Revanth Reddy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

BJP का AAP पर बड़ा हमला, कहा- हार के डर से मान ने अपनाई VBG राम जी योजना
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को हार का डर सताने लगा है, इसलिए उन्होंने विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी जी राम जी) योजना को इस अपना लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आप ने जिस वीबी जी राम जी को गरीब-विरोधी, किसान-विरोधी, दलित-विरोधी और मजदूर-विरोधी बताया, उसे आज से पंजाब में लागू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पिछली बार आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के कहने पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने वीबी जी राम जी का विरोध किया था।

उन्होंने सवाल किया कि छह महीनों में ऐसा क्या बदल गया कि अब वह उसी योजना को अपना रही है जिसका उन्होंने विरोध किया था? भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लगता है मान सरकार को एहसास हो गया है कि वे विधानसभा चुनाव हार रहे हैं। इसीलिए अब वे केंद्र सरकार की वीबी जी राम जी योजना की तारीफ़ कर रही है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल के कहने पर 30 दिसंबर 2025 को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर मान सरकार ने वीबी जी राम जी योजना का विरोध किया था और इस योजना को ग़रीब-विरोधी, किसान-विरोधी, दलित-विरोधी और मज़दूर-विरोधी बताया था। इस दौरान उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर निशाना साधते हुए कहा कि रेड्डी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बारे में पूछा कि वह कौन हैं?

उन्होंने कहा कि रेड्डी को पता होना चाहिए कि नवीन दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष हैं, एक ऐसी पार्टी जिसकी सरकार 22 राज्यों में है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने बेहद शर्मनाक सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन लोकसभा चुनावों 2014, 2019 और 2024 में कांग्रेस के अहंकारी नेताओं और चापलूसों की कुल ताकत 200 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पायी। रेड्डी को अपना अहंकार छोड़कर यह देखना चाहिए कि तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों में से आठ भाजपा ने जीतीं।

कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोले- तेलंगाना में नहीं है भाजपा का कोई भविष्य, जानें क्यों ?
हैदराबाद। तेलंगाना में नागरकुर्नूल के कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि तेलंगाना में पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। रवि ने भाजपा पर बांटने वाली राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य में ऐसी राजनीति सफल नहीं होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के हालिया तीन दिवसीय दौरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रवि ने उनके दौरे को पूरी तरह से 'फ्लाप' बताया। उन्होंने भाजपा के कांग्रेस-मुक्त तेलंगाना के नारे को अव्यावहारिक करार देते हुए कहा कि न तो भाजपा और न ही कोई अन्य पार्टी तेलंगाना से कांग्रेस को खत्म कर सकती है। भाजपा राज्य में सत्ता में आने का सिर्फ सपना देख रही है।

कांग्रेस सांसद ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य सरकार लोगों से किए गए वादों को पूरा करते हुए समाज के सभी वर्गों के कल्याण और सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस प्रशासन भगवान राम के रास्ते पर चल रहा है, जबकि भाजपा रावण के रास्ते पर चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में तेलंगाना में कांग्रेस सरकार को चुनौती देने की ताकत नहीं है।

रवि ने भाजपा पर राष्ट्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार और तानाशाहीपूर्ण शासन का आरोप भी लगाया और कहा कि पार्टी ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले फंड का गलत इस्तेमाल किया है। उन्होंने दावा किया कि देश भर में भाजपा का जनसमर्थन घट रहा है और भविष्यवाणी की कि भविष्य में केंद्र में कांग्रेस की सत्ता में वापसी होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी का भद्राचलम दौरा: 351 करोड़ रूपए की विकास परियोजना की रखेंगे आधारशिला, जनसभा को करेंगे संबोधित
हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी शुक्रवार को भद्राचलम का दौरा करेंग, जहां वह प्रसिद्ध श्री सीता रामचंद्र स्वामी मंदिर में धार्मिक एवं आधिकारिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला में शामिल होंगे। अपनी यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री मंदिर में विशेष प्रार्थना करेंगे और मंदिर के विस्तार एवं विकास कार्यों के पहले चरण के लिए भूमि पूजन करेंगे, जिसकी अनुमानित लागत 351 करोड़ रुपये है।

