madha pradesh election - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पांचों राज्यों में जीतेंगे, राजस्थान में रिवाज बदलने जा रहा है: गहलोत
हैदराबाद। मुख्यमंत्री अशोक  गहलोत ने दावा करते हुए कहा कि राजस्थान समेत सभी पांचों राज्यों में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी। उन्होंने कहा कि तेलंगाना और अन्य चुनावी राज्यों में कांग्रेस ने जो गारंटी दी हैं, वो बेहद शानदार हैं।

गहलोत मंगलवार को हैदराबाद स्थित तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी मुझे नहीं छोड़ती और आगे भी नहीं छोड़ेगी। राजस्थान में चुनावी परिपाटी बदलते हुए एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि राजस्थान में रिवाज बदलने जा रहा है और 3 दिसंबर को परिणाम से भी यह स्पष्ट हो जाएगा।

'मिले हुए हैं बीआरएस और बीजेपी'

मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगना में  बीआरएस और बीजेपी, दोनों पार्टियां मिली हुई हैं। एक समय था जब सोनिया गांधी ने बड़ा निर्णय करके तेलंगाना का अलग राज्य बनाने का फैसला लिया था। अगर यहां कांग्रेस की सरकार बनी होती तो तेलंगाना आज न जाने कहां का कहां पहुंच गया होता।

'पेपर लीक पर सख्त कदम उठाए
गहलोत ने राजस्थान के पेपर लीक प्रकरण का भी ज़िक्र करते हुए कहा कि पेपर लीक की घटनाएं सामने आने के बाद सरकार ने फ़ौरन सख्त कदम उठाए। पेपर लीक पर कानून बनाया और दोषियों को सलाखों के पीछे भिजवाया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं गुजरात और मध्य प्रदेश में भी हुई हैं।

ईडी, सीबीआई केंद्र के दबाव में

उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी सरकारी जांच एजेंसियां और ज्यूडिशियरी केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रही है।