Skill Training - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया। कुमारी ने राज्य की भजनलाल सरकार का यह तीसरा बजट प्रस्तुत किया। यह उनका लगातार तीसरा बजट भाषण है। उन्होंने पूर्वाह्न ग्यारह बजे सदन की कार्यवाही के शुरु होने के साथ ही अपना बजट भाषण शुरु किया और दो घंटे 54 मिनट तक बजट भाषण दिया, जिसमें उन्होंने विभिन्न घोषणाएं की। बजट भाषण में कहा कि संस्कृति हमारी उड़ान है, विकास हमारी पहचान है, दोनों को आगे लेकर बढ़ा रहा है राजस्थान। वित्त मंत्री ने युवाओं को लेकर भी कई घोषणाएं की।

वित्त मंत्री ने कहा कि सीएम स्वरोजगार योजना के तहत 10 लाख तक ब्याज फ्री कर्ज,अनुदान दिया जाएगा। इस योजना से 30 हजार युवा लाभान्वित होंगे। प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना की जाएगी। कॉलेज छात्रों  के लिए ड्रीम प्रोग्राम चलाने की भी बजट में घोषणा की गई।  नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। राजस्थान के 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में ट्रैनिंग दी जाएगी। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिले में इंडस्ट्री पार्टनर को जोड़कर सेंटर खोलने की घोषणा भी बजट में की गई। नए टेक्नो हब बनाए जाएंगे, इसके लिए 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स पहले फेज में जोधपुर, टोंक और शेरगढ़ में बनाए जाएंगे।

युवाओं के लिए घोषणाएं :

प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना होगी।

कॉलेज छात्रों  के लिए ड्रीम प्रोग्राम चलाएं जाएंगे।

नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

राजस्थान के 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में ट्रेनिंग दी जाएगी।

आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रत्येक जिले में इंडस्ट्री पार्टनर को जोड़कर सेंटर खोला जाएगा।

नए टेक्नो हब बनाए जाएंगे, इसके लिए 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स पहले फेज में जोधपुर, टोंक और शेरगढ़ में बनेंगे।

स्किल ट्रेनिंग में एजेंसियों की जानकारी का मुद्दा सदन में उठा, राज्यवर्धन ने कहा- झालावाड़ में 1 वर्ष में 850 युवाओं को ट्रेनिंग दी जा चुकी
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में सोमवार को झालावाड़ में आरएसएलडीसी योजना में प्रशिक्षण को लेकर विधायक कालूराम ने सवाल उठाया। कालूराम ने झालावाड़ में स्किल ट्रेनिंग वाले लाभार्थियों की संख्या और ट्रेनिंग उपलब्ध कराने वाली एजेंसियों की जानकारी से जुड़ा सवाल पूछा।
उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि 1 अप्रैल 2023 से 31 जनवरी 2024 में राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम झालावाड़ में एजेंसी को 1 करोड़ 5 लाख 79 हजार का भुगतान किया गया है। निरस्त किए गए आवेदनों में अमानत राशि लौटाई जा रही है।

राज्य सरकार की कुछ कौशल विकास योजनाएं है। कुछ योजनाएं विभागों और कुछ भारत सरकार के साथ मिलकर चलते हैं। योजनाओं में अलग-अलग हिसाब से आर्थिक सहायता सीधे कंपनी के माध्यम से दी जाती है। झालावाड़ में 1 वर्ष में 850 युवाओं को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। एजेंसी के नाम हमने प्राइवेसी डाटा के तहत नहीं दिए।

विश्व युवा कौशल दिवस पर जयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न
जयपुर। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग की ओर से शुक्रवार दोपहर 12 बजे से इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ।

शासन सचिव डॉ. आरूषी मलिक ने बताया कि कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री अशोक चांदना मुख्य अतिथि,उद्योग मंत्री शकुंतला रावत एवं श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई विशिष्ट अतिथि, पैरा ओलंपियन अवनी लेखरा और रूमा देवी कार्यक्रम में मौजूद रहे। चांदना और सुखराम बिश्नोई ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की आज राजस्थान का युवा स्किल ट्रेनिंग कर नई तरक्की की तरफ बढ़ रहा है। राजस्थान सरकार ने भी युवाओं के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। स्किल ट्रेनिंग के जरिए युवाओं को हुनरमंद बनाते हुए स्वावलंबी बनाया जा रहा है।

