jaipur roadshow - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीएम भजनलाल शर्मा का जयपुर में रोड शो: सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक भाजपा ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन
जयपुर। जयपुर। निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को पिंकसिटी की चारदीवारी में भव्य रोड शो किया। रोड शो की शुरुआत सांगानेरी गेट स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर से हुई। इससे पहले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और केंद्रीय पर्यवेक्षक रोहन गुप्ता सांगानेरी गेट पहुंचे। इसके कुछ देर बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौके पर मौजूद हुए। सीएम ने सबसे पहले सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद वे चुनाव प्रचार रथ पर सवार हुए और रोड शो शुरू हो गया।

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री चारदीवारी के इलाके में लव जिहाद, धर्मांतरण और लैंड जिहाद के खिलाफ मुखर रहे। उन्होंने तुष्टिकरण की राजनीति पर भी निशाना साधा। रोड शो में मंत्री मदन दिलावर, हीरालाल नागर, संदीप शर्मा, कल्पना राजे समेत कई नेताओं ने सीएम से मुलाकात की। हनुमान मंदिर के बाहर कार्यकर्ता लोकप्रिय भजन तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डार दई गाते नजर आए। पूरा माहौल भक्ति और जोश से भरा रहा।

इस बीच एक दिलचस्प घटना भी हुई। विधायक कालीचरण सराफ रोड शो में शामिल होने पहुंचे। उनकी गाड़ी रास्ते में गलत तरीके से खड़ी होने पर पुलिस को दखल देना पड़ा। मुख्यमंत्री ने उन्हें रथ में बुलाया, लेकिन वे महज दो मिनट रथ में रहने के बाद खुद उतर गए। चारदीवारी जयपुर का हृदय क्षेत्र माना जाता है। सांगानेरी गेट के हनुमान मंदिर का भी अपना ऐतिहासिक महत्व है। इस रोड शो के जरिए भाजपा चारदीवारी के कमजोर वार्डों को साधने की कोशिश कर रही है।

मोदी का जयपुर में आठ किलोमीटर का रोड शो 23 को
जयपुर। पीएम नरेंद्र मोदी का जयपुर में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 23 नवंबर को रोड शो होगा। करीब आठ किलोमीटर का रोड शो मुख्यत: जयपुर की चारदीवारी क्षेत्र में होगा। जयपुर के शहरी इलाके की तीन अल्पसंख्यक बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र किशनपोल, हवामहल और आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र की सीटों पर भाजपा का कांग्रेस से कांटे का मुकाबला है। ऐसे में मोदी का रोड शो इन तीन विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। वे इस दौरान गोविंददेवजी मंदिर भी जाएंगे। उनके रोड शो से तीनों सीटों पर भाजपा की पार्टी के पक्ष में मजबूत माहौल बनाने की रणनीति है।