Edible oil - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खाद्य तेल की खपत कम करने की पीएम मोदी की अपील का स्वागत, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खाद्य तेल के उपभोग को कम करने की अपील का व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों ने स्वागत किया है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता ने कहा कि वैश्विक संकट और बढ़ती आयात निर्भरता के दौर में देश को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना होगा। देश में प्रतिवर्ष लगभग 255 लाख टन खाद्य तेल की खपत होती है, जिसमें से करीब 145 लाख टन तेल आयात किया जाता है। भारत में पॉम ऑयल मुख्य रूप से इंडोनेशिया और मलेशिया से, सोयाबीन ऑयल अमेरिका और ब्राजील से तथा सनफ्लावर ऑयल रूस और यूक्रेन से आयात होता है।

ऐसे में वैश्विक परिस्थितियों का सीधा असर भारतीय बाजार और उपभोक्ताओं पर पड़ता है। बाबू लाल गुप्ता ने कहा कि राजस्थान ने सरसों उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य में सरसों का उत्पादन पहले 30 लाख टन था, जो बढ़कर 60 लाख टन तक पहुंच चुका है और भविष्य में इसे 120 लाख टन तक ले जाने की क्षमता है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि राजस्थान को “सरसों उत्पादक राज्य” के रूप में विशेष पहचान दी जाए, ताकि किसानों को प्रोत्साहन मिल सके और देश खाद्य तेल के मामले में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ सके। उन्होंने कहा कि यदि देश में घरेलू उत्पादन को बढ़ावा दिया जाए और खाद्य तेल के अनावश्यक उपभोग को नियंत्रित किया जाए तो विदेशी आयात पर निर्भरता कम होगी तथा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल, गेहूं में साप्ताहिक गिरावट: चीनी, खाद्य तेल मजबूत, दालों में घटबढ़
नई दिल्ली। घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव घट गये। चावल के साथ गेहूं में भी नरमी रही। चीनी और खाद्य तेलों के दाम बढ़ गये जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 69 रुपये घटकर सप्ताहांत पर 3,753 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं सात रुपये सस्ता हुआ और सप्ताहांत पर 2,856 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा चार रुपये चढ़कर 3,341 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।

बीते सप्ताह खाद्य तेलों में तेजी रही। मूंगफली तेल की औसत कीमत 319 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सूरजमुखी तेल का भाव 256 रुपये और पाम ऑयल का 222 रुपये बढ़ा। सोया तेल 105 रुपये और सरसों तेल 78 रुपये महंगा हुआ। वनस्पति में 36 रुपये की तेजी रही।

सप्ताह के दौरान तुअर दाल औसतन 82 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। उड़द दाल की कीमत 65 रुपये और मूंग दाल की 11 रुपये बढ़ी। मसूर दाल में 66 रुपये और चना दाल में 61 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव 18 रुपये प्रति क्विंटल गिर गये। वहीं, चीनी 17 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

महंगाई की मार! चावल, गेहूं में साप्ताहिक तेजी: चीनी नरम-दालों, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रूख
नई दिल्ली। घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ गेहूं में भी तेजी रही। चीनी की कीमतों में गिरावट रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 39 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 3,795 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 13 रुपये मजबूत हुआ और सप्ताहांत पर 2,867 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा आठ रुपये सस्ता हुआ और 3,311 रुपये प्रति क्विंटल रह गया।

बीते सप्ताह खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव रहा। मूंगफली तेल की औसत कीमत 186 रुपये और सरसों तेल की 103 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। पाम ऑयल 34 रुपये और वनस्पति 14 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। सूरजमुखी तेल की कीमत 67 रुपये और सोया तेल की 46 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी।

सप्ताह के दौरान तुअर दाल औसतन 50 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। मसूर दाल 35 रुपये और उड़द दाल 34 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। चना दाल की कीमत चार रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। मूंग दाल में 17 रुपये प्रति क्विंटल की मजबूती देखी गयी। मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव आठ रुपये प्रति क्विंटल घट गये। चीनी भी 30 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

