Counting of votes - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान में मतगणना की सभी तैयारियां पूरी : गुप्ता
जयपुर। राजस्थान में आगामी चार जून को होने वाली 25 लोकसभा सीटों के चुनाव की मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और 29 मतगणना केन्द्रों पर साढ़े तीन हजार से अधिक टेबलों पर चार हजार से अधिक राउंडों में मतों की गिनती की जायेगी।

भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मतगणना की तैयारियों की समीक्षा करने के दौरान राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य के 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 29 केंद्रों पर मतगणना होगी। जोधपुर लोकसभा क्षेत्र, नागौर लोकसभा क्षेत्र, करौली- धौलपुर लोकसभा क्षेत्र एवं गंगानगर लोकसभा क्षेत्र में दो-दो मतगणना केंद्र होंगे। प्रदेश में 53 हजार 128 मतदान केंद्रों पर हुए मतदान की मतगणना के लिए 235 कक्ष होंगे। पोस्टल बैलट से डाले गए मतों की गणना के लिए 62 कक्षों की व्यवस्था की गई हैं।

उन्होंने बताया कि ईवीएम के मतों की गणना के लिए 2713 टेबल्स और पोस्टल बैलेट एवं ईटीबीपीएस से डाले गए मतों की गणना के लिए 790 टेबल्स लगाई जायेगी। उन्होंने बताया कि सभी 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना 4033 राउंड में होगी। विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों को देखें तो 13 से 28 राउंड की मतगणना होगी। जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के जोधपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 13 राउंड और राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के मेड़ता विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 28 राउंड की मतगणना होगी। लोकसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार सबसे कम 20 राउंड टोंक-सवाई माधोपुर और सबसे अधिक 28 राउंड राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में होंगे।

समीक्षा बैठक में राजीव कुमार ने राज्य के सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों और बागीदौरा विधान क्षेत्र में हुए उपचुनाव के लिए चार जून को होने वाली मतगणना के संबंध में मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना कार्य के लिए आवश्यक संसाधनों की समुचित आपूर्ति पर संतोष व्यक्त किया। बैठक में निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं डॉ. सुखबीर ङ्क्षसह संधू ने कहा कि मतदान की तरह मतगणना के दौरान भी भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा निर्देशों की पालना करनी है।

गुप्ता ने बैठक में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के अनुसार राजस्थान में मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पर्याप्त संख्या में मतगणना कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित कर उनको प्रशिक्षित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मतों की गिनती की प्रक्रिया और मतगणना केंद्र की व्यवस्था के बारे में शनिवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की गई है। राजनैतिक दलों से अपने-अपने मतगणना एजेंट्स की सूचियां 31 मई तक संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में आवश्यक रूप से देने को कहा गया है।

कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं रोकी जा रही अग्रवाल समाज समिति चुनाव की मतगणना
जयपुर। महावीर स्कूल में चल रही अग्रवाल समाज समिति चुनाव की मतगणना किसी भी कीमत पर नहीं रोकी जाएगी। यह जानकारी मतदान केंद्र पर चल रही मतगणना के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजू मंगोड़ीवाला ने मीडिया को दी।

मंगोड़ीवाला ने कहा कि कोर्ट ने मतगणना और चुनाव परिणाम पर रोक लगाई है इसकी हमारे पास कोई जानकारी नहीं आई है। इसलिए मतगणना जारी रहेगी। वहीं मतगणना व चुनाव परिणाम को लेकर एक ग्रुप कोर्ट से स्टे लेकर आया है। जिसके तहत कोर्ट ने मतगणना और चुनाव परिणाम पर रोक लगाई है। कोर्ट के स्टे आर्डर की कॉपी लेकर अपील पक्ष का वकील आया था।

