protest ends - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

11 दिन बाद शंकराचार्य का विरोध प्रदर्शन खत्म, इस बात पर बनी सहमति
प्रयागराज। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने 11 दिन बाद आखिरकार विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया है। बता दें कि इससे पहले कल मंगलवार को 10वें दिन गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला शंकराचार्य का समर्थन करने पहुंचे थे।

बता दें कि 11 वे दिन आज शंकराचार्य प्रयागराज माघ मेले को छोड़कर काशी के लिए रवाना हुए तो उन्होंने आखिर में कहा-यह वक्त बताएगा किसकी हार हुई है किसकी जीत हुई है। हम सनातन धर्म की लड़ाई और गौ हत्या बंद हो इसे लेकर लड़ते रहे हैं और लड़ते रहेंगे।

पुलिस के आश्वासन के बाद नरेश मीणा ने धरना समाप्त किया
बारां। राजस्थान में बारां जिले के अंता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे नरेश मीणा ने पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया है। आकड़ी गांव में हुए खुद पर हुए हमले के विरोध में श्री मीणा शनिवार देर शाम बारां पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक हमले में शामिल सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा, चाहे इसके लिए उन्हें कई दिनों तक धरने पर बैठना पड़े।

इसके बाद पुलिस प्रशासन से बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि बारां पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जिसके बाद वह धरना समाप्त कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो वह अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे।

नरेश मीणा ने आरोप लगाया कि यह हमला अंता से कांग्रेस विधायक प्रमोद जैन भाया से जुड़े लोगों ने कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाया के लोगों ने क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन की नाक में दम कर रखा है।

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: देर रात मांगों पर बनी सहमति धरना खत्म, पोस्टमार्टम हुआ
जयपुर। राज्य के करीब दो दर्जन से अधिक शहरों में सुबह से ही लोगों ने बाजार बंद कराए और रास्ता जाम कर दिया। कई जगह पर लोगों ने तोड़फोड़ भी की और टायर जलाकर आक्रोश जताया। इधर, मेट्रो मास अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने इकट्ठा होकर नारेबाजी की। सुखदेव के परिजनों और समर्थकों की ओर से सौंपे गए मांग पत्र में से ज्यादातर मांगों पर सहमति बन गई।

देर रात परिजनों सहित सर्व समाज के लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। पुलिस ने गोगामेडी के शव को मेट्रो मॉस हॉस्पिटल से एसएमएस पहुंचाया। जहां पहले वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में नवीन का उसके बाद सुखदेव के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।  गुरुवार को गोगामेडी का उसके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस प्रकरण की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय ने एसआईटी गठित कर दी है। वहीं अब इस मामले की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा और पंजाब में दबिश दी है। पुलिस ने आरोपितों के सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए हैं। सुखदेव की पत्नी शीला की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में मुख्यमंत्री, डीजीपी का जिक्र किया गया है। आरोप है कि कई बार सुरक्षा मांगी गई थी लेकिन सुरक्षा नहीं दी गई।  इस मामले में बीट कांस्टेबल राकेश और एसएचओ मनीष गुप्ता सहित चार को सस्पेंड किया गया है।

धरने में ये हुए शामिल
मेट्रो मास अस्पताल पर दिए जा रहे धरने में मंगलवार को यूपी से मंत्री रघुराज सिंह, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, राजेंद्र गुढ़ा, पोकरण विधायक प्रतापपुरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह, शिव विधायक रविंद्र भाटी, सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली, हवामहल विधायक स्वामी बाल मुकुंदाचार्य, पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, मेघराज सिंह, अजीत मामडोली, महिपाल मकराना और मंजीत पाल सिंह पहुंचे। इसके अलावा विधायक गोपाल शर्मा, बगरू विधायक कैलाश वर्मा व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह राठौड़, सहित कई लोग एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों के बारे जानकारी ली।

गोगामेडी की पत्नी ने किया था आह्वान
इससे पहले मेट्रो मास अस्पताल के बाहर बैठे समाज के लोगों के सामने सुखदेव की पत्नी शीला शेखावत ने कहा कि मांगों पर सहमति अलग बात है, लेकिन हम सभी को तब तक यहां धरने से नहीं हटना है जब तक आरोपितों को गिरफ्तार कर हमारे सामने नहीं लाएंगे। ये मेरी झोली खाली है, आपको भरनी है। मुझसे वादा करना होगा जब तक गिरफ्तार नहीं हों तब तक हटना नहीं है। ये आंदोलन उग्र भी हो सकता है। हमारी मांगे पूरी होने पर ही धरना खत्म होगा। यदि पहले सुरक्षा दे देते तो आज ये नहीं होता।