jaipur weather - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में देर शाम बदला मौसम : बारिश के साथ गिरे ओले, भीलवाड़ा, जैसलमेर, पाली सहित कई जिलों में आंधी-बारिश
जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजस्थान में गुरुवार को एक बार फिर मौसम बदल गया है। इसके असर राजधानी जयपुर सहित जैसलमेर, भीलवाड़ा, पाली में आंधी के साथ बारिश हुई और कई जगह पर ओले भी गिरे। राजधानी जयपुर में दिनभर तेज धूप के बाद शाम को अचानक मौसम बदला। पहले धूल भरा गुबार आसमान में छाया और फिर बिजली चमकने के साथ ही चारों ओर बादल छा गए और फिर कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। इसके साथ ही शहर के विद्याधर नगर सहित कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। बारिश के बाद लोगों ने तेज गर्मी से राहत महसूस की। जयपुर के नजदीक के इलाकों में भी मौसम बदला।

चौमूं में भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई। ईटावा भोपजी गांव में ओले भी गिरे। जोधपुर, चित्तौड़गढ़, जयपुर सहित कई जिलों में बादल छाए। इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के सभी शहरों में दोपहर तक आसमान साफ  रहा और तेज धूप रही, लेकिन शाम होते-होते मौसम में बदलाव देखने को मिला। इससे पहले जयपुर, अजमेर, गंगानगर, बाड़मेर सहित सीमावर्ती जिलों में तेज गर्मी रही और पारा 43 डिग्री के पार दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 46.7 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी दिनभर तेज धूप और लू के असर के बीच अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने शुक्रवार को जयपुर समेत 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। जैसलमेर, जोधपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं जिले में तेज आंधी चलने तथा कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं। जबकि शेष सभी जिलों प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा को छोड़कर सभी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

जयपुर में आज हुई सावन की पहली झमाझम बारिश, लोगों के चेहरे खिले
जयपुर। राजधानी जयपुर के कई इलाकों में आज दोपहर को तेज बारिश हुई। इस बार सावन के महीने की जयपुर में यह पहली झमाझम बारिश है। हालाकि शहर के चांदपोल, मालवीय नगर, जगतपुरा, सांगानेर, एमआई रोड, सोडाला सहित कई इलाकों में बरसात हुई। लेकिन शहर के झोटवाड़ा, कालवाड़ रोड, मुरलीपुरा सहित कई इलाकों में अभी भी सिर्फ बादल ही छाए हुए हैं। वहीं गर्मी के तीखे तेवरों के बीच परेशान लोगों को आज राहत मिली है। बारिश के चलते शहर में आज जगह जगह पानी का भराव हो गया है और वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में बारिश रुकने के बाद जाम की भी स्थिति पैदा हो गई है। वहीं राजस्थान में आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश के टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा, अलवर, करौली और धौलपुर में तेज बारिश हो सकती है। जबकि चूरू, हनुमानगढ़ समेत जैसलमेर और बाड़मेर को छोड़कर बाकी जिलों में हल्की बारिश होगी। सवाई माधोपुर के कई एरिया में आज सुबह बरसात का दौर जारी है।

वहीं, बुधवार को हुई तेज बारिश के कारण कोटा के रामगंज मंडी में एक मकान पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। मकान में करंट फैलने से मां-बेटी की मौत हो गई। बुधवार को ही चूरू, अलवर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर जिलों में 2 लेकर 5 इंच तक बरसात हुई।

राजस्थान में 18 अप्रैल से फिर शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर
जयपुर। पिछले दो दिन से प्रदेश में चल रहा आंधी-बारिश का दौर आज थम जाएगा। अब अगले दो दिन आज और कल आसमान साफ रहने और तापमान बढ़ने की संभावना है। लेकिन 18 अप्रैल से एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा और आंधी-बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग से जारी फोरकास्ट देखे तो 19 अप्रैल को लोकसभा की 12 सीटों पर वोटिंग के दिन लगभग सभी लोकसभा क्षेत्रों में बादल छाए रह सकत है, जबकि कुछ स्थानों पर आंधी चलने के साथ बारिश और ओले भी गिर सकते है।

