military operation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

युद्धविराम समझौते की घोषणा के बाद इज़रायली हमलों में लेबनान में 254 लोगों की मौत : 100 से अधिक कमांड केंद्रों और सैन्य स्थलों को बनाया गया निशाना, हिज़बुल्लाह ने खाई जवाबी कार्रवाई की कसम
यरूशलेम। लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 254 लोग मारे गए और 1,165 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अल जज़ीरा ने लेबनानी नागरिक सुरक्षा के हवाले से गुरुवार को दी। बुधवार को, इजरायली विमानों ने मध्य बेरूत के मज़रा, मनारा, ऐन अल मरेसेह और बरबोर इलाकों के साथ-साथ दक्षिणी उपनगरों के आठ इलाकों पर हमला किया। लेबनानी आंदोलन हिजबुल्लाह ने कहा कि इजरायल द्वारा लेबनान पर की गई बमबारी आंदोलन को जवाबी कार्रवाई का अधिकार देती है।

तुर्की ने लेबनान पर इजरायल के हमलों की निंदा की है, जिसके परिणामस्वरूप कई लोग हताहत हुए हैं। तुर्की के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "हम लेबनान पर इजरायल के बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा करते हैं जिनके परिणामस्वरूप भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। ये हमले देश में मानवीय स्थिति को और भी बदतर बना रहे हैं।" मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में घोषित युद्धविराम के बावजूद, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार शांति एवं स्थिरता स्थापित करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को लगातार कमजोर कर रही है। बयान में कहा गया कि तुर्की ने लेबनान की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपना समर्थन दोहराया है।

इजरायल द्वारा पूरे लेबनान में हवाई हमलों की एक बड़ी श्रृंखला चलाई गई जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए और घायल हुए। अधिकारियों ने कहा कि ईरान में युद्धविराम के बावजूद लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह के खिलाफ युद्ध जारी है। यह जानकारी बीबीसी ने गुरुवार को दी। इजरायल ने इसे इस संघर्ष में हवाई हमलों की सबसे बड़ी श्रृंखला कहा जिसमें 10 मिनट के भीतर हिजबुल्लाह के 100 से अधिक कमांड केंद्रों और सैन्य स्थलों को निशाना बनाया गया।

बेरुत के दक्षिणी उपनगर, दक्षिणी लेबनान और पूर्वी बेका घाटी को निशाना बनाया गया। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कम से कम 182 लोग मारे गए, यह संख्या बढ़ने की संभावना है, और 890 लोग घायल हुए हैं। बेरुत पर हुए अब तक के सबसे बड़े हवाई हमले के स्थल पर, घंटों बाद भी, आपातकालीन कर्मी क्षतिग्रस्त इमारतों में खोजबीन कर रहे हैं।

ये हमले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय द्वारा पाकिस्तान के इस दावे को खारिज करने के बाद हुए, जिसने अमेरिका और ईरान के बीच समझौते में मध्यस्थता की थी और कहा था कि युद्धविराम में लेबनान का संघर्ष भी शामिल है। वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने भी कहा था कि लेबनान इस समझौते का हिस्सा नहीं था। युद्धविराम समझौते की घोषणा के बाद से किसी भी हमले की जिम्मेदारी न लेने वाले हिजबुल्लाह ने कहा कि समूह को जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है और विस्थापित परिवारों को घर लौटने की कोशिश करने से पहले औपचारिक युद्धविराम की घोषणा का इंतजार करने की चेतावनी दी।

लेबनानी राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि वह क्षेत्रीय शांति में लेबनान को शामिल करने के प्रयासों को जारी रखेगा। हिज़्बुल्लाह और इज़रायल के बीच दशकों से चले आ रहे संघर्ष में नवीनतम तनाव तब उत्पन्न हुआ जब समूह ने युद्ध के प्रारंभिक चरण में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के प्रतिशोध में और नवंबर 2024 में हुए युद्धविराम समझौते के बावजूद लेबनान पर इज़रायल के लगभग दैनिक हमलों के जवाब में इज़रायल पर रॉकेट दागे।

लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि युद्ध के परिणामस्वरूप अब तक 1,700 से अधिक लोग मारे गए हैं जिनमें कम से कम 130 बच्चे शामिल हैं हालांकि मंत्रालय ने लड़ाकों और नागरिकों के बीच कोई अंतर नहीं बताया है। इजराइल का कहना है कि उसने लगभग 1,100 हिजबुल्लाह लड़ाकों को मार गिराया है। 12 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं जो आबादी का पांचवां हिस्सा, जिनमें से अधिकांश शिया मुस्लिम समुदाय से हैं।

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान: दो-तीन हफ़्ते में ऑपरेशन एपिक फ्यूरी खत्म, तेहरान के साथ नहीं होगा कोई समझौता
वॉशिंगटन। वॉशिंगटन ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान युद्व को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अमेरिका ईरान के विरूध अपने मिलिट्री हमलों को बहुत जल्द खत्म कर सकता है इसके लिए तेहरान को किसी भी डील पर जाने की आवश्यकता नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि क्या ईरान के साथ सफल डिप्लोमेसी "ऑपरेशन एपिक फ्यूरी" नाम के ऑपरेशन को जल्द ही खत्म कर सकता है। इसके लिए शायद दो या तीन हफ्ते लग सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका जल्द ही ईरान में अपने सैन्य अभियान को समाप्त कर सकता है। इसके लिए दो से तीन सप्ताह लग सकते हैं। वाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि अमेरिकी बल बहुत जल्द ईरान से बाहर निकल जाएंगे और उन्होंने इसके लिए दो से तीन सप्ताह की समय सीमा का संकेत दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे ही अमेरिका ईरान से बाहर निकलेगा वैश्विक ईंधन कीमतों में गिरावट आ सकती है।

ट्रंप का ये बयान ऐसे समय में आया है जब कि पश्चिम ए​शिया संकट अपन चरम पर है। ट्रंप के बयान से साबित होता है आखिर कैसे इस युद्व को समाप्त किया जा सकता है। उधर, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी देश में इज़राइल और यूनाइटेड स्टेट्स के साथ चल रही जंग को खत्म करने की इच्छा जताई है, लेकिन वे इस बात की गारंटी चाहते हैं कि यह लड़ाई दोबारा नहीं होगी। राष्ट्रपति पेजेशकियन ने यूरोप के राष्ट्रपति के साथ फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि हमारे पास इस लड़ाई को खत्म करने की ज़रूरी इच्छा है, बशर्ते ज़रूरी शर्तें पूरी हों।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "हम अपना काम पूरा कर रहे हैं। मुझे लगता है कि शायद दो सप्ताह के भीतर, या फिर उनका काम पूरा होने में कुछ दिन और लग सकते हैं, लेकिन हम उनके पास मौजूद हर एक चीज़ को नष्ट कर देना चाहते हैं। अब, यह संभव है कि हम उससे पहले ही कोई समझौता कर लें, क्योंकि हम पुलों पर प्रहार करेंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान रोकने के बाद पेट्रोलियम की कीमतों में कमी आएगी। ट्रंप ने कहा, "मुझे बस ईरान से हटना है और हम बहुत जल्द ऐसा करेंगे। इसके बाद ईधन की कीमतें धड़ाम से नीचे गिरेंगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह पश्चिम एशिया में अमेरिकी कंपनियों की संपत्तियों को निशाना बनाने की ईरानी धमकी को लेकर चिंतित नहीं हैं।

इससे पहले मंगलवार की रात को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ़ एक नए खतरे को महसूस करते हुए जवाबी हमला किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को ब्रिटेन जैसे उन देशों को खरी खोटी सुनाई जिन्होंने युद्व के दौरान अमेरिका की मदद नहीं की। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि दुनिया भर में फ्यूल की कमी को देखते हुए, इन देशों को अमेरिका से तेल खरीदना चाहिए अगर कोई भी देश ऐसा नहीं करता है तो वो खुद ईरान जाकर तेल खरीद लें।

हालांकि, फ्रांस और इटली ने अमेरिकी-इज़राइली मिलिट्री ऑपरेशन का विरोध किया है। फिलहाल, हमलों में कमी के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं और यहीं कारण है कि पाकिस्तान लड़ाई में बीच-बचाव करना चाहता है। चीन और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने मंगलवार को बीजिंग में मुलाकात के बाद तुरंत सीज़फ़ायर की मांग की और जल्द से जल्द शांति बातचीत करने की अपील की।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस बारे में चिंतित हैं, तो ट्रंप ने संवाददाताओं को उत्तर दिया, "नहीं।" इससे पहले, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा था कि यदि ईरान में हत्याएं होती हैं, तो वह बुधवार से पश्चिम एशिया में माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल, गूगल और एनवीडिया सहित 18 कंपनियों की संपत्तियों पर हमला करेगा।

