rajasthan election result - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Rajasthan CM Face Conflict: राजस्थान में सीएम कौन? कल तय होने की उम्मीद
जयपुर। राजस्थान में भाजपा किसे मुख्यमंत्री बना रही है, इसका पटाक्षेप रविवार को होने की उम्मीद है। केन्द्रीय नेतृत्व ने शुक्रवार को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को प्रदेश के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है। तीनों नेताओं का रविवार को जयपुर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जानकारी के अनुसार वे इसी दिन भाजपा विधायक दल की बैठक लेंगे और सर्वसम्मति से सीएम का चेहरा तय करेंगे।  पर्यवेक्षक नियुक्ति किए जाने के बाद राजनाथ ने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर मंत्रणा की है। संसद सत्र में गए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी से भी फीडबैक लिया है। राजस्थान में सीएम का चेहरा कौन होगा, इसे लेकर बीते पांच दिन से दिल्ली में पीएम नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्तर पर कई दौर की बातचीत हो चुकी है। भावी सीएम को लेकर सारे गुणा-भाग, समीकरणों पर आपसी विचार विमर्श हो रहा है। पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे से भी नड्डा ने लंबी वार्ता की है।

नड्डा के बाद अमित शाह से मिली वसुन्धरा
बुधवार की रात दिल्ली गई पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने गुरुवार की देर रात केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। दोनों की मुलाकात प्रदेश में सीएम फेस को लेकर काफी अहम बताई जा रही है।

सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम के भी आसार
उच्चस्थ सूत्रों के अनुसार विधायक दल की बैठक में सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम भी तय हो सकते हैं। भाजपा सीएम तय होने के साथ ही लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अन्य जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखकर दो चेहरों की ताजपोशी कर सकती है।

एमपी-छत्तीसगढ़ में भी पर्यवेक्षक नियुक्त
राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के. लक्ष्मण एवं पार्टी सचिव आशा लाकड़ा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सवार्नंद सोनोवाल एवं पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम पर्यवेक्षक होंगे।

कांग्रेस: अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुनने की चुनौती!
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान के सामने राजस्थान में विधानसभा चुनाव में हारने के बाद अब नेता प्रतिपक्ष चुनने की चुनौती है। पार्टी में यदि पीढ़ीगत बदलाव की निरंतरता को देखा जाए तो पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट इस पद के स्वाभाविक दावेदार माने जा रहे हैं। इसी प्रकार कांग्रेस आलाकमान कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए आम चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को भी बदल सकती है। क्योंकि साल 2014 के आम चुनाव से पहले सचिन पायलट को पीसीसी चीफ बनाया गया था। माना जा रहा है कि अभी पार्टी नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष चुनने की जल्दबाजी में नहीं है। क्योंकि सत्तारूढ़ भाजपा में अभी भी सरकार के चेहरे को लेकर शीर्ष स्तर पर मंत्रणा एवं मंथन जारी है। लेकिन जयपुर में संपन्न हुई विधायक दल की बैठक के बाद इसकी सुगबुगाहट जरूर शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार नेता प्रतिपक्ष के नामों में वरिष्ठता के लिहाज से पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय का नाम भी शामिल है। जो वागड़ से आने के अलावा आदिवासी समाज से भी संबंधित हैं। इसी प्रकार यदि कांग्रेस आलाकामन ने सामाजिक एवं पार्टी के राजनीतिक समीकरणों को साधने की कोशिश की। तो पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा और हरीश जोशी पर भी वरिष्ठता के लिहाज से विचार संभव है। माना जा रहा है कि राजस्थान में नई सरकार के शपथ लेने के बाद विधानसभा सत्र की शुरूआत से पहले सभी वरिष्ठ एवं संबंधित नेताओं को दिल्ली बुलाकर नेतृत्व द्वारा चर्चा की जा सकती है।

Rajasthan CM Face Race: वसुंधरा ने की नड्डा से मुलाकात, आलाकमान के बुलावे पर जोशी देर रात दिल्ली रवाना
जयपुर। राजस्थान के भावी मुख्यमंत्री को लेकर राजधानी दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार शाम को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटा 10 मिनट बातचीत हुई।

