BJP-Congress - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

निकाय चुनाव : क्षेत्रीय दलों की दस्तक से बिगड़ सकता है भाजपा-कांग्रेस का चुनावी गणित
जयपुर। निकाय चुनाव में इस बार भाजपा-कांग्रेस की सीधी टक्कर के बीच क्षेत्रीय दलों ने भी मजबूत मौजूदगी दर्ज की है। प्रदेश के 309 निकायों के 10,245 वार्डों में बसपा, आप, आरएलपी, बीएपी, माकपा और एआईएमआईएम ने प्रत्याशी उतारकर दोनों प्रमुख दलों की राह मुश्किल कर दी है। चुनावी घमासान में नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ  होगी, लेकिन जाट, दलित, आदिवासी और मुस्लिम बहुल इलाकों में इन दलों की मौजूदगी मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकती है।

वागड़ में बीएपी पर नजर : बीएपी ने आदिवासी अंचल में 107 प्रत्याशी उतारे हैं। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सागवाड़ा समेत कई निकायों में पार्टी मैदान में है।

बसपा-आप का भी दम : बसपा ने 300 से ज्यादा और आप ने 330 प्रत्याशी उतारे हैं। आप ने जयपुर नगर निगम के 36 वार्डों में प्रत्याशी दिए हैं।

आरएलपी-माकपा सक्रिय : आरएलपी के करीब 200 और माकपा के 190 प्रत्याशी मैदान में हैं। एआईएमआईएम ने भी 18 सीटों पर दांव खेला है।

परकोटे में भाजपा-कांग्रेस: काम के वादे किसी को याद नहीं ध्रुवीकरण-तुष्टिकरण ही मुद्दे, टारगेट अधिकतम वोटिंग
जयपुर। पीएम नरेन्द्र मोदी के जयपुर के परकोटे में तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत के लिए किए गए रोड शो से प्रदेशभर में यह हॉट सीटें बन गई है। मुस्लिम बाहुल्य तीनों सीटों पर चुनाव रोचक और कांटे के हैं। यहां सीधा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच है। प्रत्याशियों के चेहरे गौण है। काम के कोई वायदे नहीं है।

दोनों दलों के प्रत्याशियों में मुद्दा वोटों के धु्रवीकरण और तुष्टीकरण का है और टारगेट अपने-अपने कोर वोटर्स की अधिकतम वोटिंग कराके जीत तय करना है। पिछली बार हवामहल, किशनपोल और आदर्शनगर विधानसभा सीटों पर कांग्रेस काबिज हुई थी। भाजपा ने इस बार तीनों सीटों पर नए चेहरे उतारे हैं। हवामहल से हाथोज धाम के महंत बालमुकंदाचार्य, किशनपोल से चद्र मनोहर बटवाड़ा, आदर्शनगर से रवि नैय्यर प्रत्याशी हैं। जबकि कांग्रेस ने हवामहल विधानसभा सीट से अपने कद्दावर नेता व सरकार के मंत्री महेश जोशी का टिकट काटकर जमीनी स्तर के नेता आरआर तिवाड़ी को टिकट दिया है। बाकी दो सीटों किशनपोल पर अमीन कागजी, आदर्शनगर में रफीक खान को रिपीट किया हैं।

सीटवार चेहरों की गणित

हवामहल
भाजपा ने बालमुकंदाचार्य को टिकट दिया है। हाथोज धाम के महंत है। फायर ब्रांड हिंदुत्व चेहरा, हिन्दू वोट को आधार मजबूत पक्ष है। मूल भाजपा से ना होना, स्थानीय को टिकट ना मिलने से स्थानीय चेहरों में नाराजगी, भाजपा कार्यकर्ताओं का साथ ना आना कमजोर पक्ष है।
कांग्रेस ने आरआर तिवारी को टिकट दिया है। एरिया में रचे बसे होना, यहां का जाना पहचाना चेहरा होना, सामान्य व्यक्ति की छवि, ब्राह्मण वर्ग से आना, बागी पप्पू कुरैशी का समर्थन में बैठ जाना,  मुस्लिम बाहुल्य एरिया का बड़ा वोट बैंक मजबूत पक्ष है। पूर्व मंत्री महेश जोशी का दिल से साथ नहीं मिलना, उनके समर्थकों का सपोर्ट ना होना, वोट के ध्रुवीकरण की आशंका उनका कमजोर पक्ष है।

