new Chief Minister - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नीतीश कुमार और सम्राट पहुंचे दिल्ली : सीएम नीतीश आज लेंगे राज्यसभा की शपथ, सम्राट चौधरी के सिर पर सज सकता है नए सीएम का ताज, बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचने के साथ ही कयासों का दौर शुरू हो गया है। ज्ञात रहे कि नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा की शपथ लेंगे। वहीं, सम्राट चौधरी को बिहार का अगला मुख्यमंत्री की ताजपोशी को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। वहीं इसके साथ ही बिहार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है। दिल्ली पहुंचने पर नीतीश कुमार ने कहा कि हम वहां का छोड़कर यहां आए हैं, तो अब यहां का काम करेंगे। कुछ दिनों बाद वहां जाकर नई व्यवस्था कर देंगे। उनके इस बयान को बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। नीतीश कहा कि वह राज्यसभा की शपथ लेने के लिए ही दिल्ली आए हैं।

हवाई अड्डे पर नीतीश का जनता दल (यूनाइटेड) के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे और उन्होंने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से पहले ही इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद नीतीश मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी संकेत दिए हैं कि जल्द ही नेतृत्व परिवर्तन होगा और नई सरकार का गठन किया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार जारी रहेगी और ‘नीतीश मॉडल’ के तहत विकास कार्य आगे बढ़ेंगे।

वहीं, नीतीश कुमार के केंद्र की राजनीति में सक्रिय होने के बाद बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, 14 या 15 अप्रैल को राजग की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है, जिसके बाद जल्द ही नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के साथ ही बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत तय मानी जा रही है, जहां राज्य में नेतृत्व परिवर्तन और नई सरकार के गठन की प्रक्रिया जल्द पूरी हो सकती है।

मलमास के बाद ही सीएमआर में शिफ्ट होंगे नए मुख्यमंत्री
जयपुर। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मलमास के बाद ही  सरकारी आवास में शिफ्ट होंगे। वे तब तक सहकार मार्ग स्थित गेस्ट हाउस में ही रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से ही उनको और परिवार को मंगलवार देर रात यहां शिफ्ट किया गया था। सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर आठ  (सीएमआर) में अभी निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रह रहे हैं और उनको खाली करने में अभी करीब एक सप्ताह का वक्त लगेगा।

गहलोत बंगला नंबर 49 में शिफ्ट होंगे। इस बंगले में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी निवास कर रह रहे हैं। जोशी के खाली करने के बाद ही गहलोत इसमें शिफ्ट होंगे। चूंकि 16 दिसम्बर से मलमास लग रहा है और आध्यात्मिक प्रवृति के लोग मलमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते हैं। इनमें नए आवास में शिफ्ट होना भी शामिल है। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी धार्मिक प्रवृति के हैं। ऐसे में वे मलमास के दौरान नए बंगले में शिफ्ट नहीं होंगे। वैसे भी सीएमआर को तैयार करने में वक्त लगेगा। हर नया मुख्यमंत्री इस बंगले को अपने हिसाब से तैयार करवाता है। अपने कार्यकालों में गहलोत और वसुंधरा राजे भी करीब दो महीने बाद इस बंगले में शिफ्ट हुए थे।

राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने दी चेतावनी- जब तक गोगामेड़ी के हत्यारों का एनकाउंटर नहीं होता तब तक नए मुख्यमंत्री को शपथ नहीं लेने देंगे
जयपुर। श्री राजपूत राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद राजपूत समाज में भारी आक्रोश है। राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों का एनकाउंटर नहीं हो जाता तब तक हम राजस्थान में नए मुख्यमंत्री को शपथ नहीं लेने देंगे।

राजपूत करणी सेना की तीन मांग

राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा है कि उनकी तीन प्रमुख मांगे हैं जिनमें इस मामले की जांच एनआईए से कराने, आरोपियों का इनकाउंटर करने एवं गोगामेड़ी को सुरक्षा नहीं देने के मामले की उच्च न्यायालय के जज से जांच शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक गोगामेड़ी के हत्यारों का एनकाउंटर नहीं होता तब तक हम राजस्थान में नए मुख्यमंत्री को शपथ नहीं लेने देंगे।