चुनाव समिति का बयान है कि कोर्ट का अधिकृत कर्मचारी लेकर आता है अधिकृत स्टे बाद में कोर्ट के एक वकील मतदान केंद्र पर स्टे की कॉपी लेकर भी पहुंचे लेकिन केन्द्र पर मौजूद समाज के प्रतिनिधियों ने हंगामा कर उन्हें भी बाहर करवा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी समझाइश की मगर चुनाव समिति ने स्टे की कॉपी नहीं ली और उन्हें वापस लौटा दिया।

IAS के बाद RAS की लगी चुनावी ड्यूटी, 59 आरएएस विभिन्न राज्यों में कराएंगे चुनावों की मतगणना
जयपुर। लोकसभा चुनावों में आईएएस के बाद अब आरएएस की चुनावी ड्यूटी लगाई गई है। 59 वरिष्ठ आरएएस अधिकारी विभिन्न राज्यों में चुनावों की मतगणना कराएंगे। इन अधिकारियों को ऑब्जर्वर लगाया गया है, ये अधिकारी 2 जून को रिपोर्ट करेंगे। 4 जून को मतगणना होनी है।

डीओपी ने इसके आदेश जारी किए है। जिन आरएएस अधिकारियों की चुनावी ड्यूटी लगाई गई है, उनमें आरएएस अशोक कुमार द्वितीय, बंशीधर कुमावत, गुंजन सोनी, राजेश वर्मा, दाताराम, देवाराम सैनी, पंकज ओझा, मूलचंद, मातदीन मीणा, मुकुट बिहारी जांगिड़, रामनारायण बडगुर्जर, परशुराम धानका, अजय असवाल,अरुण शर्मा, अरविंद सारस्वत, अरुण कुमार हसीजा, हेमंत स्वरूप माथुर,आशीष शर्मा, अशोक योगी, असलम शेर खान, हरसहाय मीणा, विभु कौशिक, राजेंद्र सिंह, संजय शर्मा, भंवरलाल मेहरड़ा, बृज मोहन बैरवा, हिम्मत सिंह, कृष्णगोपाल सिंह चौहान, दिनेश जांगिड़, मदनलाल नेहरा,चांदमल वर्मा, कैलाशचंद यादव, जुगल किशोर मीणा, कैलाश चंद्र शर्मा,मनीष गोयल, राकेश राजोरिया, राजेश सिंह, महावीर खराड़ी, मानसिंह मीणा, महेंद्र शर्मा, मोहम्मद अबूबक्र, रामस्वरूप, केसरलाल मीणा, शैलेंद्र देवड़ा, मुकेश कुमार मीणा, ओमप्रकाश तृतीय, नवनीत कुमार, महेंद्र खींची, राजूलाल गुर्जर, ओमप्रकाश बिश्नोई प्रथम, शाहीन अली खान, सुभाष चंद्र शर्मा प्रथम, सुभाष महारिया, राकेश शर्मा, भागवत सिंह, प्रदीप सिंह, गीतेश श्री, महेंद्र प्रताप सिंह और मुन्नी मीणा शामिल है।

राजस्थान कॉलेज एवं कॉमर्स कॉलेज में कल होगी मतगणना
जयपुर। विधानसभा चुनाव के तहत 25 नवंबर को शांतिपूर्ण एवं सफल मतदान के बाद रविवार सुबह 8 बजे से जेएलएन मार्ग स्थित राजस्थान कॉलेज एवं कॉमर्स कॉलेज में जयपुर जिले की 19 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी। 19 विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है और 329 टेबुलों पर 398 राउंड में 4691 ईवीएम से मतगणना होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि मतगणना की आवश्यक व्यवस्थाएं एवं इंतजाम सुनिश्चित कर लिए गए हैं। जिले के 19 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 233 टेबल पर 398 राउंड में 4 हजार 691 ईवीएम से एवं 96 टेबल पर डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस से मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि कॉमर्स कॉलेज में चौमूं, फुलेरा, चाकसू, किशनपोल, विद्याधर नगर, आमेर, विराटनगर, जमवारागढ़, बस्सी एवं शाहपुरा सहित कुल 10 विधानसभा क्षेत्र के लिए 119 टेबल पर 213 राउंड में 2 हजार 373 ईवीएम से एवं 53 टेबल पर डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस से मतगणना होगी। वहीं राजस्थान कॉलेज में झोटवाड़ा, बगरू, दूदू, सांगानेर, आदर्श नगर, सिविल लाइन्स, मालवीय नगर, हवामहल एवं कोटपूतली सहित कुल 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 144 टेबल पर 185 राउंड में 2 हजार 318 ईवीएम से एवं 43 टेबल पर डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस से मतगणना होगी।

चौमूं विधानसभा
चौमूं विधानसभा क्षेत्र के लिए कॉमर्स कॉलेज के कमरा नंबर 5 में 12 टेबल पर 19 राउंड में 228 ईवीएम से मतगणना होगी, तो वहीं कॉमर्स कॉलेज के ही कमरा नंबर 10 में 7 टेबल पर डाक मतपत्रों एवं ईटीपीबीएस की गणना की जाएगी।

फुलेरा
फुलेरा विधानसभा क्षेत्र के लिए कॉमर्स कॉलेज के कमरा नंबर 16 में 12 टेबल पर 22 राउंड में 253 ईवीएम से मतगणना होगी, वहीं कॉमर्स कॉलेज के ही कमरा नंबर 8 में आरओ टेबल सहित कुल 4 टेबल पर डाक मतपत्रों एवं ईटीपीबीएस की गणना की जाएगी।

चाकसू
चाकसू विधानसभा क्षेत्र के लिए कॉमर्स कॉलेज के कमरा नंबर 17 में 12 टेबल पर 20 राउंड में 236 ईवीएम से मतगणना होगी, वहीं कॉमर्स कॉलेज के ही कमरा नंबर 2 में 4 टेबल पर डाक मतपत्रों एवं ईटीपीबीएस की गणना की जाएगी।

किशनपोल
किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के लिए कॉमर्स कॉलेज के सेमिनार हॉल में 9 टेबल पर 19 राउंड में 169 ईवीएम से मतगणना होगी, तो वहीं कॉमर्स कॉलेज के सेमीनार हॉल में ही 2 टेबल पर डाक मतपत्रों एवं ईटीपीबीएस की गणना की जाएगी।

विद्याधर नगर
विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए कॉमर्स कॉलेज के द्वितीय कॉन्फ्रेंस हॉल में 14 टेबल पर 21 राउंड में 283 ईवीएम से मतगणना होगी, वहीं कॉमर्स कॉलेज के ही द्वितीय कॉन्फ्रेंस हॉल में आरओ टेबल सहित कुल 6 टेबल पर डाक मतपत्रों एवं ईटीपीबीएस की गणना की जाएगी।

आमेर
आमेर विधानसभा क्षेत्र के लिए कॉमर्स कॉलेज के प्रथम कॉन्फ्रेंस हॉल में 14 टेबल पर 20 राउंड में 274 ईवीएम से मतगणना होगी, वहीं कॉमर्स कॉलेज के ही प्रथम कॉन्फ्रेंस हॉल में आरओ टेबल सहित कुल 6 टेबल पर डाक मतपत्रों एवं ईटीपीबीएस की गणना की जाएगी।

विराट नगर
विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए कॉमर्स कॉलेज के कमरा नंबर 48 में 12 टेबल पर 19 राउंड में 226 ईवीएम से मतगणना होगी, वहीं कॉमर्स कॉलेज के ही कमरा नंबर 41 में 7 टेबल पर डाक मतपत्रों एवं ईटीपीबीएस की गणना की जाएगी।

जमवारामगढ़
जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए कॉमर्स कॉलेज के कमरा नंबर 49 में 12 टेबल पर 20 राउंड में 239 ईवीएम से मतगणना होगी, वहीं कॉमर्स कॉलेज के ही कमरा नंबर 40 में 6 टेबल पर डाक मतपत्रों एवं ईटीपीबीएस की गणना की जाएगी।

