Varanasi Visit - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वाराणसी में MP-UP का संगम: काशी पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात
वाराणसी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन-2026 में भाग लेने के लिए काशी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, राकेश सचान, स्वतंत्र प्रभार मंत्री गिरीश यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

काशी आगमन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे और वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य धाम में लागू क्राउड फ्लो मैनेजमेंट, अधोसंरचना लेआउट और तीर्थयात्री प्रबंधन प्रणाली का अध्ययन करना है, ताकि धार्मिक स्थलों के आधुनिक और सुव्यवस्थित विकास के लिए इसे मॉडल के रूप में अपनाया जा सके। इसके बाद मुख्यमंत्री सम्मेलन स्थल पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश के ओडीओपी उत्पाद, जीआई टैग हस्तशिल्प, पारंपरिक वस्त्र, औद्योगिक क्षमताएं और पर्यटन संभावनाएं प्रदर्शित की गई हैं, जो निवेशकों को आकर्षित करने का माध्यम बनेंगी।

सम्मेलन के मुख्य सत्र में निवेश, औद्योगिक सहयोग और ओडीओपी आधारित अर्थव्यवस्था पर चर्चा होगी। साथ ही मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर होने की संभावना है, जिससे औद्योगिक निवेश, कौशल विकास, हस्तशिल्प और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। टूरिज्म राउंड टेबल सत्र में वाराणसी, उज्जैन और चित्रकूट को जोड़ते हुए संयुक्त धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने पर भी विचार किया जाएगा, जिसमें आईआरसीटीसी समेत अन्य प्रमुख संस्थाओं की भागीदारी रहेगी। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ‘विक्रमोत्सव महानाट्य’ के आयोजन स्थल का भी निरीक्षण करेंगे, जो 3 से 5 अप्रैल तक बीएलडब्ल्यू मैदान में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की भी संभावना है।

PM मोदी ने की CM योगी की तारीफ, बोले- भाई-भतीजावाद नहीं, विकासवाद से चल रही है यूपी सरकार
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत सात वर्षों की विकास योजनाओं को 'आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण का आधार बताते हुए गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से नहीं, बल्कि विकासवाद से चल रही है। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पर्यटन, स्वास्थ्य, यातायात एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी 1583 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। बीएचयू में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये सभी कार्य बाबा विश्वनाथ की के आशीर्वाद से संपन्न हो रहे हैं। काशी की जनता के सहयोग और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कड़ी मेहनत के कारण लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कोरोना को गत 100 वर्ष की सबसे बड़ी महामारी बताते हुए कहा कि दुनिया के कई देशों से अधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश ने इस संकट का मजबूती से मुकाबला किया। इसके लिए स्वास्थ्य एवं अन्य कोरोना योद्धाओं ने अपने जीवन पर खेलकर हम सब की रक्षा की। काशी वासियों ने इस संकट की घड़ी में एक दूसरे की मदद की। यह बहुत ही सराहनीय है। मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, रेल, बिजली, कृषि समेत हर क्षेत्र में लगातार विकास हो रहे हैं। डिफेंस कॉरिडोर, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से रोजगार सृजन की व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही इसके आसपास के गांव वासियों का जीवन आसान होगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। बहन-बेटियों की सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा है। अपराधियों को पता है कि अब उनके साथ क्या होगा। भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के कारण दुनियाभर के निवेशक आत्मनिर्भर भारत के यज्ञ में साथ हो रहे हैं। वे राज्य में निवेश कर रहे हैं। इससे आने वाले समय में बड़ी संख्या में लोगों रोजगार मिलेगा। मोदी ने जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया उनमें गोदौलिया चौराहे पर पहली मल्टीलेवल पार्किंग, बीएचयू अस्पताल में 100 बिस्तरों का मातृत्व एवं शिशु शाखा, वाराणसी-गाजीपुर सड़क पर 3 लेन का फ्लाईओवर पुल, बीएचयू परिसर में शिक्षकों के लिए कई आवासीय भवन, क्षेत्रीय नेत्र चिकित्सालय, पर्यटन विकास के लिए गंगा में यातायात के लिए रो-रो सेवा समेत 744 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने 839 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उनमें बीएचयू में सेंटर फॉर स्किल्स एंड टेक्निकल स्पोर्ट ऑफ सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रो-केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीईटी), जल मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की 143 परियोजना, करखियांव में आम एवं सब्जी के लिए इंटीग्रेटेड पैक हाउस का शिलान्यास योजनाएं में शामिल है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. नीलकंठ तिवारी, रवींद्र जायसवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जनसभा में करीब 5000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी।