Rajasthan CM - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विपक्ष ने महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक समझा, महिला सशक्तिकरण उनका सिर्फ नारा: भजनलाल शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विपक्ष पर महिलाओं के मुद्दे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष ने हमेशा महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है, जबकि महिला सशक्तिकरण उनके लिए केवल एक नारा भर रहा है। उन्होंने कहा कि समय आने पर महिलाएं इस मानसिकता का जवाब देंगी।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिन दलों की सरकारें लंबे समय तक रहीं, उन्होंने कभी भी महिलाओं को उनका अधिकार देने के लिए ठोस प्रयास नहीं किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण देने की दिशा में पहल की, लेकिन विपक्ष के नकारात्मक रवैये के कारण यह प्रयास सफल नहीं हो सका।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे से देश की माताओं-बहनों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। विपक्ष ने अपनी राजनीति के कारण इसे एक “काला अध्याय” बना दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सदन में हर सवाल का जवाब दिया और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समर्थन की अपील की, लेकिन विपक्ष ने महिला विरोधी रुख अपनाया।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी समाज की प्राथमिकता में महिलाओं को सबसे ऊपर रखा है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद केंद्र सरकार ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों के माध्यम से लिंगानुपात सुधारने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है।

उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण, उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। इसके बावजूद विपक्ष ने इन योजनाओं का भी विरोध किया और महिलाओं के अधिकारों के प्रति उदासीनता दिखाई। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों को परिवारवादी बताते हुए कहा कि ये दल महिलाओं को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते। उन्होंने आरोप लगाया कि नारी शक्ति वंदन बिल को भी सोची-समझी रणनीति के तहत रोका गया और बाद में उसी पर राजनीति की गई।

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने हमेशा देशहित के मुद्दों का विरोध किया है, चाहे वह नागरिकता संशोधन कानून (CAA) हो या अन्य राष्ट्रीय पहलें। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस विश्वासघात को कभी नहीं भूलेंगी और चुनाव में इसका जवाब देंगी।

हम नीति बना कर रहे काम, कांग्रेस ने सिर्फ चेहरे देख किए काम: सीएम भजनलाल शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार नीति बनाकर काम करती है, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ चेहरा देखकर काम किया। शर्मा ने पूर्व सरपंचों का आह्वान किया कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उसे जनसेवा के रूप में करें। सरपंच अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की उम्मीद है। शर्मा सोमवार को कृषि अनुसंधान केन्द्र दुर्गापुरा में सरपंच संघ के निवर्तमान सरपंच-प्रशासक प्रदेश अधिवेशन में बोल रहे थे। सरपंचों ने सीएम शर्मा का सम्मान भी किया।

शर्मा ने कहा कि सरकार बिना किसी राजनीतिक दुर्भावना के सभी निर्णय नीति और नियमों के आधार पर ले रही है। पंचायत चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि पंचायतों के गठन के मापदंड तय हैं। सामान्य क्षेत्रों में 2500 की जनसंख्या पर पंचायत बनाई जा रही है,जबकि मरूस्थलीय क्षेत्रों में 1500 की आबादी पर पंचायत का गठन किया है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 1.44 लाख सरकारी नौकरियां देने की प्रक्रिया चल रही है। एक लाख भर्तियों का कैलेंडर निकाला है। पीएम मोदी का जल्दी ही कार्यक्रम बन रहा है, जिसमें वे 21 हजार युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर देंगे। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके राज में हर परीक्षा का पेपर लीक होता था।

कांग्रेस ने हमेशा दुर्भावना से काम किया और विकास कार्यों में भेदभाव बरता। वर्तमान सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है ताकि युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं और किसानों को सीधा लाभ मिल सके।  उन्होंने सरपंचों को राजस्थान की तकदीर और जनता के विश्वास का प्रतीक बताया। शर्मा ने राजनीतिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे 2000 से 2005 तक सरपंच रहे। सांगानेर से चुनाव लड़ने के दौरान उनके गांव के लोग मिलने आए और अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग दिया। उन्होंने सहयोग और समर्थन के लिए लोगों के चरण स्पर्श कर आभार जताया।