नड्डा से मिले किरोड़ीलाल और दीया कुमारी
गुरुवार को ही नवनिर्वाचित विधायक किरोड़ीलाल मीणा एवं दीया कुमारी ने भी जेपी नड्डा से भेंट की है। जबकि गुरुवार को ही संसद सदस्यता से इस्तीफा देने वाले बाबा बालकनाथ ने भी अमित शाह से मुलाकात की है। शाम को ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी शाह से मुलाकात की। असल में, राजधानी दिल्ली में विभिन्न नेताओं के बीच हो रही ताबड़तोड़ मेल-मुलाकातों, चर्चा एवं संवाद को मुख्यमंत्री पद के चयन से जोड़कर देखा जा रहा है।

पीएम मोदी से मिले शाह
उधर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुलाकात  की। दोनों नेताओं के बीच बीते तीन दिनों से जारी संवाद एवं चर्चा को राजस्थान समेत मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में भावी मुख्यमंत्री के चयन की कवायद माना जा रहा है। इस कसरत में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं संगठन मंत्री बीएल संतोष भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि जल्द विधायक दल की बैठकें तय होने जा रही हैं। साथ ही केद्रीय नेतृत्व की ओर से दिल्ली से भेजे जाने वाले पार्टी पर्यवेक्षकों के नामों की भी घोषणा होने वाली है।

जोशी को बुलाया
इस बीच केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को दिल्ली बुलाया है। गुरुवार रात 9.30 बजे वे दिल्ली रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात या शुक्रवार सुबह उनकी नड्डा और शाह से मुलाकात हो सकती है।

महंत बालकनाथ ने लोकसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा उतारे गए 7 सांसदों में 4 सांसद विधानसभा का चुनाव जीत कर आए है। तिजारा विधानसभा क्षेत्र से चुने गए महंत बालकनाथ ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बालकनाथ ने अपना इस्तीफा लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को सौंपा।

दीया कुमारी, किरोड़ीलाल मीणा, राज्यवर्धन ने कल दिया था इस्तीफा

राजस्थान से तीन अन्य सांसदों किरोड़ीलाल मीणा, दीया कुमारी एवं राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। तीनों ने अपना इस्तीफा लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को सौंपा था।

पीएम मोदी से मिले थे विधायक बने सांसद
इस बीच, बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर वह नवनिर्वाचित विधायक, जो अभी तक सांसद थे। इनमें केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल भी शामिल रहे। इन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। गौरतलब है कि भाजपा ने कुल 21 सांसदों को विधानसभा का चुनाव लड़वाया था। जिसमें से 12 विजयी रहे। लेकिन पीएम से मुलाकात करने वालों में रेणुका सिंह और बाबा बालकनाथ शामिल नहीं थे। जहां रेणुका सिंह की तबियत ठीक नहीं बताई जा रही है। वहीं, बाबा बालकनाथ दिल्ली से बाहर बताए गए थे।

Rajasthan CM Face Race: वसुन्धरा राजे को दिल्ली से आया बुलावा, देर शाम हुई रवाना, आज होगी तस्वीर साफ
जयपुर। राजस्थान में चुनाव परिणाम के तीन दिन हो गए हैं, लेकिन बहुमत में आई भाजपा किसे सीएम बनाएगी, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है। केंद्रीय नेतृत्व से पर्यवेक्षक कब आएंगे और विधायक दल की बैठक कब होगी, इसे लेकर गुरुवार को तस्वीर साफ हो जाएगी। इसी बीच दूसरी ओर केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को दिल्ली बुलाया है। वे बुधवार रात 10:30 बजे दिल्ली चली भी गई। राजे के दिल्ली बुलावा आने से तय है कि आज कल में ही सीएम चेहरा कौन होगा, तय हो जाएगा। राजे की दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात हो सकती है। वहीं दूसरी ओर जयपुर में भाजपा कार्यालय और राजे के आवास पर विधायकों के आने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा।

जोशी-चंद्रशेखर और अरुण सिंह विधायकों की राय जान रहे

भाजपा ऑफिस में पिछले दो दिन से विधायकों का आना जारी है। विधायकों से पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सीधे वन-टू-वन बात कर रहे हैं। बातचीत में उनसे अप्रत्यक्षत: सीएम फेस पर रायशुमारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार ज्यादातर विधायकों ने पार्टी नेतृत्व पर अपना फैसला छोड़ा है।

