tunnel - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जोजिला सुरंग का काम पूरा : कश्मीर-लद्दाख पहली बार सुरंग से जुड़े, 15 मिनट में पूरा होगा 3.5 घंटे का सफर
श्रीनगर। श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जोजिला सुरंग परियोजना ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल किया जब मुख्य सुरंग की खुदाई का काम पूरा होने के बाद पहली बार कश्मीर के बालटाल और लद्दाख के मिनीमर्ग के दोनों छोर आपस में जुड़ गए।  केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मिनीमर्ग में पूर्वी प्रवेश-द्वार के पास अंतिम विस्फोट करने के लिए एक रिमोट का बटन दबाया, जिसके साथ ही सुरंग के दोनों छोर आधिकारिक तौर पर जुड़ गए। जोजिला टनल दुनिया की सबसे लंबी दो-तरफा सुरंग है।

15 मिनट में पूरा होगा 3.5 घंटे का सफर

गडकरी ने कहा कि यह सुरंग इस क्षेत्र को हर मौसम में संपर्क सुनिश्चित कर लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के लिए एक जीवनरेखा बनेगी। करीब 14 किलोमीटर लंबी यह सुरंग विश्वस्तरीय सुरक्षा मानकों के अनुसार बनी है। इस टनल के शुरू होने के बाद 3.5 घंटे का सफर 15 मिनट में पूरा होन की उम्मीद है। जोजिला सुरंग भारत के लिए अत्यधिक रणनीतिक महत्व रखती है क्योंकि यह कश्मीर और लद्दाख के बीच हर मौसम में संपर्क प्रदान करेगी। यह क्षेत्र पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा और चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा दोनों के करीब स्थित है। एक बार चालू होने के बाद, यह सुरंग लद्दाख के अग्रिम क्षेत्रों में सैनिकों, हथियारों, ईंधन और आवश्यक आपूर्ति की तेजी से आवाजाही सुनिश्चित करेगी, जिससे संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्र में भारत की रक्षा तैयारियों को महत्वपूर्ण मजबूती मिलेगी।

घाट की गुनी टनल में तीन वाहन खराब : घंटों जाम से लोग बेहाल, टनल में आवाजाही पूरी तरह बाधित
जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके स्थित घाट की गुनी टनल में सोमवार को एक के बाद एक तीन वाहन खराब होने से लंबा जाम लग गया। टनल में खड़े वाहनों को हटाने में लापरवाही बरतने से राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।

टनल के बीचोंबीच एक टाटा 407 वाहन खराब हो गया। वहीं, ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ आने वाले प्रवेश द्वार पर कचरे से भरा डंपर और एक वैगन आर कार भी खराब हो गई। तीनों वाहनों के बीच फंसने से टनल में आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। टनल से गुजरने वाले बड़ी संख्या में वाहनों से निकलने वाले धुएं के कारण दम घुटने जैसी स्थिति बन गई। यात्री और चालक दोनों परेशान हो उठे।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि काफी देर तक न तो वाहन मालिक और न ही प्रशासन ने इन्हें हटाने की कोशिश की। इससे हालात और बिगड़ गए और टनल में फंसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन लोगों ने प्रशासन से टनल में त्वरित कार्रवाई और ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था करने की मांग की।

मोदी ने किया सोनमर्ग में 6.4 किलोमीटर लंबी जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन
श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 6.4 किलोमीटर लंबी जेड-मोड़ (सोनमर्ग सुरंग) का उद्घाटन किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी सुरंग का उद्घाटन करने के लिए श्रीनगर तकनीकी हवाई अड्डे से एक विशेष हेलिकॉप्टर में मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के सोनमर्ग पहुंचे। प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उद्घाटन के तुरंत बाद सुरंग में यात्रा की। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सुरंग के निर्माण में लगे श्रमिकों और इंजीनियरों से भी मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। वरिष्ठ अधिकारी ने प्रधानमंत्री को सुरंग के विभिन्न पहलुओं के बारे में भी जानकारी दी।