शर्मा ने कहा कि सभी सरपंच और जनप्रतिनिधि मिलकर जमीनी स्तर पर काम करें तो राजस्थान तेजी से प्रगति करेगा। राज्य सरकार के लक्ष्य विकसित राजस्थान, विकसित जिला और विकसित गांव को हासिल करने के लिए सरपंचों और पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी है। हमने दस्तावेज तैयार किया है, जिसमें कांग्रेस सरकार के पांच साल बनाम हमारी सरकार के दो साल का लेखा जोखा है। इसकी जानकारी जनता तक पहुंचना जरूरी है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिखों के दसवें गुरु व खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व (27 दिसम्बर) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने अन्याय के विरूद्ध लोगों को संगठित किया। उनका जीवन त्याग, तपस्या और बलिदान का अनुपम उदाहरण है।

शर्मा ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे गुरु गोबिंद सिंह की शिक्षाओं को आत्मसात कर देश और प्रदेश के विकास में भागीदारी निभाएं।

सरकार जनता के सामने रखेगी एक साल के कामों का लेखा-जोखा: भजनलाल शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएमओ में राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक ली। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य सरकार एक वर्ष में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा जनता के समक्ष रख रही है। साथ ही सरकार की उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजना की जानकारी भी दी जाएगी। ऐसे में इन कार्यक्रमों में सभी वर्गों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

रोजगार उत्सव से 1 लाख 5 हजार युवा होंगे लाभान्वित

मुख्यमंत्री ने बताया कि युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर देने के उद्देश्य से रोजगार उत्सव आयोजित होंगे। इसके तहत युवाओं को नियुक्ति पत्र तथा नई भर्तियों की सौगात दी जाएगी। इससे लगभग 1 लाख 5 हजार युवा लाभान्वित होंगे। उन्होंने संबधित विभागों को निर्देश दिए कि भर्तियों की विज्ञप्तियों में तेजी लाई जाए। इसी तरह सरकार अपनी पहली वर्षगांठ पर एक लाख लखपति दीदी का सम्मान करेगी। इसके साथ ही 10 हजार स्वयं सहायता समूहों को 15 हजार रुपए प्रति समूह रिवोल्विंग फंड का हस्तांतरण, बालिकाओं को स्कूटी वितरण, महिला हैल्पलाइन एप का शुभारंभ, नमो ड्रोन दीदी का सम्मान, राजसखी पोर्टल का शुभारंभ जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने में महती भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन सभी कार्यक्रमों की सुनियोजित रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हो रहे रन फॉर विकसित राजस्थान, राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी, किसान तथा महिला सम्मेलन, रोजगार उत्सव, विभिन्न लोकार्पण-शिलान्यास कार्यों सहित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की।

लाभार्थियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान

सीएम ने कहा कि एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में 12 से 17 दिसम्बर तक राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लाभार्थियों एवं आमजन की सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग अपनी प्रत्येक गतिविधि के लिए जिम्मेदारी तय करे तथा उनकी लगातार समीक्षा भी करे, ताकि सभी कार्यक्रम सुनियोजित ढंग से आयोजित हो सके।

