jaipur crime news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
जयपुर। जिस हाथों ने कभी उसे चलना सिखाया होगा, जिस गोद में सिर रखकर उसने बचपन के अनगिनत सपने बुने होंगे, कौन जानता था कि वही हाथ और वही गोद एक दिन खूनी खंजर के साये में दम तोड़ देंगे। जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों के हर उस पवित्र धागे को तार-तार कर दिया है जिस पर इंसानियत भरोसा करती है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के उस साधारण से घर में मंगलवार का दिन एक कभी न भरने वाला जख्म छोड़ गया। 25 साल का कॉलेज छात्र पुलकित, जिसके भविष्य को संवारने के लिए माता-पिता दिन-रात सरकारी स्कूल में पसीना बहा रहे थे, उसी ने अपनी 80 साल की बुजुर्ग दादी विमला देवी की जिंदगी का सूरज हमेशा के लिए बुझा दिया।

खून से सनी चादर और खामोशियां घटना के वक्त घर में कोई और नहीं था—सिर्फ ममता की मूरत बूढ़ी दादी और उनका अपना ही खून, उनका पोता। जब स्कूल से थके-हारे लौटे बेटे प्रदीप शर्मा ने घर का दरवाजा खोला, तो सामने का मंजर देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां विमला देवी का शरीर खून से लथपथ बेड पर बेजान पड़ा था, और उनका गला रेत दिया गया था। सबसे ज्यादा विचलित करने वाली बात तो यह थी कि जिस पोते ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था, वह किसी डर या पछतावे के बिना खून से सने कपड़ों और हाथों के साथ घर के पोर्च में शांत घूम रहा था। जब पड़ोसी श्रवण सिंह अंदर पहुंचे, तो उनके सामने सिर्फ एक बुजुर्ग महिला का शव नहीं था, बल्कि विश्वास और आत्मीयता के टूटने की वह चीख थी जिसे कोई शब्द बयां नहीं कर सकता।

खून से सने हाथ और बेबस मां-बाप एक तरफ कांवटिया अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर बिलखते परिजन हैं, तो दूसरी तरफ वे माता-पिता जो समझ ही नहीं पा रहे कि उनके घर की किस नजर ने इस आंगन को सूना कर दिया। समाज में बच्चों को पढ़ाने-लिखाने वाले शिक्षक माता-पिता आज अपने ही बेटे के इस खूनी रूप के सामने बेबस और लाचार खड़े हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है—लेकिन सवाल यह है कि क्या कोई वजह, कोई तनाव या कोई जिद इतनी बड़ी हो सकती है कि जिंदगी की अंतिम सांसे गिन रही उस बुजुर्ग दादी से जीने का हक छीन लिया जाए? यह घटना सिर्फ एक कत्ल नहीं, बल्कि उस भरोसे का कत्ल है जो बुढ़ापे में हर बुजुर्ग की आखिरी लाठी होता है।

जयपुर में मर्सिडीज से युवक के अपहरण की कोशिश, हादसे के बाद नाले में गिरी कार
जयपुर। राजधानी जयपुर में एक युवक के अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि सेंट्रल पार्क इलाके में दो लोगों ने एक युवक को जबरन मर्सिडीज कार में बैठाने की कोशिश की। पीड़ित के विरोध के बाद आरोपी तेज रफ्तार में कार लेकर वहां से फरार हो गए। भागने के दौरान उनकी कार आमेर इलाके में हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मर्सिडीज से नकली पिस्टल और चाकू बरामद किया है। बताया जा रहा है कि घटना सुबह अशोक नगर थाना क्षेत्र में हुई। पीड़ित के अनुसार, मर्सिडीज में दो आरोपी सवार थे। दोनों ने उसे कार में बैठाने का प्रयास किया। किसी तरह वह उनके चंगुल से बच निकला।