उद्घाटन समारोह में अन्य लोगों के अलावा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। गौरतलब है कि श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर जेड-मोड़ सुरंग परियोजना का निर्माण 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। इसमें सोनमर्ग मुख्य सुरंग, एक निकास सुरंग और पहुंच मार्ग शामिल हैं। इस सुरंग के निर्माण से पर्यटक वर्ष भर सोनमर्ग आ सकेंगे। साथ ही शीतकालीन पर्यटन, साहसिक खेल और स्थानीय आजीविका को भी बढ़ावा मिलेगा। समुद्र तल से 8,650 फुट की ऊंचाई पर स्थित इस सुरंग से श्रीनगर और सोनमर्ग के बीच लेह के रास्ते में सभी मौसम में संपर्क बढ़ेगा तथा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लद्दाख क्षेत्र में भूस्खलन और हिमस्खलन मार्गों की जगह सुरक्षित और निर्बाध पहुंच सुनिश्चित होगा। जेड-मोड़ सुरंग जोजिला सुरंग परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे लद्दाख और श्रीनगर के बीच वर्ष भर सड़क संपर्क प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।

प्रधानमंत्री सुरंग के उद्घाटन के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सोनमर्ग में उनके संबोधन को सुनने के लिए ठंड की परवाह नहीं करते हुए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पिछले वर्ष अक्टूबर में निर्वाचित सरकार के सत्ता में आने के बाद से मोदी का पहला दौरा है।

इजरायली की सेना ने गाजा में हमास की सबसे बड़ी आतंकवादी सुरंग को किया नष्ट
गाजा। इजरायली सेना ने मंगलवार को उत्तरी गाजा में इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन (हमास) की एक सुरंग को नष्ट करने की घोषणा की। इजरायली सेना के प्रवक्ता अविचाई अद्राई ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा कि रक्षा सेना ने उत्तरी गाजा पट्टी में खोजी गई सबसे बड़ी आतंकवादी सुरंग को विफल और नष्ट कर दिया। बयान में कहा गया है कि सुरंग हमास आतंकवादी संगठन की है, और इसकी कई शाखाएँ हैं और इसे उत्तरी गाजा पट्टी से इजरायली क्षेत्रों की ओर खोदा गया था।

बयान के अनुसार इस सुरंग के निर्माण में सीधे तौर पर याह्या सिनवार (गाजा में हमास नेता) और उनके भाई मोहम्मद शामिल थे। अद्राई ने सुरंग को नष्ट करने के अभियान के वीडियो क्लिप पोस्ट किए, जबकि हमास की ओर से इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं आई है।

100 मीटर लम्बी सुरंग खोदकर दो बैंक और एक ज्वेलरी शॉप में डकैती का प्रयास करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। विद्याधर नगर थाना इलाके में अम्बाबाड़ी सब्जी मंडी स्थित दो बैंक और एक ज्वेलरी शॉप में डकैती डालने के लिए 100 मीटर लम्बी सुरंग खोदने वाले तीन बदमाशों और शरण देने वाले एक समेत चार जनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी रिजवान उर्फ अरबाज बहेडी बरेली यूपी, सलीम उर्फ पप्पू सैलानी व अमन खान ओल्ड सिटी बरेली और राशिद हुसैन मलाड वेस्ट मुम्बई के रहने वाले है। बदमाश धारावी कच्ची बस्ती मुम्बई में फरारी काट रहे थे। डीसीपी (नोर्थ) राशि डोगरा डूडी ने बताया कि बदमाशों ने अम्बाबाडी सब्जी मंडी स्थित दो बैंक और एक ज्वेलरी शॉप में डकैती डालने के लिए फाइनेंस और खाद बीज का काम करने के लिए एक दुकान किराए पर ली थी। उक्त दुकान के बेसमेंट से जमीन में 100 मीटर लम्बी सुरंग खोद ली थी। लेकिन 23 जनवरी को मंडी परिसर में आलू से भरा ट्रक धंसा तो सुरंग का पता चला गया। उसके बाद पुलिस ने बदमाशों के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद अन्य बदमाशों के नाम सामने आए। वारदात के बदमाश अन्य बदमाश आगरा, दिल्ली, कोटा, उन्नाव, सूरत, बडौदरा, अहमदाबाद से होकर मुम्बई पहुंच गए। यहां पर बदमाश धारावी कच्ची बस्ती में परिचित राशिद हुसैन के पास फरार काट रहे थे। तकनीकी आधार पर पुलिस की टीमों ने इनका पीछाकर यहां से पकड़ लिया। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित था। बदमाश रिजवान के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी के यूपी में छह प्रकरण दर्ज है। यह गांव से एक साल से फरार चल रहा था।