सतरंगी सियासत
कांग्रेस का उत्साह!
विपक्षी कांग्रेस का उत्साह इन दिनों देखने लायक। लोकसभा में उसे दस साल बाद नेता प्रतिपक्ष का पद मिलने जा रहा। आखिर 99 सीटों पर जीत जो दर्ज की। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा को 272 सीटें पार नहीं करने दीं। कांग्रेस के लिए यह बड़ी राजनीतिक उपलब्धि। चाहे इसके लिए अपना हित त्यागकर सहयोगी दलों के साथ खड़ा होना पड़ा। इसीलिए अब कांग्रेस महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रही। इससे एनसीपी और शिवसेना-यूबीटी असहज! यहां तक कि उत्तर प्रदेश में दस विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भी अपने लिए हिस्सा मांग रही। इससे सपा असहज। उधर, प्रियंका गांधी वायनाड से लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगी। जबकि 2026 में केरल में विधानसभा चुनाव। जहां उसका मुकाबला वामदलों से। लेकिन क्या वामदल आसानी से कांग्रेस को जीतने देंगे? क्योंकि राहुल गांधी के सामने भाकपा की एनी राजा सामने थीं।

दक्षिण से आहट!
तमिलनाडु में भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकी। लेकिन अब उसके लिए अनुकूलता की आहट! असल में, आम चुनाव से पहले एडीए गठबंधन से अलग होने वाली एआईएडीएमके में हार के बाद राजनीतिक हलचल। पार्टी के भीतर पूर्व सीएम ईपीएस पलानीस्वामी के खिलाफ बगावत के सुर। जयललिता की खास रहीं शशिकला ने फिर से मुख्य धारा में आने की इच्छुक। हालांकि उन्होंने जेल से बाहर आने के बाद राजनीति से दूरी बना ली थी। लेकिन फिर से राजनीति का कीड़ा जाग गया। जो भाजपा के लिए सुखद। पूर्व सीएम ओपीएस पहले ही भाजपा के साथ सहज। ऐसे में बिखरी हुई एआईएडीएमके में एका की संभावना। क्योंकि अगला विधानसभा चुनाव मानो जयललिता की पार्टी के लिए अस्तित्व का सवाल। इधर, भाजपा उसके साथ आने को तैयार। लेकिन गठबंधन भाजपा की शर्तों पर होगा। जिसके लिए एआईएडीएमके तैयार होगी! क्योंकि भाजपा दिल्ली की सत्ता संभाल रही।

समझदारी दिखाई...
राहुल गांधी ने इस बार अपना जन्मदिन देश में ही मनाया। वैसे ही, जैसे बरसों से पार्टी कार्यकर्ताओं की इच्छा। वह 19 जून को बकायदा कांग्रेस मुख्यालय आए। कैक भी काटा। खुद मल्लिकार्जन खड़गे समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ में नारेबाजी, ढोल नंगाड़े बजे, मिठाई बांटी गईं और कार्यकर्ता खुशी से झूमे भी। फिर एआईसीसी में मीडिया का जमावड़ा नहीं हो। यह कैसे संभव? सो, वह भी मौजूद रहा। लेकिन देरी तो नहीं हो गई? जब कांग्रेसनीत संप्रग केन्द्र की सत्ता में लगातार दस साल रहा। तो राहुल गांधी ऐन मौके पर विदेश चले जाया करते थे। और कार्यकर्ता उनके बिना ही बधाई और शुभकामनाएं देते रहते। ठीक से राहुल गांधी के जन्मदिन की खुशी नहीं मना पाते थे। लेकिन इस बार एकदम उलट और कार्यकर्ता को बस यही चाहिए। जो पहले होना चाहिए था। कांग्रेस को फायदा होता।

चुनौती, तकरार...
इस बार का संसद सत्र हंगामेदार और सरकार के लिए चुनौतिपूर्ण रहने वाला। फिर दस साल बाद लोकसभा में नेता विपक्ष भी होगा। साथ में, सत्तापक्ष एवं विपक्ष का संख्याबल में अंतर भी कम। क्षेत्रीय एवं छोटे दलों के साथ निर्दलीय भी खासे महत्वपूर्ण। सो, इसका असर सदन में देखने को मिलेगा। सबसे पहली परीक्षा लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव। विपक्ष अपने लिए उपाध्यक्ष का पद मांग रहा। लेकिन मोदी सरकार इसके मूड में नहीं। ऐसे में, लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के लिए लिए पक्ष-विपक्ष के बीच जोर आजमाइश हो जाए। तो कोई आश्चर्य नहीं। दोनों ओर से तैयारियां हो रहीं। भाजपा अपने सहयोगी दलों से चर्चा कर रही। तो आइएनडीआइए के घटक दल एनडीए में ही फूट डालने की कोशिश में। अब यह कवायद कितना सफल होगी। देखने वाली बात। लेकिन इस बार मानो हालात बहुत बदले हुए। विपक्ष का आत्मविश्वास तगड़ा जोर मार रहा।

चर्चाएं!
राजस्थान भाजपा नेताओं के राजधानी दिल्ली के दौरे चर्चा में। पहले तो सीएम भजनलाल शर्मा पीएम से मंत्रणा कर गए। फिर राजेन्द्र राठौड़ और सतीश पूनिया भी आला नेताओं से मिल लिए। इधर, जब से विधानसभा चुनाव निपटे। प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कानाफूसी। जानकार लोग सामाजिक समीकरणों के लिए से इसे लाजमी मान रहे। जून के अंत तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्णय हो जाने की उम्मीद। सो, अगस्त तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पर निर्णय होने की संभावना। इसी बीच, पांच सीटों पर विधानसभा उपचुनाव भी। उसके बाद नगर निकाय एवं त्रिÞस्तरीय पंचायत चुनावों की हलचल होगी। मतलब कुछ न कुछ राजनीतिक हलचल चलती रहेगी। कई लोग बदलाव की आस लगाकर बैठे हुए। कौन कहां होगा? किस नेता को कहां सेट किया जाएगा? किसी को कुछ पता नहीं। लेकिन माहौल जरूर बनाकर रखा जाता। आखिर राजनीति में चर्चा ही तो सबसे ज्यादा जरूरी!

बढ़ रही उलझन!
महाराष्ट्र का सियासी समीकरण बहुत उलझा हुआ लग रहा। यह भाजपानीत एनडीए ही नहीं। बल्कि विपक्षी आईएनडीआइए दलों के लिए भी। जिस तरह प्रदेश की 48 सीटों पर चुनाव परिणाम आए। उससे उलझन बढ़ रही। कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन करके सहयोगियों की धड़कनें बढ़ा दी। तो भाजपा की उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं करने के कारण अजित पवार मानो बोझ बन गए। फिर शिंदे ज्यादा सीटें मांग रहे। सो, भाजपा अकेले ही उतरेगी या शिंदे की मांग पर सोचेगी? उधर, शरद पवार का उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन। उद्धव ठाकरे अभी भी एमवीए में मुख्य भूमिका चाहते। ऐसे में, आगे क्या? यही देखना दिलचस्प। असल में, महाराष्ट्र देश की आर्थिक राजधानी। भाजपा को हर कीमत पर यहां सत्ता चाहिए। तो शिवसेना जानती। विधानसभा चुनाव के बाद मुंबई नगर निगम का चुनाव सामने होगा। यानी उद्धव ठाकरे दोराहे पर। क्योंकि फिर राज ठाकरे भी मैदान में होंगे।

नया क्या?
18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो रहा। जिसमें नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलवाने, नए अध्यक्ष का चुनाव एवं राष्ट्रपति द्वारा दोनों सदनों को संयुक्त संबोधन होगा। लेकिन इस बार नया क्या होगा? असल में, कई दल गायब या उनकी ताकत कम हो गई। जिसमें एआईएडीएमके, पीडीपी, बीआरएस, बीजद, अकाली दल, वामदल एवं वायएसआर कांग्रेस जैसे शामिल। हां, कई महापुरूषों की प्रतिमाएं एक ही स्थान पर स्थापित कर दी गईं। संसद भवन परिसर की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले। परिसर को नई साज सज्जा दी जा रही। सत्तापक्ष एवं विपक्ष के बीच संख्या बल के मामले में अंतर कम हुआ। लेकिन कई दल ऐसे भी। जिनके बारे में संदेह बरकरार। वह इधर या उधर कितने समय तक रहेंगे? यह कब पाला बदल लें। कुछ कहा नहीं जा सकता। जिन पर जानकारों की नजरें रहने वालीं। और इसकी पहली परीक्षा लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा!

