Balmukundacharya - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने कहा-संस्कृत केवल भाषा ही नहीं बल्कि भारत की जीवन दृष्टि भी है, जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह को किया संबोधित
जयपुर। हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने कहा है कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की जीवन-दृष्टि, ज्ञान-परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का मूल स्रोत है। सनातन संस्कृति की आधारशिला संस्कृत भाषा है बालमुकुंदाचार्य शनिवार को  जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा को संरक्षित करना और भावी पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने त्रिवेणी महाराज के संकल्प के अनुरूप वैदिक परंपरा को आगे बढ़ाना, प्राचीन नक्षत्र व्यवस्था, अश्वमेघ यज्ञ परंपरा तथा प्राचीन ग्रंथों और लेखों के संरक्षण एवं प्रचार का कार्य आज के समय में अत्यंत आवश्यक है।

मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार स्थित उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमाकांत पांडेय ने कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा के संवाहक हैं। आवश्यकता है कि संस्कृत को शोध, तकनीक और आधुनिक विषयों से जोड़ते हुए वैश्विक मंच पर स्थापित किया जाए, ताकि इसकी सार्वकालिक उपयोगिता सिद्ध हो सके। कुलपति प्रो.मदनमोहन झा ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल शास्त्रों का अध्ययन नहीं, बल्कि संस्कृत ज्ञान को समकालीन संदर्भों से जोड़कर समाजोपयोगी बनाना है। संस्कृत शिक्षा के माध्यम से नैतिकता, अनुशासन और समन्वय की भावना विकसित होती है, जो राष्टÑ निर्माण में सहायक है।

विवादास्पद मुद्दों को हवा देकर राजस्थान का माहौल खराब करने से बाज आए विधायक और मंत्री: माकपा
जयपुर। माकपा की राज्य कमेटी और जयपुर जिला कमेटी ने भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य द्वारा एक सरकारी स्कूल में शिक्षकों और छात्राओं को डराने-धमकाने और साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने की कथित कोशिश की कड़े शब्दों में निंदा की। माकपा के राज्य सचिव अमराराम ने कहा कि तथाकथित बाबा विधायक अपने निर्वाचन के तुरंत बाद से लगातार विवादों में रहने के लिए कोशिश कर रहे हैं। पहले भी उन्होंने शहर के अल्पसंख्यक दुकानदारों को डराने-धमकाने का प्रयास किया था।

विधायकों और मंत्रियों को हिदायत दें सीएम
जयपुर जिला सचिव डॉ.संजय माधव ने मुख्यमंत्री भजनलाल से अपील की है कि वे अपने विधायकों और मंत्रियों को हिदायत दें कि अनावश्यक और विवादास्पद मुद्दों को हवा देकर राजस्थान का माहौल खराब करने से बाज आए। राज्य की जनता ने उन्हें जिस काम के लिए चुना है, उस काम पर ध्यान दें तो यह राज्य की जनता और राज्य के हित में होगा। जनता ने मूलभूत समस्याओं का समाधान करने और उनकी सेवा करने के लिए उन्हें चुना है तो सरकार को जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए उसी दिशा में काम करना चाहिए। अनावश्यक रूप से साम्प्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने वाले मुद्दों को हवा देने से बचना चाहिए। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का मानना है कि राज्य में महिलाओं और महिला शिक्षा की पहले से ही हालत अच्छी नहीं है, ऐसे में सरकार के मंत्रियों-विधायकों की ऐसी हरकतों और अपने संगठन विशेष की विचारधारा के आधार पर चुन-चुन कर मुद्दों को हवा देने से राज्य का माहौल खराब होगा और महिला शिक्षा को भी भारी आघात पहुंचेगा।

बाबा के बोल पर बवाल: हिजाब पर टिप्पणी को लेकर छात्राओं का प्रदर्शन
नवज्योति,जयपुर। गंगापोल स्थित सरकारी स्कूल में 27 जनवरी को एक कार्यक्रम में हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य की हिजाब पर टिप्पणी करने के मामले में एक समुदाय की छात्राओं ने सोमवार सुबह सुभाष चौक सर्किल पर प्रदर्शन करते हुए विधायक द्वारा माफी मांगने और मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

जानकारी के अनुसार स्कूल के कार्यक्रम में हवामहल विधायक बतौर अतिथि गए थे। छात्राओं ने विधायक पर हिजाब को लेकर टिप्पणी करने के आरोप लगाए। विधायक की टिप्पणी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। जिसके बाद सोमवार सुबह स्कूल खुलने पर छात्राएं नारेबाजी करती हुई सुभाष चौक थाने पहुंच गई। उनके साथ ही काफी संख्या में महिलाएं भी वहां पहुंची। भीड़ को देखकर मौके पर आस-पास की थाना पुलिस पहुंची और बैरिकेड्स लगाकर यातायात डायवर्ट किया।

