Congress manifesto - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेस पड्डुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए प्रतिबद्ध : राहुल गांधी ने किया जनसभा को संबोधित, केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर बोला हमला
पुड्डुचेरी। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए प्रतिबद्ध है। आगामी नौ अप्रैल के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में यहां लॉस्पेट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने खेद जताया कि पुड्डुचेरी इस राज्य के लोगों द्वारा संचालित नहीं किया जा रहा है, बल्कि दिल्ली से नियंत्रित किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह पुड्डुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देगी।

राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में उपराज्यपाल के माध्यम से शासन चलाया जा रहा है और स्थानीय नेतृत्व को दरकिनार किया जा रहा है, जबकि स्थानीय निकाय चुनाव भी नहीं कराए गए। उन्होंने कहा कि यहां के जीवंत औद्योगिक और वस्त्र क्षेत्र भी कमजोर पड़ गए हैं क्योंकि सैकड़ों फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं, और सरकार चाहती है कि पुड्डुचेरी को अडाणी के हवाले कर दिया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि रणनीतिक महत्व वाला कराईकल पोर्ट पहले ही अडाणी को दिया जा चुका है और उन्होंने अडाणी इलेक्ट्रिसिटी पुड्डुचेरी लिमिटेड नामक कंपनी भी बना ली है, जो संकेत देता है कि जल्द ही आपका बिजली विभाग भी उनके नियंत्रण में आ सकता है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पुड्डुचेरी में बड़े पैमाने पर नकली दवा का उत्पादन हो रहा है और सरकार की ओर से इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं है, बल्कि यह हत्या के साथ भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि सभी ठेकों में 30 प्रतिशत कमीशन लिया जाता था और पुड्डुचेरी के लोग हर एक टोल गेट पर पैसे देने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि यहां शराब लाइसेंस राज भी चल रहा था, जो कमीशन का स्रोत बन गया था। शराब की दुकानें स्कूलों और पूजा स्थलों के पास खोली जा रही हैं और अनगिनत शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने कांग्रेस के वादों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 2,000 रुपये सहायता देगी, निजी क्षेत्र में 30,000 नौकरियां सृजित करेगी, महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा देगी, सरकारी नौकरियों में आयु सीमा 40 वर्ष तक बढ़ाएगी और सभी परिवारों को 20 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि सत्ता में आने पर छह महीने के भीतर स्थानीय निकाय चुनाव कराए जाएंगे ताकि नई पीढ़ी के नेताओं को अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि पुड्डुचेरी के लोग स्वयं शासन करें और इसी उद्देश्य से राज्य का दर्जा देने की प्रतिबद्धता जताई।

पुडुचेरी में राहुल गांधी का ऐलान: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, अगर हमारी सरकार बनी तो स्थानीय लोग चलाएंगे शासन
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पुडुचेरी में एक जनसभा को संबोधित किया और पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में प्रदेश के विकास, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों के हित में कई अहम वादों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं को हर महीने 2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने में मदद मिलेगी।

इसके साथ उन्होंने निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों में 30 हजार नए रोजगार सृजित करने और महिलाओं को राहत के तौर पर पुडुचेरी की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का वादा किया। वहीं सरकारी नौकरियों के लिए अधिकतम आयु सीमा को बढ़ाकर 40 वर्ष करने की भी घोषणा की गई है, ताकि अधिक युवाओं को अवसर मिल सके। स्वास्थ्य के क्षेत्र में कांग्रेस ने बड़ा वादा करते हुए प्रत्येक परिवार को 20 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर देने की बात कही।

घोषणापत्र में पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने और सत्ता में आने के छह महीने के भीतर स्थानीय निकाय चुनाव कराने का भी आश्वासन दिया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि यह घोषणापत्र पुडुचेरी के लोगों की आकांक्षाओं और जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और कांग्रेस इसे पूरी ईमानदारी से लागू करेगी। ग़ौरतलब है कि पुडुचेरी से कांग्रेस पार्टी को उम्मीद ज़्यादा है, इसी कड़ी में कांग्रेस के शीर्ष नेता लगातार प्रचार करने के लिए वहां पहुँच रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पुड्डुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए ज़रूरी कदम उठाने का वादा करते हुए कहा है कि वहां जनहित का शासन होना ज़रूरी है और इसके लिए शासन स्थानीय जनता द्वारा ही चलाया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर सोमवार को एक पोस्ट में कहा कि पुड्डुचेरी का शासन वहां की जनता द्वारा चलाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि पुड्डुचेरी में अगर कांग्रेस गठबंधन सरकार बनती है तो वह जनहितकारी होने के वादों पर आधारित होगी औऱ वादों के अनुसार काम करेगी।