वसुन्धरा के घर के बाहर लगे मोदी के होर्डिंग्स

पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे के सिविल लाइन्स स्थिति सरकारी आवास पर मंगलवार देर रात पीएम नरेन्द्र मोदी की बड़ी फोटो के साथ मुख्य गेट के दोनों और बड़े होर्डिंग्स लगाए गए। इसमें वसुन्धरा राजे ने मोदी को राजस्थान सहित मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीतने की बधाई और शुभकामनाएं दी है। नीचे राजे का नाम लिखा है। ऊपर एक कोने पर मोदी की गारंटी का लोगों लगा रखा है। लिखा है ‘हर गारंटी के पूरा होने की गारंटी।’ दूसरे कोने पर भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल का फोटो है।

पीएम मोदी मुख्यमंत्री के लिए कर रहे मंत्रणा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान समेत मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के भावी मुख्यमंत्रियों के नामों पर लगातार अपने आवास पर मंत्रणा कर रहे हैं। बुधवार को भी पीएम मोदी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ फिर से मंत्रणा की।  सूत्रों के अनुसार राजस्थान में मुख्यमंत्री के साथ ही एक उपमुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है। ताकि लोकसभा चुनाव के लिहाज से प्रदेश में सामाजिक समीकरणों को दुरुस्त किया जा सके। सूत्रों के अनुसार तीनों ही प्रदेशों में मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री में से एक महिला को बनाया जाएगा। क्योंकि महिलाओं ने भाजपा को अच्छा खासा समर्थन दिया है। साथ ही भाजपा नेतृत्व का फोकस इसी बहाने आम चुनाव पर भी है।

शनिवार या रविवार को विधायक दल की बैठक!
भाजपा सूत्रों के अनुसार आगामी शनिवार या रविवार को राजस्थान समेत तीनों ही राज्यों में विधायक दल की बैठक संभव है। इसके लिए कल तक पार्टी की ओर से केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए जाएंगे। जो जयपुर, भोपाल एवं रायपुर पहुंचकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा तय किए गए सीएम पद के लिए नेता के नाम पर विधायकों में सहमति बनाएंगे।

राजस्थान में सीएम चेहरे का काउंटडाउन शुरू
नई दिल्ली। राजस्थान में सीएम चेहरे को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सीएम फेस को लेकर लंबी मंत्रणा हुई। बुधवार या गुरुवार को जयपुर में केन्द्रीय नेतृत्व दो बड़े नेताओं को पर्यवेक्षक बनाकर जयपुर भेज रहा है, हालांकि इनके नामों का खुलासा नहीं हो सका। इसी दौरान कभी भी विधायक दल की बैठक संभावित है। वहीं दूसरी ओर जयपुर में पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे के सिविल लाइन स्थित आवास पर विधायकों का आने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। दोनों दिन में 56 विधायक उनसे मिलने पहुंचे हैं। हालांकि राजे के समर्थक वरिष्ठ विधायक कालीचरण सराफ ने 70 विधायकों के उनसे मिलने आने का दावा किया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सोमवार देर रात दिल्ली में शाह-नड्डा से बैठक कर जयपुर लौट आए थे। मंगलवार जोशी और संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर से भी देर शाम तक 25 से अधिक विधायक मिलने पहुंचे हैं। इनमें आठ विधायक ऐसे हैं जो राजे के बाद जोशी से भी आकर मिले हैं।

राजे से ये और मिलने पहुंचे
पचपदरा के अरुण चौधरी, लूणी के जोगाराम पटेल, भादरा से संजीव बेनीवाल, करौली के दर्शन सिंह, डेगाना के अजय सिंह किलक, बहरोड के जसवंत यादव, श्रीगंगानगर से जयदीप बिहाणी, निम्बाहेड़ा से श्रीचंद कृपलानी, औसियां से भैराराम सियोल, सिरोही से ओटाराम देवासी, अलवर शहर से संजय शर्मा, भीम से हरिसिंह रावत ने मुलाकात की। वहीं सोमवार रात को लोहावट से गजेन्द्र सिंह खींवसर, सादुलशहर के गुरवीर सिंह भी पहुंचे थे, सोमवार को 40 से अधिक विधायक मिले थे।

