम करने की सलाह दे रहा है। दूसरी तरफ संस्थान में खेल मैदान पर पर्याप्त घास नहीं है, जगह-जगह मिट्टी निकल रही है। यहीं नहीं संस्थान में आ रही फैकल्टी की गाड़ियां भी इसी मैदान के एक हिस्से में पार्क की हुई हैं।

इस स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि संस्थान में मैदान होने के बावजूद यहां पढ़ रहे विद्यार्थियों को खेलने के लिए स्थाननहीं मिल पा रहा है और इसका सीधा नुकसान उनकी सेहत पर पड़ रहा है।

100 दिन के योग प्रोटोकॉल का समापन 21 जून को होगा
जयपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की ओर से 100 दिन के योग प्रोटोकॉल का समापन 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा पर होगा। इस अवसर पर करीब एक हजार लोग योग प्रोटोकॉल के दौरान अनुलोम विलोम भ्रामरी प्राणायाम, ताड़ासन, पश्चिमोत्तनासन, पवनमुक्तासन सहित अनेक योगासनों का अभ्यास करेंगे।

इस कार्यक्रम में सेना, पुलिस, सरकारी विभागों के उच्च अधिकारी, विदेशी छात्र-छात्राएं स्कूली बच्चों सहित अन्य मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 6:00 बजे से लेकर 9:00 तक जंतर मंतर में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने मीडिया को बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 100 दिनों तक राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान ने विभिन्न ऑफिस में योग की अनेक गतिविधियां करवाई है। इसके बाद से वहां के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास आरंभ कर दिया है।

राष्ट्रीय आयुर्वेद में संस्थान में भी योग की नियमित कक्षाएं लगती है जिसमें काफी लोग आकर लाभान्वित हो रहे हैं योग हम सबके जीवन में शामिल है योगाभ्यास से शरीर मन संतुलित होते हैं एवं अनेक बीमारियां का स्वत: ही उपचार हो जाता है।

World Health Organization की पहल पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में "निरोगी भारत स्वस्थ भारत" की थीम पर मनाया ‘वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे’
जयपुर | विश्व स्वास्थ्य संगठन की पहल पर जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के अस्पताल परिसर में वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में आने वाले रोगियों, उनके परिजनों और स्वास्थ्य कर्मियों को हाथों की स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करने और गंदे हाथों से होने वाले संक्रामक रोगों को रोकने के लिये बैनर पोस्टर्स के माध्यम से जागरूक किया गया।  मरीजों एवं उनके परिजनों को चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों द्वारा हाथों को अच्छी तरह धोने के लिए सात स्टेप्स को करके दिखाया गया एवं स्वस्थ रहने के लिए हाथों की स्वच्छता से जुड़ी जानकारी दी गई ।

कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने कहा स्वस्थ एवं निरोगी रहने के लिए हमारी स्वच्छता और हाथों का स्वच्छ होना बहुत जरूरी है, हाथों के स्वच्छ नहीं होने पर शरीर में कई रोग होने की आशंका रहती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की आमजन को स्वस्थ रखने की पहल पर 5 मई को वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे दुनियाभर में मनाया जाता है। यह विशेष दिन आमजन को हाथों से होने वाले संक्रामक रोगों को फैलने से रोकने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में निरोगी भारत स्वस्थ भारत की थीम पर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों, रोगियों और उनके परिजनों को हाथों की स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षित करने और उन्हें नियमित रूप से हाथ धोने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया है।

अस्पताल अधीक्षक प्रोफेसर अनुपम श्रीवास्तव ने कहा हाथों से होने वाले इन्फेक्शन के कारण कई बीमारियां होती है इसके लिए राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के अस्पताल परिसर में  वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया है। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. हरीश भाकुनी ने कहा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी संक्रमणों से बचाव के लिए हाथ धोने के महत्व पर जोर दिया है। उनके दिशा-निर्देशों के अनुसार, हाथों को साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकेंड तक अच्छी तरह धोना चाहिए। कोरोना महामारी के समय भी बीमारियों से बचने के लिए हाथों को अच्छी तरीके से धोने पर काफी जोर दिया गया था, क्योंकि यदि हाथ स्वच्छ है तो हम कहीं संकामक बीमारियों से बच सकते हैं।

आवासीय चिकित्सा अधिकारी डॉ आभा सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे पर हर वर्ष राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में भी लोगों को बड़ी संख्या में जागरूक किया जाता है। इस वर्ष भी राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के अस्पताल की आईपीडी और ओपीडी में आने वाले रोगियों उनके रिश्तेदारों, संस्थान के स्वास्थ्य कर्मियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों को हाथ धोने से स्वस्थ एवं निरोगी रहने के महत्व से जुड़ी जानकारी 2000 से अधिक लोगों को दी गई। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के नर्सिंग स्टाफ द्वारा हाथ धोने के लिये 7 स्टेप्स के वीडियो को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाएगा। वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे के अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के शिक्षक, चिकित्सक, विद्यार्थी, नर्सिंगकर्मी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में नाड़ी परीक्षण के प्रशिक्षण पर दो दिवसीय कार्यशाला
जयपुर। देश के प्रख्यात नाड़ी वैद्य प्रो. गोविंद प्रसाद उपाध्याय एवं आचार्य संजय छाजेड़ भावी आयुर्वेद चिकित्सकों को नाडी परीक्षण पर देंगे जानकारी दी। जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान मानद विश्वविद्यालय में रोग निदान एवं विकृति विज्ञान विभाग द्वारा दो दिवसीय नाडी विज्ञान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. संजीव शर्मा, देश के प्रख्यात नाड़ी वैद्य प्रो. गोविंद प्रसाद उपाध्याय एवं आचार्य संजय छाजेड़ ने किया।