क्राइम सीरियल देखकर जल्द करोड़पति बनना चाहते थे
डीसीपी डोगरा ने बताया कि बदमाश जयपुर में वारदात कर जल्द करोडपति बनान चाह रहे थे। इसके लिए मुख्य सूत्रधार रिजवान ने अन्य बदमाशों को जयपुर में बुलाकर वारदात करने पर लाखों रुपए देने का लालच दिया था। बदमाशों ने पुलिस से बचने के लिए सोशल साइट्स पर पुलिस से बचने के सीरियल देखखे थे। रिजवान पूर्व में बैंक में केवाईसी का काम करता था। यहां आने वाले ग्राहको के दस्तावेज से इसने कई सिम जारी करवा ली और खुद व साथियों को दे दी। सभी बदमाश यहां पर फर्जी दस्तावेज और नाम-पते बदलकर रह रहे थे।

डकैती करने के लिए सुरंग खोदने वाले बदमाशों की तलाश में बरेली में दबिश
ब्यूरो/नवज्योति,जयपुर। विद्याधर नगर थाना इलाके की अम्बाबाड़ी सब्जी मंडी स्थित दो बैंक और एक ज्वैलरी शोरूम में डकैती डालने के लिए खोदी गई 300 फीट लम्बी सुरंग मामले में पुलिस ने एक आरोपी अमन उर्फ बाबा निवासी बरेली यूपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे सात दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।

वहीं मुख्य सरगना समेत फरार चल रहे तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों ने बरेली समेत जयपुर के कई ठिकानों पर दबिश दी है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर कई जगह चिन्हित किए हैं, जहां पहुंचकर टीमों ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस बुधवार देर रात तक आरोपितों को पकड़ने में सफल नहीं हो सकी। अभी इस मामले में फरार आरोपियों रिजवान, सलमान और सलीम निवासी बरेली की पहचान कर ली गई है। पूछताछ में अमन ने रिजवान को गिरोह का मुख्य सरगना बताया है। बताया जा रहा है कि ये बदमाश सुरंग खोदने में एक्सपर्ट हैं।

यह था मामला
यूपी की बरेली गैंग के चार बदमाशों ने अम्बाबाड़ी सब्जी मंडी में एक दुकान पर किराए से लेकर उसमें पशुआहार बेचने और लोन दिलाने के बहाने एक दुकान शुरू की। जून 2023 से 11 हजार रुपए प्रतिमाह के हिसाब से दुकान किराए पर लेकर उसके बेसमेंट से सुरंग खोदना शुरू कर दिया। इन्होंने करीब छह माह में 300 फीट सुरंग खोद दी। मंगलवार को जब सुरंग के ऊपर से आलू से भरा ट्रक निकला तो वह धंस गया। इसके बाद सुरंग का खुलासा हुआ।

सात माह से कर रहा था रैकी
फरार बदमाशों में से रिजवान पहले जयपुर आया था। जालूपुरा में उस्मान नाम के व्यक्ति के यहां सात माह पहले कमरा किराए लिया। डकैती और लूट करने के लिए जयपुर के अलग-अलग क्षेत्रों की रैकी की। अम्बाबाड़ी स्थित एसबीआई और सेन्ट्रल बैंक समेत अम्बिका ज्वैलर्स को टारगेट बनाया। सोहन नाम के व्यक्ति से फर्जी दस्तावेजों से अम्बाबाड़ी में बेसमेंट वाली दुकान किराए ली। अगस्त में अन्य साथियों को बुला खुदाई शुरू करवा दी। इसने ही वारदात के लिए मैप बनाया।

पुलिस को देख नहीं खोली दुकान
सुरंग मिलने की सूचना पर मंगलवार सुबह आठ बजे पुलिस मौके पर पहुंची। अमन हर रोज की तरह मंगलवार को भी करीब नौ बजे दुकान खोलने के लिए पहुंच गया। उसे मंडी में पुलिस और भीड़ दिखाई दी तो दुकान नहीं खोली और वहां से भागने लगा। पुलिस ने करीब 700 मीटर दूर पीछा कर अमन को पकड़ लिया। अमन ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह किया, लेकिन जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सुरंग खोदने की वारदात कबूल कर ली। इसके साथ ही उसने अपने तीन साथी जालूपुरा में होने बताए जब पुलिस ने वहां दबिश दी तो वे फरार हो गए।

डकैती के लिए बदमाशों ने बनाई 80 मीटर लंबी सुरंग
जयपुर। विद्याधर नगर थाना इलाके में अंबाबाड़ी स्थित सब्जी की दुकान के बेसमेंट से बदमाशों ने बैंक और ज्वेलरी शॉप पर डकैती डालने के लिए करीब 80 मीटर लंबी सुरंग बना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की, तो सुरंग घटना स्थल के पास स्थित बैंक और ज्वेलरी शॉप की तरफ जाती हुई नजर आई। हालांकि यह सुरंग बैंक और ज्वेलरी शॉप से कुछ दूरी पहले तक बनाई है। चार बदमाशों ने करीब 6 महीने पहले एक दुकान किराए पर ली थी।