दिल्ली डेस्क
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

कुछ देर में शुरू होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक, राजनाथ पहुंचे जयपुर
जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक कुछ देर में शुरू होने वाली है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा राजस्थान में मुख्यमंत्री का चेहरा चुनने के लिए भेजे जाने वाले ऑब्जर्वर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े जयपुर पहुंच गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी उनका एयरपोर्ट पर स्वागत कर होटल लेकर पहुंचे। यहां उनसे वसुंधरा राजे और सीपी जोशी सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात होगी। इसके बाद राजनाथ सिंह सीधे बीजेपी ऑफिस पहुंचेंगे। इसके बाद शाम तक राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा।

Rajasthan CM Conflict: राजस्थान को आज मिलेगा नया सीएम
जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद का इंतजार अब खत्म हो गया है। राजस्थान को मंगलवार को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। भाजपा के केन्द्रीय पर्यवेक्षक केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े जयपुर आएंगे। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में दोपहर 1.30 बजे विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में पहले विधायकों का रजिस्ट्रेशन होगा और उसके बाद लंच। इसके बाद 3.30 बजे औपचारिक बैठक होगी, जिसमें सीएम के नाम पर मुहर लगेगी। हालांकि विधायकों को सुबह 11 बजे ही पार्टी कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में संभव है कि केन्द्रीय पर्यवेक्षक राजस्थान के सीएम चेहरे पर सभी की राय जानने के लिए वन-टू-वन संवाद भी करें। इसमें केन्द्रीय आलाकमान पर फैसला छोड़े जाने के प्रस्ताव पर भी विधायकों की सहमति ली जा सकती है। सोमवार को दिनभर भाजपा ऑफिस में नए विधायक आते रहे, जिनसे प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ से संवाद हुआ।

दो डिप्टी सीएम-स्पीकर बनेंगे
सीएम का चेहरा तय होने के बाद निर्वाचित विधायकों में से ही दो डिप्टी सीएम और विधानसभा स्पीकर का चयन भी किया जाएगा। इनमें किरोड़ी लाल मीणा, बाबा बालकनाथ, भजनलाल शर्मा और सीएम रेस से बाहर होने पर जोगेश्वर गर्ग, वासुदेव देवनानी, मदन दिलावर, कालीचरण सराफ, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया कुमारी के नाम सबसे आगे हैं।

छत्तीसगढ़-एमपी के चेहरों के मुताबिक सीएम की रेस में ये नेता

जनरल व एससी वर्ग से बनने कीसर्वाधिक उम्मीद
छत्तीसगढ़ में एसटी, एमपी में ओबीसी सीएम बनाया गया है। ऐसे में राजस्थान में मुख्यत: जनरल जातियों (ब्राह्मण, वैश्य, राजपूत) या फिर एससी वर्ग से सीएम बनाए जाने की सर्वाधिक उम्मीद है। ऐसे में निर्वाचित विधायकों में पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे, विधायक दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कालीचरण सराफ, वासुदेव देवनानी, जोगेश्वर गर्ग, महंत प्रतापुरी और गैर निर्वाचित में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, राष्टÑीय महासचिव सुनील बंसल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के नाम रेस में है।

महिला सीएम बनी तो
दोनों राज्यों में एसटी-ओबीसी और पुरूष सीएम बने हैं। ऐसे में जातिगत समीकरणों के अनुसार पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे, चार बार की विधायक सिद्धी कुमारी और दो बार की विधायक दीया कुमारी का नाम रेस में है।

