Karachi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शहबाज शरीफ की बड़ी घोषण: टी20 विश्व कप में भारत के साथ नहीं खलेगा पाकिस्तान, बांग्लादेश के प्रति एकजुटता का दिया हवाला
कराची। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घोषणा की है कि पाकिस्तान आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा और यह फैसला सोच-समझकर और बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाते हुए लिया गया है। शरीफ ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, खेल को सियासी असर से आजाद रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा, पाकिस्तान को भारत के खिलाफ टी20 मैच का बहिष्कार करने के मामले में बंगलादेश के साथ खड़ा होना चाहिए।

स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाने के बाद विरोध के तौर पर पाकिस्तान ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि, आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अपने मैचों को भारत के बाहर किसी जगह पर करवाने के अनुरोध को खारिज करने के बाद यह फैसला लिया। बीसीबी ने टूर्नामेंट की सात फरवरी को शुरुआत में सामान की आवाजाही की दिक्कतों का हवाला दिया था। इस घटना के बाद बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया गया। आईसीसी ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा था कि अब शेड्यूल में बदलाव करना संभव नहीं था। आगामी सात फरवरी से होने वाले टी20 विश्व कप के मैच भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी से आयोजित हो रहे हैं।

कराची में मलीर जिला जेल से 200 कैदी फरार : भूकंप के बाद कैदियों को निकाला था बाहर
कराची। पाकिस्तान में कराची के मलीर जिला क्षेत्र में कम तीव्रता के भूकंप के कारण जेल अधिकारियों द्वारा अस्थायी आपातकालीन निकासी के दौरान 200 से अधिक कैदी जेल से भाग निकले। भ्रम और अफरातफरी के बीच बचाव कार्य बड़े पैमाने पर जेलब्रेक में बदल गया और कई कैदियों को भागने का मौका मिल गया। सिंध के आईजीपी गुलाम नबी मेमन के अनुसार निकासी प्रक्रिया के दौरान दो हजार से अधिक कैदियों को उनकी बैरकों से गिनती के लिए लाया गया था। लेकिन सुरक्षा उपाय जल्द ही पूरी तरह से अराजकता में बदल गए क्योंकि सैकड़ों ने भागना शुरू कर दिया। जेल में तैनात फ्रंटियर कोर के जवानों ने उन्हें पीछे धकेलने के लिए बड़े पैमाने पर हवाई फायरिंग की लेकिन उनमें से 213 भाग निकले।

एक कैदी की मौत
अब तक केवल 78 भागने वालों को पकड़ा गया है, जिनमें से एक को फ्रंटियर कोर ने जेलब्रेक के दौरान मार गिराया, जबकि स्थिति और बिगड़ गई। तीन से ज्यादा एफसी कर्मी भी बुरी तरह घायल हो गए। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने जेल से बड़े पैमाने पर भागने की घटना के बाद कहा कि कैदियों को खुले मैदान में इकट्ठा होने देने का फैसला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं कोई भी निर्णयात्मक बात नहीं कहना चाहता, लेकिन मेरा शुरुआती विचार यह है कि उन्हें बाहर जाने देना गलत था।

बाबा नहीं बवाल हूं, जयपुर अपना काशी है कराची नहीं बनने दूंगा : बालमुकुंदाचार्य
जयपुर। शहर में अवैध मीट की दुकानों और अतिक्रमणों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि मै बाबा नहीं बवाल हूं और अपना काशी है जयपुर, इसे कराची नहीं बनने दूंगा। अवैध रूप से संचालित अवैध मीट की दुकानों एवं अतिक्रमणों पर उन्होंने निगम के अधिकारियों की जमकर खिंचाई करते हुए कहा कि अब तक आपने लापरवाही कर ली होगी, लेकिन अब नहीं चलने दी जाएगी।

नव निर्वाचित विधायक बालमुकुंदाचार्य ने सोमवार को सुभाष चौक से जलमहल तक दौरा किया और जगह-जगह हो रहे अतिक्रमणों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि समय रहते काम कर लो। मीट की कई दुकानें बिना लाइसेंस के चल रही हैं। लाइसेंस नियमों का खुला उल्लंघन कर मीट का खुलेआम प्रदर्शन किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मीट की दुकानों पर गाय का मांस भी बेचा जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधानसभा चुनाव परिणाम के दूसरे दिन सोमवार को विधायक बालमुकुन्दाचार्य की इस कार्रवाई से निगम हेरिटेज के अधिकारी सक्ते में गए और आनने फानन में स्थानीय पुलिस के साथ ही निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
इससे पहले बालमुकुंदाचार्य ने आमजन की अवैध मीट की दुकानों एवं अतिक्रमणों को लेकर की गई शिकायत के बाद चुनाव के दौरान बनाए गए प्रधान कार्यालय से निगम हेरिटेज के अधिकारियों की खिंचाई की थी और कहा था कि अब यह नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि अवैध मीट की दुकानों को बंद करने के साथ ही मीट की दुकानों पर मीट के होने वाले प्रदर्शन को भी बंद करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिक्रमणों पर भी सख्ती से कार्रवाई कर इसकी शाम तक रिपोर्ट देनी होगी।

जवाब देने से निगम के अधिकारी बचते रहे
नव निर्वाचित विधायक के इस एक्शन के बाद निगम के अधिकारी मौके पर तो पहुंचे, लेकिन जबाव देने से बचते रहे। उपायुक्त सतर्कता एसके मेहरानिया ने कहा कि यह तो उनकी रूटीन की कार्रवाई है, जिससे वह समय-समय पर करते रहते हैं। अतिक्रमणों पर कार्रवाई की जाती है।