उल्लेखनीय है कि, अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान की राजधानी तेहरान सहित देश के विभिन्न ठिकानों पर हमले किए थे, जिससे व्यापक क्षति हुई और अनेक नागरिक हताहत हुए थे। इसके जवाब में ईरान ने इजरायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए थे। ईरान के आसपास बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी के देशों से वैश्विक बाजार में तेल और तरल प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के प्रमुख मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य की वास्तविक नाकेबंदी हो गई है और इसने क्षेत्र में तेल निर्यात एवं उत्पादन के स्तर को भी प्रभावित किया है।

सेंटकॉम रिपोर्ट का दावा: अमेरिका ने ईरान में 11,000 से ज़्यादा सैन्य ठिकानों पर किए हमले, ईरान के परमाणु कार्यक्रम से खतरों का दिया हवाला
वॉशिंगटन। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के दौरान 11,000 से ज़्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले किये है। अमरीकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) यह जानकारी दी है। सेंटकॉम द्वारा एक्स पर पोस्ट की गई जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने अब तक 11,000 से ज़्यादा ठिकानों पर हमला किये है, जिसमें 150 से ज़्यादा क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए जहाज़ शामिल हैं। सेंटकॉम ने दावा है कि अमरीकी वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने 11,000 से ज़्यादा उड़ानें भरी हैं।

गौरतलब है कि, अमेरिका और इज़रायल ने 28 फरवरी को ईरान में ठिकानों पर हमला करना शुरू किया था। ईरान, इज़रायली क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम एशिया में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर भी जवाबी हमला कर रहा है। अमेरिका और इजरायल ने इस सैन्य अभियान की शुरुआत को एक 'पहले से किया गया हमला' बताया और ईरान के परमाणु कार्यक्रम से कथित खतरों का हवाला दिया।

अमेरिका-इजरायल के साथ संघर्ष जारी: तेहरान में अब तक 600 लोगों की मौत, जान-माल का भारी नुकसान
तेहरान। इजरायल और अमेरिका के साथ संघर्ष शुरू होने के बाद से ईरान की राजधानी तेहरान में अब तक 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को तेहरान की आपातकालीन सेवाओं के प्रमुख मोहम्मद इस्माइल तवक्कोली के हवाले से बताया, इस दौरान (संघर्ष शुरू होने के बाद से) राजधानी में 636 लोग मारे गए हैं और अब तक 6,848 लोग घायल हुए हैं। तेहरान में लगभग 430 जगहों पर हमले हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि अमीर सईद इरावानी ने 12 मार्च को कहा था कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल के सैन्य अभियान के परिणामस्वरूप ईरान में 1,348 नागरिक मारे गए और 17,000 से ज्यादा लोग घायल हुए। यह अभियान 28 फरवरी को ईरान के कई शहरों में शुरू किया गया था, जिसमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ।

ईरान ने इसके जवाब में इजरायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। अमेरिका और इजरायल ने शुरू में दावा किया था कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से होने वाले कथित खतरे का मुकाबला करने के लिए उनका पूर्ववर्ती हमला जरूरी था, लेकिन जल्द ही उन्होंने यह साफ कर दिया कि वे ईरान में सत्ता परिवर्तन देखना चाहते हैं।

सैन्य अभियान के पहले ही दिन ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई मारे गये। इस्लामिक गणराज्य ने 40 दिनों के शोक की घोषणा की।

इजरायली सेना का तेहरान के बुनियादी ढांचे पर हमलों की नई श्रृंखला का दावा, पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले
यरूशलम। इजरायल ने ईरान के तेहरान में बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर हमलों की एक नयी श्रृंखला शुरु करने का दावा किया है। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि इजरायल ने तेहरान के बुनियादी ढांचे पर बड़े पैमाने पर हमलों की एक श्रृंखला शुरू की है।

आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, "आईडीएफ ने तेहरान में ईरानी आतंकवादी शासन के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए हमलों की एक व्यापक श्रृंखला शुरू की है।"

उल्लेखनीय है कि अमेरिका और इजरायल ने गत 28 फरवरी को ईरान में लक्ष्यों पर हमले शुरू किए थे। ईरान इजरायली क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले करके जवाबी कार्रवाई कर रहा है।

ईरान का पलटवार: कतर में अमेरिकी अड्डे और इजरायल में रक्षा ढांचे पर हवाई हमला, आईआरजीसी ने की पुष्टि
तेहरान। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने कहा है कि ईरान ने कतर में एक अमेरिकी अड्डे और इजरायल में मिसाइल रक्षा ढांचे पर हमला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को आईआरजीसी के हवाले से कहा, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 का 57वां चरण कब्जे वाले क्षेत्रों के मध्य में स्थित लक्ष्यों के खिलाफ सफलतापूर्वक चलाया गया, जिसमें कमान एवं संचार ढांचे के साथ-साथ मिसाइल रक्षा ढांचा भी शामिल था।

बयान में आगे कहा गया कि आईआरजीसी ने कतर में स्थित अमेरिकी अल उदैद सैन्य अड्डे पर जोल्फ़ाघर एवं कियाम मिसाइलों के साथ-साथ ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए हमला किया।

अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य अभियान शुरू किया जिसके जवाब में ईरान ने इजरायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया। सैन्य कार्रवाई के पहले दिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर दी गई और दक्षिणी ईरान में एक लड़कियों के स्कूल पर बमबारी की गई। ईरान के अनुसार अब तक मरने वालों की संख्या 1,200 से अधिक हो चुकी है।

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ जारी संघर्ष को कब समाप्त करना है इसका निर्णय इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मिलकर लिया जाएगा। द टाइम्स ऑफ इजराइल के साथ एक टेलीफोन साक्षात्कार में अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि वर्तमान सैन्य कार्रवाई से पहले ईरान इजराइल को नष्ट करने के करीब था। उन्होंने कहा, ईरान इजराइल और उसके आसपास की हर चीज को तबाह करने जा रहा था। हमने मिलकर काम किया है। हमने उस देश को नष्ट कर दिया है जो इजराइल को मिटाना चाहता था।

यह पूछे जाने पर कि क्या अभियान को रोकने का अधिकार पूरी तरह से अमेरिका के पास है या इस निर्णय में इजराइल का भी समान प्रभाव है, अमेरिकी ट्रंप ने संकेत दिया कि दोनों नेता एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह कुछ हद तक आपसी है। हम बात कर रहे हैं। मैं सही समय पर फैसला लूँगा, लेकिन हर बात को ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने सुझाव दिया कि अंतिम फैसला उनका होगा, लेकिन नेतन्याहू के विचारों पर भी विचार किया जाएगा।

जब ट्रंप से पूछा गया कि यदि अमेरिका अपनी तरफ से कार्रवाई रोक देता है, तो क्या इजराइल स्वतंत्र रूप से सैन्य अभियान जारी रख सकता है, तब उन्होंने इस संभावना को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि इसकी आवश्यकता होगी। ये टिप्पणियां तब आई हैं जब व्हाइट हाउस ने सुझाव दिया है कि यह संघर्ष चार से छह सप्ताह तक चल सकता है, हालांकि ट्रंप ने किसी विशिष्ट समय सीमा की घोषणा नहीं की है।

बता दें कि यह लड़ाई 28 फरवरी को अमेरिकी-इजरायली सैन्य अभियान के साथ शुरू हुई थी। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। यह साक्षात्कार ईरान द्वारा मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुने जाने की घोषणा के कुछ ही समय बाद हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस नियुक्ति पर विस्तृत प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कहा, देखते हैं क्या होता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए कानूनी राहत (माफी) की अपनी मांग को भी दोहराया। इजरायली प्रधानमंत्री वर्तमान में रिश्वतखोरी, धोखाधड़ी और विश्वासघात के आरोपों में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। ट्रंप ने नेतन्याहू को माफी न देने के लिए इसहाक हर्जोग की आलोचना की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, नेतन्याहू को वह माफी तुरंत दी जानी चाहिए। मुझे लगता है कि इसे न देकर वह (हर्जोग) बहुत बुरा काम कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि नेतन्याहू युद्ध पर ध्यान केंद्रित करें, न कि किसी हास्यास्पद माफी पर।

हर्जोग के कार्यालय ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जोर दिया कि इजराइल कानून के शासन द्वारा शासित एक संप्रभु राज्य है और माफी के अनुरोध को न्याय मंत्रालय के माध्यम से देखा जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच पिछले तनावों के बावजूद, ट्रंप ने नेतन्याहू के साथ अपने वर्तमान सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, हमने साथ मिलकर बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि सैन्य कार्रवाई ने एक व्यापक क्षेत्रीय संकट को रोक दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ईरान इजराइल और उसके आसपास की हर चीज को नष्ट करने वाला था और अब देखिए, वे खुद नष्ट हो रहे हैं।उन्होंने इजराइल की सुरक्षा के लिए नेतन्याहू के नेतृत्व को श्रेय देते हुए कहा कि अगर नेतन्याहू आसपास नहीं होते, तो इजराइल का आज अस्तित्व नहीं होता।

हिजबुल्ला पर इजरायल का बड़ा हमला: 31 लोगों की मौतों के बाद सड़कों पर लगा महाजाम, अन्य 149 घायल
बेरूत। लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों और दक्षिणी लेबनान में सोमवार को इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गयी और 149 अन्य घायल हुए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। इजरायल ने ये हमले तब किये जब हिजबुल्ला ने ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के मारे जाने के प्रतिशोध में इजरायल पर रॉकेट और ड्रोन दागे।

रिपोर्ट के अनुसार, बेरूत के दहियेह इलाके और दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडरों को निशाना बनाते हुए सटीक हमले किये। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी एनएनए ने देश के विभिन्न हिस्सों में हवाई हमलों की पुष्टि की, जिनमें बेरूत के दक्षिणी उपनगर भी शामिल हैं। इन इलाकों में हिजबुल्लाह का प्रभाव है।

दूसरी ओर, इजरायल के सेना प्रमुख इयाल जमीर ने कहा कि सेना ने हिजबुल्ला के खलिाफ़ हमले शुरू किये हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यह अभियान कई दिनों तक चलेगा क्योंकि देश की उत्तरी सीमा पर लड़ाई तेजी से बढ़ रही है। इजरायली सेना ने एक बयान में दक्षिण और पूर्वी लेबनान के लगभग 50 कस्बों और गांवों के निवासियों को तत्काल घर खाली करने की चेतावनी भी जारी की। सेना की प्रवक्ता एला वावेया ने कहा कि लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए गांवों से कम से कम एक हजार मीटर दूर खुले क्षेत्रों में जाना चाहिए।

इससे पूर्व, हिजबुल्ला ने इजरायल पर रॉकेट और ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी ली और कहा कि यह कार्रवाई ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या और लेबनान पर बार-बार इजरायली हमलों के जवाब में की गयी है। हिज्बुल्ला ने यह भी कहा कि उसने लेबनान की रक्षा में ये हमले किये हैं।

इस बीच, लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ़ सलाम ने रॉकेट हमलों को गैर-जिम्मेदाराना बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई लेबनान की सुरक्षा को खतरे में डालती है और इजरायल को हमले जारी रखने का बहाना देती है। सलाम ने हिजबुल्ला का नाम लिये बिना दोषियों को रोकने और लेबनानी जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प जाहिर किया।

आखिरकार मारा गया खूंखार ड्रग माफिया: मौत के बाद मेक्सिको में भड़की हिंसा, भारतीय दूतावास ने इंडियंस को घर से बाहर नहीं निकलने की दी चेतावनी
मेक्सिको। मेक्सिको से बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि मिलिट्री के एक बड़े ऑपरेशन में मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर, किंगपिन और जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल के हेड एल मेंचो की मौत हो गई है, जिसके बाद पूरे राज्य में हालात लगातार बेकावू होते जा रहे हैं और अधिकतर राज्यों में हिंसा भड़क उठी है। मेक्सिको में हालात बिगड़ने के बाद भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि वो अपना ध्यान रखें और अग्रिम आदेशों तक अपने घरों से बाहर नहीं निकलें।