स्कूलों में एक ड्रैस कोड होता है। मेरे भाषण को देखा जा सकता है। मैंने स्कूल की बच्चियों को कुछ नहीं कहा। केवल प्रिसिंपल से पूछा था कि क्या स्कूल में दो तरह का ड्रेस कोर्ड है। उन्होंने कहा कि नहीं ऐसा नहीं है, ये मानते ही नहीं। मुझे स्कूल में दो तरह का माहौल नजर आया। एक हिजाब के साथ और दूसरा बिना हिजाब वाला। हमारे भी बच्चे लहंगा-चुन्नी पहन कर आएंगे। कलरफूल ड्रेस भी पहनेंगे। स्कूल का नियम कायदा होता है। वहां का ड्रेस कोड तय होता है। इस हिसाब से ही आना चाहिए। इन्हें तो सरस्वती के श्लोक बोलने पर भी आपत्ति है। स्कूल में नियम तो सबके लिए बराबर है। मैंने जय श्रीराम के नारे नहीं लगवाए। मैंने कहा था कि भारत माता की जय बोलिए। यह हमारी मां की भी मां है। क्या यह बोलना भी गलत है। मैं मदरसों में भी गया हुआ हूं। मैंने तो वहां ड्रेस बदलने की बात नहीं कही।
- बालमुकंदाचार्य, विधायक, हवामहल विधानसभा

रफीक-अमीन की समझाइश पर लौटी
पुलिस अधिकारियों समेत अन्य लोगों ने प्रदर्शन कर रही छात्राओं को समझाने के प्रयास किए लेकिन वह नहीं मानी। उसके बाद आदर्श नगर विधायक रफीक खान और किशनपोल विधायक अमीन खान ने वहां पहुंचे। उन्होंने छात्राओं और महिलाओं को समझाया और घर भिजवाया।

दूसरे समुदाय की छात्राओं ने भी की नारेबाजी
इधर, सुभाष चौक पर हो रहे प्रदर्शन के बाद दूसरे समुदाय की तरफ से कुछ छात्राएं और महिलाएं गंगापोल गेट के पास एकत्रित हो गईं और नारेबाजी करते हुए विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कहा मामले को राजनीतिक रूप दिया जा रहा है। हमारे सामने हिजाब को लेकर विधायक ने कोई टिप्पणी नहीं की गई।

बालमुकुंदाचार्य के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज
जयपुर। करधनी थाने में हवामहल के विधायक बालमुकुंदाचार्य के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच एसीपी झोटवाड़ा सुरेंद्र सिंह राणावत को सौंपी गई है। राणावत का कहना है कि मुझे अभी इस संबंधी में कोई जानकारी नहीं है। जानकारी के अनुसार सूरजमल निवासी हाथोज ने रिपोर्ट में आरोप लगाए हैं कि अपने खेत पर काम कर रहा था।

इस दौरान बालमुकुंदाचार्य व पुरुषोत्तम शर्मा ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहे। परिवादी ने बालमुकुंदाचार्य पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। इस संबंध में बालमुकुंदाचार्य का कहना है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा कर 15 फीट ऊंची दीवार भी बना दी गईऔर यहां से मिट्टी उठाकर ले ली। राजनीतिक द्वेषता के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है।

बाबा नहीं बवाल हूं, जयपुर अपना काशी है कराची नहीं बनने दूंगा : बालमुकुंदाचार्य
जयपुर। शहर में अवैध मीट की दुकानों और अतिक्रमणों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि मै बाबा नहीं बवाल हूं और अपना काशी है जयपुर, इसे कराची नहीं बनने दूंगा। अवैध रूप से संचालित अवैध मीट की दुकानों एवं अतिक्रमणों पर उन्होंने निगम के अधिकारियों की जमकर खिंचाई करते हुए कहा कि अब तक आपने लापरवाही कर ली होगी, लेकिन अब नहीं चलने दी जाएगी।

नव निर्वाचित विधायक बालमुकुंदाचार्य ने सोमवार को सुभाष चौक से जलमहल तक दौरा किया और जगह-जगह हो रहे अतिक्रमणों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि समय रहते काम कर लो। मीट की कई दुकानें बिना लाइसेंस के चल रही हैं। लाइसेंस नियमों का खुला उल्लंघन कर मीट का खुलेआम प्रदर्शन किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मीट की दुकानों पर गाय का मांस भी बेचा जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधानसभा चुनाव परिणाम के दूसरे दिन सोमवार को विधायक बालमुकुन्दाचार्य की इस कार्रवाई से निगम हेरिटेज के अधिकारी सक्ते में गए और आनने फानन में स्थानीय पुलिस के साथ ही निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
इससे पहले बालमुकुंदाचार्य ने आमजन की अवैध मीट की दुकानों एवं अतिक्रमणों को लेकर की गई शिकायत के बाद चुनाव के दौरान बनाए गए प्रधान कार्यालय से निगम हेरिटेज के अधिकारियों की खिंचाई की थी और कहा था कि अब यह नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि अवैध मीट की दुकानों को बंद करने के साथ ही मीट की दुकानों पर मीट के होने वाले प्रदर्शन को भी बंद करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिक्रमणों पर भी सख्ती से कार्रवाई कर इसकी शाम तक रिपोर्ट देनी होगी।

जवाब देने से निगम के अधिकारी बचते रहे
नव निर्वाचित विधायक के इस एक्शन के बाद निगम के अधिकारी मौके पर तो पहुंचे, लेकिन जबाव देने से बचते रहे। उपायुक्त सतर्कता एसके मेहरानिया ने कहा कि यह तो उनकी रूटीन की कार्रवाई है, जिससे वह समय-समय पर करते रहते हैं। अतिक्रमणों पर कार्रवाई की जाती है।