madhya pradesh Election result - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यह जीत 24 में हैट्रिक की गारंटी: मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए रविवार को कहा कि यह जीत सबका साथ, सबका विकास की भावना की जीत है और भ्रष्टाचारी सरकारें पराजित हुई हैं। उन्होंने इस जीत को 2024 में हैट्रिक की गारंटी भी करार दिया।  मोदी ने पार्टी मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के विजयोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी की जीत को माताओं, बहनों, युवा साथियों और गरीब परिवारों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आज की जीत ऐतिहासिक है। सबका साथ, सबका विकास की अनुभूति की जीत हुई है। विकसित भारत की आवाज जीती है। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प जीता है।

माता, बहनों युवाओं और गरीबों के फैसले के सामने नतमस्तक
मोदी ने कहा मैं अपनी माताओं, बहनों, बेटियों के सामने, मैं अपने युवा साथियों के सामने, अपने किसान साथियों के सामने, मैं अपने गरीब परिवारों के सामने, उनके निर्णय के सामने नतमस्तक हूं।

इस जीत में युवा अपनी जीत देख रहा
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस जीत में बेहतर भविष्य का सपना देखने वाला हर युवा अपनी जीत देख रहा है। मोदी ने कहा कि आज हर वंचित, हर किसान, हर गरीब और हर आदिवासी भाई-बहन खुश है और सोच रहा है कि वह खुद जीता है।

नारी शक्ति का विकास ही भाजपा का मुख्य आधार
प्रधानमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति का विकास भाजपा के विकास मॉडल का मुख्य आधार है। इसीलिए विधानसभा चुनाव में पार्टी को माता, बहनों और बेटियों का खूब सारा आशीर्वाद मिला है। मोदी ने कहा कि यह जीत 2024 के लोक सभा चुनाव के परिणाम का संकेत है।

कार्यकर्ताओं ने बरसाए फूल
मोदी पार्टी कार्यालय में जाते हुए रास्ते में दोनों तरफ स्वागत के लिये खड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकर किया। लोगों ने उन पर फूल बरसाए। पार्टी मुख्यालय उनके साथ पार्टी अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा की उपस्थित थे।

Assembly Election Results: तीन राज्यों में भाजपा की बढ़त बरकरार, तीनों में स्पष्ट जनादेश के संकेत
नई दिल्ली। चार राज्यों के विधानसभा चुनावों की रविवार को मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीन प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आगे चल रही है वहीं कांग्रेस तेलंगाना में बढ़त बनाये हुए है। भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक नवीनतम रुझानों में  भाजपा मध्य प्रदेश में 155 और राजस्थान में 114 सीटों पर आगे है। तेलंगाना में विपक्षी कांग्रेस ने 67 सीटों पर बढ़त बनाए रखी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा जहां 52 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 36 सीटों पर आगे है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई दौर की गिनती के बाद भाजपा की बढ़त के बाद प्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके नेतृत्व का श्रेय दिया और दावा किया कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अगली सरकार बनायेगी।

इस बीच वरिष्ठ भाजपा नेता एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राज्य की सत्ता में वापसी का दावा किया है।

डॉ सिंह ने ट्वीट किया कि अंधेरा छंट गया है, सूरज निकल चुका है, कमल खिलने जा रहा है। सभी कार्यकर्ता साथ इस काउंटिंग की प्रक्रिया से जुड़े रहें क्योंकि बहुत जल्दी 'भाजपा आवत हे।

दूसरी तरफ राजस्थान में हर चुनाव में जनता का रूख कांग्रेस और भाजपा के बीच घूमने का सिलसिला इस बार भी जारी होता नजर आ रहा है।