संघनिष्ठ सीएम बने तो
दोनों राज्यों में संघनिष्ठ चेहरों को तवज्जो दी है। ऐसे में प्रदेश में निर्वाचित विधायकों में कालीचरण सराफ, वासुदेव देवनानी, जोगेश्वर गर्ग और बिना निर्वाचितों में ओम प्रकाश माथुर, सुनील बंसल, गजेन्द्र सिंह शेखावत का नाम आगे है।

आज ही सरकार बनाने का दावा होगा, 14-15 को शपथ ग्रहण
भाजपा विधायक दल का नेता यानी सीएम चुने जाने के तुरंत बाद भाजपा के शीर्ष नेता सहित चयनित सीएम जाकर राज्यपाल कलराज मिश्र से देर शाम ही सरकार गठन के लिए दावा पेश करेगा। जानकारी के अनुसार सीएम का शपथ ग्रहण समारोह 14-15 दिसम्बर को तय है। संभवत: पूर्व की भांति विधानसभा के बाहर राजपथ पर शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

राजस्थान में कल दोपहर तक तय हो जाएगा मुख्यमंत्री का चेहरा
जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री का चेहरा कल दोपहर से पहले तय हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के विधायक दल की बैठक मंगलवार सुबह 10:30 बजे रखी है। भाजपा के विधायकों ने इसकी पुष्टि की है। ऐसे में साफ है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा राजस्थान में मुख्यमंत्री का चेहरा चुनने के लिए भेजे जाने वाले ऑब्जर्वर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े संभवत: आज रात या फिर कल सुबह जयपुर पहुंचेंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक पार्टी कार्यालय में ही रखी जाएगी।

आज आएंगे राजनाथ; विधायक दल की बैठक कल
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री चयन को लेकर इंतजार एक दिन और बढ़ गया है। केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में आ रहे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, राष्टÑीय महासचिव विनोद तावडे के रविवार को दोपहर बाद जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पहले उनका रविवार सुबह आने और दोपहर में विधायक दल की बैठक लेने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। राजनाथ का रविवार को सुबह दिल्ली में कोई कार्यक्रम प्रस्तावित है। ऐसे में वे इसके बाद अन्य दो पर्यवेक्षकों के साथ दोपहर तक जयपुर आ सकते हैं। संभावित है कि सोमवार को विधायक दल की बैठक कॉल करें। ऐसे में सीएम चेहरा तय बैठक में रायशुमारी के बाद सोमवार को ही तय होगा।

विधायकों को जयपुर बुलाया
विधायक दल की बैठक की सूचना अभी तक विधायकों को नहीं दी गई है। हालांकि प्रदेश नेतृत्व की ओर से विधायकों रविवार और सोमवार को जयपुर में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में संभव है कि राजनाथ दोपहर में आये तो उनके निर्देशानुसार रविवार की शाम को भी बैठक बुलाई जाए।

जेपी नड्डा ने किया विधायकों से संवाद
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार शाम 7:50 बजे भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों से वीसी के माध्यम से वुर्चअल संवाद किया है। वे विधायकों से सीधे जुड़े। वुर्चअल बैठक में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी मौजूद रहे। नड्डा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम की विधायकों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र की योजनाओं और मोदी की गारंटी को सभी विधायकों को यात्रा के दौरान घर-घर हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में 16 दिसम्बर से यह यात्रा शुरू होगी। मोदी सरकार के कामों के लिए पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रचार रथ भी जाएंगे। इस दौरान उन्होंने अप्रत्यक्षत: सभी को अभी से लोकसभा चुनावों में जुट जाने के लिए भी कहा। बैठक में भाजपा के राष्टÑीय महासचिव सुनील बंसल भी मौजूद रहे।