इसके आगे भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि मेक्सिको में सिक्योरिटी ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं, जिसके कारण उससे जुड़ी रोड़े जाम है तथा साथ ही आपराधिक गतिविधियां भी हो रही है तो आप लोग अपने अपने घरों में ही रहे। इसके साथ ही भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी में 911 डायल करने या दूतावास के नंबर +52 55 4847 7539 पर संपर्क करने की भी सलाह दी है।

कोलंबिया में सशस्त्र गुटों के बीच झड़पों में अब तक 26 लोगों की मौत, सेना का बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन
बोगोटा। कोलंबिया के गुआवियारे प्रांत में सशस्त्र गुटों के बीच हुई भीषण झड़पों में कम से कम 26 लोग मारे गए। कोलंबियाई सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय सेना के चौथे प्रभाग के कमांडर रिकार्डो रोके ने स्थानीय मीडिया को बताया कि प्रतिद्वंद्वी सशस्त्र गुटों के बीच हुई लड़ाई के बाद सैनिकों ने एल रेटोर्नो नगर पालिका से 26 शव बरामद किए।

रोके ने कहा कि सेना, पुलिस, नौसेना और वायुसेना बल 35 हजार वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैले इस इलाके पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने के लिए संयुक्त अभियान चला रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा अभियानों के समन्वय और आस-पास के समुदायों के लिए संभावित अविस्फोटक बमों सहित खतरों से निपटने के लिए एक एकीकृत कमान चौकी स्थापित की गई है।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जारी हिंसा के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग अभी भी खतरे में हैं और नागरिकों से आधिकारिक सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

ब्रिटिश, फ्रांसीसी वायु सेनाओं के हवाई हमले में सीरिया में मौजूद आईएस का संदिग्ध हथियार भंडार नेस्तोनाबुद
लंदन। ब्रिटिश एवं फ्रांसीसी वायु सेनाओं ने शनिवार शाम सीरिया में एक संयुक्त अभियान चलाकर इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह द्वारा पहले उपयोग किए गए एक संदिग्ध भूमिगत हथियार भंडारण स्थल पर बमबारी की। यह जानकारी ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने शनिवार रात एक बयान में कहा कि ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स के विमानों ने प्राचीन स्थल पल्मायरा से कुछ मील उत्तर पहाड़ों में एक भूमिगत सुविधा की पहचान की। उसने साथ ही यह भी कहा कि इस सुविधा का उपयोग संभवत: हथियारों एवं विस्फोटकों के भंडारण के लिए किया जाता था।

बयान में कहा गया कि ब्रिटिश वायु सेना ने सुविधा केंद्र तक जाने वाली कई सुरंगों को निशाना बनाने के लिए पेववे ढ्ढङ्क निर्देशित बमों का उपयोग किया और प्रारंभिक संकेत यह हैं कि लक्ष्य को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया। इसने आगे कहा कि सुविधा के आसपास के क्षेत्र में कोई नागरिक बस्ती नहीं है और हमले से नागरिकों को किसी प्रकार के नुकसान का कोई संकेत नहीं है।

सैन्य अभियान में इराकी सैनिक और 4 आईएस आतंकवादी मरे
बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद के उत्तर में सलाहुद्दीन प्रांत में रविवार को एक सैन्य अभियान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चार आतंकवादी मारे गये।

इराकी संयुक्त अभियान कमान से संबद्ध एक मीडिया आउटलेट सुरक्षा मीडिया सेल द्वारा जारी एक बयान के अनुसार इराकी वायु सेना के सहयोग से यह ऑपरेशन प्रांत के पश्चिमी भाग में थारथार झील के उत्तर में एक बीहड़ इलाके में किया गया था।

बयान में कहा गया है कि मारे गए आईएस आतंकवादियों में दो आत्मघाती हमलावर शामिल हैं, जिसमें कहा गया है कि आत्मघाती हमलावरों में से एक पर हमला करते समय एक सैनिक भी मारा गया और स्वयं को उड़ा लिया।

आईएस की 2017 में हार के बाद से इराक में सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है। हालांकि आईएस के बचेखुचे लोग शहरी केंद्रों, रेगिस्तानों और ऊबड़-खाबड़ इलाकों में छिप गए हैं और सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ लगातार गुरिल्ला हमले कर रहे हैं।