इसके बाद आरोपी कार लेकर दिल्ली रोड की तरफ निकल गए। तेज रफ्तार मर्सिडीज जब आमेर इलाके में दिल्ली रोड पर पहुंची तो उसने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद भी कार नहीं रुकी और आगे बढ़ती रही। सुबह करीब 8 बजे पीली की तलाई कट के पास चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और मर्सिडीज कच्चे नाले में जा गिरी। दुर्घटना के बाद कार में सवार दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर आमेर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान नकली पिस्टल और चाकू मिलने से पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं,

आमेर में मनीष सोनी की हत्या से पर्यटक गाइड्स में भारी आक्रोश, पर्यटन नगरी को दबंगई और अपराध का अड्डा नहीं बनने देंगे
जयपुर। जयपुर के वरिष्ठ पर्यटक गाइड एवं पर्यटक गाइड्स संघर्ष समिति के संयोजक रवि शंकर धाभाई का कहना कि पर्यटक गाइड्स की विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को अपने मांग पत्रों व शहीद स्मारक पर धरने आयोजन इत्यादि के माध्यम से राज्य सरकार व केंद्र सरकार से मांगो को पूर्व में ही मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व पर्यटन विभाग के उच्च अधिकारियों को इन समस्याओं के बारे में सभी का ध्यान आकर्षित किया जा चुका था। उन्होंने आगे कहा कि आमेर में 7 सितंबर को मनीष सोनी की हत्या पर की घोर निंदा की है और इस घटना ने आम नागरिकों, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों तथा लाइसेंसधारी पर्यटक गाइडों में गहरा आक्रोश एवं चिंता उत्पन्न कर दी है। इस घटना को लेकर एवं सामाजिक कार्यकर्ता रवि शंकर धाभाई ने राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन से मामले में तत्काल उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई एवम पीड़ित परिवार की सुरक्षा , उनके परिवार के सदस्य को सरकारी नोकरी व उचित मुआवजा , उपलब्ध करवाने की मांग की है जिससे पीड़ित परिवाजनों को समय रहते न्याय मिल सके । अन्यथा पूरे राजस्थान में पर्यटक गाइड्स द्वारा सभी जिलों में बड़ा आंदोलन की चेतावनी दी है।

पर्यटक गाइड्स के हितों की रक्षा के लिए कई गत वर्षो से प्रयास कर रहे जयपुर के वरिष्ठ समाजसेवी ने रवि शंकर धाभाई ने कहा कि आमेर केवल जयपुर या राजस्थान की पहचान नहीं, बल्कि भारत की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का विश्वस्तरीय केंद्र है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति, इतिहास और विरासत से परिचित कराने में लाइसेंसधारी पर्यटक गाइड महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में यदि पर्यटन स्थलों पर भय, दबंगई, धमकी, मारपीट अथवा आपराधिक गतिविधियों का वातावरण बनेगा तो इसका सीधा प्रभाव पर्यटकों की सुरक्षा, राजस्थान की पर्यटन छवि और हजारों परिवारों की आजीविका पर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि मनीष सोनी की मौत से जुड़ी घटना को केवल एक आपराधिक घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। धाभाई ने मांग की कि आमेर क्षेत्र में नशे में वाहन चलाने, पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों से अभद्रता, मारपीट, धमकी, अवैध वसूली अथवा जबरन हस्तक्षेप करने वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों के विरुद्ध कानून के तहत प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए तथा नशीले पदार्थों के सेवन, बिक्री एवं तस्करी पर कठोर नियंत्रण किया जाए।

रविशंकर धाभाई जो कि पर्यटक गाइड्स की विभिन्न मांगों के लिए कई वर्षों से राज्य सरकार को आने मांग पत्रों व 4 धरने प्रदशर्न के मार्फ़त भी ध्यान दिला चुके है उन्होंने फिर एक बार मांग की कि पर्यटन स्थलों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा पुलिस एवं पर्यटन विभाग की संयुक्त निगरानी व्यवस्था लागू की जाए। लाइसेंसधारी गाइडों के लिए विशेष शिकायत प्रणाली एवं नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं, ताकि किसी भी धमकी अथवा हिंसा की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई हो सके।