जोशी-चन्द्रशेखर से ये मिले
नगर से जवाहर सिंह बेडम, मांडल से उदयलाल भडाना, डीग-कुम्हेर से शैलेश सिंह, लूणी के जोगाराम पटेल, बिलाड़ा से अर्जुनलाल गर्ग, लालसोट से रामबिलास मीणा, नवलगढ़ के विक्रम सिंह जाखल, कठूमर से रमेश खींची, जमवारामगढ़ से महेन्द्र पाल मीणा, नावां से विजय सिंह चौधरी, जायल से मंजू बाघमार, सादुलशहर से गुरवीर सिंह, भीम से हरि सिंह रावत, ब्यावर से शंकर सिंह रावत, कामां से नौक्षम चौधरी, कोटपूतली से हंसराज पटेल, बानसूर से देवी सिंह शेखावत,फलौदी से पब्बाराम विश्नोई, मसूदा से वीरेन्द्र सिंह कानावत, गढ़ी से कैलाश मीणा, जहाजपुर से गोपीचंद मीणा, सिविल लाइन से गोपाल शर्मा, सांगानेर से भजनलाल शर्मा, अजमेर उत्तर से वासुदेव देवनानी, वैर से बहादुर सिंह कोली।

सोमवार को राजे से मिले, मंगलवार को जोशी से मिले
जोगाराम पटेल, अर्जुनलाल गर्ग, गुरवीर सिंह, शंकर सिंह रावत, गोपीचंद मीणा, बहादुर सिंह कोली, नावां से विजय सिंह चौधरी, जायल से मंजू बाघमार, सीपी जोशी से मिलने उनके आवास और भाजपा आॅफिस पहुंचे। जहाजपुर के गोपीचंद मीणा जो कल राजे को मुख्यमंत्री पद की पहले पसंद बता रहे थे, उन्होंने जोशी से मिलने के बाद कहा कि संगठन सर्वोपरि है, सीएम का फैसला नेतृत्व को ही करना है। बहादुर सिंह कोली के भी सुर इसी तरह के रहे।

बागी जीते 7 विधायकों से संपर्क, भाटी साथ आए
भाजपा पूर्ण बहुमत के बाद भी बागी होकर जीते 7 विधायकों को साथ लाने में जुटी है। मंगलवार को शिव से जीते रवीन्द्र सिंह भाटी सीपी जोशी ने मिलने पार्टी कार्यालय पहुंच गए। भाजपा के साथ आने के सवाल पर कहा कि वे राष्ट्रवाद के साथ हैं। वहीं बयाना से रितु बानावत, चित्तौड़गढ़ से चन्द्रभान सिंह आक्या, सांचौर से जीवराम चौधरी, भीलवाड़ा से अशोक कोठारी, बाड़मेर से प्रियंका चौधरी का भी समर्थन में आना तय माना जा रहा है। डीडवाना से जीते युनूस खान से संपर्क नहीं किया गया है।

Rajasthan Election Result: आठ नए जिलों में कांग्रेस का नहीं खुला खाता, जीती केवल 20 सीटें
जयपुर। प्रदेश में 17 नए जिलों का एक साथ गठन कर सुर्खियों में आने वाली कांग्रेस सरकार को इसका चुनावी फायदा नहीं मिल सका है। नए जिलों की 51 में से 29 सीटें भाजपा ने जीती, जबकि कांग्रेस ने 20 और निर्दलीयों ने दो सीटें जीती। आठ नए जिलों में तो कांग्रेस खाता भी नहीं खोल सकी। वहीं 2018 में 51 में से 26 कांग्रेस, 15 बीजेपी, चार बसपा और एक आरएलपी और पांच निर्दलीयों ने जीती थी। जयपुर ग्रामीण में कांग्रेस को तीन सीटों का फायदा हुआ, जबकि बीजेपी को एक सीट का नुकसान हुआ है। कोटपूतली-बहरोड में चारों सीटों पर कांग्रेस की हार हुई। वहीं दूदू, केकड़ी और सलूंबर में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी। डीडवाना-कुचामन में कांग्रेस को एक सीट का नुकसान हुआ है।

