public meeting - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनसुनवाई में सुनी महिलाओं-बुजुर्गों की पीड़ा, कहा- अंत्योदय की भावना से काम कर रही राज्य सरकार
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आई कई परिवेदनाओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे लोग संतुष्ट नजर आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाने के लिए पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से निपटाया जाए ताकि लोगों को वास्तविक राहत मिल सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक स्तर पर नियमित जनसुनवाई आयोजित की जाए और प्रशासनिक अमला पूरी जिम्मेदारी व संवेदनशीलता से लोगों की बात सुने। मुख्यमंत्री ने कृषि, गृह, राजस्व, सिंचाई, परिवहन, पशुपालन, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, मनरेगा, ऊर्जा सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए मौके पर ही कार्रवाई की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के पोस्टरों का विमोचन भी किया। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आमजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एससी-एसटी-ओबीसी का कोटा कोई नहीं छू सकता, मोदी उनका चौकीदार
नंदुरबार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंचितों और आदिवासियों की रोटी, कपड़ा और मकान संबंधी चिंताओं का समाधान करने का आश्वासन देते हुए कहा कि वंचितों का जो अधिकार है, मोदी उनका चौकीदार है। मोदी ने महाराष्ट्र के उत्तर पश्चिमी जिले नंदुरबार में आयोजित रैली में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मैं कांग्रेस की तरह शाही परिवार से नहीं हूं। मैं गरीबी में बड़ा हुआ हूं, मुझे पता है कि आपने यहां कितना कष्ट सहा है। उन्होंने इसे 'मोदी की गारंटी' में से एक बताया। उन्होंने पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी सहित आदिवासी समुदायों के सामने आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करते हुए उनके समाधान के लिए अपनी सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला, साथ ही उन्होंने हर घर को घर, पानी और बिजली प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम आवास योजना से नंदुरबार में डेढ़ करोड़ से अधिक गरीबों को छत के साथ जरूरी सुविधाएं भी मुहैया करायी गयी हैं। उन्होंने सिकल सेल एनीमिया को खत्म करने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फोकस पर जोर देते हुए कहा, ''कांग्रेस ने कभी भी आदिवासी भाइयों और बहनों की परवाह नहीं की है। आदिवासी इलाकों में सिकल सेल एनीमिया एक बड़ा खतरा है, लेकिन कांग्रेस ने इस बीमारी पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। यह भाजपा ही है जिसने सिकल सेल एनीमिया को जड़ से खत्म करने का अभियान चलाया है। ताकि कोई भी गरीब कुपोषित न रहे। उन्होंने आदिवासी कल्याण की उपेक्षा करने तथा झूठ और झूठे वादों के जरिये वोट हासिल करने का प्रयास करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की।

मोदी ने क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने नंदुरबार के 111 गांवों सहित महाराष्ट्र के 20,000 से अधिक गांवों के हर घर में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की है। उन्होंने अपने राजनीतिक लाभ के लिए आरक्षण नीतियों को विभाजित करने और हेरफेर करने के कांग्रेस पार्टी के एजेंडे की निंदा की। उन्होंने दर्शकों को आश्वासन दिया कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदायों के अधिकारों की रक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि चाहे वे कितने भी प्रयास करें। चाहे वो देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर कितने भी झूठ फैला लें, आपके पास मोदी का भरोसा है, मोदी की गारंटी है। जब तक मोदी जीवित हैं, एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण को कोई छू नहीं सकता। वंचितों का जो अधिकार है, मोदी उनका चौकीदार है।

बायतू में होगी 15 नवंबर को मोदी की विशाल जनसभा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज बायतू में सभा स्थल का दौरा किया और पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों को लेकर बैठक ली

बायतू। 15 नवंबर को बलोत्तरा जिले के बायतू में  हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज बायतू में सभा स्थल एवं हेलीपेड का दौरा किया। साथ ही पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के साथ विशाल आमसभा की तैयारियों को लेकर बैठक ली।

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बाड़मेर जैसलमेर के सांसद कैलाश चौधरी , बालोतरा जिला अध्यक्ष बाबू सिंह, दिलीप पालीवाल भी साथ रहे।