बस्सी
बस्सी विधानसभा क्षेत्र के लिए कॉमर्स कॉलेज के कमरा नंबर 50 में 11 टेबल पर 23 राउंड में 252 ईवीएम से मतगणना होगी, वहीं कॉमर्स कॉलेज के ही कमरा नंबर 53.ए में आरओ टेबल सहित कुल 5 टेबल पर डाक मतपत्रों एवं ईटीपीबीएस की गणना की जाएगी।

शाहपुरा
शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के लिए कॉमर्स कॉलेज के कमरा नंबर 51 में 11 टेबल पर 20 राउंड में 213 ईवीएम से मतगणना होगी, वहीं कॉमर्स कॉलेज के ही कमरा नंबर 53 बी में आरओ टेबल सहित कुल 6 टेबल पर डाक मतपत्रों एवं ईटीपीबीएस की गणना की जाएगी।

झोटवाड़ा
झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए राजस्थान कॉलेज के प्रथम कॉन्फे्रंस हॉल में 14 टेबल पर 26 राउंड में 360 ईवीएम से मतगणना होगी, वहीं राजस्थान कॉलेज के प्रथम कॉन्फ्रेंस हॉल में ही में आरओ टेबल सहित कुल 6 टेबल पर डाक मतपत्रों एवं ईटीपीबीएस की गणना की जाएगी।

बगरू
बगरू विधानसभा क्षेत्र के लिए राजस्थान कॉलेज के द्वितीय कॉन्फे्रंस हॉल में 14 टेबल पर 23 राउंड में 315 ईवीएम से मतगणना होगी, वहीं राजस्थान कॉलेज के द्वितीय कॉन्फ्रेंस हॉल में ही में आरओ टेबल सहित कुल 6 टेबल पर डाक मतपत्रों एवं ईटीपीबीएस की गणना की जाएगी।

दूदू
दूदू विधानसभा क्षेत्र के लिए राजस्थान कॉलेज के कमरा नंबर 33 में 14 टेबल पर 20 राउंड में 270 ईवीएम से मतगणना होगी, वहीं राजस्थान कॉलेज के कमरा नंबर 29 में 5 टेबल पर डाक मतपत्रों एवं ईटीपीबीएस की गणना की जाएगी।

सांगानेर
सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के लिए राजस्थान कॉलेज के कमरा नंबर 34 में 14 टेबल पर 22 राउंड में 304 ईवीएम से मतगणना होगी, वहीं राजस्थान कॉलेज के कमरा नंबर 36 में डाक मतपत्रों एवं ईटीपीबीएस की गणना की जाएगी।

आदर्श नगर
आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए राजस्थान कॉलेज के कमरा नंबर 40 में 12 टेबल पर 19 राउंड में 228 ईवीएम से मतगणना होगी, वहीं राजस्थान कॉलेज के कमरा नंबर 41 में 3 टेबल पर डाक मतपत्रों एवं ईटीपीबीएस की गणना की जाएगी।

सिविल लाइंस
सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के लिए राजस्थान कॉलेज के कमरा नंबर 46 में 12 टेबल पर 18 राउंड में 209 ईवीएम से मतगणना होगी, वहीं राजस्थान कॉलेज के कमरा नंबर 43 में 4 टेबल पर डाक मतपत्रों एवं ईटीपीबीएस की गणना की जाएगी।

मालवीय नगर
मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए राजस्थान कॉलेज के कमरा नंबर 47 में 10 टेबल पर 19 राउंड में 186 ईवीएम से मतगणना होगी, वहीं राजस्थान कॉलेज के कमरा नंबर 49-ए में 4 टेबल पर डाक मतपत्रों एवं ईटीपीबीएस की गणना की जाएगी।