आम आदमी की जेब पर फिर पड़ेगी मंहगाई की मार, खाद्य सामग्री के दामों में तेजी, दालों में घटबढ़
नई दिल्ली। घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव घट गये। चावल के साथ गेहूं में भी नरमी रही। चीनी और खाद्य तेलों की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गयी जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 52 रुपये टूटकर सप्ताहांत पर 3,756 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं आठ रुपये कमजोर हुआ और सप्ताहांत पर 2,854 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा चार रुपये महंगा हुआ और 3,319 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।

बीते सप्ताह खाद्य तेलों में तेजी रही। मूंगफली तेल की औसत कीमत 225 रुपये और पाम ऑयल की 101 रुपये बढ़ गयी। सरसों तेल 81 रुपये और वनस्पति 76 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सूरजमुखी तेल के भाव में 72 रुपये और सोया तेल में 43 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी

सप्ताह के दौरान चना दाल औसतन 22 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। वहीं, उड़द दाल की कीमत 887 रुपये और तुअर (अरहर) दाल की 58 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। मूंग दाल 14 रुपये और मसूर दाल 12 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव 24 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। चीनी भी 23 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

ज्यादातर खाद्य तेलों के भाव गिरे
एजेंसी/नवज्योति, नई दिल्ली। विदेशी बाजारों की गिरावट के दबाव में बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में अधिकांश खाद्य तेलों के भाव गिर गए जबकि अन्य जिंसों में मिलाजुला रुख रहा।

तेल-तिलहन
वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जनवरी वायदा सप्ताहांत पर 62 रिंगिट गिरकर  3612 रिंगिट प्रति टन रह गया। इसी तरह जनवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.74 सेंट की गिरावट के साथ 47.92 सेंट प्रति पौंड बोला गया। सप्ताहांत पर अधिकांश खाद्य तेलों में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान सरसों तेल 74 रुपए, मूंगफली तेल 147 रुपए और वनस्पति तेल 66 रुपए प्रति क्विंटल सस्ता हो गया। वहीं, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड और पाम ऑयल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे। सप्ताहांत पर सरसों तेल 13113 रुपए प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 19633 रुपए प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 12454 रुपए प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 11429 रुपए प्रति क्विंटल, पाम |ऑयल 8333 रुपए प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 9800 रुपए क्विंटल पर रहा।

दाल-दलहन
बीते सप्ताह दाल-दलहन के बाजार में मिलाजुला रुख रहा। चना 50 रुपए और दाल चना 50 रुपए रुपये प्रति क्विंटल उतर गई। वहीं, मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल के भाव पडेÞ रहे। सप्ताहांत पर चना 5600-5700, दाल चना 6600-6700, मसूर काली 7300-7400, मूंग दाल 9300-9400, उड़द दाल 10000-10100, अरहर दाल 12000-12100 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

अनाज: अनाज मंडी में मिलाजुला रुख रहा।

साप्ताहांत पर गेहूं 50 रुपए प्रति क्विंटल उतर गया जबकि चावल के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे। इस दौरान (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2750-2850 रुपए और चावल 2800-2900 रुपए प्रति क्विंटल रहा। चीनी-गुड़ : बीते सप्ताह मीठे के भाव में टिकाव रहा। चीनी और गुड़ की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। साप्ताहांत पर चीनी एस 3590-3690, चीनी एम. 4150-4250, मिल डिलीवरी 3470-3570 और गुड़ 4600-4700 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।

खाने वाले तेल का हुआ ईंधन के रूप में इस्तेमाल, यात्री विमान पहुंचा जेएफके एयरपोर्ट
दुनिया में पहली बार एक यात्री विमान में खाने वाले तेल को ईंधन के तौर पर इस्तेमाल किया गया हैं। इस विमान ने सफलतापूर्वक अटलांटिक महासागर पार कर एक देश से दूसरे देश को पार किया है। अरबपति कारोबारी रिचर्ड ब्रैनसन की वर्जिन अटलांटिक के बोइंग-787 ड्रीमलाइनर विमान ने यह यात्रा पूरी की गई। इस विमान ने अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित जेएफके एयरपोर्ट पहुंचा।

इस विमान में उड़ान भरने वाले में वर्जिन अटलांटिक के संस्थापक सर रिचर्ड ब्रैनसन के अलावा ब्रिटेन के परिवहन मंत्री भी मौजूद रहे।