created history - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फ्रेंच ओपन : भारतीय मूल के निशेष बसवरेड्डी का कमाल, टेलर फ्रिट्ज को हराकर रचा इतिहास
पेरिस। निशेष बसवरेड्डी ने फ्रेंच ओपन 2026 में बड़ा उलटफेर करते हुए सातवीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज को पहले दौर में 7-6(5), 7-6(5), 6-7(9), 6-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। 21 वर्षीय वाइल्डकार्ड खिलाड़ी बसवरेड्डी के लिए यह उनके करियर की सबसे बड़ी जीत रही। रोलैंड गैरोस के मुख्य ड्रॉ में पदार्पण कर रहे विश्व नंबर 148 खिलाड़ी ने शुरुआत से ही आत्मविश्वास भरा खेल दिखाया। पहले दो सेट टाईब्रेक में जीतकर उन्होंने फ्रिट्ज पर दबाव बना दिया।

तीसरे सेट में हार के बावजूद बसवरेड्डी ने शानदार वापसी करते हुए चौथे सेट में पूरी तरह दबदबा बनाया। ड्रॉप शॉट्स और खेल की गति में बदलाव से उन्होंने फ्रिट्ज की लय बिगाड़ दी। मैच के बाद दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। बसवरेड्डी ने कहा कि तीसरा सेट गंवाने के बाद वापसी करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास : सर्वाधिक मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनी, सूजी बेट्स को छोड़ा पीछे
कैनबरा। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाली शीर्ष महिला खिलाड़ी बन गईं। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया।

भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। दूसरा मुकाबला कैनबरा में खेला गया, जिसमें मेजबानों ने भारत को 19 रनों से हराकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दी। इससे पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को शुरूआती मुकाबले में मात दी थी।

हरमनप्रीत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड :

दूसरे टी-20 मुकाबले में उतरते ही भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। यह उनका 356वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (355 ) के नाम दर्ज था।

इंडोनेशिया के प्रियांदना ने 1 ओवर में 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबलों में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
बाली। इंडोनेशिया के 28 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गीड प्रियांदना ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के एक ओवर में पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज (पुरुष या महिला क्रिकेट मिलाकर) बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा मंगलवार को बाली में कंबोडिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में किया। प्रियांदना ने इससे पहले पारी की शुरुआत करते हुए धर्मा केसुमा के साथ 11 गेंदों में 6 रन भी बनाए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज केसुमा ने इंडोनेशिया के लिए बल्लेबाजी का नेतृत्व किया और 68 गेंदों में नाबाद 110 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और छह छक्के शामिल थे।

ऐसे लिए पांच विकेट :

प्रियांदना ने यह कारनामा तब किया, जब 168 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही कंबोडिया की टीम 15 ओवर में पांच विकेट पर 106 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। अपना पहला ओवर डालते हुए प्रियांदना ने पहली तीन गेंदों पर लगातार विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की। उन्होंने शाह अबरार हुसैन, निर्मलजीत सिंह और  चंथोउन रथानक को पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने एक डॉट गेंद फेंकी और फिर मोंगदारा सॉक को आउट किया। इसके बाद उन्होंने एक वाइड फेंकने के बाद पेल वेननक को आउट कर मैच समाप्त कर दिया। कंबोडिया टीम 60 रन से यह मैच हार गई।

टी-20 में दो बार हो चुका है ऐसा कारनामा :

हालांकि पुरुष टी-20 क्रिकेट में यह कारनामा इससे पहले दो बार हो चुका है। अल-अमीन हुसैन ने 2013-14 में विक्ट्री डे टी-20 कप में यूसीबी-बीसीबी एकादश की ओर से खेलते हुए अबाहानी लिमिटेड के खिलाफ एक ओवर में पांच विकेट लिए थे। दूसरी बार ऐसा तब हुआ था, जब कर्नाटक के अभिमन्यु मिथुन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2019-20 के सेमीफाइनल में हरियाणा के पांच बल्लेबाजों को एक ही ओवर में पवेलियन भेजा था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला मौका :

हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में पांच विकेट लेने का यह पहला मामला है, लेकिन इससे पहले एक ओवर में चार विकेट लेने के 14 उदाहरण मौजूद हैं। इनमें सबसे प्रसिद्ध घटना वह है, जब श्रीलंका के लसित मलिंगा ने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी-20 में लगातार चार गेंदों में चार विकेट लिए थे।