अंबाबाड़ी सब्जी मंडी पर सोहनलाल धोबी की दुकान है। दुकान को 6 माह पहले यूपी निवासी अनवर सलमान सहित 4 लोगों ने एग्रीकल्चर का काम करने के लिए किराए पर ली थी। इन बदमाशों ने मंडी परिसर स्थित एसबीआई बैंक और एक ज्वेलर्स शॉप में डकैती डालने के लिए सुरंग बनाई थी। सुबह करीब 4 बजे एक व्यापारी के यहां ट्रक आया, तो ट्रक सुरंग में धस गया। जब लोगों ने सुरंग देखी, तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम ने जिस दुकान में बदमाश रह रहे थे, वहां से डकैती के लिए प्लान किया गया नक्शा और खाद्य सामग्री की पर्चियां बरामद की है।

10 दिन बाद कैमरे में दिखे टनल में फंसे मजदूर
देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की पहली बार तस्वीरें सामने आई हैं। ये सभी 12 नवम्बर को सुरंग में मलबा गिरने के कारण फंस गए थे और मंगलवार की सुबह इन श्रमिकों की तस्वीरें सामने आई। राहत की बात यह है कि तस्वीरों में सभी श्रमिक स्वस्थ दिख रहे हैं। इन श्रमिकों की तस्वीरें एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरे से ली गई हैं। कैमरे के जरिए मजदूरों की गिनती भी की कई। सभी 41 मजदूर उसमें नजर आए। इसके अलावा मौके पर दो रोबोट भी पहुंच चुके हैं, जिन्होंने सुरंग के भीतर घुसने का काम शुरू कर दिया है।

युद्धस्तर पर बचाव कार्य
सुरंग में फंसे श्रमिकों के जीवन को बचाने के लिए दुनिया भर के विशेषज्ञों और मशीनों के प्रयोग कर युद्धस्तर पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्य में अब सफलता मिलने की उम्मीद जगी है। सोमवार को सुरंग में छह इंच चौड़ाई वाली एक अतिरिक्त पाइप लाइन सफलता पूर्वक डाल दी गई।

वैकल्पिक सड़क भी लगभग पूरी
इसके अलावा, सुरंग के ऊपर सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाई जा रही वैकल्पिक सड़क भी लगभग पूरे होने की स्थिति में है। इससे सुरंग के ऊपर से मशीनों द्वारा ड्रिलिंग कर अन्दर फंसे श्रमिकों को निकालने की कोशिश हो सकेगी। साथ ही सुरंग के बराबर से भी अंदर रास्ता बनाने के प्रयास लगातार चल रहे हैं।

10 दिन बाद गरम खाना भेजा
टनल में फंसे मजदूरों के लिए मंगलवार को पाइप के जरिए बॉटल में डालकर गरम खिचड़ी, दाल और जूस भेजा गया। इस बीच सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन ने बताया कि राहत की बात है कि अभी मौसम अनुकूल है। टनल में ज्यादा सर्दी सर्दी नहीं है।

लग सकते हैं दो से पांच दिन : सरकार
केंद्र सरकार ने सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित निकालने के काम को अत्यंत चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा है कि इसमें सभी एजेंसियों को लगाया गया है तथा अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है और उम्मीद है कि दो से पांच दिन के भीतर सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सकेगा।

टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के प्रयास तेज
एजेंसी/देहरादून/उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रविवार सुबह से निर्माणाधीन टनल में फंसे चालीस मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए अत्याधुनिक मशीनों को लेकर वायुसेना के विशेष विमान निकटवर्ती हवाई पट्टी पर पहुंचे हैं। साथ ही, विदेश के तकनीकी विशेषज्ञ भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि वायु सेना के तीन विशेष विमान 25 टन भारी मशीन लेकर आए हैं। जो मलबे को भेद कर स्टील पाइप दूसरी तरफ पहुंचाने में मददगार साबित होगी। इस मशीन के जरिए प्रति घंटे पांच मीटर मलबा निकला जा सकेगा। सूत्रों ने बताया कि अब नॉर्वे और थाईलैंड की विशेष टीमों की मदद ली जा रही है। रेस्क्यू टीम ने थाईलैंड की उस रेस्क्यू कंपनी से संपर्क किया है, जिसने थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चों को बाहर निकाला था।