अनूपगढ़ की दोनों सीटें कांग्रेस ने जीती है। सांचौर की दो में से भाजपा-कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती है। नीमकाथाना में कांग्रेस और बीजेपी को दो-दो सीटें मिली है। डीग-कुम्हेर में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला, जबकि पिछले चुनाव में सभी सीटें कांग्रेस ने जीती थीं। खेरथल-तिजारा में तीन में से दो सीटें कांग्रेस ने जीती। बालोतरा में तीन में से दो सीट बीजेपी और एक सीट कांग्रेस ने जीती है। फलौदी की दोनों सीटें बीजेपी ने जीती है। जोधपुर ग्रामीण में सिर्फ एक सीट कांग्रेस ने जीती है। ब्यावर में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। यहां तीनों सीटें बीजेपी ने जीती। गंगापुर में तीनों सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई है। वहीं शाहपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई है।

विधानसभा चुनाव : भाजपा में तीसरे नंबर पर रहे 16 प्रत्याशी
जयपुर। प्रदेश में भाजपा भले ही पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ गई है, लेकिन पार्टी के 199 में से 16 प्रत्याशियों की बुरी हार हुई। इनमें से 15 प्रत्याशी तीसरे और एक प्रत्याशी चौथे नंबर पर रहे। मुख्य मुकाबला कांग्रेस, निर्दलीयों या अन्य दलों के बीच रहा। वहीं पाली के सांसद देवजी पटेल सहित कुल 6 पार्टी प्रत्याशियों की तो जमानत ही जब्त हो गई। जमानत जब्त होने वाले प्रत्याशियों में सांचौर के प्रत्याशी बने पाली के सांसद देवजी पटेल सहित शाहपुरा से उपेन यादव, बयाना से बच्चू सिंह बंशीवाल, चित्तौड़गढ़ से नरपत सिंह राजवी, बाड़मेर से दीपक कडवासरा, शिव से स्वरूप सिंह खारा शामिल हैं।

ये प्रत्याशी रहे तीसरे और चौथे नंबर पर
1. सरदारशहर : भाजपा के राजकुमार रिणवां 52538 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
2. सादुलपुर : भाजपा की सुमित्रा पूनिया को मिले 58360 वोट।
3. शाहपुरा : जयपुर के शाहपुरा में उपेन यादव 11023 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
4. रामगढ़: जय आहूजा को मिले 34601 वोट।
5. बयाना: बच्चू सिंह बंशीवाल 14398 वोट ही लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
6. धौलपुर: शिवचरण कुशवाहा 45637 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
7. किशनगढ़ : सांसद भागीरथ चौधरी उतरे, 37534 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
8. डीडवाना : जितेंद्र सिंह जोधा 48814 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
9. भोपालगढ़ : कमसा मेघवाल 49540 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रही।
9. बागीदौरा : कृष्णा कटारा 45140 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रही।
10. घाटोल : मानशंकर निनामा 55537 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
11. डूंगरपुर :  बंशीलाल कटारा 45087 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
12. चित्तौड़गढ़ : नरपत सिंह राजवी 19913 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
13. भीलवाड़ा: विट्टलशंकर अवस्थी 55625 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
14. बाड़मेर : दीपक कडवासरा 5355 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
15. सांचौर : सांसद देवजी पटेल मैदान में उतरे थे, 30535 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
16. बायतू : बालाराम मूंड 51720 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
17. शिव:  भाजपा के स्वरूप सिंह खारा 22820 वोट लेकर चौथे नंबर पर रहे।

Rajasthan Election Result: विधानसभा चुनाव जीतने वाले 199 में से 61 के खिलाफ आपराधिक मामले
जयपुर। राजस्थान विधानसभा-2023 के चुनाव में निर्वाचित हुए 199 विधायकों में से 61 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें 35 भाजपा और 20 कांग्रेस के शामिल हैं। 22 फीसदी विधायकों पर तो गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं, जबकि 2018 में विधानसभा पहुंचने वाले 199 विधायकों में से 46 पर आपराधिक मामले दर्ज थे। यह जानकारी एडीआर की ओर से विधायकों के शपथ पत्रों की समीक्षा के आधार पर जारी की गई है।

दो की उम्र 80 पार, 67 की 25-50 साल
नवनिर्वाचित विधायकों में सबसे कम उम्र वाले विधायक अंशुमान सिंह, थावरचंद और उमेश मीणा हैं। 67 की उम्र 25 से 50 साल के बीच है, जबकि 130 विधायकों की आयु 51 से 80 साल है। वहीं दो विधायक हरीमोहन शर्मा और दीपचंद खेरिया की उम्र 80 साल से अधिक है।

