gopal sharma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रक्तदान और जांच शिविर का आयोजन: सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने ब्लड डोनर्स को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
जयपुर। जयपुर में न्यू सांगानेर रोड स्थित देवी नगर में रविवार को रक्तदान और जांच शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

मानव समाज सेवा संस्थान अध्यक्ष डॉ. मुकेश गुप्ता ने बताया कि सुबह 9 से 2 बजे तक कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक की मदद से 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कैंप में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, थायरॉयड, बीएमडी और ईसीजी समेत जांचें की गईं। वहीं दवाइयों का भी वितरण किया गया।यह शिविर इंडियन इंस्टीट्यूट आफ़ होम्योपैथिक फिजिशियंस,राज आँगन फाउंडेशन,ढंड डायबिटीज एसोसिएशन व श्री वार्ष्णेय वैश्य स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कैंप में डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. अशोक लादुना, डॉ. महेश सिंघल, डॉ. दीप शिखा अग्रवाल, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. अमिता अग्रवाल, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. सुनीता जैन, डॉ. अभिनव शर्मा, डॉ. मोहम्मद अमान और डॉ. मोहम्मद अब्बास ने अपनी सेवाएं दीं। वहीं एक्सपर्ट लैब के डायरेक्टर जय करण चारण ने ईसीजी और थायरॉयड की जांच निशुल्क की। कैंप में मरीजों को होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान आशीष पोरवाल, विजय सैनी,शोर्य शर्मा,विपिन गुप्ता अर्पिता माथुर,इशिता बिंद्रा, डॉ ओम बालोदिया,बिजय गुप्ता,एनएल भाटिया, चेतन गोस्वामी, राकेश गर्ग, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे। इस दौरान स्वास्थ्य एवं मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालो को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी : जयपुर में कवि सम्मेलन, बिरला ऑडिटोरियम में जुटेंगे देश के विख्यात कवि
जयपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटलजी जब बोलते थे तो उनके शब्दों में देश का चित्रण झलकता था। उनका व्यक्तित्व राजनीति के साथ-साथ साहित्य और कविता में भी अद्वितीय था। अटलजी की वाणी में राष्ट्रभाव, संवेदना और दूरदर्शिता स्पष्ट रूप से दिखाई देती थी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अशोक परनामी ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी के अवसर पर 25 दिसंबर को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इस कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध कवि सुरेंद्र शर्मा, हरिओम पंवार सहित कई अन्य नामचीन कवि हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान अटलजी की प्रसिद्ध कविताओं का वाचन किया जाएगा, जिससे उनके साहित्यिक योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम में जयपुर के नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल, गवर्नर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। विधायक गोपाल शर्मा ने भी अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटलजी का जीवन राष्ट्रसेवा, सादगी और विचारों की मजबूती का प्रेरणास्रोत है।

राजनैतिक आरक्षण दिलाने के लिए आयोग प्रतिबद्ध : ओबीसी वर्ग को स्थानीय निकायों एवं पंचायत राज संस्थाओं में आरक्षण को लेकर जनसंवाद, जल्द होगा विस्तृत सर्वे
जयपुर। राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश मदन लाल भाटी ने कहा कि स्थानीय निकायों एवं पंचायत राज संस्थाओं में ओबीसी वर्ग को उचित राजनैतिक प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिला परिषद सभागार में मंगलवार को आयोजित संभाग स्तरीय जनसंवाद एवं परिचर्चा कार्यक्रम में भाटी ने कहा कि आयोग संभाग स्तर पर संवाद के माध्यम से अन्य पिछड़ा वर्ग को राजनैतिक प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए फीडबैक लेकर रिपोर्ट तैयार करेगा, जिससे ओबीसी वर्ग के लोगों को स्थानीय निकायों एवं पंचायतीराज संस्थाओं में पर्याप्त संख्या में राजनैतिक प्रतिनिधित्व मिल सकेगा। इसके साथ ही बैठक में ओबीसी वर्ग की विभिन्न जातियों के प्रतिनिधियों ने कहा कि ओबीसी की प्रदेश में 50 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या है, लेकिन उनको आरक्षण अभी 27 प्रतिशत ही मिल रहा है।
ऐसे में ओबीसी वर्ग को उचित राजनैतिक आरक्षण दिलाया जाए। कार्यक्रम में विधायक कालीचरण सराफ, डॉ. गोपाल शर्मा व मनीष यादव, जिला प्रमुख रमादेवी चौपड़ा, उप जिला प्रमुख मोहन डागर सहित संभाग के विभिन्न जिलों से आए जनप्रतिनिधि, सामाजिक व नागरिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जल्द होगा ओबीसी वर्ग को लेकर विस्तृत सर्वे
भाटी ने कहा कि आयोग द्वारा स्वतंत्र रूप से सर्वे भी कराया जाएगा। जिसमें 19 बिंदुओं पर रिपोर्ट लेते हुए ओबीसी वर्ग का राजनैतिक, सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक पिछड़ेपन का पारदर्शिता से आकलन किया जा सके। उन्होंने बताया कि आयोग ओबीसी वर्ग के वंचितों को आरक्षण का लाभ मिल सके इसके लिए राजनैतिक प्रतिनिधित्व के लिए सवार्ेच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों के अनुरूप सरकार को रिपोर्ट देगा। वहीं आयोग के सदस्य सचिव अशोक जैन ने आयोग द्वारा सर्वे के लिए स्वतंत्र संस्था के साथ मोबाइल एप से भी सहायता ली जाएगी जिससे सटीक जानकारी मिल सके।

