head coach - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

BCCI मुख्य कोच के लिए आवेदन करेगा आमंत्रित
मुम्बई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) लिए टी-20 विश्वकप से पहले टीम के मुख्य कोच के लिए आवेदन मंगाएगा।

बीसीसीसीआई पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इस बार नए मुख्य कोच के लिए टी-20 विश्व कप शुरू होने से पहले ही आवेदन मंगाएगा। टी-20 विश्वकप के बाद राहुल द्रविड का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। अगर द्रविड़ अपने कार्यकाल को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो उन्हें भी आवेदन करना होगा।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि हम अगले कुछ दिनों में आवेदन जारी करेंगे। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है। अगर वह फिर से आवेदन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।

शाह ने कहा कि हम तीन साल के लंबे कार्यकाल के लिए कोच ढूंढ़ रहे हैं। अलग-अलग प्रारुपों के लिए अलग-अलग कोच की संभावना बहुत कम है। हालांकि आखिरी फैसला क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) को करना है, मुझे इस निर्णय को बस लागू करना है। उन्होंने कहा कि चयनकर्ता के पद के लिए कुछ साक्षात्कार पहले ही हो चुके हैं। समित की बैठक के बाद अंतिम नाम का फैसला होगा।

सचिव ने कहा कि टी-20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम दो चरणों में रवाना होगी। आईपीएल 2024 से बाहर हो चुकी टीमों के खिलाड़ी विश्वकप के लिए 24 मई को रवाना होंगे, वहीं शेष दल 26 मई के आईपीएल फाइनल के बाद अमेरिका के लिए रवाना होगा। भारत का पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ है। उन्होंने इस बात को भी खारिज किया कि प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी टीमों के भारतीय खिलाड़यिों को शेष लीग मैचों से आराम देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर जसप्रीत बुमराह को ट्रैविस हेड के खिलाफ गेंदबाजी करने का मौका मिल रहा है, तो इससे अच्छा अभ्यास और क्या हो सकता है। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव को बीसीसीआई ने तेज गेंदबाजी अनुबंध किया है। उन्होंने कहा कि चोट से जूझ रहे मयंक अब बीसीसीआई की निगरानी में रहेंगे और एनसीए का चिकित्सा दल उनकी देख-रेख करेगा। इस अनुबंध सूची में आकाश दीप, विजयकुमार व्यशक, उमरान मलिक, यश दयाल और विदवत कवरेप्पा भी शामिल हैं।

जय शाह ने कहा कि बीसीसीआई ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को इंग्लैंड से कहीं और भी ले जाये जाने को लेकर बात की। हालांकि जून के मौसम में होने वाले खिताबी मुकाबले के लिए अन्य जगह खोजना चुनौतीपूर्ण होगा। पहले दो फाइनल इंग्लैंड में खेले गए थे और दोनों में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि आईपीएल में इंपैक्ट प्लेयर का नियम स्थायी नहीं है और अगले सत्र में यह लागू होगा या नहीं, इस पर फैसला फ्रैंचाइजी और तमाम हितधारकों से बात करके टी-20 विश्व कप के बाद हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि इंपैक्ट प्लेयर नियम का भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सहित कई खिलाड़ी और कोच आलोचना कर चुके हैं। लगभग सबका मानना है कि इससे ऑलराउंडर्स की भूमिका सीमित हो रही है और एक अतिरिक्त बल्लेबाज खेलने से खेल का संतुलन बिगड़ रहा है और गेंदबाज़  इसका शिकार बन रहे हैं।

लक्ष्मण बन सकते हैं भारतीय टीम के हेड कोच
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण भारतीय क्रिकेट टीम के अगले हेड कोच हो सकते हैं। टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का दो साल का कार्यकाल वर्ल्ड कप फाइनल के साथ ही खत्म हो गया है। द्रविड़ अब अपने कार्यकाल को आगे बढ़ाने के इच्छुक नहीं हैं। द्रविड़ ने इसकी जानकारी बीसीसीआई को दे दी है। द्रविड़ ने फिर से नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) की जिम्मेदारी संभालने की इच्छा जताई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला गया वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मैच राहुल द्रविड़ का बतौर टीम इंडिया के हेड कोच आखिरी मैच था। इस मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराकर छठी बार वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा किया।

लक्ष्मण को मिली जिम्मेदारी
वीवीएस लक्ष्मण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू हुई 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लक्ष्मण इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में में भी चीफ कोच रह चुके हैं। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में भी लक्ष्मण मुख्य कोच की भूमिका निभा चुके हैं। सूत्रों के अनुसार लक्ष्मण को टीम इंडिया के साथ नियमित कोच के रूप में नियुक्त किया जा सकता है।

दो साल पहले बने थे चीफ कोच द्रविड़
बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ को दो वर्ष पूर्व नवंबर 2021 में टीम इंडिया का चीफ कोच नियुक्त किया था। द्रविड़ का दो साल का कार्यकाल वर्ल्ड कप के साथ ही खत्म हो गया। सूत्रों के अनुसार द्रविड़ अब अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने के इच्छुक नहीं हैं और उन्होंने इसकी जानकारी बीसीसीआई के पदाधिकारियों को भी दे दी है।

द्रविड़ एनसीए में लौटने के इच्छुक
सूत्रों के अनुसार राहुल द्रविड़ ने एक बार फिर नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में लौटने की इच्छा जताई है। टीम इंडिया का चीफ कोच बनने से पहले द्रविड़ एनसीए में चीफ कोच की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। टीम इंडिया के साथ द्रविड़ के दो साल के कार्यकाल के दौरान भारत वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंच। इससे पहले भारत ने एशिया कप अपने नाम किया। वहीं पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल खेली थी। भारत ने इस दौरान आस्ट्रेलिया, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज जीती।