Prime Minister Narendra Modi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

परीक्षा पे चर्चा 2026: 3 करोड़ से अधिक छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने किया पंजीकृत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रमुख पहल परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) के लिए वर्ष के अंत तक छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के तीन करोड़ से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। पीपीसी का नौवां संस्करण जनवरी 2026 में आयोजित होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने यहां जारी एक बयान में कहा कि यह प्रतिक्रिया कार्यक्रम की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है तथा छात्रों की मानसिक भलाई को संबोधित करने और परीक्षाओं के प्रति सकारात्मक एवं आत्मविश्वासी दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में इसकी सफलता को प्रदर्शित करती है।

परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 दिसंबर 2025 से एमवाईजीओवी पोर्टल पर शुरू हुए थे। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित यह पहल अब सीखने और संवाद का एक व्यापक रूप से प्रतीक्षित उत्सव बन चुकी है, जो छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को एक साझा मंच पर लाती है। वर्ष 2018 से हर साल आयोजित होने वाले इस वार्षिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देश भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद करते हैं तथा बोर्ड और प्रवेश परीक्षाओं को तनावमुक्त एवं आरामदायक तरीके से देने के टिप्स साझा करते हैं।

कक्षा 6 से 12 तक के छात्र, उनके अभिभावक और शिक्षक इनोवेट इंडिया-एमवाईजीओवी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध ऑनलाइन बहुविकल्पीय प्रश्नावली के माध्यम से भाग ले सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकृत उपयोगकर्ता प्रधानमंत्री के लिए प्रश्न भी जमा कर सकते हैं, जो 500 अक्षरों तक सीमित हैं। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने वालों को भागीदारी की मान्यता में एक डिजिटल प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। इसके अलावा, प्रतियोगिता के माध्यम से चुने गए विजेताओं को कार्यक्रम में उपस्थित होने का अवसर मिलता है तथा कुछ विजेताओं को प्रधानमंत्री से सीधे संवाद करने का मौका भी मिलता है।

उल्लेखनीय है कि, पीपीसी के 8वें संस्करण ने गिनीज विश्व रिकॉड्र्स में जगह बनाई थी, जिसमें एक महीने में सबसे अधिक लोगों का एक नागरिक जुड़ाव प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण का रिकॉर्ड हासिल किया गया था। यह रिकॉर्ड एमवाईजीओवी.इन प्लेटफॉर्म पर दर्ज 3.53 करोड़ वैध पंजीकरणों के साथ प्राप्त किया गया था।

पीयूष गोयल ने फिक्की के वार्षिक सम्मेलन को किया संबोधित, बोलें-पचास देश के साथ एफटीए पर बात कर रहा है भारत
नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि, भारत मौजूदा समय में 14  देशों और देश के समूह के साथ मुक्त व्यापार संधि (एफटीए) पर बात कर रहा है जिसमें कुल 50 देश शामिल हैं। पीयूष गोयल ने यहां उद्योग मंडल फिक्की के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, पिछले कुछ समय में हमने देखा है कि किस तरह से व्यापार को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। इस दौरान हमने दुनिया में विश्वसनीय सहयोगियों की जरूरत को भी महसूस किया है और यह समझा है कि, हमें उन देशों के साथ मिलकर काम करना चाहिए, जो निष्पक्ष व्यापार और समान अवसर में विश्वास करते हैं।

इसके आगे पीयूष गोयल ने कहा, भारत ने ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, मॉरीशस, ब्रिटेन और चार देशों के यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) समूह के साथ पहले ही एफटीए को मूर्त रूप दे दिया है। भारत इस समय 14 देशों या देशों के समूहों के साथ (एजेंसी) कर रहा है जिसमें कुल 50 देश शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, भारत उन देशों के साथ एफटीए पर बात कर रहा है जो हमारे व्यापार के लिए महत्वपूर्ण है और विकसित देश है ताकि हम एक दूसरे के पूरक बन सकें।

पीयूष गोयल ने कहा कि, भारत के साथ दुनिया के सभी देश एफटीए करना चाहते हैं, क्योंकि यहां ऐसी सरकार है जिसकी नीति कारोबार और सार्वजनिक हित को बढ़ावा देती है। यहां कारोबार की आसानी है, हमने प्रासंगिकता खो चुके पुराने नियमों को बदला है। यहां युवा आबादी है जो टेक्नोलॉजी को तेजी से अपनाने में सक्षम है। अनुसंधान एवं विकास ( आरएंडडी) के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि, हमारे युवा आरएंडडी को अपनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन इसके साथ ही उद्योग जगत से अपील की कि वह भी इसमें अपनी भूमिका निभाये।