पर्यटक गाइड्स संघर्ष समिति के संयोजक रवि शंकर धाभाई ने स्पष्ट कहा कि “पर्यटक सुरक्षित होगा तो राजस्थान का पर्यटन सुरक्षित होगा और पर्यटन सुरक्षित होगा तो हजारों परिवारों की रोजी-रोटी सुरक्षित होगी। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि मनीष सोनी की मृत्यु के मामले में दोषियों को कानून के दायरे में लाकर पीड़ित परिवार को तुरंत प्रभाव से न्याय दिलाया जाए तथा आमेर सहित राजस्थान के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लाइसेंसधारी पर्यटक गाइडों, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए ठोस एवं स्थायी व्यवस्था की जाए। रवि शंकर धाभाई ने कहा कि अब समय केवल आश्वासन का नहीं, बल्कि निर्णायक कार्रवाई का है। राजस्थान की ऐतिहासिक धरती पर अपराध, भय और दबंगई के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

अंगूठियां देखने के बहाने 20 लाख की ज्वेलरी लेकर भागी युवती,कर्मचारी ने 500 मीटर पीछा कर पकड़ा
जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में निवारू रोड स्थित एक ज्वेलरी शॉप पर गहने खरीदने पहुंची युवती 20 लाख रुपए कीमत की 25 सोने की अंगूठियों से भरा बॉक्स लेकर भाग गई। युवती को भागते देख दुकान के कर्मचारियों ने करीब 500 मीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया और बाद में ज्वेलर उसे थाने ले गए। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि युवती ने पहले दुकान कर्मचारी से अंगूठियां देखने के लिए बॉक्स खुलवाया।

वह काफी देर तक अंगूठियों को देखती रही। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल कटने के बाद युवती ने मौका पाकर अंगूठियों से भरा बॉक्स उठाया और दुकान से बाहर भाग गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने युवती से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि वह कई दिन पहले अपने घर से निकल गई थी। मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी मंदबुद्धि है। ज्वेलर ने घटना के संबंध में पुलिस को एफआईआर नहीं दी। पुलिस ने युवती को उसकी मां को सौंप दिया।

महिलाओं के कपड़े पहन लगाया फंदा, 3 बच्चों के पिता की मौत; पुलिस जांच में जुटी
जयपुर। जयपुर के गलता गेट थाना क्षेत्र में बुधवार रात आत्महत्या का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पुलिस को भी उलझन में डाल दिया। तीन बच्चों के पिता एक युवक ने महिलाओं के कपड़े पहनकर फंदा लगा लिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस आत्महत्या के कारणों के साथ-साथ युवक द्वारा महिलाओं के कपड़े पहनने की वजह की भी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मुन्ना पुत्र मुनीर के रूप में हुई है। वह विवाहित था और तीन बच्चों का पिता था। घटना की सूचना मिलने पर गलता गेट थाना प्रभारी धर्म सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं होने के कारण आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। युवक महिलाओं के कपड़ों में क्यों था, इसे भी जांच का महत्वपूर्ण बिंदु माना जा रहा है। गलता गेट थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया और महिलाओं के कपड़े पहनने के पीछे क्या वजह थी, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कैद, साथ ही 2.85 लाख रुपए का जुर्माना
जयपुर। जिले की पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी हनुमान सहाय को बीस साल की सजा सुनाई है। साथ ही 2.85 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पीठासीन अधिकारी केसी अटवासिया ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी ने नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का अपराध किया हैं। यह अपराध गंभीर और घृणित प्रकृति का है। ऐसे में उसके प्रति नरमी का रुख नहीं अपनाया जा सकता। अदालत ने कहा कि घटना में यदि पीड़िता की सहमति भी रही थी तो भी यह अपराध कर श्रेणी में माना जाएगा। कानून में नाबालिग की सहमति कोई महत्व नहीं रखती है। वहीं डीएनए रिपोर्ट से भी साबित है कि आरोपी ने पीड़िता से दुष्कर्म किया था।

अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक कमलेश शर्मा ने अदालत को बताया कि घटना को लेकर 22 जुलाई, 2022 को पीड़िता ने अलवर के महिला चिकित्सालय में विराटनगर थाना पुलिस को पर्चा बयान दिया था। जिसके कहा गया कि 12 अप्रैल, 2022 को वह स्कूल गई थी, जहां उसकी तबीयत खराब हो गई थी। वहीं रास्ते में भी वह बेहोश हो गई थी, जिसके बाद उसे घर पर होश आया। इसके तीन-चार दिन बाद चारा लाने के दौरान भी वह रास्ते में बेहोश हुई। एक दिन पहले उसके पेट में दर्द हुआ तो चिकित्सक ने उसे गर्भवती होना बताया। पर्चा बयान में पीड़िता ने कहा कि जिस दिन वह स्कूल में बेहोश हुई थी, तब किसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था, लेकिन उसे दुष्कर्म करने वाले की जानकारी नहीं है। सुनवाई के दौरान पीड़िता ने अदालत को बताया कि हनुमान सहाय अपनी गाड़ी में पशु लाता है और उसके पिता उससे भैंस खरीदते हैं। ऐसे में वह उसे जानती है। हनुमान ने उसके साथ खेत में कई बार गलत काम किया। जब उसने विरोध किया तो हनुमान ने उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके पेट में दर्द हुआ तो उसे गर्भवती होने का पता चला।

दिल दहला देने वाली वारदात : बेटे ने की वृद्ध मां की हत्या, खुद ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी
जयपुर। शहर के मुहाना थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पार्श्वनाथ कॉलोनी में एक युवक ने पहले अपनी वृद्ध मां की हत्या की और फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार मृतका का नाम पुष्पांजलि है और हत्या करने वाला उसका बेटा रंजीत सिंह बताया जा रहा है। रंजीत ने घरेलू विवाद के चलते पहले अपनी मां की हत्या की, फिर अपराधबोध या अन्य मानसिक दबाव में आकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

घटना की सूचना मिलते ही एसीपी आदित्य कांकड़े, SHO गुरु भूपेंद्र सिंह सहित पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से कुछ अहम सुराग मिले हैं और प्रथम दृष्टया मामला हत्या और आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। रंजीत की मानसिक स्थिति को लेकर भी जांच की जा रही है।

मामा को बुलाकर फायर करने वाला भांजा साथी समेत गिरफ्तार
जयपुर। खोहनागोरियान थाना इलाके में मंगलवार को अपने मामा पर गोली चलाने वाले भांजे समेत एक साथी को गिरफ्तार किया है। गत दिनों आरोपितों ने पीड़ित को इन्द्रगांधी नगर बुलाकर फायर करना कबूल किया है। डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आरोपित अभिषेक मीणा (19) गांव मन्नोज टोडाभीम, करौली वर्तमान निवासी तिरूपति नगर सीबीआई फाटक रामनगरिया और साथी रोहिताश मीणा (20) गांव मंडेरू टोडाभीम, करौली को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने पीड़ित दीपक मीणा पर 29 मई शाम सात बजे सैक्टर तीन में मैरिज गार्डन के पास बुलाकर फायर किया था।

किराए पर दिए बैंक खातों को लेकर हुआ था विवाद : आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दीपक मीणा को उन्होंने बैंक खाते किराए पर दिए हुए थे। जिसके चलते आपस में विवाद हुआ और फायर कर दिया। पुलिस आरोपितों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

पड़ोसी ने हत्या करने के लिए दुकानदार से कहा- ऐसा चाकू दो, जिससे मांस कट जाए
जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में झालाना स्थित खटीकों का मौहल्ला में मां और उसके दो मासूम बच्चों की हत्या करने वाला उनका पड़ोसी ही निकला है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए कई जिलों और राज्यों में दबिश दी जा रही है। जांच में सामने आया कि आरोपी शिवराज सिंह तोमर पीड़ित लक्ष्मण के घर के सामने ही रहता है, उसने वारदात से तीन घंटे पहले ही मालवीय नगर के सत्कार शॉपिंग स्थित बर्तन की दुकान से चाकू खरीदा था। चाकू खरीदते समय उसने दुकानदार से कहा कि ऐसा चाकू दो जिससे मांस कट जाए। पुलिस ने चाकू खरीदते हुए उसके फोटो भी जब्त किए हैं।