सीएम रेड्डी श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं एवं अवसंरचना को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। इसके बाद, सीएम रेड्डी मिथिला स्टेडियम में आयोजित होने वाले भगवान श्री सीता रामचंद्र स्वामी के दिव्य विवाह समारोह, तिरुकल्याण महोत्सव में शामिल होंगे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री प्रमुख देवता को पारंपरिक रेशमी वस्त्र और मोती से बना तलमब्रालू भेंट करेंगे, जो इस शुभ अवसर पर सरकार की ओर से की जाने वाली औपचारिक भेंट का प्रतीक है।

भद्राचलम रामालयम के पुनर्विकास के लिए तेलंगाना सरकार ने स्वीकृत किए 351 करोड़ रुपये, तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
हैदराबाद। तेलंगाना सरकार ने ऐतिहासिक भद्राचलम श्री सीता रामचंद्र स्वामी मंदिर के पुनर्विकास और पुनरुद्धार के लिए 351 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। यह धनराशि प्रसिद्ध मंदिर में बुनियादी ढांचे और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बंदोबस्ती विभाग ने प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए सरकारी आदेश संख्या आर.टी. 167 के माध्यम से धनराशि की पहली किश्त जारी कर दी है। यह पहल मंदिर के समग्र विकास के लिए तैयार की गई तीन चरणों वाली व्यापक मुख्य योजना का हिस्सा है।

बुधवार देर रात जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस परियोजना के लिए कुल अनुमानित व्यय 586 करोड़ रुपये है। बंदोबस्ती विभाग की प्रधान सचिव शैलजा रामा अय्यर ने बड़े पैमाने पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी कर दी हैं। मुख्य योजना में भक्तों के लिए सुविधाओं में सुधार, मंदिर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और रामालयम की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है।

राज्य मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने इस बीच मंदिर के पुनर्विकास के लिए पर्याप्त धन स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से धार्मिक पर्यटन को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा और हर साल भद्राचलम आने वाले हजारों तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
हैदराबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने तेलंगाना में पार्टी और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी समन्वय समिति का गठन किया है। इस निर्णय की घोषणा करते हुए एआईसीसी तेलंगाना की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि पार्टी और सरकार के बीच समन्वय सुनिश्चित करने एवं कामकाज में सुधार लाने के लिए आठ सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

समिति में टीपीसीसी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू, मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी, कांग्रेस कार्य समिति सदस्य और मंत्री दामोदरा राजा नरसिम्हा, मंत्री दानसारी सीताक्का, कांग्रेस कार्य समिति सदस्य वामशी चंद रेड्डी और एआईसीसी तेलंगाना प्रभारी मीनाक्षी नटराजन शामिल हैं।

सोमवार देर रात जारी एक बयान में कहा गया कि समिति पार्टी और सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगी, साथ ही कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन और सुचारू क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए भी काम करेगी।

तेलंगाना के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी: सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने किया जोरदार स्वागत, कांग्रेस समिति प्रशिक्षण कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
हैदराबाद। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंचे, जहां शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्य के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने उनका स्वागत किया।

हवाई अड्डे पर आगमन के तुरंत बाद राहुल गांधी, मुख्यमंत्री के साथ विकाराबाद जिले के दौरे पर निकल गये। वहां वह आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जिला कांग्रेस समिति (डीसीसी) के अध्यक्षों के प्रशिक्षण से संबंधित समापन कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

सांसद एवं कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी उनके साथ थे। ये नेता विकाराबाद स्थित आर्टस एंड साइंस कॉलेज परिसर में प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में शामिल होने वाले हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, दिन के अंत में राहुल गांधी, रेड्डी और वेणुगोपाल विकाराबाद जिले की अनंतगिरी पहाड़ियों में स्थित अनंतगिरी हरित होटल में डीसीसी अध्यक्षों की प्रशिक्षण कक्षाओं की समापन बैठक में शिरकत करेंगे।

