khatushyam mandir - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम से विदेशी नंबर से आया कॉल : खाटू मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे से मांगी 3 करोड़ की रंगदारी, रुपए नहीं देने पर गोलियों और ग्रेनेड से मारने की धमकी
खाटूश्यामजी। खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष कालू सिंह चौहान के पुत्र मानवेंद्र सिंह चौहान को लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े हरि बॉक्सर के नाम से विदेशी नंबरों से व्हाट्सऐप कॉल कर 3 करोड़ रुपए की फि रौती मांगने का मामला प्रकाश में आया है। कॉलर ने पैसे नहीं देने पर गोलियों और ग्रेनेड से जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में मानवेंद्र सिंह चौहान निवासी वार्ड नंबर 3 ने खाटूश्यामजी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार 4 जनवरी को उनके मोबाइल नंबर पर विदेशी नंबरों से व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को हरि बॉक्सर बताते कहा कि वह लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य है और अगले दिन शाम तक 3 करोड़ रुपए की व्यवस्था कर सेटलमेंट कर लेने की धमकी दी।

कॉलर ने कहा कि इस चेतावनी को हल्के में न लें अन्यथा घर आकर गोलियों और ग्रेनेड से हत्या कर दी जाएगी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार चौबे ने बताया कि विदेशी नंबरों के आधार पर कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्य और अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि स्थानीय स्तर पर किसी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। गौरतलब है कि सीकर जिले में इससे पहले भी रोहित गोदारा गैंग और लॉरेंस गैंग के नाम से कई लोगों को धमकियां मिल चुकी हैं। वहीं खाटूश्यामजी में मानवेंद्र सिंह चौहान से पहले भी दो लोगों को धमकियां मिल चुकी हैं।

खाटूश्यामजी को मिलेगी रिंग रोड की सौगात, एनएचएआई ने शुरू की तैयारी
जयपुर। खाटूश्यामजी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। एनएचएआई ने खाटूश्यामजी में रिंग रोड बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने के आदेश जारी किए हैं। लंबे समय से यहां आने-जाने वालों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इस समस्या से छुटकारा मिलने की संभावना बढ़ गई है। कई वर्षों से उठ रही रिंग रोड की मांग अब पूरी होने जा रही है। रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का जिम्मा एक कंपनी को सौंपा गया है। डीपीआर तैयार होते ही रिंग रोड निर्माण का काम शुरू हो सकता है। इससे खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं को जाम से राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था भी सुचारू हो जाएगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि रिंग रोड बनने के बाद इस मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा। साथ ही आसपास के क्षेत्रों के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। देश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए यह रिंग रोड न केवल सुविधा का साधन बनेगी बल्कि स्थानीय लोगों को भी बड़ा लाभ पहुंचाएगी। यह परियोजना खाटूश्यामजी की ओर बढ़ते यातायात दबाव को संभालने में अहम साबित होगी।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवक और युवती की मौत, हर्ष पर्वत से 250 फीट गहरी खाई में गिरी कार
सीकर। जिले में हर्ष पर्वत से रविवार रात एक कार करीब ढाई सौ फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार में सवार एक महिला सहित दो लागों की मौत हो गई,वही एक महिला घायल है। घायल महिला दिल्ली की रहने वाली है और जयपुर में नौकरी करती है। सूचना मिलने पर सदर थाना और जीण माता थाना पुलिस समेत सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। हादसा हर्ष पर्वत पर बने वॉच टावर के आंतरी नाला में हुआ था।

कार सवार खाटूश्यामजी में दर्शन करने के बाद जीणमाता पहुंचे थे। जीणमाता दर्शन के करने के बाद ही हर्ष पर्वत आ रहे थे। इसी दौरान हर्ष पर्वत पर बने वॉच टावर के आंतरी नाला के पास गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और पहाड़ियों के बीच गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जयपुर के सोडाला निवासी देवांग उर्फ हर्षित शर्मा (22) और एक युवती की मौत हो गई। वहीं घायल महिला दिल्ली की रहने वाली है। उसका एसके हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घायल महिला फाइनेंस कंपनी में जॉब करती है।

