Congress candidate - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ट्रिब्यूनल का बड़ा फैसला, कांग्रेस उम्मीदवार मेहताब शेख का नाम मतदाता सूची में बहाल करने का आदेश
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एसआईआर ट्रिब्यूनल ने अपने गठन के बाद पहले ही फैसले में कांग्रेस उम्मीदवार मेहताब शेख का नाम मतदाता सूची में बहाल करने का निर्देश दिया है। यह मामला मुर्शिदाबाद के फरक्का विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान शेख का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया था, जिसके चलते वह नामांकन दाखिल नहीं कर पा रहे थे, जबकि उन्हें कांग्रेस का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया जा चुका था। एसआईआर ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष. एस. शिवग्नानम , ने आदेश दिया कि शेख का नाम तुरंत प्रभाव से मतदाता सूची में फिर से जोड़ा जाए।

चुनाव आयोग ने 28 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की थी, जिसमें 60 लाख से अधिक मतदाताओं को शामिल किया गया था। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों ने विवादित प्रविष्टियों की जांच और समाधान की प्रक्रिया शुरू की थी। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा था कि जिन लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं, वे राहत के लिए ट्रिब्यूनल का रुख कर सकते हैं। मतदाता सूची से नाम हटने और ट्रिब्यूनल के कामकाज में देरी के कारण शुरुआत में वहां नहीं जा पाने पर, शेख ने तुरंत राहत के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अदालत के निर्देश पर उन्होंने बाद में बिजन भवन स्थित ट्रिब्यूनल में याचिका दायर की।

सुनवाई के दौरान शेख ने आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और अपने बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज प्रस्तुत किए, जिनमें उनका नाम दर्ज था। उनके वकील फिरदौस शमीम और सुश्री गोपा बिस्वास ने पक्ष रखा, जबकि सुश्री दिव्या मुरुगेसन ने निर्वाचन आयोग की ओर से दलीलें पेश कीं। ट्रिब्यूनल ने पाया कि शेख के पिता के विवरण से संबंधित विसंगतियों के कारण नोटिस जारी किया गया था, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि इससे शेख की पात्रता पर कोई असर नहीं पड़ता। ट्रिब्यूनल ने निर्देश दिया कि रविवार शाम 8 बजे तक उनका नाम पूरक मतदाता सूची में शामिल किया जाए।

इससे पहले शेख ने कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया था, लेकिन अदालत ने एसआईआर से जुड़े मामलों पर उच्चतम न्यायालय के अधिकार क्षेत्र का हवाला देते हुए सुनवाई से इनकार कर दिया था। इसके बाद उच्चतम न्यायालय ने उन्हें ट्रिब्यूनल जाने की अनुमति दी और निर्वाचन आयोग को सहयोग करने का निर्देश दिया। फरक्का में मतदान के पहले चरण की तारीख नजदीक होने और नामांकन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल तय होने के बीच, ट्रिब्यूनल के इस आदेश से श्री शेख के लिए नामांकन दाखिल करने का रास्ता साफ हो गया है।

हलफनामे में दी सम्पत्ति में भाजपा पर भारी पड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी, नकदी और आमदनी में ज्यादा मजबूत
जयपुर। राजस्थान में 25 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के 50 प्रत्याशियों की चुनावी हलफनामे में दी संपत्ति में कांग्रेस प्रत्याशी भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की आय रियल एस्टेट, माइनिंग और इंडस्ट्रीज से लेकर पेट्रोल पंप तक से है, हालांकि, कांग्रेस भाजपा को नकदी और इनकम में पटखनी देती नजर आ रही है।

