rajkumar raot - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

I.N.D.I.A. गठबंधन के प्रत्याशी बेनीवाल, अमराराम और रोत देंगे बीजेपी को कड़ी टक्कर
जयपुर। राज्य के लोकसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में हैं, लेकिन इस बार आईएनडीआई गठबंधन के प्रत्याशियों ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया हैं। कांग्रेस ने गठबंधन के तहत सीकर, नागौर में प्रत्याशी नहीं उतारे, माकपा और आरएलपी को समर्थन किया है। बांसवाड़ा-डूंगरपुर में भी कांग्रेस ने भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत को समर्थन दिया है। हालांकि कांग्रेस-बांसवाड़ा-डूंगरपुर में अजीब हालात में फंसी हैं, पार्टी ने बांसवाड़ा- डूंगरपुर में अरविन्द डामोर को प्रत्याशी बनाया था।

बाद में कांग्रेस ने बाप पार्टी को समर्थन दे दिया, लेकिन कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अरविन्द डामोर ने पार्टी के निर्देशों के बावजूद अपना पर्चा वापस नहीं लिया। ऐसे में पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी अरविन्द डामोर को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करते हुए बाप पार्टी को समर्थन की घोषणा की हैं। संसदीय लोकतंत्र का यह अपने तरह का एक अलग ही मामला है, जब पार्टी अपने सिम्बल पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के खिलाफ दूसरे चिन्ह पर भाग्य आजमा रहे व्यक्ति को वोट देने के लिए कह रही है। बसपा ने 25 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन जालौर के प्रत्याशी ने नाम वापस लिया:बसपा ने प्रदेश की सभी 25 सीटों प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन जालौर-सिरोही सीट से बसपा के प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। बसपा के प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा कहते हैं कि प्रत्याशी ने अपना नामांकन प्रभाव में आकर लिया है।

यहां बना मुकाबला
सीकर में कांग्रेस ने माकपा के अमराराम को समर्थन दिया है। जबकि भाजपा ने मौजूदा सांसद सुमेधानन्द सरस्वती को मैदान में उतारा है। ऐसे में दोनों के बीच सीधा मुकाबला बना हुआ है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का सीकर गृह जिला है।

नागौर में कांग्रेस ने आरएलपी प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल का समर्थन किया है। मुख्य मुकाबला भाजपा की डॉ. ज्योति मिर्धा और आईएनडीआई गठबंधन के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल में हैं। बेनीवाल ने पिछला लोकसभा चुनाव भाजपा से गठबंधन करके जीता था, उस चुनाव में वर्तमान में भाजपा प्रत्याशी डॉ. ज्योति मिर्धा कांग्रेस के टिकट पर मुकाबले में थीं।

बांसवाड़ा-डूंगरपुर में बाप पार्टी के राजकुमार रोत चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने कांग्रेस से आए पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय को मुकाबले में उतारा हैं।

प्रमुख दल मैदान में
भाकपा, आप ने आईएनडीआई गठबंधन के प्रत्याशियों का समर्थन किया है। माकपा ने केवल सीकर से अमराराम को उतारा है। भारत आदिवासी पार्टी ने प्रदेश की सात सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जिसमें बांसवाड़ा-डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौड़, टोंक, सिरोही, पाली और राजसंमद शामिल हैं।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा और बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने दिया बीएपी को समर्थन
जयपुर। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के दो पार्टियों से गठबंधन के बाद नामांकन वापसी से पहले भारतीय आदिवासी पार्टी को समर्थन दे दिया है। भारतीय आदिवासी पार्टी की ओर से बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र से राजकुमार रोत को मैदान में उतारा गया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से महेन्द्रजीत सिंह मालवीय मैदान में है। कांग्रेस पार्टी ने नामांकन के आखिरी दिन अर्जुन बामनिया को टिकट दिया था लेकिन उन्होने नामांकन दाखिल नहीं किया। अब कांग्रेस नेे भारतीय आदिवासी पार्टी को समर्थन देने का एलान किया है। ऐसे में भारतीय आदिवासी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला होगा।

बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में भी दिया समर्थन
कांग्रेस पार्टी ने डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा के अलावा बागीदौरा में हो रहे उपचुनाव में भी भारतीय आदिवासी पार्टी को समर्थन दिया है। ऐसे में वहां भी भाजपा और बीएपी के बीच सीधा मुकाबला होगा। महेन्द्रजीत सिंह मालवीय के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। ऐसे में इस सीट पर उपचुनाव करवाया जा रहा है।

Rajasthan Election Result: बाप को तीन, बीएसपी दो, आरएलपी-आरएलडी 1 सीट पर विजय
जयपुर। विधानसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे के दलों में सबसे अधिक नुकसान आरएलपी और माकपा को हुआ है। वर्ष 2018 में आरएलपी के तीन विधायक थे, लेकिन इस बार पार्टी को एक ही सीट पर संतोष करना पड़ा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल खींवसर से बामुश्किल चुनाव जीत पाए हैं। माकपा भी इस बार शून्य पर आउट हो गई। सबसे अधिक फायदा हाल ही बनी भारत आदिवासी पार्टी (बाप) को हुआ है। बाप के टिकट पर तीन विधायक विधानसभा पहुंचे हैं। इसमें धरियावाद से थावरचंद, आसपुर से उमेश मीणा और चौरासी से राजकुमार रोत ने चुनाव जीत लिया है। पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद प्रदेश में तेजी से सक्रिय हुई, लेकिन आप भी अपना खाता खोलने में नाकाम रही।
बीएसपी के दो विधायक जीते
बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर दो विधायक चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं, जिसमें सादुलपुर से मनोज न्यागली और बाड़ी से जसवंत गुर्जर शामिल हैं। वर्ष 2018 में बसपा के टिकट पर छह विधायक चुनाव जीते थे, लेकिन बाद में सभी छह विधायकों ने पाला बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर इस बार भी भरतपुर से सुभाष गर्ग ने जीत दर्ज कराई है। वहीं 2018 में माकपा के दो विधायक चुनाव जीते थे, लेकिन इस बार दोनों विधायक भी चुनावी जंग में मात खा गए हैं।