राजस्थान में सीएम चेहरे का काउंटडाउन शुरू
नई दिल्ली। राजस्थान में सीएम चेहरे को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सीएम फेस को लेकर लंबी मंत्रणा हुई। बुधवार या गुरुवार को जयपुर में केन्द्रीय नेतृत्व दो बड़े नेताओं को पर्यवेक्षक बनाकर जयपुर भेज रहा है, हालांकि इनके नामों का खुलासा नहीं हो सका। इसी दौरान कभी भी विधायक दल की बैठक संभावित है। वहीं दूसरी ओर जयपुर में पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे के सिविल लाइन स्थित आवास पर विधायकों का आने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। दोनों दिन में 56 विधायक उनसे मिलने पहुंचे हैं। हालांकि राजे के समर्थक वरिष्ठ विधायक कालीचरण सराफ ने 70 विधायकों के उनसे मिलने आने का दावा किया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सोमवार देर रात दिल्ली में शाह-नड्डा से बैठक कर जयपुर लौट आए थे। मंगलवार जोशी और संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर से भी देर शाम तक 25 से अधिक विधायक मिलने पहुंचे हैं। इनमें आठ विधायक ऐसे हैं जो राजे के बाद जोशी से भी आकर मिले हैं।

राजे से ये और मिलने पहुंचे
पचपदरा के अरुण चौधरी, लूणी के जोगाराम पटेल, भादरा से संजीव बेनीवाल, करौली के दर्शन सिंह, डेगाना के अजय सिंह किलक, बहरोड के जसवंत यादव, श्रीगंगानगर से जयदीप बिहाणी, निम्बाहेड़ा से श्रीचंद कृपलानी, औसियां से भैराराम सियोल, सिरोही से ओटाराम देवासी, अलवर शहर से संजय शर्मा, भीम से हरिसिंह रावत ने मुलाकात की। वहीं सोमवार रात को लोहावट से गजेन्द्र सिंह खींवसर, सादुलशहर के गुरवीर सिंह भी पहुंचे थे, सोमवार को 40 से अधिक विधायक मिले थे।

जोशी-चन्द्रशेखर से ये मिले
नगर से जवाहर सिंह बेडम, मांडल से उदयलाल भडाना, डीग-कुम्हेर से शैलेश सिंह, लूणी के जोगाराम पटेल, बिलाड़ा से अर्जुनलाल गर्ग, लालसोट से रामबिलास मीणा, नवलगढ़ के विक्रम सिंह जाखल, कठूमर से रमेश खींची, जमवारामगढ़ से महेन्द्र पाल मीणा, नावां से विजय सिंह चौधरी, जायल से मंजू बाघमार, सादुलशहर से गुरवीर सिंह, भीम से हरि सिंह रावत, ब्यावर से शंकर सिंह रावत, कामां से नौक्षम चौधरी, कोटपूतली से हंसराज पटेल, बानसूर से देवी सिंह शेखावत,फलौदी से पब्बाराम विश्नोई, मसूदा से वीरेन्द्र सिंह कानावत, गढ़ी से कैलाश मीणा, जहाजपुर से गोपीचंद मीणा, सिविल लाइन से गोपाल शर्मा, सांगानेर से भजनलाल शर्मा, अजमेर उत्तर से वासुदेव देवनानी, वैर से बहादुर सिंह कोली।

सोमवार को राजे से मिले, मंगलवार को जोशी से मिले
जोगाराम पटेल, अर्जुनलाल गर्ग, गुरवीर सिंह, शंकर सिंह रावत, गोपीचंद मीणा, बहादुर सिंह कोली, नावां से विजय सिंह चौधरी, जायल से मंजू बाघमार, सीपी जोशी से मिलने उनके आवास और भाजपा आॅफिस पहुंचे। जहाजपुर के गोपीचंद मीणा जो कल राजे को मुख्यमंत्री पद की पहले पसंद बता रहे थे, उन्होंने जोशी से मिलने के बाद कहा कि संगठन सर्वोपरि है, सीएम का फैसला नेतृत्व को ही करना है। बहादुर सिंह कोली के भी सुर इसी तरह के रहे।

