Mahipal Singh Makrana - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

करणी सेना के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता: दो मांगों पर सहमति, आंदोलन में मृतक आश्रित को नौकरी-मुआवजे पर बात, पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई जांच के बाद
जयपुर। करणी सेना के यूजीसी आंदोलन के दौरान एक आंदोलनकारी की मौत के बाद गरमाया माहौल अब बातचीत तक पहुंच गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बुधवार को करणी सेना अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना सहित उनके प्रतिनिधिमंडल को अपने आवास पर बुलाकर बातचीत की। वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकुश दाधीच भी मौजूद रहे। बातचीत में मकराना ने तीन मांगे रखी। जिनमें से दो मांगों पर सहमति बनती दिख रही है। हालांकि इसे लेकर अभी स्पष्टत: दोनों पक्षों की ओर से कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों को 21 लाख रुपए सामाजिक स्तर पर एकत्रित कर दिए जाएंगे। साथ ही आश्रित को संविदा पर नौकरी सरकार देगी। पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अभी सहमति नहीं बनी है। हालांकि मदन राठौड़ और मुकेश दाधीच ने उन्हें आश्वासन दिया है कि आगामी तीन दिन में मामले की पूरी जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी अधिकारी दोषी पाया गया, उस पर सेवा नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आन्दोलन स्थगित, समाप्त नहीं किया: मकराना

श्रीराजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा है कि हमारी सरकार से कोई लड़ाई नहीं हैं, लेकिन जब तक दोषि पुलिस अधिकारियों को निलम्बित नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हमने सरकार को पांच दिन का समय दिया है। यूजीसी की मांग को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने मीडिया को बताया कि आंदोलन के दौरान शहीद हुए युवक के परिजनों को नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग स्वीकार होने पर हमने फिलहाल अपना आन्दोलन स्थगित किया है, लेकिन समाप्त नहीं किया है।

न्योचित मांगों को पूरी किया जाएगा

ये आखिर जाएंगे कहां, सब अपने ही लोग हैं। वे हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं। सबक किसे सिखाएंगे। खुद को ही सबक मिलेगा। जहां तक करणी सेना की मांगों का सवाल है इन्होंने अपनी तीन मांगों को रखा है। उन पर सरकार संवेदनशीलता के साथ विचार कर रही है। जो भी न्योचित मांग होगी उसे पूरा किया जाएगा।

जयपुर में करणी सेना की रैली पर बवाल: पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल, कई जगह धक्का-मुक्की
जयपुर। जयपुर। राजधानी जयपुर में सोमवार को श्री राजपूत करणी सेना द्वारा निकाली गई रैली के दौरान उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड्स पार करने का प्रयास करने लगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रैली में बड़ी संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता शामिल थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें निर्धारित मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था का पालन करने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने पर अड़ गए। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई।

स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने पहले वाटर कैनन चलाकर भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया। इसके बावजूद प्रदर्शन जारी रहने पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ प्रदर्शनकारियों के चोटिल होने की भी सूचना है। घटना के बाद पुलिस बल की अतिरिक्त टुकड़ियां मौके पर तैनात कर दी गईं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं, जबकि प्रदर्शनकारी पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने दी चेतावनी- जब तक गोगामेड़ी के हत्यारों का एनकाउंटर नहीं होता तब तक नए मुख्यमंत्री को शपथ नहीं लेने देंगे
जयपुर। श्री राजपूत राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद राजपूत समाज में भारी आक्रोश है। राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों का एनकाउंटर नहीं हो जाता तब तक हम राजस्थान में नए मुख्यमंत्री को शपथ नहीं लेने देंगे।

राजपूत करणी सेना की तीन मांग

राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा है कि उनकी तीन प्रमुख मांगे हैं जिनमें इस मामले की जांच एनआईए से कराने, आरोपियों का इनकाउंटर करने एवं गोगामेड़ी को सुरक्षा नहीं देने के मामले की उच्च न्यायालय के जज से जांच शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक गोगामेड़ी के हत्यारों का एनकाउंटर नहीं होता तब तक हम राजस्थान में नए मुख्यमंत्री को शपथ नहीं लेने देंगे।