जी.किशन रेड्डी ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कांग्रेस के चुनावी वादों पर उठाए सवाल
हैदराबाद। कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को एक खुला पत्र लिखा है, जिसमें 2023 तेलंगाना विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के दिये गये आश्वासनों के क्रियान्वयन पर सवाल उठाये गये हैं। पत्र में किशन रेड्डी ने हाल ही में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा प्रस्तुत 'तेलंगाना राइजिंग-2047 विजन डॉक्यूमेंट' का जिक्र किया और सोनिया गांधी द्वारा राज्य सरकार की दृष्टि एवं दो वर्ष के शासन की सराहना करने संबंघी मीडिया रिपोर्टों का उल्लेख किया।

उन्होंने इसका विरोधाभास कांग्रेस के घोषणा-पत्र 'अभयहस्तम' एवं चुनाव प्रचार के दौरान सार्वजनिक रूप से घोषित छह गारंटियों से जोड़ा, तथा पूछा कि क्या पार्टी नेतृत्व ने सत्ता में आने के बाद इनके क्रियान्वयन की समीक्षा की है। कांग्रेस पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार पर चुनावी गारंटियों को दरकिनार कर विकास की नई दृष्टि पेश करने का इल्जाम लगाया।

उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से किसानों, महिलाओं, बेरोजगार युवाओं, छात्रों, दलितों, आदिवासियों एवं पिछड़े वर्गों से किये गये वादों पर स्पष्टता मांगी तथा चेतावनी दी कि अधूरे वादे भविष्य में जनता की नाराजगी को आमंत्रित कर सकते हैं।

हैदराबाद की एक सड़क का नाम डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर, राजनीति तेज
हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद की एक सड़क का नाम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा है। तेलंगाना के सीएम का यह फैसला तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट के दौरान अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां पाने की कोशिश लग रहा है। हालांकि इसे लेकर सीएम रेवंत रेड्डी विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। तेलंगाना भाजपा ने सीएम के इस प्रस्ताव पर तंज कसा है और उनकी आलोचना की है।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्रस्ताव दिया है कि हैदराबाद में अमेरिका महावाणिज्य दूतावास जाने वाली सड़क का नाम डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू रखा जाए। अगर ऐसा होता है तो ये दुनिया में पहली बार होगा, जब किसी देश में इस तरह से अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति का सम्मान हुआ हो। गौरतलब है कि हैदराबाद में ये परंपरा रही है कि शहर के विकास में योगदान देने वाले राजनेताओं और वैश्विक कंपनियों के नाम पर भी सड़कों के नाम रखे गए हैं, जैसे गूगल स्ट्रीट, जो हैदराबाद में गूगल की मजबूत मौजूदगी को दशार्ती है। इसी तरह वहां माइक्रोसॉफ्ट रोड और विप्रो जंक्शन हैं।

तेलंगाना से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार ने तेलंगाना सीएम के इस प्रस्ताव पर तंज कसा है और हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर करने की मांग की। बंदी संजय कुमार ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, हैदराबाद का नाम बदलकर वापस भाग्यनगर कर दो। अगर कांग्रेस सरकार नाम बदलने के लिए इतनी ही बेताब है, तो उन्हें कुछ ऐसा करना चाहिए जिसका सच में इतिहास और मतलब हो। हम कितने बुरे हालात में जी रहे हैं - एक तरफ केटी रामाराव, केसीआर की अक मूर्तियां बनाने में व्यस्त है, जबकि वे अभी जिंदा हैं।