169 विधायक करोड़पति
इस बार चुनाव जीतने वालों में 169 विधायक करोड़पति हैं, जबकि पिछली बार 2018 में 158 विधायक करोड़पति थे। इसमें बीजेपी के 101, कांग्रेस के 58, बीएसपी, बीएपी, आरएलडी का एक-एक और सात निर्दलीय विधायक शामिल हैं। पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित करने वाले विधायकों की संख्या 78 है। यानि निर्वाचित विधायकों की औसतन संपत्ति 7.78 करोड़ है। करोड़पति विधायकों में नंबर वन पर सिद्धी कुमारी, दूसरे नंबर पर विद्याधर मील और तीसरे पर रामकेश हैं। वहीं सबसे कम संपत्ति वाले विधायकों में अभिमन्यु, नौक्षम और मनीष यादव है।

42 एमएलए पर देनदारी एक करोड़ से अधिक
नवनिर्वाचित विधायकों में देनदारी घोषित करने वालों में 42 विधायक शामिल हैं। इनकी देनदारी एक करोड़ से अधिक है। इसमें नंबर वन पर रफीक खान, अशोक कुमार कोठारी और अशोक हैं। वहीं सबसे अधिक आयकर घोषित करने वालों में हरेंद्र मिर्धा, दीया कुमारी, देवेंद्र जोशी शामिल हैं।

52 विधायकों की शिक्षा 5वीं से 12वीं
इस बार नवनिर्वाचित विधायकों में से 52 विधायकों की संख्या पांचवीं से 12वीं पास तक है, जबकि 137 विधायकों की शैक्षणिक योग्यता स्नातक और इससे अधिक घोषित की है। 6 विधायकों की शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा धारक है, जबकि चार एमएलए की शिक्षा का स्तर साक्षर है।

सीएम कौन? भाजपा में जयपुर से लेकर दिल्ली तक चलती रही हलचल, सस्पेंस बरकरार
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद भाजपा में सीएम बनने की रेस तेज हो गई है। राजस्थान के सीेएम बनने के चेहरों में ये महत्वपूर्ण बिंदु है जिनको देखकर मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

वसुन्धरा राजे- बड़ा चेहरा, महिला, दो बार सीएम, दो बार प्रदेशाध्यक्ष, दो बार नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश की राजनीति पर मजबूत पकड़ और लंबा अनुभव।

ओमप्रकाश माथुर- संगठन का लंबा अनुभव, प्रदेश की राजनीति में रचे-बसे, संघनिष्ठ, वरिष्ठ, अल्प-जाति वर्ग से ताकि सभी बाहुल्य जाति वर्ग को साधा जा सके।

ओम बिरला- बड़ा चेहरा, वैश्य वर्ग से, सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता, लंबा राजनीतिक अनुभव।

गजेन्द्र सिंह शेखावत-  केन्द्रीय मंत्री रहने का अनुभव, राजपूत वर्ग से, युवा, तेज तर्रार और उभरते चेहरे।

सीपी जोशी- निर्गुट, सामान्य-सरल छवि, चुनाव में कुशल नेतृत्व, ब्राह्मण वर्ग से, युवा, संगठन में सबको साथ लेकर चलने की क्षमता।

बाबा बालकनाथ- हिन्दूत्व का चेहरा, यादव वर्ग साधने की क्षमता, फ्रायर ब्रांड छवि।

अर्जुनराम मेघवाल- केन्द्रीय मंत्री रहने का अनुभव, दलित वर्ग के चेहरे, प्रशासनिक दक्षता, सामान्य छवि।

दीया कुमारी- महिला, राजपूत वर्ग का बड़ा चेहरा, निर्विवाद छवि, युवा और तेजी से उभरता चेहरा।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़- केन्द्र में मंत्री रहने का अनुभव, राजपूत वर्ग का चेहरा, युवा, तेज तर्रार।

अनिता भदेल- महिला, दलित वर्ग से, संघनिष्ठ, दो बार मंत्री रहने का अनुभव, सामान्य छवि।

वासुदेव देवनानी- संघनिष्ठ, निर्विवाद, निर्गुट, अल्पसंख्यक जातिवर्ग से चेहरा ताकि बड़ी जातियों को साधा जा सके।