उन्होंने कहा "मैं वादा करता हूँ कि कांग्रेस सरकार बनने पर जिन वादों के लिए प्रतिबद्ध रहेगी उनमें पुड्डुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले और स्थानीय निकाय चुनाव 06 महीने के भीतर कराए जाएं। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं के लिए 2000 रुपये प्रति माह सहायता दी जाएगी और सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्रों में 30,000 नयी नौकरी खोलकर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू की जाएगी। सरकारी नौकरी के लिए आयु सीमा 40 वर्ष की जाएगी ओर प्रत्येक परिवार के लिए 20 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।" राहुल गांधी ने कहा "ये खोखले वादे नहीं हैं- ये गरिमा और सुरक्षा की नींव हैं। आइए मिलकर एक ऐसा पुड्डुचेरी बनाएं जो वास्तव में यहां के लोगों की आवाज को प्रतिबिंबित करे।"

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मोदी की टिप्पणी से भड़के खड़गे, भाजपा के पुरखों पर अंग्रेजों और मुस्लिम लीग के साथ देने का लगाया आरोप
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पुरखों पर आजादी की लड़ाई में देश का नहीं, बल्कि अंग्रेजों और मुस्लिम लीग का साथ देने का आरोप लगाया।

खड़गे ने कहा कि मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर उल्टी सीधी बातें कर रहे हैं और तरह-तरह का भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि उनकी विचारधारा ने आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों का साथ दिया तथा मुस्लिम लीग का समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि मोदी-शाह के राजनीतिक व वैचारिक पुरखों ने स्वतंत्रता आंदोलन में भारतीयों के खिलाफ़, अंग्रेजों और मुस्लिम लीग का साथ दिया। आज भी वो आम भारतीयों के योगदान से बनाए गए कांग्रेस न्याय पत्र के खिलाफ़ मुस्लिम लीग की दुहाई दे रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी-शाह के पुरखों ने 1942 में भारत छोड़ो के दौरान महात्मा गांधी के आह्वान व मौलाना आजाद की अध्यक्षता वाले आंदोलन का विरोध किया। सभी जानते है कि आपके पुरखों ने 1940 में मुस्लिम लीग के साथ मिलकर बंगाल, सिंध और एनडीएफपी में अपनी सरकार बनाई। क्या श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने तत्कालीन अंग्रेजी गवर्नर को ये नहीं लिखा कि 1942 के देश व कांग्रेस के भारत छोड़ो आंदोलन को कैसे दबाना चाहिए और इसके लिए वे अंग्रेजों का साथ देने के लिए तैयार है। मोदी-शाह व उनके मनोनीत अध्यक्ष आज कांग्रेस घोषणापत्र के बारे में उल्टी-सीधी भ्रांतियां फैला रहें है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी के भाषणों में केवल आरएसएस की बू आती है, दिन पर दिन भाजपा की चुनावी हालात इतनी खस्ता होती जा रही है कि आरएसएस को अपने पुराने मित्र-मुस्लिम लीग की याद सताने लगी है। सच केवल एक है -कांग्रेस न्याय पत्र में हिंदुस्तान के 140 करोड़ लोगों की आशाओं व आकांक्षाओं की छाप है। उनकी सम्मिलित शक्ति, मोदी जी के 10 सालों के अन्याय काल का अंत करेगी।

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बोले गहलोत, अब चिरंजीवी होगा हिंदुस्तान
जयपुर। कांग्रेस के लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी घोषणा पत्र पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया दी है।

गहलोत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "अब चिरंजीवी बनेगा हिंदुस्तान! रोजगार, समृद्धि व कल्याण पर आधारित कांग्रेस का 'न्याय पत्र' युवा, किसान, नारी, श्रमिक सहित प्रत्येक भारतीय के सुरक्षित, सम्मानजनक व गरिमापूर्ण जीवन की गारंटी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी के संकल्प का यह दस्तावेज हर जिंदगी में खुशहाली, समृद्धि व मुस्कान की कलम सिद्ध होगा।"

सोनिया गांधी 6 अप्रैल को जयपुर में करेंगी जनसभा, घोषणा पत्र भी जारी होगा
जयपुर। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी 6 अप्रैल को जयपुर में जनसभा करेंगी। सोनिया गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस घोषणा पत्र भी जारी करेगी। सोनिया के दौरे को लेकर गुरुवार को पीसीसी वॉर रूम में वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई।
राजस्थान लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी प्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार को पीसीसी वॉर रूम में 6 लोकसभा क्षेत्रों के नेताओं की बैठक की। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी सहित 6 लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए। बैठक में सोनिया गांधी के दौरे को लेकर चर्चा हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी सहित और वरिष्ठ नेता भी जयपुर दौरे पर आ सकते हैं। बैठक के बाद रंधावा, डोटासरा और गहलोत ने बैठक में हुई चर्चा की जानकारी देते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने लोकसभा चुनाव में राजस्थान में अंडरकरंट की बात कहते हुए इस बार बड़ी संख्या में सीटें जीतने का दावा किया।