भिड़े जनप्रतिनिधि
बैठक में सिविल लाइन्स विधायक डॉ. गोपाल शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में सबसे अधिक जनसंख्या ओबीसी की है लेकिन आरक्षण संविधान की मूल भावना के अनुरूप हो। इसके साथ ही सरकार के गुणगान करने पर अन्य जनप्रतिनिधियों ने विरोध किया। तो विधायक ने कहा कि अब आप कांग्रेस है। इस पर अन्य जनप्रतिनिधियों ने शर्मा का विरोध करना शुरु कर दिया और उनसे माइक तक छीन लिया। इसके बाद आयोग अध्यक्ष ने भी शर्मा से विषय पर ही बोलने का निवेदन किया। इससे पहले यादव ने पंचायतीराज एवं नगरीय निकायों में जनसंख्या के आधार पर ओबीसी वर्ग को राजनैतिक प्रतिनिधित्व दिलाने की बात कही।

नवनिर्मित पुल का उद्घाटन : गोपाल शर्मा ने संतों को किया नमन, कहा- सेतु सिंध के महान संतों की तपस्थली अमरापुर की भावना और समाज सेवा की धारा को देगा नई दिशा
जयपुर। रेलवे स्टेशन लोहपथ को सिंधी कैम्प बस स्टैंड परिवहन पथ से जोड़ने वाले नवनिर्मित पुल का नामकरण एवं उद्घाटन शनिवार को भव्य समारोह के साथ किया गया। पुल को श्री अमरापुर सेतु नाम प्रदान करते हुए उद्घाटन प्रेम प्रकाश मंडलाध्यक्ष परम पूज्य सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश  महाराज, संत मंडल तथा सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल शर्मा के कर कमलों से संपन्न हुआ। विधायक गोपाल शर्मा ने संतों के प्रति नमन व्यक्त करते हुए कहा कि यह सेतु सिंध के महान संतों की तपस्थली अमरापुर की भावना और समाज सेवा की धारा को नई दिशा देगा।

स्वामी भगत प्रकाश महाराज ने बताया कि सिंध में रेत के टीलों पर स्थापित श्री अमरापुर स्थान की परंपरा आज विश्व भर में फैले प्रेम प्रकाश आश्रमों के माध्यम से सेवा कार्य के रूप में आगे बढ़ रही है। जयपुर में वर्षों से श्री अमरापुर जल मंदिर द्वारा निशुल्क अन्न-प्रसादी वितरण और चार मोक्ष वाहन सहित 7 मॉच्युरी बॉक्स सेवाएं निरंतर संचालित हैं। समारोह में विशाल सिंधी समाज की उपस्थिति रही। संत मोनूराम जी महाराज ने स्वामी टेऊँराम जी महाराज के जीवन चरित्र व वाणी को शिक्षण पाठ्यक्रम में शामिल करने का आग्रह भी रखा। कार्यक्रम में कई संत, समाजसेवी और गणमान्य उपस्थित रहे।

अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह : भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बैठक आयोजित, तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा
जयपुर। अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह के मद्देनज़र भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की व्यापक तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने की। इस दौरान जयपुर के विभिन्न जन प्रतिनिधि, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा सहित पार्टी के कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों में जनभागीदारी बढ़ाने और समारोह को भव्य रूप देने की रणनीति बनाई। भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, जन्म शताब्दी समारोह को ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बनाने के लिए विशेष आयोजन किए जाएंगे।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती : जयपुर से यमुना प्रवाह रवाना, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमर जवान ज्योति से दिखाई हरी झंडी
जयपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में आयोजित हो रहे सरदार 150 यूनिटी मार्च के तहत बुधवार को जयपुर से ‘यमुना प्रवाह यात्रा’ को अमर जवान ज्योति से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यात्रा को रवाना करने से पहले अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया तथा कार्यक्रम को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा देश की एकता, अखंडता और सरदार पटेल के प्रेरक योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल ने भारत को एक सूत्र में पिरोने का जो ऐतिहासिक कार्य किया, उसी भावना के साथ ‘सरदार पटेल 150वीं यूनिटी मार्च’ निकाली जा रही है।
यमुना प्रवाह जयपुर से पुष्कर, अजमेर, जैतारण, जोधपुर, पाली और माउंट आबू होते हुए गुजरात में प्रवेश करेगी तथा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया में इसका समापन होगा। यात्रा के दौरान विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

26 नवंबर: कॉलेज संपर्क अभियान, पुष्कर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह
27 नवंबर: अजमेर में योग सत्र, परिसर संपर्क, पौधारोपण, रात्रि में जोधपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम
28 नवंबर:जोधपुर में मेहरानगढ़ किला अवलोकन, पाली प्रस्थान, रात्रि में माउंट आबू में सांस्कृतिक कार्यक्रम
29 नवंबर: माउंट आबू से गुजरात के आणंद के लिए प्रस्थान

यात्रा का जयपुर सहित मार्ग में आने वाले विभिन्न शहरों में भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान : मंत्रियों के साथ जन प्रतिनिधि और अधिकारियों ने थामी झाड़ू, आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का दिया संदेश
जयपुर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत गुरुवार को रामनिवास बाग में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर एक दिन एक घंटा एक साथ सफाई अभियान में जयपुर जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक गोपाल शर्मा, हेरिटेज निगम महापौर कुसुम यादव, ग्रेटर निगम महापौर सौम्या गुर्जर, जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी, हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल सहित कई जन प्रतिनिधि और निगम अधिकारियों ने हाथ में झाड़ू थाम सफाई की और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। इस दौरान मंत्री जोगाराम पटेल ने दस स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान करते हुए कहा कि ये हमारे स्वच्छता प्रहरी दिन रात शहर को साफ सुथरा रखने का कार्य कर रहे है, इन्हें जयपुरवासी सेल्यूट करते है। अब हम सभी को जयपुर को सफाई में नंबर वन बनाने के लिए जुट जाना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप 20 रैंक में आने के लिए निगम हेरिटेज महापौर कुसुम यादव और निगम अधिकारियों के आभार जताया, साथ ही अगले स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन आने के लिए जुट जाने का आव्हान किया।

इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान से हम सभी को सफाई रखने की प्रेरणा मिली, हमें ये शुरुआत अपने घर, गली, मोहल्लों, वार्डो से करनी है, जो कि पूरे देश में लहर की तरह दौड़ने लग गई है। महापौर कुसुम यादव ने अल्बर्ट हॉल पर सभी अतिथियों के आभार प्रकट करते हुए शहर को स्वच्छता में नंबर वन आने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, सफाई अभियान के दौरान राम निवास बाग में मंत्री जोगाराम पटेल विधायक, गोपाल शर्मा और महापौर कुसुम यादव ने पौधरोपण भी किया, इस दौरान मंत्री जोगाराम पटेल ने सभी स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