गौरतलब है कि खटीकों का मौहल्ला स्थित लक्ष्मण बिष्ट के घर में एक युवक ने उसकी पत्नी सुमन, बेटे जिव्यांश और हव्यांश की बुधवार को गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस दौरान करीब पांच बजे लक्ष्मण की बहन नेहा ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो आरोपी उसे धक्का मारकर भाग गया। इस संबंध में लक्ष्मण की मां ने रिपोर्ट दी थी। अभी पुलिस शिवराज की मां, पिता और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पानी का विवाद, मौत लेकर आया
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी और पीड़ित के दोनों के घर आमने-सामने हैं। कुछ समय पहले दोनों परिवारों के बीच छोटी सी बात को लेकर विवाद हुआ था। करीब दो माह पूर्व पानी की बात को लेकर विवाद हो गया था, जो काफी देर तक चला। तब से ही शिवराज ने हत्या की प्लानिंग शुरू कर दी थी। आरोपी ने बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सत्कार शॉपिंग सेंटर से चाकू खरीदा और घर आ गया। उसके बाद मौका मिलते ही सामने वाले घर में घुस गया और कमरे का गेट बंदकर मां और दो बेटों की हत्या कर दी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने चाकू से पहले मुंह छिपाने के लिए रूमाल, मफलर और शर्ट खरीदा था।

थाने पहुंचे परिजन
मां-दो बेटों की हत्या करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार सुबह परिजन समेत अन्य लोग मालवीय नगर थाने पहुंचे। पुलिस के अधिकारियों के तुरंत गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद भीड़ वापस आ गई। वहीं पोस्टमार्टम के बाद सुमन, जिव्यांश और हव्यांश का शव घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। एक साथ तीन अर्थियां देख सभी की आंखें नम हो गर्इं।

जयपुर में ट्रिपल मर्डर : नकाबपोश ने घर में घुसकर की दो बेटों-मां की चाकू से हत्या
जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में बुधवार शाम साढ़े पांच बजे झालाना गांव के खटीकों का मोहल्ला स्थित मकान नंबर-676 में एक बदमाश ने घर में घुसकर दो बेटों समेत उनकी मां की चाकुओं से वार कर हत्या कर दी। वारदात के दौरान आरोपी ने कमरे की अंदर से कुंदी बंद कर ली। तभी मृतका की ननद पहुंची और उसने गेट खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया तो आरोपी ने कुंदी खोल दी और ननद के अंदर घुसते ही उसे धक्का मारकर एक मंजिल से नीचे कूदकर भाग गया। भागते बदमाश की फुटेज सीसीटीवी में कैद हुई है।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
लोगों ने घायल हालत में मां और उसके दोनों बेटों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके से एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) ज्ञानचंद यादव ने बताया कि आरोपी ने सुमन बिष्ट (23) के साथ उसके दो बेटे जिव्यांश (5) और हव्यांश (2) की निर्मम हत्या कर दी है। बुधवार शाम को सूचना मिली कि एक मकान की पहली मंजिल में रहने वाले परिवार में दो बेटे समेत उनकी मां की हत्या हो गई है। सूचना पर आसपास के इलाके के थानों के एसएचओ को बुलाया गया और जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मृतका सुमन का पति लक्ष्मण (25) अपेक्स सर्किल पर नारियल का ठेला लगाता है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर सुमन की ननद नेहा और उसकी सास गीता देवी रहती है। लक्ष्मण बुधवार शाम को ठेले पर था। पीछे से मकान में एक नकाबपोश बदमाश घुसा और चाकुओं से ताबड़तोड़ वारकर सुमन और उसके दो बेटों की हत्या कर दी। कमरे में आरोपी ने देसी कट्टे से दो राउंड फायर भी किए। पुलिस को मौके से दो खाली कारतूस और देसी कट्टा मिला है।