किशनपोल
भाजपा ने चंद्र मनोहर बटवाड़ा को टिकट दिया है। संघनिष्ठ होने से संघ की क्षेत्र में जी तोड़ मेहनत करना, सामान्य व्यक्ति की छवि, वैश्य बाहुल्य एरिया होना, हिंदू वोट बैंक के ध्रुवीकरण की उम्मीद उनका मजबूत पक्ष है वही लंबे समय से पार्टी में सक्रिय न होना, टिकट न मिलने से नाराज अन्य बड़े शहरों का साथ न लगना, भाजपा युवा टीम का साथ काम ना करना और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होना कमजोर पक्ष है।
कांग्रेस ने वर्तमान विधायक अमीन कागजी को प्रत्याशी बनाया है। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होना, हिंदू वर्ग में भी पकड़ होना, सॉफ्ट मुस्लिम का चेहरा मजबूत पक्ष है । वही हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण होने की आशंका, हाल ही में हुए रोडरेज प्रकरण, पांच साल की एंटी इनकंबेंसी कमजोर पक्ष है।

आदर्श नगर
भाजपा ने यहां रवि नय्यर को प्रत्याशी बनाया है । कट्टर हिंदुत्व का चेहरा होना, क्षेत्र में सालों से सक्रिय होने से जाना-पहचाना चेहरा, पंजाबी वर्ग में पकड़,हिंदू वर्ग के साथ आने की उम्मीद मजबूत पक्ष है। वही पिछली तीन बार से प्रत्याशी अशोक परनामी के टिकट काटने से उनके समर्थकों का उनके साथ ना आना, एरिया के राजनीतिक गणित से परिचित न होना और बड़ी संख्या में मुस्लिम वोटर्स का होना उनके कमजोर पक्ष है।

तीन सीटों पर पार्टी की जीत की रणनीति

भाजपा
मोदी का रोड शो
पीएम नरेन्द्र मोदी का रोड शो कराके वोटों के धु्रवीकरण की अपनी नीति को बूस्ट किया है। हिन्दुत्व, भगवा व राष्टÑवाद से कांग्रेस के चक्रव्यूह को तोड़ने का प्रयास।

हिन्दुत्व का कॉर्ड खेला
हवामहल सीट से हिन्दुत्व का कॉर्ड खेला। यहां कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर हाथोज धाम के महंत बालमुकंदाचार्य को मैदान में उतारा। उनके जरिये तीनों सीटों पर हिन्दू वोटों के धु्रवीकरण की स्ट्रेटजी अख्तियार की।

आरएसएस को एक्टिव किया
किशनपोल विधानसभा सीट पर आरएसएस का मुख्यालय भारती भवन है। इस सीट पर संघनिष्ठ चन्द्र मनोहर बटवाड़ा को मैदान में उतारा। संघ को तीनों सीटों पर एक्टिव किया। भाजपा की टीम अलग से जुटी है।

कांग्रेस

अधिकतम वोटिंग कराने का प्लॉन
तीनों सीटों मुस्लिम बाहुल्य है। वर्ग की वोटिंग रिकॉर्ड होती है। भाजपा यहां पिछली बार हिन्दू कोर वोटर्स की वोटिंग कम होने को हार का कारण मानती है। इस बार भाजपा-संघ के साथ अधिकतम वोटिंग के लिए जी-जान से जुटी है ताकि जीत तय की जा सके।

कोर वोटर्स की अधिकतम वोटिंग
कांग्रेस यहां तीनों सीटों पर मुस्लिम बहुल इलाको में लोगों को अधिकतम वोटिंग के लिए प्रेरित कर रही है। दल का फोकस है कि यहां वोटिंग प्रतिशत 85 फीसदी तक हो, ताकि बल्क में वोटर्स से जीत सुनिश्चित  की जा सके।

परम्परागत वोटर्स से संपर्क
कांग्रेस का क्षेत्रों में अपने परम्परागत वोटर्स को साधने का पूरजोर प्रयास है। प्रत्याशियों को भी ज्यादातर इनके बीच ही जनसंपर्क करवाया जा रहा है। रणनीति है कि भाजपा के कोर वोटर्स में सेंधमारी जीतनी ज्यादा होगी, उतनी ही जीत आसान होने की उम्मीद है।

कट्टरपंथी सोच से दूरियां
तीनों सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कट्टरपंथियों और उनकी सोच से बच रहे हैं ताकि भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाई जा सके। नेता-प्रत्याशियों को भाषण-बयान भी उसी के अनुरूप देने की हिदायत है।

क्रॉस वोटिंग के राइडर दूर किए
हवामहल में आप पार्टी के पप्पू कुरैशी और आदर्श नगर में उम्रदराज प्रत्याशी थे। क्रॉस वोट की आशंका थी। दोनों प्रत्याशियों को समर्थन में बिठाया। सीएम व कांग्रेस नेतृत्व ने इस पर काम कर सफलता हासिल की।