अश्विनी वैष्णव-  असमंजस होने पर नया चेहरा, केन्द्रीय मंत्री का अनुभव, आईएएस रहने से प्रशासनिक दक्षता, ओबीसी वर्ग से, सामान्य छवि।

किरोड़ी लाल मीणा- एसटी वर्ग के बड़े चेहरे, पूर्वी राजस्थान में पकड़, लंबा राजनीतिक अनुभव, विपक्ष में जन आंदोलन करने से उभरे।

Rajasthan Election Result: वसुंधरा के गढ़ में 17 में से 11 सीटें भाजपा के खाते में
जयपुर। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के अति प्रभाव वाले हाडौती में भाजपा चार जिलों की 17 सीटों में से 11 सीटें जीतकर आई हैं। यहां कांग्रेस के खाते में 6 सीटें गई हैं। भाजपा ने कोटा में सात में से चार, बारां में चार की चार और झालावाड़ में चार में से तीन सीटें जीती हैं। बूंदी में भाजपा तीन में से एक भी सीट जीत नहीं पाई। वसुंधरा राजे के गृह चुनाव जिले में भाजपा के वलक खानपुर सीट हारी है। यहां भाजपा के पूर्व विधायक नरेंद्र नागर मैदान में थे।
इसके अलावा तीन सीटें डग, मनोहरथाना और खुद राजे झालरापाटन सीट से जीतकर आई हैं। वहीं बारां में भाजपा ने चारों सीटें बारां-अटरू, अंता, किशनगंज और छबड़ा पर जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। वहीं कोटा में छह सीटों में से भाजपा ने कोटा दक्षिण, लाडपुरा, रामगंजमंडी और सांगोद सीट पर जीत दर्ज की है। कोटा उत्तर से राजे के खास माने जाने वाले तेजतर्रार नेता प्रहलाद गुंजल सरकार के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल से चुनाव हार गए। वहीं पीपल्दा से भाजपा के प्रेमचंद गोचर हारे हैं।

Rajasthan Election Result: मंत्री राजेंद्र यादव सबसे कम 321 वोट और सीताराम सर्वाधिक 71,368 वोट से हारे
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों में हार का सिलसिला भी काफी रोचक रहा है। कोटपूतली विधायक और मंत्री राजेंद्र यादव सबसे कम 321 वोटों से हारे और विद्याधर नगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल 71, 368 वोटों से हारे। चुनाव में छह सीटों पर जीत हार का अंतर एक हजार से नीचे रहा। इनमें कोटपूतली के अलावा कठूमर की संजना जाटव 409 वोट, जहाजपुर से धीरज गुर्जर 580 वोट और हवामहल से कांग्रेस प्रत्याशी आरआर तिवाड़ी 974 वोट से हारे। नोहर से कांग्रेस के अमित चाचाण 895 वोट, बायतू से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चौधरी 910 वोट से जीते।

एक हजार से दो हजार के अंतर में हार जीत वाली सीटों में भीनमाल से कांग्रेस के डॉ. समरजीत सिंह 1027 वोट से जीते। भादरा से भाजपा के संजीव कुमार 1132 वोट, नसीराबाद से भाजपा के रामस्वरूप लांबा 1135 वोट, बांसवाड़ा से कांग्रेस के अर्जुन सिंह बामनिया 1400 वोटों से, चौहटन से भाजपा के आदूराम मेघवाल 1428 वोट, आसिंद से भाजपा के झाबर सिंह खर्रा 1526 वोट, नगर से भाजपा के जवाहर सिंह बेढम 1531 वोट, जायल से भाजपा की मंजू बाघमार 1565 वोट, मावली से कांग्रेस के पुष्करलाल डांगी 1567 वोट और थानागाजी से कांग्रेस के कांतिप्रसाद मीणा 1939 वोटों से जीते हैं। सर्वाधिक अंतर से हारने वाली सीटों में विद्याधर नगर सीट पर कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल 71,368 वोटों से हारे। वहीं शाहपुरा सीट पर कांग्रेस के मनीष यादव 64,908 वोटोें से जीते। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट पर 26,396 वोट और टोंक से कांग्रेस के सचिन पायलट 29,475 वोटों से जीते हैं।