Saroj Pandey - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नितिन नबीन आज करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, छत्तीसगढ़ से 17 नेता बनेंगे प्रस्तावक
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके नामांकन को लेकर पार्टी में उत्साह का माहौल है। छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित कुल 17 वरिष्ठ नेता उनके प्रस्तावक के रूप में शामिल होंगे।

प्रस्तावकों की सूची में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय और लता उसेंडी के साथ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव तथा छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों के नाम भी शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार नामांकन की पूरी प्रक्रिया आज संपन्न हो जाएगी।

इसके पश्चात 20 जनवरी को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है। इस अवसर पर दिल्ली में छत्तीसगढ़ से भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे, जिससे कार्यक्रम को भव्य स्वरूप मिलने की उम्मीद है।

Rajasthan CM Face Conflict: राजस्थान में सीएम कौन? कल तय होने की उम्मीद
जयपुर। राजस्थान में भाजपा किसे मुख्यमंत्री बना रही है, इसका पटाक्षेप रविवार को होने की उम्मीद है। केन्द्रीय नेतृत्व ने शुक्रवार को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को प्रदेश के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है। तीनों नेताओं का रविवार को जयपुर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जानकारी के अनुसार वे इसी दिन भाजपा विधायक दल की बैठक लेंगे और सर्वसम्मति से सीएम का चेहरा तय करेंगे।  पर्यवेक्षक नियुक्ति किए जाने के बाद राजनाथ ने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर मंत्रणा की है। संसद सत्र में गए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी से भी फीडबैक लिया है। राजस्थान में सीएम का चेहरा कौन होगा, इसे लेकर बीते पांच दिन से दिल्ली में पीएम नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्तर पर कई दौर की बातचीत हो चुकी है। भावी सीएम को लेकर सारे गुणा-भाग, समीकरणों पर आपसी विचार विमर्श हो रहा है। पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे से भी नड्डा ने लंबी वार्ता की है।

नड्डा के बाद अमित शाह से मिली वसुन्धरा
बुधवार की रात दिल्ली गई पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने गुरुवार की देर रात केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। दोनों की मुलाकात प्रदेश में सीएम फेस को लेकर काफी अहम बताई जा रही है।

सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम के भी आसार
उच्चस्थ सूत्रों के अनुसार विधायक दल की बैठक में सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम भी तय हो सकते हैं। भाजपा सीएम तय होने के साथ ही लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अन्य जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखकर दो चेहरों की ताजपोशी कर सकती है।

एमपी-छत्तीसगढ़ में भी पर्यवेक्षक नियुक्त
राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के. लक्ष्मण एवं पार्टी सचिव आशा लाकड़ा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सवार्नंद सोनोवाल एवं पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम पर्यवेक्षक होंगे।

भाजपा ने किया पर्यवेक्षकों का एलान, राजस्थान के पर्यवेक्षक होंगे राजनाथ, विनोद तावड़े और सरोज पांडे
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने तीन हिंदी भाषीय प्रदेशों में स्पष्ट जनादेश के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन जारी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए तीन-तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

राजस्थान के लिए रक्षा मंत्री सहित तीन नाम

राजस्थान विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट जनादेश मिलने के बाद मुख्यमंत्री नाम के लिए राष्ट्रीय स्तर मंथन जारी है। इसी बीच राजस्थान के लिए तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। तीन नामों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे को पर्यवेक्षक नियुक्त किए है।

मध्यप्रदेश के लिए भी बनाए पर्यवेक्षक

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन वहां भी जारी है। मध्यप्रदेश के लिए आशा लाकड़ा, के. लक्ष्मण और मनोहर लाल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ के लिए भी पर्यवेक्षकों का एलान

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट जनादेश मिला है। जिसके बाद तीन पर्यवेक्षकों को नियुक्ति की गई है। जिसमें अर्जुन मुण्डा, सर्वानंद सोनेवाल, दुष्यंत कुमार गौतम का नाम है।