राजस्थान में गहलोत सरकार युवाओं के लिए आगामी बजट भी पेश करेगी। युवा अब राजनीति में भी सरपंच,प्रधान,जिला प्रमुख,विधायक बनकर समाज मे मिसाल कायम करने लगे हैं। समारोह में स्किल आइकन, स्किल एंबेसडर, यूथ आइकन, ब्रांड एंबेसडर, कौशल प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा निगम से कौशल प्रशिक्षित एवं रोजगार-स्वरोजगार से जुड़े दिव्यांगजन, महिला एवं भिक्षुकों सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रमुख उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों का संबोधन भी हुआ।

विश्व युवा कौशल दिवस: गहलोत बोले- केवल डिग्री जमा करने से कोई फायदा नहीं, हाथ में हुनर होना चाहिए
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट के महत्व का संदेश सभी लोगों तक जाना चाहिए। केवल डिग्री एकत्रित करने से कोई फायदा नहीं है, हाथ में हुनर होना चाहिए। गहलोत ने गुरुवार को विश्व युवा कौशल' दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को वीसी के जरिए संबोधित किया। इस अवसर गहलोत ने कौशल विभाग की 3 योजनाओं के पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल युवा सरकारी नौकरी के लिए ज्यादा प्रयास करते हैं, लेकिन सरकार सबको नौकरी नहीं दे सकती है। एक हजार पदों के लिए 8 लाख फॉर्म भरे जाते हैं। टफ कंपिटीशन के कारण नौकरी नहीं मिलती और लोगों में फ्रस्ट्रेशन होती है। एक उम्र के बाद ना वो इधर के रहते हैं और ना उधर के। ऐसे में युवा आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करें।

गहलोत ने कहा कि देश के सामने बेरोजगारी बड़ी चुनौती है। युवाओं को केवल भत्ता देने से काम नहीं चलेगा। भत्ता उसी को दिया जाए जो इंटर्नशिप करने को तैयार हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोच समाज को बदल देती है और देश को रास्ता दिखा देती है। राजस्थान मिशन ऑन लाइवलीहुड हमने बनाया था और फिर आरएसएलडीसी का निर्माण हुआ। अलग-अलग संस्थाएं बन गईं, लेकिन एक अम्ब्रेला होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्किल के बावजूद कई बार युवाओं को रोजगार नहीं मिलता है, उनके लिए मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना है। 1 लाख 60 हजार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है, इसमें सालाना 200 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हो रहा है। सालाना 50-60 हजार युवाओं को नौकरियां दिलाना हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने रोजगार संदेश और दक्ष न्यूज लेटर के साथ ही योजनाओं संबंधी फोल्डर का विमोचन किया।

शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि कोरोना काल में हुनर की अहमियत बढ़ी है। नौकरियों की संख्या दिनों दिन कम होती जा रही है। कौशल प्रशिक्षण की पहली यूनिवर्सिटी राजस्थान में बनी है। कॉलेज विद्यार्थियों के लिए भी निशुल्क कोर्स शुरू किए हैं। कोरोनाकाल में मुख्यमंत्री ने गांवों में लोगों को घर बैठे रोजगार दिया। खेल मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि शिक्षा के बाद प्रशिक्षित करना बेहद जरूरी है। यह काम मुख्यमंत्री ने 2013 से पहले ही कर दिया। 4 लाख 65 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया गया और करीब 2 लाख युवाओं को नौकरियां दी गई। ऑनलाइन स्किलिंग का काम भी शुरू किया गया है। सॉफ्ट स्किल्स का प्रोग्राम लगभग सभी सेंटर्स पर शुरू किया गया है। पहले जो हाथ भीख के लिए उठते थे, वो अब स्वरोजगार के लिए उठ रहे है। भिक्षा मुक्त राजस्थान बनाना हमारा लक्ष्य है।