कुलपति प्रो संजीव शर्मा ने कहा आयुर्वेद की प्राचीन विधाओं को आगे ले जाना हम सभी का कर्तव्य है। रोग निदान ओर जांच के लिये आयुर्वेद में नाड़ी का बड़ा महत्व है। इन्वेस्टिगेशन ओरिएंटेड साइंस के साथ हमें हमारी क्लीनिकल साइंस को भी बढ़ाना होगा।

आयुर्वेद चिकित्सा के माध्यम से रोग निदान ओर आमजन के बेहतर स्वास्थ्य के लिये आयुर्वेद पर हमेशा चर्चा होनी चाहिए, जिससे इस क्षेत्र में प्रभावी एवं सकारात्मक परिणाम आये। आयुर्वेद पद्धति के माध्यम से चिकित्सा एवं शिक्षा के लिये प्राचीन पद्धति के साथ नई तकनीक और नवाचारों का भी समय-समय पर समावेश किया जाना चाहिये। आज राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में नई तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भविष्य में विद्यार्थियों को नाड़ी परीक्षण को प्राचीन पद्धति के साथ नई तकनीक के माध्यम से सिखाने के लिये सिम्युलेशन तकनीक पर कार्य करने का प्रयास किया जायेगा। नाड़ी वैद्य प्रो. गोविंद प्रसाद उपाध्याय ने आयुर्वेद चिकित्सा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये नाड़ी प्रशिक्षण पर दो दिवसीय कार्यशाला के आयोजन पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की सराहना करते हुए कहा की किस तरह नाड़ी देखी जानी चाहिए, किस तरह से नाड़ी के दोषों का पता चलता है, किस तरह से रोगों की अवस्था का ज्ञान होता है और हमें आयुर्वेद चिकित्सा करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए यह सब हम नाड़ी की परीक्षण के माध्यम से जानने का प्रयास करते हैं। आचार्य संजय छाजेड़ ने कहा प्राचीन समय मे रोग की पहचान के लिये किसी भी प्रकार की परीक्षा पद्धति नही थी, रोग की पहचान और निदान रोगी की नाड़ी के परीक्षण को करके किया जाता था। नाड़ी परीक्षण लगातार अभ्यास करने से आता है। दो दिवसीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता देश के प्रख्यात नाड़ी वैद्य प्रो. गोविंद प्रसाद उपाध्याय एवं आचार्य संजय छाजेड़ भावी आयुर्वेद चिकित्सकों को नाडी परीक्षण जैसे कठिन विषय को  सरल रूप से साझा करेंगे एवं नाडी विज्ञान के ज्ञान के साथ आगामी भविष्य के लिए उत्तम वैद्य बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रति कुलपति प्रो. रामकिशोर जोशी, कुल सचिव प्रो. अनीता शर्मा, आयोजन सचिव डॉ. सुरेंद्र कुमार शर्मा एवं  समस्त विभागाध्यक्ष, चिकित्सक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में मनाया धनवंतरी जयंती एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस
जयपुर। जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान मानद विश्वविद्यालय में आयुर्वेद चिकित्सा के जनक भगवान धन्वंतरि की जयन्ती एवं 8वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस को मनाया गया। धन्वंतरि जयंती पर संस्थान में भगवान धन्वंतरि की पूजा की गई, जिसमें शिक्षकों, चिकित्सको, विद्यार्थियों, अधिकारियों ओर कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने साथ मिलकर देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के लिये कार्य करने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर द्वारा 8वे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष में पिछले 1 माह से विभिन्न जगहों पर आयुर्वेद चिकित्सा के शिविर लगाए गए। शिविर के माध्यम से बच्चों को स्वर्ण प्राशन की खुराक, बाल रक्षा किट, आयुष रक्षा किट, किसान रक्षा किट एवं पशु रक्षा किट का लगभग 2000 की संख्या में निशुल्क वितरण किया गया। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के सहयोग से जयपुर स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय एवं केंद्रीय चिकित्सालय उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत व्याख्यान, आई.ई.सी. एवं अन्य गतिविधियों के साथ आयुष रक्षा किट, किसान रक्षा किट, पशु रक्षा किट, आयुष 64 टेबलेट के किट वितरित किये गये।

प्रत्येक वर्ष धन्वन्तरि जयंती पर संस्थान में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष आयुष मंत्रालय द्वारा पंचकूला स्थित आयुर्वेद संस्थान में राष्ट्रीयआयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीयस्तर पर आयोजित 8वें आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा के साथ शिक्षक, चिकित्सक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।