तेलंगाना में मुख्यमंत्री और अल्लू अर्जुन में टकराव
दक्षिण के तेलंगाना प्रदेश में इन दिनों राज्य के मुख्यमत्री रेवंत रेड्डी और तेलुगु फिल्मों के बड़े अभिनेता अल्लू अर्जुन के बीच खुल्म खुल्ला ऐसा टकराव चल रहा है, जो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा, दोनों प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं, सोशल मीडिया के जरिए भी एक दूसरे पर आरोप लगाए रहे हैं सारा मामला अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 से जुड़ा हुआ है, यह फिल्म एक ब्लाक बस्टर फिल्म के रूप में उभरी है तथा बड़ी कमाई कर रही है, यह तेलुगु के साथ हिंदी तथा कुछ अन्य दक्षिण की भाषाओं में भी बनी है। अल्लू अर्जुन इस फिल्म के लगातार प्रचार में जुटे हुए हैं, इसी सिलसिले में इसी महीने की 4 तारीख को हैदराबाद में एक प्रमोशन इवेंट का आयोजन एक स्थानीय सिनेमा घर में किया गया  था, अर्जुन इस इवेंट में आए थे, इसमें यह फिल्म भी दिखाई जाने वाली थी। चूंकि अल्लू अर्जुन एक बहुत लोकप्रिय अभिनेता हैं इसलिए उनकी झलक पाने के लिए भारी भीड़ जुटी थी। सिनेमा घर के अन्दर तो लोग थे ही इसके अलावा  बाहर भी बड़ी संख्या में उनके चाहने वाले भी खड़े थे।

वहां धक्का मुक्की का माहौल था, कुछ पुलिस वाले भी भीड़ को संभालने में लगे थे, अचानक वहां  भगदड़ मच गई, जिसमें एक 39 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई तथा उसके साथ आया उसका बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जब यह घटना हुई उस समय अर्जुन सिनेमा घर में दर्शकों का मनोरंजन कर रहे थे। इस घटना के बाद दो तरह का विवरण सामने आया है, उस समय राजधानी में विधान सभा का सत्र चल रहा था, घटना को दर्दनाक हादसा बताते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि भगदड़ में एक महिला की मृत्यु की जानकारी होने के बाद भी अल्लू अर्जुन ने अपना कार्यक्रम जारी रखा, जबकि अल्लू अर्जुन का कहना था कि ज्यों ही उन्हें घटना का पता लगा, उन्होंने तुरंत अपना कार्यक्रम खत्म कर दिया। रेवंत रेड्डी का कहना है कि आयोजकों ने न तो इस कार्यक्रम की अनुमति ली और न ही इसके आयोजन की जानकारी दी, अगर जानकारी होती तो पुलिस की समुचित व्यवस्था की जा सकती थी और यह हादसा रूक सकता था, चूंकि यह एक गंभीर घटना थी इसलिए पुलिस ने तुरंत सिनेमा घर के प्रबंधन और अल्लू अर्जुन के खिलाफ   हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया, कुछ ही घंटों बाद उनको गिरफ्तार भी कर लिया गया।

अर्जुन ने इसके के खिलाफ हाई कोर्ट में गुहार लगाई, उन्हें जमानत  भी मिल गई, लेकिन जमानत के कागज देर से जेल पहुंचे इसलिए उन्हें रात जेल में ही गुजारनी पड़ी और अगले दिन सवेरे रिहा किया गया। इसके बाद आरोपों का सिलसिला शुरू हुआ। रेवंत रेड्डी ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके अल्लू रेड्डी की खुल कर आलोचना की, यहां तक कहा कि वे बिलकुल भी संवेदनशील नहीं हैं, उधर अर्जुन का कहना था कि उनका इस घटना में कतई हाथ नहीं है और सारी  कारवाई बदले की भावना से की जा रही है। अगले ही दिन से सत्तारूढ़ कांग्रेस दल के लोगों ने अर्जुन के घर के बहार धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए, विधान सभा में भी मामला फिर उठा, जहां मुख्य  विपक्षी दल भारत राष्टÑ समिति के सदस्यों ने अल्लू अर्जुन का बचाव किया।