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स-2025, भारत ने नौ स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास
ग्रेटर नोएडा। भारत ने मुक्केबाजी के ग्लोबल स्टेज पर अपना अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स-2025 के ऐतिहासिक आखिरी दिन भारतीय खिलाड़ियों ने जोश से भरे घरेलू दर्शकों के सामने नौ स्वर्ण पदक जीते।

ओलंपिक-क्लास के खास डिवीजनों में अपना दबदबा दिखाते हुए, भारत की महिलाओं ने ऐतिहासिक जीत के साथ बढ़त बनाई, जबकि पुरुषों के सेक्शन में दो स्वर्ण पदक मेजबान देश के लिए एक अहम मील के पत्थर बन गए। भारत ने इस अभियान को कैंपेन को नौ स्वर्ण, छह रजत  और पांच कांस्य पदक के साथ खत्म किया, जिसमें हिस्सा लेने वाले 20 मुक्केबाजों में से हर एक ने पोडियम पर जगह बनाई।

आज का दिन भारत की महिलाओं के नाम रहा, जिन्होंने दोपहर के सेशन में मीनाक्षी (48 किग्रा ), प्रीति (54 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा), और नूपुर (80  किग्रा) के साथ एक-एक स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह शाम के सेशन में निखत जरीन (51 किग्रा), जैस्मिन लैम्बोरिया (57 किग्रा), और परवीन (60 किग्रा), सभी पोडियम पर टॉप पर पहुंचीं। लॉस एंजिलिस ओलंपिक्स में सभी वेट कैटेगरी में जेंडर पैरिटी लाने की तैयारी है, ऐसे में आखिरी दिन भारतीय महिलाओं के दबदबे ने वर्ल्ड बॉक्सिंग में देश के बढ़ते रुतबे को और दिखाया। शाम की हाइलाइट वर्ल्ड चैंपियन जैस्मिन लैम्बोरिया रहीं, जिन्होंने एक ब्लॉकबस्टर फाइनल में पेरिस ओलंपिक पदक विजेता वू शिह यी को 4-1 से हराकर सबको चौंका दिया। बाद में दबाव को शांति से झेलते हुए इस इवेंट में भारत की सबसे बड़ी जीत हासिल की। दो बार की वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन ने चीनी ताइपे की गुओ यी जुआन को शानदार सटीकता और रिंग कंट्रोल से 5-0 से हराया, जबकि परवीन ने जापान की अयाका तागुची को तेज काउंटर और बेहतर मूवमेंट से 3-2 से हराया।  दिन की शुरुआत में, मीनाक्षी ने मौजूदा एशियन चैंपियन फरज़ोना फोज़लिोवा पर 5:0 की शानदार जीत के साथ मेडल की दौड़ शुरू की।

‘महावतार नरसिम्हा’ ने रचा इतिहास, आईएमडीबी और बुक माय शो पर हासिल की रिकॉर्ड तोड़ रेटिंग
मुंबई। होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने आईएमडीबी और बुक माय शो पर रिकॉर्ड तोड़ रेटिंग हासिल की है। फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’, सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शानदार द्दश्य, बड़े पैमाने और दिलचस्प कहानी के साथ यह फिल्म एक जबरदस्त कामयाबी के रूप में सामने आई है, जो भारतीय संस्कृति और परंपरा की खूबसूरती को अच्छे तरीके से दिखाती है।

‘महावतार नरसिम्हा’ एक शानदार सिनेमाई अनुभव से कम नहीं है, जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। फिल्म को मिल रही जबरदस्त सराहना के बीच इसकी रेटिंग्स भी रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। बुक माय शो पर 9.8/10, गूगल पर 5/5 और आईएमडीबी पर 9.8/10। यह रेटिंग्स किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे ऊंची मानी जा रही हैं, जो दर्शकों से मिल रहे अपार प्यार और सम्मान को साफ दिखाती हैं।

‘महावतार नरसिम्हा’ का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है और इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई, और चैतन्य देसाई ने क्लीम प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 3डी और पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज की गई है।