बागी जीते 7 विधायकों से संपर्क, भाटी साथ आए
भाजपा पूर्ण बहुमत के बाद भी बागी होकर जीते 7 विधायकों को साथ लाने में जुटी है। मंगलवार को शिव से जीते रवीन्द्र सिंह भाटी सीपी जोशी ने मिलने पार्टी कार्यालय पहुंच गए। भाजपा के साथ आने के सवाल पर कहा कि वे राष्ट्रवाद के साथ हैं। वहीं बयाना से रितु बानावत, चित्तौड़गढ़ से चन्द्रभान सिंह आक्या, सांचौर से जीवराम चौधरी, भीलवाड़ा से अशोक कोठारी, बाड़मेर से प्रियंका चौधरी का भी समर्थन में आना तय माना जा रहा है। डीडवाना से जीते युनूस खान से संपर्क नहीं किया गया है।

सीएम कौन? भाजपा में जयपुर से लेकर दिल्ली तक चलती रही हलचल, सस्पेंस बरकरार
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद भाजपा में सीएम बनने की रेस तेज हो गई है। राजस्थान के सीेएम बनने के चेहरों में ये महत्वपूर्ण बिंदु है जिनको देखकर मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

वसुन्धरा राजे- बड़ा चेहरा, महिला, दो बार सीएम, दो बार प्रदेशाध्यक्ष, दो बार नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश की राजनीति पर मजबूत पकड़ और लंबा अनुभव।

ओमप्रकाश माथुर- संगठन का लंबा अनुभव, प्रदेश की राजनीति में रचे-बसे, संघनिष्ठ, वरिष्ठ, अल्प-जाति वर्ग से ताकि सभी बाहुल्य जाति वर्ग को साधा जा सके।

ओम बिरला- बड़ा चेहरा, वैश्य वर्ग से, सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता, लंबा राजनीतिक अनुभव।

गजेन्द्र सिंह शेखावत-  केन्द्रीय मंत्री रहने का अनुभव, राजपूत वर्ग से, युवा, तेज तर्रार और उभरते चेहरे।

सीपी जोशी- निर्गुट, सामान्य-सरल छवि, चुनाव में कुशल नेतृत्व, ब्राह्मण वर्ग से, युवा, संगठन में सबको साथ लेकर चलने की क्षमता।

बाबा बालकनाथ- हिन्दूत्व का चेहरा, यादव वर्ग साधने की क्षमता, फ्रायर ब्रांड छवि।

अर्जुनराम मेघवाल- केन्द्रीय मंत्री रहने का अनुभव, दलित वर्ग के चेहरे, प्रशासनिक दक्षता, सामान्य छवि।

दीया कुमारी- महिला, राजपूत वर्ग का बड़ा चेहरा, निर्विवाद छवि, युवा और तेजी से उभरता चेहरा।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़- केन्द्र में मंत्री रहने का अनुभव, राजपूत वर्ग का चेहरा, युवा, तेज तर्रार।

अनिता भदेल- महिला, दलित वर्ग से, संघनिष्ठ, दो बार मंत्री रहने का अनुभव, सामान्य छवि।

वासुदेव देवनानी- संघनिष्ठ, निर्विवाद, निर्गुट, अल्पसंख्यक जातिवर्ग से चेहरा ताकि बड़ी जातियों को साधा जा सके।

अश्विनी वैष्णव-  असमंजस होने पर नया चेहरा, केन्द्रीय मंत्री का अनुभव, आईएएस रहने से प्रशासनिक दक्षता, ओबीसी वर्ग से, सामान्य छवि।

किरोड़ी लाल मीणा- एसटी वर्ग के बड़े चेहरे, पूर्वी राजस्थान में पकड़, लंबा राजनीतिक अनुभव, विपक्ष में जन आंदोलन करने से उभरे।