सबसे ज्यादा सालाना आय चित्तौड़गढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना 5.20 करोड़ है। वहीं, सबसे कम आय के प्रत्याशी के रूप में बांसवाड़ा के कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद डामोर और भरतपुर से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली दोनों की सालाना आय करीब 3 लाख के आसपास है। प्रत्याशियों के खनन, ट्रांसपोर्टर, कंस्ट्रक्शन कांट्रैक्टर, रियल एस्टेट से लेकर इंडस्ट्रीज तक के कई उद्योग होने का खुलासा अपने एफिडेविट में किया है। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में पांच प्रत्याशियों की आय एक करोड़ सालाना से ज्यादा है। वहीं, 45 प्रत्याशियों की लाखों में आय है। चुनावी हलफनामें के अनुसार 6 प्रत्याशियों ने अपने हाथ में हजारों रुपये की नकदी बताई है, जबकि 44 प्रत्याशियों के पास लाखों रुपए की नकदी है। कांग्रेस के सभी 25 प्रत्याशियों की आय जोड़ी जाए तो 17.12 करोड रुपये सालाना है। इसका औसत 68.48 लाख आ रहा है, जबकि भाजपा प्रत्याशियों की सालाना आय 8.53 करोड़ आ रही है. इसका औसत 34.12 लाख है। कांग्रेस प्रत्याशियों के पास नकदी की बात की जाए तो 11.78 करोड़ है। इसका औसत 4.71 लाख प्रति प्रत्याशी है। वहीं, भाजपा प्रत्याशियों के पास 8 करोड़ की नकदी है, जिसका प्रति कैंडिडेट औसत 3.22 लाख है। कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों की सालाना इनकम एक करोड़ से ज्यादा है। शेष 22 प्रत्याशियों की लाखों में आय है, जबकि भाजपा के केवल दो प्रत्याशियों की आए एक करोड़ सालाना से ज्यादा है। शेष 23 प्रत्याशी लाखों रुपए सालाना कमा रहे हैं।

सबसे ज्यादा नकदी उम्मेदाराम, सबसे कम अमराराम के पास
चुनाव में सबसे ज्यादा नकदी बाड़मेर से कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल के पास 21 लाख की नकदी है। दूसरे नंबर पर बारां-झालावाड़ से चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन भैया के पास 14.34 लाख की नकदी है। तीसरे नंबर पर करौली-धौलपुर की भाजपा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव के पास 12 लाख की नकदी है, जबकि उनकी कुल संपत्ति ही 30 लाख रुपये है। यह पूरी संपत्ति चल है। सीकर से कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी अमराराम के पास महज 35000 रुपए हैं। बांसवाड़ा के कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद डामोर और झुंझुनूं से भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के पास 50-50 हजार की नकदी बताई है। कुछ प्रत्याशियों के प्रत्याशियों के खनन, ट्रांसपोर्टर, कंस्ट्रक्शन कांट्रैक्टर, रियल एस्टेट से लेकर इंडस्ट्रीज तक कई उद्योग से आमदनी है।

बांसवाडा सीट पर रोचक घटनाक्रम : लोकसभा और बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी 6 साल के लिए निष्कासित
जयपुर। बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट और बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेसी प्रत्याशी अरविंद डामोर और कपूर सिंह ने अपनी ही पार्टी के साथ रोचक घटनाक्रम कर दिया। इससे पहले बीती रात राजस्थान के प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने कांग्रेस का बाप पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर ऐलान किया था। इसके बाद यहीं तय था कि बांसवाड़ा से बीजेपी और बाप के बीच में सीधा मुकाबला होगा। अगले दिन सोमवार को सारे समीकरण एकदम बदल गए। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि के समय कांग्रेसी प्रत्याशी अरविंद डामोर ने अपना नामांकन नहीं लिया है। विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी कपूर सिंह ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया। अरविंद और कपूर ने बीती रात से अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया। इसके अलावा वह किसी के भी संपर्क में नहीं है। इधर, इस सियासी घटनाक्रम पर प्रदेश कांग्रेस ने दोनों उम्मीदवारों की अनुशासनहीनता पर उन्हें 6 साल के लिए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। साथ ही तकनीकी तौर पर आदिवासी पार्टी बाप को समर्थन दे दिया है। इस समीकरण के आधार पर अब बीजेपी के महेंद्रजीत सिंह मालवीय और बाप के राजकुमार रोत के बीच सीधी टक्कर है।

करणपुर सीट पर मतदान का एलान, कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण रद्द हुआ था चुनाव
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनावों मेंं 25 नवंबर को हुए मतदान के बाद 199 सीटों पर परिणाम सामनेे आ चुके है। गंगानगर जिले की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के बाद वहां के चुनाव रद्द कर दिए गए थे। करणपुर सीट पर 5 जनवरी को मतदान होगा जिसके बाद मतगणना 8 जनवरी को कराई जाएगी।

ये होगी पूरी प्रक्रिया

अधिसुचना जारी होने की तारीक- 12 दिसंबर

नामांकन की आखिरी तारीक- 19 दिसंबर

नामांकन वापसी की आखिरी तारीक- 22 दिसंबर

मतदान की तारीक- 5 जनवरी

मतगणना की तारीक- 8 जनवरी