स्वच्छता प्रहरियों के साथ मंत्री जोगाराम पटेल ने की चाय पर चर्चा
इस दौरान प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक गोपाल शर्मा, महापौर कुसुम यादव ने सभी स्वच्छता प्रहरियों के साथ चाय पर चर्चा की। उनके दैनिक जीवनचर्या के बारे में जाना। वहीं स्वच्छता कर्मियों का हौंसला भी बढ़ाया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी, हेरिटेज निगम चेयरमैन पवन शर्मा नटराज, रजत विश्नोई, रवि प्रकाश सैनी, मनोज मुद्गल, अतिरिक्त आयुक्त सुरेंद्र यादव सहित अन्य जन प्रतिनिधि और निगम अधिकारी मौजूद रहे।

विधानसभा कथित जासूसी प्रकरण : कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की जांच की मांग, जूली ने कहा- मामले की जांच के लिए बनाई जाएं ज्वाइंट कमेटी
जयपुर। विधानसभा में कैमरों के जरिए विपक्षी सदस्यों की कथित जासूसी के मामले में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मिला और इस पूरे मामले की जांच की मांग की। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में बताया कि विधानसभा में कैमरे लगवाकर जासूसी मामले में राज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वो इस पूरे मामले की जांच करवाएंगे। हमने सदन में भाजपा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग और विधायक गोपाल शर्मा की ओर से की गई अनर्गल टिप्पणी के बारे में भी राज्यपाल को अवगत करवाया है। वहीं गोपाल शर्मा के खिलाफ हमने सदन के अंतिम दिन विशेषाधिकार हनन का नोटिस भी लगाया है। जूली ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय जब सीपी जोशी विधानसभा अध्यक्ष थे, तब प्रसारण के लिए कैमरे लगाए गए थे, वह भी 360 डिग्री के विजुअल देते थे, लेकिन अब उन कैमरों को बदल दिया गया है।

एक करोड़ 9 लाख रुपए का टेंडर से दो स्पाई कैमरे लगाए गए हैं। एक तरफ जहां तमाम कैमरे एक करोड़ 9 लाख रुपये बदले गए हैं, तो वही दो जासूसी कैमरे भी 18 लाख 46 हजार में लगाए गए हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इसका टेंडर दिया था। जूली ने कहा कि विधानसभा स्पीकर को बताना चाहिए कि एक करोड़ 9 लाख रुपए में कौन-कौन से कैमरे और माइक लगे हैं और किस क्वालिटी के लगे हैं और किसको टेंडर दिया गया है। वहीं दो स्पाई कैमरे किस मकसद से लगाए हैं और इसे लगाने की किसने अनुमति दी थी। जूली ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच के लिए एक ज्वाइंट कमेटी बनाई जाएं, इसमें सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्षी सदस्यों को भी शामिल किया जाना चाहिए। साथ ही अन्य दलों और निर्दलीय विधायकों को भी शामिल किया जाना चाहिए। वहीं हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जस्टिस को भी इस कमेटी में शामिल किया जाना चाहिए।

आजादी के आंदोलन में गणेशोत्सव ने समाज को एकजुट किया : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि आजादी के आंदोलन में गणेशोत्सव ने सामाजिक एकता और राष्ट्र जागरण का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर समाज को एकजुट करने का कार्य किया था। लोकमान्य तिलक ने इस परंपरा को राष्ट्रीय एकता से जोड़ा। यह आज भी हमें सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को संजोए रखने की प्रेरणा देता है। बागडे रविवार को गणेशोत्सव 2025 को कांस्टीट्यूशन क्लब में सम्बोधित कर रहे थे। गणेशोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि गणेशोत्सव केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक है। जगद्गुरु दिवाकर द्वाराचार्य अवधेशदास महाराज ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और बुद्धि समृद्धि के दाता हैं। यह गणेशोत्सव हम सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए। आयोजन के दौरान मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धि विनायक गणेश मंदिर का प्रसाद वितरण आकर्षण का केंद्र रहा। अंत में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण ने आयोजन में चार चांद लगा दिए।

'राजस्थान गौरव' पुरस्कार सम्मान मिला
राज्यपाल बागडे ने संस्कृति संस्थान की ओर से आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को राजस्थान गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह भारतीय संस्कृति है कि अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाए। राज्यपाल ने कहा कि संस्कृति का अर्थ ही होता है-निरंतर जो परिवर्तन को लेकर चले। संस्कृति संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने स्वागत करते हुए संस्था द्वारा किए जा रहे कायोंर् और सम्मानित प्रतिभाओं के बारे में बताया।