पहले दिल्ली गया हर्षित
हर्षित शर्मा सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर था। पुलिस के अनुसार युवक पहले दिल्ली गया था और कल सुबह उसने घर पर कॉल कर जयपुर आने की बात कही थी। रात को उसका फोन नहीं लगा। हर्षित के पिता आरटीटीसी में हैं। परिजनों का कहना है कि वे नहीं जानते कि हादसे के समय कार में हर्षित के साथ मौजूद दोनों लड़कियां कौन थीं।

श्याम रंग में रंगी गुलाबी नगरी : जयकारों के साथ 3700 पदयात्री 85 निशान लेकर खाटू के लिए रवाना
जयपुर। खाटूश्यामजी के लक्खी मेले के लिए छोटीकाशी से पदयात्राओं का सिलसिला जारी है। एक दर्जन से अधिक पदयात्राएं खाटू के लिए रवाना हुई जिनमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रदेश की सबसे पुरानी 59वीं निशान पदयात्रा रामगंज बाजार के कावंटियों का खुर्रा स्थित प्राचीन श्याम मंदिर से जयकारों के साथ रवाना हुईं। श्री श्याम सत्संग मंडल संस्था यह पदयात्रा मंदिर महंत पं. लोकेश मिश्रा और पंकज महाराज के सानिध्य में रवाना हुई। पदयात्रा संयोजक अशोक मिश्रा और कुंज बिहारी अग्रवाल ने बताया कि गालव आश्रम पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज, पं. राजकुमार चतुर्वेदी, जयपुर नगर निगम हेरिटेज की महापौर कुसुम यादव, पूर्व नगर निगम चेयरमैन अजय यादव एवं विशिष्ट लोगों ने श्याम प्रभु के रथ का पूजन कर ध्वज वंदन किया। जयश्री श्याम के जयकारों के साथ 3700 पदयात्री खाटूश्यामजी के लिए रवाना हुए। इनमें 85 श्रद्धालु निशान लेकर चले।

खाटूश्याम जी मंदिर के पुजारी रहे गोकुल चंद मिश्र की प्रेरणा और आशीर्वाद से निकली ऐतिहासिक पदयात्रा में कई लोग परिवार जा रहे हैं। बड़ी चौपड़ पर पदयात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान बाबा श्याम चांदी के रथ में विराजमान रहे। भक्तों ने हाथों से रथ को खींचा। कावंटियों का खुर्रा स्थित श्याम मंदिर के महंत पं.लोकेश मिश्रा ने बताया कि शुरुआत के कई सालों तक हाथों से धकेले जाने वाले ठेले को ही रथ का रूप देकर बाबा को उस पर विराजमान कर खाटू ले जाया जाता था। प्रारंभ में मिश्रा परिवार के पांच-सात लोग ही पदयात्रा करते थे। घर की महिलाएं रास्ते में खाना बनाती थी। सुबह का खाना ही शाम को खाते थे। आज पांचवीं पीढ़ी बाबा की सेवा में है।

सीकर रोड हुआ श्याममय
पदयात्रा के सीकर रोड पहुंची तो अन्य पदयात्राओं के रूप में साथ चल रहे श्रद्धालुओं के कारण सीकर रोड श्याममय हो उठी। यहां सड़क के एक किनारे केवल पदयात्री ही नजर आ रहे थे। पुलिस पदयात्रियों को सुरक्षित निकालने में मुस्तैद रही। हालांकि सीकर रोड की सड़क उधेड़ने, पाइप डालने से काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में पदयात्रियों को परेशानी भी हुई। खासतौर पर नंगे पांच चल रहे श्रद्धालुओं को कंकड़-पत्थर से होकर गुजरना पड़ा।

अबीर-गुलाल और फूलों की वर्षा
गुलाबी नगरी से निकली श्याम भक्तों की पदयात्रा पर लोगों ने अबीर-गुलाल और फूलों की पंखुडियों की वर्षा की। रामगंज बाजार से शुरू हुई खाटू श्यामजी की पदयात्रा के दौरान पदयात्रियों एवं पुलिस प्रशासन ने वहां से गुजर रही एक एम्बुलेंस को रास्ता दिया। वहीं पदयात्रा के मार्ग पर लोगों ने जगह-जगह विभिन्न स्टॉल्स लगाकर लोगों को प्रसादी और फल वितरित किए।