इसके आगे उन्होंने कहा कि, यदि सरकार 1.20 करोड डॉलर आरएंडडी के लिए देती है, तो इससे निजी और विदेशी उद्योगों को प्रोत्साहित होकर इसमें और पैसा लगाना चाहिये, और यह अपेक्षा की जाती है कि कम से कम 15 करोड़ डॉलर का आरएंडडी होगा। पीयूष गोयल ने देश की अर्थव्यवस्था के मजबूत संकेतकों का जिक्र करते हुए कहा कि, इस समय देश का विदेशी मुद्रा भंडार ऐतिहासिक स्तर पर है।

मुद्रास्फीति की दर एक दशक में सबसे कम है। ब्याज दर कम बनी हुई है। बैंकों का एनपीए आधा फीसदी से भी कम है। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर ऊंची बनी हुई है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, पहले यह माना जाता था कि अच्छी अर्थव्यवस्था और अच्छी राजनीति एक साथ नहीं हो सकती, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने इस अवधारणा को खंडित कर दिया है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता हमारे देश के डीएनए में है। आज यह हमारा मिशन बन चुका है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किश्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, प्रदेश के 66 लाख 62 हजार किसानों को खातों में हस्तांतरित होगी 1 हजार 332 करोड़ की राशि
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 19 नवम्बर को ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस‘ के अवसर पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किश्त किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित करेंगे। इस अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा से शामिल होंगे। साथ ही, राज्य के सभी जिलों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत से लेकर अब तक 20 किश्त जारी की जा चुकी हैं। जिससे राज्य के कृषकों को 25 हजार 142 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित हुई है। साथ ही, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक 4 किश्तों के माध्यम से 2 हजार 73 करोड़ रुपए की राशि भी राज्य के किसानों के खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है।

कार्यक्रम के तहत पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से राज्य के 66 लाख 62 हजार किसानों को 1 हजार 332 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की जाएगी तथा देशभर में 9 करोड़ कृषकों को 18 हजार करोड़ की राशि हस्तान्तरित होगी। उल्लेखनीय है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की राशि तीन समान किश्तों में प्रदान की जाती है। राजस्थान में किसानों को अतिरिक्त राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू है, जिसके अंतर्गत पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सभी पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 3 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि दी जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी के निधन पर जताया शोक, परिवार के प्रति प्रकट की संवेदना
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी श्रीमती इंदिरा देवनानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने पत्र लिखकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्रीमती इंदिरा देवनानी परिवार के लिए सशक्त आधार और प्रेरणास्रोत थीं। उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि यद्यपि वह अब शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, पर उनके संस्कार और जीवन मूल्य परिवार को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे शोकाकुल परिवारजनों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में धैर्य और साहस प्रदान करें। अंत में प्रधानमंत्री ने ॐ शांति संदेश के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
नई दिल्ली। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को यहां राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान व्यक्त किया। साथ ही बातचीत के दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से प्रदेश से जुड़े हुए विकास के विभिनन मुद्दों पर चर्चा की।

नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर सौंपा इस्तीफा, राष्ट्रपति ने मंजूर किया इस्तीफा
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपति भवन पहुंचकर अपना इस्तीफा दिया है। चुनावों के बाद नए तरीके से सरकार का गठन किया जाएगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए को बहुमत मिला है। मोदी जल्द ही नई सरकार बनाने का दावा करेंगे।

राष्ट्रपति ने मंजूर किया इस्तीफा
नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रपति को इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रपति ने उसको मंजूर भी कर लिया है। अगले शपथ ग्रहण तक मोदी कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे।

Prime Minister @narendramodi called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. The Prime Minister tendered his resignation along with the Union Council of Ministers. The President accepted the resignation and requested the Prime Minister and the Union Council of Ministers… pic.twitter.com/1ZeSwQFU1y

— President of India (@rashtrapatibhvn) June 5, 2024

एनडीए को मिला है बहुमत
लोकसभा चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को बहुमत मिला है। भारतीय जनता पार्टी को 240 सीटों पर जीत मिली है। वहीं एनडीए को 292 सीटों पर जीत मिली है। यह पहली बार होगा जब नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को अकेले दम पर बहुमत नहीं मिला है।