मोदी के दिखाए रास्ते पर अग्रसर सिविल लाइंस : गोपाल शर्मा
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में जैकब रोड पर जन आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक गोपाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि जयपुर नगर निगम हैरिटेज की महापौर कुसुम यादव रहीं। बुकलेट जारी कर विधायक शर्मा ने एक साल के काम का लेखा-जोखा भी सार्वजनिक रूप से पेश किया। इस एक वर्ष में क्षेत्र को करीब 1300 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली है। कार्यक्रम में ही 35 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। समारोह में सामाजिक सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं और नागरिकों को विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल शर्मा ने 1 वर्ष में मिले अपार स्नेह और आशीर्वाद के लिए सिविल लाइंस वासियों का आभार व्यक्त किया। शर्मा ने कहा कि इस एक वर्ष में हम अराजकता, तुष्टिकरण, योजना विहीन शासन और भ्रष्टाचार की स्थिति को बदलकर कानून व्यवस्था का शासन, आध्यात्मिकता युक्त आस्था, सर्वस्पर्शी विकास और सर्वव्यापी न्याय की ओर बढ़ चले हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हमारा सिविल लाइंस नव निर्माण की राह पर अग्रसर है। मजबूर इरादों के साथ चुनाव प्रचार के दौरान किए गए संकल्पों को पूरा करने की दिशा में प्राण-प्रण से जुटे हुए हैं। शर्मा ने कहा कि आज गुलामी की मानसिकता बदल रही है। हसनपुरा रोड अब हरिपुरा मार्ग हो गया है। जनाना अस्पताल अब माता यशोदा अस्पताल, बनीपार्क कॉलेज वीर सावरकर के नाम पर होगा। एमआई रोड का नाम भगवान गोविंद देव मार्ग और जैकब रोड चौधरी कुंभाराम के नाम पर किया जाएगा।

इतने विकास कार्य पांच साल में नहीं हुआ : कुसुम यादव
जयपुर नगर निगम हैरिटेज की महापौर कुसुम यादव ने कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं, सशक्त जनता और कर्मयोगी नेतृत्व के बल पर विधायक गोपाल शर्मा के इरादे मजबूत हैं। मैंने अपने कार्यकाल में इतने शिलान्यास और लोकार्पण विधायक शर्मा के साथ सिविल लाइंस में कर दिए जितने तो हैरिटेज निगम के सभी छह विधानसभा क्षेत्र में टोटल नहीं हुए। आज के दिन भी जो 35 करोड़ के अनावरण किए गए हैं, वे सच में अद्वितीय हैं। अगर हर विधानसभा को ऐसा विधायक मिले तो शायद आने वाले 1 वर्ष में ही यह जयपुर चमक जाएगा और नंबर वन बन जाएगा। एक वर्ष में सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में जो विकास हुआ है वह पिछली सरकार के पूरे 5 वर्ष में भी नहीं हुआ था। यहां सिर्फ दादागिरी, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार व्याप्त था।

ये भी हुए शामिल
समारोह में जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता सोहन तांबी, भाजपा शांति नगर मंडल अध्यक्ष राकेश गुर्जर, पार्षद एवं जिला मंत्री रेखा राठौड़, पार्षद पवन शर्मा नटराज, पार्षद रवि प्रकाश सैनी, पार्षद पूनम शर्मा, पार्षद अंशु शर्मा, पार्षद राजेश कुमावत, पार्षद हेमेंद्र शर्मा, पार्षद धीरज शर्मा, जिला मंत्री राजेश तांबी, पार्षद प्रत्याशी मीना मीणा, अमृता दीपेश शर्मा, अनिल बागड़ा, मनोज रावत, श्याम सुंदर अग्रवाल, प्रताप सिंह राजावत, करण सिंह, सुखदेव गुप्ता, मनीष पारीक, वीरेंद्र सिंह सोलंकी। महिला मंडल अध्यक्ष कविता शर्मा, इंदु परमार, गुड़िया शर्मा, सीमा चौहान, मंडल महामंत्री निखिल वर्मा, आलोक जैन, सुरेश शर्मा, रामावतार वैदवाल, भाजपा प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, पार्षद प्रत्याशी एवं मंडल पदाधिकारी मंचासीन रहे। समारोह में मंडल, वार्ड, बूथ स्तर तक के भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी शामिल हुई।

राजस्थान विश्वविद्यालय में विधायक शर्मा ने करवाया छात्राओं का धरना समाप्त
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के माही हॉस्टल की छात्राओं का धरना सिविल लाइंस विधायक एवं सिंडिकेट सदस्य गोपाल शर्मा ने समाप्त करवा दिया। छात्राएं वार्डन ज्योति मीणा को हटाए जाने की मांग को लेकर पांच दिन से कुलपति सचिवालय पर धरने पर बैठी हुई थीं। विधायक ने धरना स्थल पर पहुंचकर छात्राओं की बात सुनी और उन्हें आश्वत किया कि वे उनकी मांग को कुलाधिपति और कुलपति तक पहुंचाएंगे। विधायक शर्मा को छात्राओं ने बताया कि वार्डन को शिकायत के बाद कुछ महीने पहले हटा दिया गया था, लेकिन उन्हें 19 नवंबर को फिर से हॉस्टल का वार्डन बना दिया गया। छात्राओं ने कहा कि किसी को भी वार्डन बना दिया जाए, लेकिन वर्तमान वार्डन को हटाया जाना चाहिए। वर्तमान वार्डन उन्हें डराने का काम करती है। छात्राओं की बात सुनने के बाद शर्मा ने कहा कि वे उनकी मांग को कुलाधिपति और कुलपति तक पहुंचाएंगे, इसके बाद छात्राओं ने धरना समाप्त कर दिया।

यूनिवर्सिटी में पुलिस का दखल हो कम
धरने पर बैठी छात्राओं ने विधायक से पुलिस की ओर से धमकाए जाने की शिकायत भी की। विधायक ने पुलिस आयुक्त को फोन कर उनसे मांग की कि विवि में पुलिस का प्रवेश तभी हो जब कुलपति की ओर से लिखित में बुलाया जाए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को धरना देने और अपनी बात बिना किसी डर के कहने का अधिकार है।

दशाश्वमेध घाट पर सामूहिक हनुमान चालीसा का ऐतिहासिक आयोजन
वाराणसी। वाराणसी में शत प्रतिशत मतदान के संकल्प के साथ दशाश्वमेध घाट पर विराट हनुमान चालीसा का आयोजन हुआ। जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती ने काशी राज परिवार के प्रतिनिधि राजकुमारी कृष्णप्रिया, काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय, डोम राजा ओम चौधरी, शहीद मंगल पांडे के प्रपौत्र रघुनाथ पांडे और शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह की उपस्थिति में  वाराणसी की जनता को राष्ट्रहित में अधिकतम मतदान करने की शपथ दिलवाई।

सर्व समाज काशी के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम का संयोजन जयपुर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने किया। लगभग चार घंटे तक चले इस भव्य समारोह में करीब एक लाख लोग शामिल हुए। लाउडस्पीकर पर धार्मिक गीत वातावरण में ऊर्जा का संचार कर रहे थे। वहीं, विख्यात कवियत्री अनामिका अंबर के जोशीले गीत और काव्यपाठ ने माहौल को देशभक्तिमय बनाए रखा। प्रसिद्ध हनुमान भक्त संत अमरनाथ महाराज ने जनता को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करवाया।

देश का भविष्य गढ़ती है काशी : गोपाल शर्मा
इस अवसर पर गोपाल शर्मा ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा मतदान मजबूत लोकतंत्र का प्रतीक है। काशी हर कालखंड में राष्ट्र जागरण का केंद्र रहा है। लोग यहां अपना भविष्य गढ़ने आते हैं और काशी देश का भविष्य गढ़ती है।

सजीव झांकियां रहीं आकर्षण
गायत्री शक्ति पीठ नगला के 11 विद्वानों ने घाट पर गायत्री महायज्ञ करवाया। काशी में अधिकतम मतदान की कामना करते हुए आहुतियां अर्पित की गईं। भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान जी और वानर सेना की स्वरूप झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। भोले की बारात ने जय घोष के साथ डमरू का निनाद किया। भक्ति गीतों की स्वर लहरियों पर वानर सेना ने नृत्य किया तो उपस्थित श्रद्धालु भी थिरकने लगे।