एकता के महाकुंभ में सब ने मिलकर की सेवा, 16 हजार से ज्यादा ट्रेन चलाकर रेलवे ने रचा महाकुंभ में इतिहास
प्रयागराज। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महाकुंभ-2025 के आयोजन के बाद प्रयागराज क्षेत्र के स्टेशनों का दौरा किया। रेल मंत्री ने दौरे की शुरुआत में प्रयागराज जंक्शन के यात्री आश्रय संख्या-3 के निकट स्थित के मेडिकल ऑब्जर्वेशन कक्ष का निरीक्षण किया। इसके बाद मीडिया कर्मियों को संबोधित किया। रेल मंत्री ने महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए रेल कर्मचारियों की प्रशंसा की। उन्होंने रेल कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि स्टेशन पर सभी विभागों के कर्मचारियों ने एकजुट दिन-रात कार्य करके महाकुभ-2025 के आयोजन को सफल बनाया। महाकुंभ में अलग-अलग राज्यों और अलग-अलग क्षेत्रीय रेलवे से आए कर्मचारियों ने प्रयागराज के 9 स्टेशनों पर श्रद्धालुओं के लिए सेवभाव से कार्य किया है, इस सफल आयोजन के लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

रेल मंत्री ने प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि महाकुंभ के दौरान 16000 से अधिक ट्रेनें चलाई गई हैं। रेलवे की मूलयोजना 13000 ट्रेनों के संचालन की थी, परंतु श्रद्धालुओं की आवश्यकता एवं उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने 16000 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया, जो पिछले कुंभ में संचालित 4000 ट्रेनों की तुलना में चार गुना से अधिक हैं। महाकुंभ-2025 में 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्रान और दर्शन किया। इसमें देश और विदेश के लगभग 4.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने भारतीय रेलवे से यात्रा की।

4000 करोड़ रुपए से अधिक के इन्फ्रास्ट्रक्चर का किया विकास :

रेल मंत्री ने महाकुंभ के भव्य और दिव्य आयोजन को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। रेल मंत्री ने बिहार एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का भी आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं की उन्नत रेलवे सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए 4000 करोड़ रुपए से अधिक के इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास किया, जिसमें प्रयागराज-बनारस खंड का दोहरीकरण, गंगा नदी पर नए पुल का निर्माण, 21 नए आरओबी एवं आरयूबी का निर्माण, नए प्लेटफॉर्म एवं यात्री आश्रय स्थलों का निर्माण शामिल है। निरीक्षण के अगले क्रम में रेल मंत्री ने क्रू लॉबी का निरीक्षण किया, प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर ट्रेन में यात्रियों से रेल की सेवाओं पर उनके अनुभव को पूछा। रेल मंत्री ने दौरे के अगले क्रम में प्रयाग जंक्शन स्टेशन का दौरा किया। इसके बाद प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ-2025 के सफल आयोजन में सहायक वाराणसी मंडल के कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। रेल मंत्री ने प्रयागराज रामबाग में रेलवे के सभी विभागों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी ने मिलकर शानदार काम किया हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष रेलवे बोर्ड सतीश कुमार, महानिदेशक रेलवे सुरक्षा बल मनोज यादव,  महाप्रबंधक-उत्तर मध्य रेलवे उपेन्द्र चन्द्र जोशी, महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे सौम्या माथुर, महाप्रबंधक-उत्तर रेलवे अशोक वर्मा, मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी, मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। निरीक्षण के अगले क्रम में रेल मंत्री ने सूबेदारगंज स्थित शहीद ज्ञान चंद आरपीएफ बैरक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां रेलवे सुरक्षा बल के जवानों एवं वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों के साथ सेल्फी ली।

जयपुर एयरपोर्ट ने यात्रीभार में रचा इतिहास, देश में 13वें स्थान पर पहुंचा
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट वर्ष-2024 में देश का 13वां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट बन गया है। इस साल यहां से कुल 58.73 लाख यात्रियों का आवागमन हुआ, जो पिछले वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। दिसंबर, 2024 में ही 5.90 लाख यात्रियों ने इस एयरपोर्ट से सफर किया, जिससे यह देश का 11वां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट रहा।

आंकड़ों के अनुसार जयपुर एयरपोर्ट ने लखनऊ और गुवाहाटी के नजदीक पहुंचते हुए अपनी स्थिति मजबूत की है। यात्रीभार में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो जयपुर की बढ़ती हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन आकर्षण को दर्शाता है। देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट की सूची में दिल्ली पहले स्थान पर रहा, जबकि मुंबई और बेंगलुरु दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं अन्य प्रमुख एयरपोर्ट में हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता शामिल हैं।