राजस्थान में आज जोधपुर, पाली, सिरोही और जैसलमेर के कुछ हिस्सों में आसमान में बादल छाए है, जबकि शेष राजस्थान में मौसम शुष्क है। आसमान साफ होने के साथ ही गर्मी फिर से बढ़नी शुरू हो गई। बीती रात सबसे ज्यादा गर्मी फलौदी में रही, जहां रात का न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जोधपुर, डूंगरपुर, कोटा, जयपुर, अलवर और अजमेर में भी बीती रात न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहा।

इससे पहले कल यानी मंगलवार को प्रदेश के कई शहरों में आसमान साफ रहने से धूप रही, जिससे वहां दिन के तापमान में इजाफा हुआ। अलवर, डूंगरपुर, करौली, बाड़मेर, जैसलमेर, गंगानगर, चूरू और बीकानेर में कल दिन का तापमान करीब 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ डूंगरपुर में कल सबसे ज्यादा गर्मी रही। करौली, जालौर, कोटा, अलवर में भी कल दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।

अब आगे क्या?
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक पश्चिमी 18 अप्रैल को प्रदेश में एक्टिव होगा। इसका असर कल देर शाम से पश्चिमी राजस्थान के जिलों में देखने को मिलेगा। जोधपुर, बीकानेर संभाग के सरहदी जिलों में कल देर रात से आसमान में बादल छाने लगेंगे और तेज धूलभरी हवाएं चलने लगेगी। मौसम केन्द्र जयपुर ने 18 अप्रैल को बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, गंगानगर  में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 19 अप्रैल को गंगानगर, नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, बाड़मेर, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर और अलवर में बारिश, ओले गिरने के साथ तेज हवाएं चल सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ से आज तीसरे दिन भी मावठ, सर्दी बढ़ी, किसानों के खिले चेहरे, कई जिले कोहरे की चपेट में
जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को भी देखने को मिला। इसके चलते आज तीसरे दिन भी जयपुर सहित कई जिलों में अल सुबह से मावठ का दौर जारी है। एक ओर जहां मावठ से आमजन सर्दी से ठिठुर रहा है वहीं मावठ से किसानों के चेहरे खिले है। सरसों, चना, गेहूं सहित रबी की फसलों को इससे फायदा होगा। घने कोहरे के आगोश में प्रदेश के कई जिले है। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हुई है। कई जिलों में दृष्यता 50 मीटर से भी कम है। राजधानी जयपुर में भी सुबह से कोहरा छाया हुआ है। कई जगह बारिश हो रही है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिन तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके चलते दिन और रात के तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट आई है। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही सर्द हवाओं का जोर रहेगा। कोहरे की अधिकता के चलते अलाव  जलने लगे है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में हाड़कांप सर्दी पड़ेगी।
आपको बता दें कि राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि ने ठिठुरन बढ़ा दी है।

बारिश-ओलों ने बढ़ाई सर्दी
जयपुर। प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। जयपुर सहित कई जिलों में बारिश होने और कई जिलों में ओले गिरने से सर्दी का असर बढ़ गया है। बीते 24 घंटों में हुई बारिश के आंकड़ें जारी होने के बाद बाड़मेर में सबसे ज्यादा 2 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। यहां ओले भी गिरे, जिससे सर्दी का असर बढ़ गया। वहीं सोमवार सुबह भी राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। वहीं अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा, सीकर, चित्तौड़गढ़, सिरोही, धौलपुर सहित कई जिलों में बादल छाए और बारिश हुई। इससे प्रदेश के अधिकांश जिलों में सर्दी का असर बढ़ गया है। वहीं कोहरा भी छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बीच सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री के साथ सिरोही में दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में सर्दी का असर अभी और बढ़ेगा।
जयपुर में नहीं दिखा सूरज, ठंड बढ़ी
राजधानी जयपुर में भी सोमवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। यहां सुबह बारिश हुई और पूरा दिन बादल छाए रहे। दिन में सूरज की लुकाछिपी चलती रही, लेकिन अधिकांश समय सूरज गायब ही रहा। बादल छाने और हवाएं चलने से सर्दी का असर बढ़ गया और लोग गर्म कपड़ों में दुबके नजर आए। जयपुर में सोमवार को दिन का तापमान 23 डिग्री और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री दर्ज किया गया।