सरकार ने अपनी ओर से घोषणा की कि मृतका के बच्चे के इलाज का सारा खर्च वह उठाएगी, सिनेमाघर के प्रबंधन ने अपनी ओर से मृतका के परिवार को 50 लाख रूपये देने की बात कही। अल्लू अर्जुन ने भी अपनी ओर से 25 लाख रूपये देने का जानकारी दी। जानकारों का कहना है कि सारा मामला कहीं न कहीं राजनीति से जुड़ा हुआ है, हालांकि अल्लू अर्जुन किसी पार्टी से जुड़े हुए नहीं हैं पर वे बीजेपी  के नजदीकी माने जाते हैं, उनके कई करीबी रिश्तेदार बीजेपी के साथ हैं या उसके समर्थक हैं, अल्लू अर्जुन प्रसिद्ध  फिल्म निदेशक अरविन्द अर्जुन के बेटे हैं, अरविन्द अर्जुन की बहिन की शादी  तेलुगु फिल्म सुपर स्टार चिरंजीवी के साथ हुई थी, चिरंजीवी कभी बीजेपी के साथ रहे हैं, चिरंजीवी के छोटे भाई पवन कल्याण भी फिल्म अभिनेता हैं, उन्होंने आन्ध्र प्रदेश में अपनी जनसेना पार्टी बनाई हुई है, इस पार्टी ने तेलुगु देशम और बीजेपी के गठबंधन के साथ मिलकर वहां विधान सभा का चुनाव लड़ा था, इस गठबंधन के सत्ता में आने के बाद पवन कल्याण को उप मुख्यमंत्री बना दिया गया।
यह लेखक के अपने विचार हैं।

हम कोई आदेश किसी राजनीतिक दल से सलाह लेकर पारित नहीं करते: Supreme Court
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बीआरएस नेता के कविता को मिली जमानत पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई है। सुप्रीम कोर्ट जब रेवंत रेड्डी के खिलाफ 2015 के कैश फॉर वोट मामले की सुनवाई तेलंगाना से बाहर ट्रांसफर करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी तो उसने कहा कि वो लंच के बाद आदेश पारित करेगा। जब दोपहर के बाद कोर्ट बैठी तो जस्टिस बीआर गवई ने तेलंगाना सरकार की ओर से पेश वकील मुकुल रोहतगी से कहा कि देखिए उन्होंने क्या बयान दिया है। क्या एक जिम्मेदार मुख्यमंत्री से ऐसी अपेक्षा की जा सकती है। क्या हम कोई आदेश किसी राजनीतिक दल से सलाह लेकर पारित करते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि क्या एक जिम्मेदार मुख्यमंत्री से ऐसी अपेक्षा की जा सकती है?

क्या कहा था रेड्डी ने
दरअसल के कविता को सुप्रीम कोर्ट की ओर से जमानत मिलने के बाद रेवंत रेड्डी ने कहा था कि जमानत बीआरएस और बीजेपी कि मिलीभगत का नतीजा है।

हम हमेशा कहते हैं कि हम कार्यपालिका या विधायिका के काम में दखल नहीं देंगे
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तीनों अंगों के बीच आपसी सम्मान की भावना होनी चाहिए। क्या कोई इस तरह अदावत करेगा। हम हमेशा कहते हैं कि हम कार्यपालिका या विधायिका के काम में दखल नहीं देंगे। लेकिन ऐसी ही उम्मीद आपसे भी है। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने रेवंत रेड्डी के खिलाफ 2015 के कैश फॉर वोट मामले की सुनवाई तेलंगाना से बाहर ट्रांसफर करने की मांग करने वाली याचिका पर 2 सितंबर को सुनवाई करने का आदेश दिया।

रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना सीएम की ली शपथ, कांग्रेस के दिग्गज नेता पहुंचे
हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ ही रेवंत रेड्डी ने आज सीएम पद की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में अनुमुला रेवंत रेड्डी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुरुवार को हैदराबाद पहुंचे।

सरकार ने समारोह में शामिल होने के लिए पांच अलग-अलग रंग के पास धारकों के लिए 1600 आधिकारिक प्रवेश पास जारी किए हैं। सरकार ने वीवीआईपी के लिए 400 सुनहरे रंग के पास, विधायकों के परिवार के सदस्यों के लिए टिकट वाले 500 लाल रंग के पास, राजनीतिक गणमान्य व्यक्तियों के लिए 100 हरे रंग के पास और अखिल भारतीय सेवाओं के लिए 200 नीले रंग के पास जारी किए हैं।

गौरतलब है कि 30 नवंबर को संपन्न तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 119 में से 64 सीटें हासिल कर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से सत्ता छीनी है।