किस एयरपोर्ट से कितने यात्री :

दिल्ली एयरपोर्ट से 7.78 करोड़, मुम्बई एयरपोर्ट से 5.48 करोड़, बैंगलुरु एयरपोर्ट से 4.07 करोड़, हैदराबाद एयरपोर्ट से 2.78 करोड़, चेन्नई एयरपोर्ट से 2.19 करोड़, कोलकाता एयरपोर्ट से 2.12 करोड़, अहमदाबाद एयरपोर्ट से 1.27 करोड़, कोच्चि एयरपोर्ट से 1.09 करोड़, पुणे एयरपोर्ट से 1.02 करोड़, गोवा दाबोलिम एयरपोर्ट से 70.43 लाख, लखनऊ एयरपोर्ट से 63.21 लाख, गुवाहाटी एयरपोर्ट से 59.55 लाख और जयपुर एयरपोर्ट से 58.73 लाख लोगों ने वर्ष, 2024 में यात्रा की।

युगांडा ने रचा इतिहास, हासिल किया वर्ल्ड कप का टिकट
दुबई। युगांडा की क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पुरुष टी-20 विश्वकप के लिए क्वालीफाई किया और इसी के साथ वह इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पांचवां अफ्रीकी देश बन गया है। युगांडा अपने छह मैचों में से पांच में जीत दर्ज करते हुए आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप अफ्रीका क्षेत्र से इस टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने वाली पांचवीं टीम बन गया है। यह विश्वकप वेस्टइंडीज और अमेरिका में आयोजित किया जा रहा है। युगांडा ने अफ्रीकी रीजन के क्वालिफायर में अपने आखिरी मुकाबले में रवांडा को नौ विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ ही जिम्बाब्वे ने पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली। रवांडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 65 रन बनाए। एरिक दुसिंगीजिमाना ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। जवाब में युगांडा ने 8.1 ओवर में ही एक विकेट पर 66 रन बना जीत हासिल कर ली।

अफ्रीकी रीजन में दूसरे स्थान पर रहा युगांडा
युगांडा ने अफ्रीकी रीजन क्वालिफायर में 10 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वालीफाई किया है। युगांडा ने छह मैचों में पांच जीते और एक मैच हारा। नामीबिया अपने अब तक खेले सभी पांच मैच जीतकर तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। जिम्बाब्वे के 5 मैचों में 3 जीत और दो हार से 6 अंक रह गए। इस रीजन में केन्या, नाइजीरिया, तंजानिया और रवांडा भी खेल रही हैं, लेकिन वे क्वालीफाई करने की होड़ से बाहर हो चुकी हैं।

जिम्बाब्वे को हराया था 5 विकेट से
इससे पहले शुरुआती क्वालीफायर मैचों में युगांडा ने केन्या को 33 रनों से, नाइजीरिया को 9 विकेट से, जिम्बाब्वे को 5 विकेट से और तंजानिया को आठ विकेट से पराजित किया था।  युगांडा ने टेस्ट मैच खेलने वाले जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। नामीबिया और युगांडा के हाथों हार झेलने वाली जिम्बाब्वे टीम टी-20 वर्ल्ड कप में क्वालिफाई करने से चूक गई। युगांडा के कप्तान सिकंदर रजा ने जिम्बाबे के खिलाफ 48 रन पर नाबाद रहते हुए टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया, वहीं गेंदबाज दिनेश नाकरानी ने 14 रन देकर तीन विकेट झटके। जिसने जिम्बाम्बे की टीम को सात विकेट के नुकसान पर 136 रन पर रोक दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी युगांडा के रियाजत अली शाह ने 42 और अल्पेश रमजानी 40 रन बनाये। उन्होंने एक बड़े क्रिकेट उलटफेर के साथ पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया।

क्वालीफाई करने वाली टीमें
इस बार टी-20 विश्वकप 2024 के लिए अब तक क्वालिफाई करने वाली टीमों में वेस्टइंडीज, अमेरिका, आॅस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बंगलादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, कनाडा, नेपाल, ओमान, नामीबिया और युगांडा शामिल हैं।