अल्पसंख्यक को टिकट नहीं देने के सवाल पर डोटासरा ने कहा कि चुनाव के लिए पहले हुई बैठक में अल्पसंख्यक नेताओं ने ही सुझाव दिया था कि मोदी सरकार को हराने के लिए हमें चुनाव लड़ने से पीछे हटना पडे तो हम तैयार हैं,लेकिन एकजुट होकर मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना है। हम तो बाद में भी चुनाव लड़ लेंगे। राजसमंद प्रत्याशी सुदर्शन रावत के टिकट वापसी पर कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें जिताऊ उम्मीदवार मानते हुए नाम प्रस्तावित किया था। उन्होंने अपनी व्यापारिक व्यस्तताओं के चलते असमर्थता जाहिर की है और किसी अन्य को टिकट देने का आग्रह किया है। अभी उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार नहीं किया है। वो कांग्रेस के साथ खड़े हैं। यह मामला कांग्रेस आलाकमान के पास लंबित है, इस बारे में जल्द फैसला होगा। ब्राह्मण प्रत्याशी पर भी जल्द फैसला हो जाएगा। गहलोत ने कहा कि देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है और विपक्षी पार्टियों को ईडी, इंकम टेक्स जैसी संस्थाओ से डराया जा रहा है। पहली बार ऐसा हुआ है कि चुनाव के समय साजिश करके कांग्रेस के बैंक खाते सीज कर दिए। हम मजबूती से चुनाव लडते हुए सीटें जीतेंगे। अंडरकरंट चल रहा है और इस बार प्रदेश ही नहीं, देश भर में बडा बदलाव नजर आएगा।

Congress Manifesto जारी करने के लिए खड़गे अधिकृत, जल्द जारी करेंगे घोषणा पत्र
नई दिल्ली। कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कार्य समिति इस मामले को लेकर गठित पार्टी की समिति द्वारा तैयार घोषणा पत्र को मंजूरी दे दी है और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इसे जल्द जारी करने के लिए अधिकृत कर दिया है।

कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को बैठक के बाद बताया कि कार्य समिति ने करीब साढे तीन घंटे तक इस विषय पर गहन विचार विमर्श किया और सबकी राय सुमारी के बाद खड़गे को इसे जल्द से जल्द जारी करने के लिए अधिकृत कर दिया है। उन्होंने बताया कि खड़गे की अध्यक्षता में हुई कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य नेता मौजूद थे। उन्होंने बताया कि कार्य समिति ने घोषणापत्र को अंतिम मंजूरी देने के लिए खड़गे को अधिकृत किया है। इसकी रिलीज की तारीख पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लिए गए निर्णय को आगे बढ़ाते हुए हमने पांच गारंटियों की जो घोषणा की है सीडब्ल्यूसी ने इन सभी गारंटियों के संदेश को जमीनी स्तर तक प्रसारित करने की योजना तैयार की है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि कार्य समिति की जो बैठक हुई वह सिर्फ घोषणा पत्र के लिए नहीं बल्कि हमारे न्याय पत्र के लिए है। भाजपा के पिछले 10 साल के अन्याय काल से देश को मुक्ति दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी तैयार है। उन्होंने कहा कि खड़गे और राहुल गांधी ने बीते दिनों में पांच न्याय को लेकर 25 गारंटियों की घोषणा की है। बैठक में इन गारंटियों के साथ-साथ आर्थिक नीति, विदेश नीति, संविधान संरक्षण, पर्यावरण और देशहित से जुड़े कई अन्य न्याय के एजेंडे पर भी बातचीत हुई है।

कांग्रेस का घोषणा पत्र आज होगा घोषित
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस मंगलवार पीसीसी मुख्यालय पर अपना घोषणा पत्र-सैकेंड की घोषणा करेगी। घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन डॉ. सीपी जोशी ने इसे तैयार किया है। घोषणा पत्र जारी करते समय जोशी के अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार घोषणा पत्र में कांग्रेस का विजन नजर आएगा। जातिगत जनगणना, ईआरसीपी के लिए प्रतिबद्धता, बीपीएल, एससी-एसटी वर्ग सहित किसान, युवा और महिला वर्ग पर फोकस रहेगा। बालिकाओं को 12वीं तक फ्री शिक्षा, बिजली बिलों में राहत सहित रोजगार की दिशा में बडे ऐलान हो सकते हैं। एमएसपी गारंटी कानून और युवाओं को फ्री जिम जैसी गारंटी भी मिल सकती हैं।