CM Bhajanlal Delhi Roadshow : प्रधानमंत्री विश्व के सबसे बड़े नेता, देश की जनता का उन पर विश्वास कायम
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई पार्टी है। यह बहुत ही हास्याप्रद है कि अरविन्द केजरीवाल ने पूर्व में अन्ना हजारे जी के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था लेकिन अब वे खुद भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने के कारण जेल गए। उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी ही पार्टी की वरिष्ठ नेता के साथ बदतमीजी की, तो दिल्ली की माताओं-बहनों को सुरक्षा कैसे देंगे। दिल्ली की जनता भाजपा के पक्ष में वोट डालकर इन पाखंडियों को जवाब देगी।

शर्मा लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत गुरूवार को उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट पर लोकसभा प्रत्याशी योगन्द्र चंदोलिया के समर्थन में दिल्ली के रोहिणी में रोड शो के दौरान संबोधित कर रहे थे। रोड शो में प्रवासी राजस्थानियों के साथ दिल्ली की जनता मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बेहद उत्साहित नजर आई। शर्मा का जगह-जगह मालाओं तथा फूल बरसाकर अभिनन्दन किया गया और जनता से मिले भरपूर स्नेह तथा अभिवादन को मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर स्वीकार किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में कहा कि वे विश्व के सबसे बड़े नेता हैं। भारत में पिछले 10 वर्षों में किए गए अभूतपूर्व कार्यों से जनता का उन पर पूरी तरह से विश्वास कायम है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीब कल्याण, सीमा सुरक्षा, देश का विकास करने और आतंकवाद एवं नक्सलवाद को मिटाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं, जिससे पूरी दुनिया में भारत का गौरव बड़ा है और विश्व भारत को उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल भ्रष्टाचार एवं तुष्टिकरण की राजनीति करती है। इस पार्टी ने केवल परिवारवाद को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी की दादी इंदिरा गांधी से लेकर आज इस पीढ़ी तक राहुल गांधी गरीबी हटाओ का नारा दे रहे हैं, लेकिन इनका गरीब से कोई सरोकार नहीं है। इस देश में गरीब कल्याण के लिए नरेन्द्र मोदी जी न केवल सोचते हैं बल्कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर गरीब की हर संभव मदद भी करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की प्रचण्ड धूप में इतनी बड़ी संख्या में लोग बड़े उत्साह तथा उमंग के साथ अपना समर्थन देने आए हैं, जो यह दर्शाता है कि दिल्ली में 7 की 7 सीटें भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़े मार्जिन के साथ जीतेगी। शर्मा ने रोड शो के दौरान भाजपा प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।

सीएम भजन लाल बोले - एलपीजी सिलेंडर के 100 रुपए कम कर प्रधानमंत्री ने दिया करोड़ों माताओं-बहनों को विशेष उपहार
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृशक्ति के लिए बड़ा उपहार देने पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की नारी शक्ति के जीवन को सुगम-सुखद बनाने के लिए प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में भारत सरकार ने LPG गैस सिलेंडर के मूल्य को 100 की छूट देने का अभिनंदनीय निर्णय लिया है। करोड़ों माताओं-बहनों को यह विशेष उपहार देने के लिए समस्त मातृशक्ति की ओर से आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने आज महिला दिवस पर एलपीजी सिलेण्डर पर 100 रूपए कम किए है।

भाजपा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की जीत है-वसुन्धरा राजे
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी की जीत है।उनके मंत्र सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास,सबका प्रयास की जीत है।उन्होंने कहा कि यह जीत केंद्रीय मंत्री अमित शाह की रणनीति व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के कुशल नेतृत्व की जीत है।अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बात चीत में उन्होंने कहा कि यह जीत 2024 में मोदी जी को फिर से प्रधान मंत्री बनाने की जीत है।

राजे ने कहा कि यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं की जीत है,जो दिन रात प्रधानमंत्री जी के सपने को साकार करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।यह जीत राजस्थान की जनता जनार्दन की जीत है,जिसने कांग्रेस के कुराज को ठुकराया और भाजपा के सुराज को अपनाया।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का भी आभार व्यक्त किया।