हवामहल
हवामहल विधानसभा क्षेत्र के लिए राजस्थान कॉलेज के कमरा नंबर 52 में 12 टेबल पर 19 राउंड में 222 ईवीएम से मतगणना होगी, वहीं राजस्थान कॉलेज के कमरा नंबर 55 में 3 टेबल पर डाक मतपत्रों एवं ईटीपीबीएस की गणना की जाएगी।

कोटपूतली
कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र के लिए राजस्थान कॉलेज के कमरा नंबर 48 में 12 टेबल पर 19 राउंड में 224 ईवीएम से मतगणना होगी, वहीं राजस्थान कॉलेज के कमरा नंबर 49-बी में 7 टेबल पर डाक मतपत्रों एवं ईटीपीबीएस की गणना की जाएगी।

सभी प्रकोष्ठों के नियंत्रण कक्ष किए स्थापित : जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थलों की सुरक्षा के लिए त्रि स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं, मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया के सफल एवं निर्बाध संपादन के लिए राजस्थान कॉलेज एवं कॉमर्स कॉलेज में पर्यवेक्षक कक्ष, जिला निर्वाचन अधिकारी नियंत्रण कक्ष/कम्प्यूटर, सांख्यिकी प्रकोष्ठ, मीडिया प्रकोष्ठ, पुलिस गार्ड, डीएसओ प्रकोष्ठ, कार्मिक प्रकोष्ठ, मतगणना स्टोर, सीसीटीवी एवं कंट्रोल रूम, डाक मतपत्र प्रकोष्ठ, ईटीपीबीएस स्कैनिंग कक्ष सहित अन्य प्रकोष्ठों के लिए भी नियंत्रण कक्षों की स्थापना की गई है। डाक मतपत्रों की टेबल पर तमाम व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए एआरओ काउंटिंग को नियोजित किया गया है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 36 केंद्रों पर होगी
जयपुर। राजस्थान में गत 25 नवंबर को हुए विधानसभा आम चुनाव की मतगणना तीन दिसंबर को 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 36 केन्द्रों पर की जायेगी।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि तीन दिसंबर को सुबह आठ बजे से सभी केंद्रों पर पोस्टल बैलेट और साढ़े आठ बजे से ईवीएम के माध्यम से मतगणना आरंभ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जयपुर, जोधपुर एवं नागौर में दो-दो केंद्रों पर और शेष 30 निर्वाचन जिलों में एक-एक केंद्र पर वोटों की गिनती की जाएगी। इस तरह 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 36 केंद्रों पर मतगणना की जाएगी।

गुप्ता ने बताया कि मतगणना स्थल और उसके आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं। मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है ताकि मतगणना स्थल पर किसी तरह का कोई व्यवधान नहीं आए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आयोग के निर्देशों की पालना करते हुए परिणाम बिना किसी त्रुटि एवं देरी के समय रहते घोषित किए जाएं।

उन्होंने बतया कि मतगणना में पूर्ण निष्पक्षता बनी रहे इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अपनाई जा चुकी मैंडेटरी वैरीफिकेशन पद्धति को भी लागू किया जाएगा। इसमें संपूर्ण मतगणना के बाद प्रत्येक विधानसभा के मतदान केंद्रों से लॉटरी से 5-5 वीवीपैट का चयन कर उसकी पर्चियों की गणना कर, ईवीएम से प्राप्त मतों से मिलान किया जाएगा। रिटर्निंग ऑफिसर-पर्यवेक्षकों की निगरानी और उम्मीदवार या उनके एजेंटों के समक्ष वीवीपैट मशीन से निकली पर्चियों की मतगणना और मिलान होगा।

गुप्ता ने बताया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना दलों के लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों, अतिरिक्त रिटर्निंग अधिकारियों एवं आईटी स्टाफ को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्होंने मंगलवार को जयपुर के खेतान पोलेटेक्लनिकल कॉलेज में अंतर्जिला पोस्टल बैलेट केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही तैयारियों को देखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।