नावों में बैठकर कार्यक्रम देखते रहे लोग
काशी विश्वनाथ मंदिर की प्रतिकृति के रूप में बनाए गए मंच पर राजस्थान से लाई गई हनुमान जी महाराज की 10 फीट ऊंची प्रतिमा तथा राम दरबार की साक्षी में हुए आयोजन में काशीवासी उमड़ पड़े। राजेंद्र प्रसाद घाट से दशाश्वमेध घाट तक पैर रखने की भी जगह नहीं बची थी। घाट पर जगह नहीं बचने के कारण स्थिति यह हुई कि सूर्यास्त के समय कार्यक्रम के समापन के दौरान दशाश्वमेध घाट के सामने लगभग 50 बड़े स्टीमर और 200 छोटी नावों में भी लोग बैठे हुए थे। धर्म, शिक्षा, व्यापार, समाज सहित प्रत्येक क्षेत्र के मुख्य प्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद थे। प्रमुख मंदिरों-मठों के महंत, पद्म पुरस्कार विजेता, शिक्षाविद, चिकित्सक, व्यापार जगत की हस्तियां सामूहिक हनुमान चालीसा और शत प्रतिशत मतदान संकल्प के लिए जुटीं।

बिस्मिल्ला खान के वंशज ने बजाई शहनाई
आयोजन की शुरुआत 101 विद्वानों द्वारा सुंदरकांड के पाठ से हुई। इसके बाद भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान के पौत्र नासिर अब्बास की टीम ने शहनाई वादन की प्रस्तुति दी। गणेश वंदना के बाद अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम के संयोजक गोपाल शर्मा ने सभी मंचासीन अतिथियों को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया और स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके बाद अनामिका अंबर का काव्यपाठ हुआ।

अनामिका अंबर के जोशीले गीतों ने किया मंत्रमुग्ध
अनामिका अंबर ने जब अपने मशहूर गीत "रामभक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन पर.." और "अब काशी के शिव शंभू की बारी..." का पाठ किया तो सामने मौजूद विशाल जनसमूह खड़े होकर तालियां बजाते हुए झूमने लगा। काशी की जनता वंस मोर वंस मोर कहने लगी तो अनामिका ने मतदान करने का संकल्प कराकर फिर से काव्यपाठ किया। इस दौरान लोग भी उनका साथ दे रहे थे।

अमरनाथ महाराज ने कराया हनुमान चालीसा का ओजस्वी पाठ
काव्यपाठ समाप्त होने पर संत अमरनाथ महाराज के नेतृत्व में हनुमान चालीसा पाठ हुआ। महाराज एक पंक्ति पढ़ते और सामने खड़ी जनता दूसरी पंक्ति के साथ चौपाई को पूरा करती। शाम के समय गंगा के तट पर खड़ी नावों में हाथ जोड़कर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए लोगों का दृश्य देखकर ऐसा लग रहा था मानो शिव की नगरी में रामभक्तों का महाकुंभ लगा हो। सामूहिक हनुमान चालीसा के बाद हनुमान जी की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद गोपाल शर्मा दशाश्वमेध घाट पर सामूहिक गंगा आरती में शामिल हुए।

सर्व समाज के विशिष्ट जन रहे मौजूद
सामूहिक हनुमान चालीसा के भव्य समारोह के दौरान काशी के सर्व समाज से कबीरमठ मूलगादी के महंत प्रमोद दास, गुरु रविदास जन्मस्थान न्यास के महंत आचार्य भारत भूषण, पद्मश्री शोमा घोष, चिंतामणि गणेश मंदिर के महंत चेल्ला सुब्बाराव, वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह, शहनाई वादक नासिर अब्बास, राजस्थान ब्राह्मण मंडल के मंत्री पं. वेदमूर्ति शास्त्री, प्रख्यात सितारवादक आचार्य देवव्रत मिश्र, मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान, श्रीकांत मिश्र, लघु उद्योग भारती के काशी प्रांत अध्यक्ष राजेश सिंह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय मंत्री साक्षी सिंह, हनुमान चालीसा समिति के संयोजक मार्केंडय तिवारी सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।