खाटू दर्शन कर जबलपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर फायरिंग, एक श्रद्धालु के कंधे में लगे छर्रे, 4 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
महुवा। दौसा जिले के महुवा उपखण्ड स्थित नेशनल हाईवे-21 पर ठेकड़ा गांव के पास बीती रात्रि काले रंग की कार में सवार 4 अज्ञात बदमाशों ने एक कार पर फायरिंग कर दी। कार सवार श्रद्धालु खाटू श्याम जी के दर्शन कर जबलपुर (मध्य प्रदेश) घर लौट रहे थे। बदमाशों ने कार का करीब 4 किमी पीछा किया। फायरिंग में अनुराग दुबे के कंधे के पास गोली के छर्रे लगे। घायल अवस्था में उन्हें  महुवा के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। कार सवार 3 अन्य लोग से सकुशल बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार हमलावर एक काले रंग की टाटा पंच कार में आए और फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस घटना को लूट या किसी अन्य आपराधिक मंशा से जोड़कर देख रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। थानाधिकारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि बदमाशों की तलाश के साथ कार में सवार श्रद्धालुओं से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में आशुतोष सिंह चौहान पुत्र राजेश सिंह चौहान निवासी बंगाली कॉलोनी चौहान बिल्डिंग जबलपुर ने प्राथमिकी की दर्ज करवाई है।

रेलवे की ओर से खाटूश्याम में श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवा के संचालन दिवसों में बढ़ोतरी
जयपुर। रेलवे की ओर से खाटूश्याम में श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा के लिए मदार (अजमेर)-कुरुक्षेत्र मेला स्पेशल रेलसेवाओं के संचालन दिवसों में चार ट्रिप की बढ़ोतरी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार मदार (अजमेर)-कुरुक्षेत्र मेला स्पेशल रेलसेवा 5 से 12 मार्च तक मदार से सुबह 9.20 बजे रवाना होकर शाम 7.40 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। कुरुक्षेत्र-मदार (अजमेर) मेला स्पेशल रेलसेवा 5 से 12 मार्च तक कुरुक्षेत्र से रात 9.25 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 8 बजे मदार पहुंचेगी। मार्ग में यह रेलसेवा किशनगढ, नरैनाए फुलेरा, रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाडी, झज्जर, रोहतक, जीन्द, नरवाना एवं  कैथल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे प्रशासन की ओर से रेल यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रेलसेवाओं का बरगवां स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दिए गए ठहराव को आगामी आदेशों तक बढ़ाया है। कोलकाता-मदार एक्सप्रेस रेलसेवा, मदार-कोलकाता एक्सप्रेस, सन्तरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा और अजमेर-सन्तरागाछी एक्सप्रेस आगामी आदेशों तक पूर्वनिर्धारित समयानुसार बरगवां स्टेशन पर ठहराव करेगी। रेलवे की ओर से श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज (प्रतिदिन) एक्सप्रेस रेलसेवा के मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज (प्रतिदिन) एक्सप्रेस रेलसेवा के मार्ग के श्रीगंगानागर, बनवाली, फतेहसिंह वाला, सादुलशहर, बुधसिंहवाला, बुगलावाली, धौलीपाल, हिरनवाली, जोेडकिया, हनुमानगढ, हनुमानगढ टाउन, टीबी एवं तलवाडा झील स्टेशनों पर संचालन समय में 5 मार्च से आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

श्याम बाबा का जन्मोत्सव आज
खाटूश्यामजी। कार्तिक शुक्ल एकादशी पर बाबा श्याम का जन्मोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। देश के कोने-कोने से श्याम भक्त खाटू नगरी पहुंच रहे हैं। मंदिर कमेटी के मंत्री श्यामसिंह चौहान ने बताया कि बाबा श्याम के दरबार को विद्युत रोशनी से सजाया गया है। गुरुवार को छप्पन भोग की झांकी सजाकर बाबा को भोग लगाया जाएगा। श्याम मंदिर को 40 बंगाली कारीगरों द्वारा सजाने का कार्य प्रगति पर चल रहा है।