deepawali eve - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बहुरंगी रोशनियों से देदीप्यमान परकोटा, बाजारों में उल्लास
जयपुर। दीपोत्सव का आगाज शुक्रवार को धनतेरस के साथ शुरु हो गया। बाजार रोशनी से जगमग हो गए, एमआई रोड, चांदपोल, छोटी-बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार सहित पूरा परकोटा दैदिप्यमान रोशनी में नहा गया। इसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में शहरवासियों का हुजूम उमड़ा। पहले दिन कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को आरोग्य की कामना के साथ भगवान धन्वतंरि की पूजा की गई। आयुर्वेद औषधालयों में विशेष आयोजन हुए। इस मौके पर धनाध्यक्ष कुबेर का पूजन भी किया गया। शाम को यमराज के निमित्त चांदपोल गेट यमद्वार पर चौमुखा दीपक जलाया गया। दीपदान का सिलसिला पांच दिन चलेगा। धनतेरस पर प्रीति योग में लोगों ने जमकर खरीददारी की।
बाजारों में खरीददारों की भारी भीड़ रही। लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदा। मान्यता है कि कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को ही आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रगट हो हुए थे। इसी कारण धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। यह भी मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी का पुण्य तेरह गुना होता है। बर्तनों के अलावा बही और डायरी भी जमकर बिकी। ज्योतिषाचार्य पं. सुरेन्द्र गौड़ ने बताया कि शुक्र प्रदोष व्रत होने के चलते मां लक्ष्मी के साथ ही भगवान शिव का पूजन भी किया गया। प्रदोष काल के अति शुभ मुहूर्त लोगों ने बढ़ चढ़कर खरीददारी की। शनिवार दोपहर तक भी धनतेरस के हिसाब से खरीददारी की जा सकेगी।

सिंधी कैंप बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़, दीपावली पर घर जाने वालों की भीड़
जयपुर। दिवाली पर अपने घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। शुक्रवार को सिंधी कैंप बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दी। भीड़ को देखते हुए बसें कम पड़ गई। इसके चलते यात्री निजी बसों में भी अधिक किराया देकर सफर करने को मजबूर हैं।

जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड पर शुक्रवार सुबह से ही भारी भीड़ दिखाई दी। इसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने कुछ अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया है। वहीं रोडवेज के पास बसे कम होने के चलते कई रूटों पर बस नहीं चल रही। इसके चलते निजी बस संचालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। हालांकि रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों में अस्थाई डिब्बे बढ़ाए है।