raised questions - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में नेशनल व्हीलचेयर फेंसिंग के ट्रायल के दौरान सामने आई तस्वीरों के मामले में राज्य सरकार से दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है। गहलोत ने कहा है कि यह तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। संसाधनों के अभाव में एक दिव्यांग खिलाड़ी द्वारा दूसरे की व्हीलचेयर को हाथ से पकड़कर स्थिर रखना हमारे सिस्टम की विफलता और घोर संवेदनहीनता का प्रतीक है।

हमने अपनी सरकार के दौरान नो कॉम्प्रोमाइज की नीति के साथ प्रदेश में खेलों का माहौल बनाया था, ताकि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकें, पर आज बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि उचित फिक्सिंग फ्रेम, किट और यहां तक कि बेसिक टॉयलेट जैसी सुविधाओं के अभाव में हमारे पैरा-एथलीट्स को अपमानित होना पड़ रहा है।

राज्य सरकार से आग्रह है कि इस मामले की तुरंत जांच करवाई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। खिलाड़ियों को नेशनल लेवल के आधुनिक उपकरण तुरंत उपलब्ध कराए जाएं ताकि उनकी प्रतिभा संसाधनों की कमी की भेंट न चढ़े। खिलाड़ियों के जज्बे को सलाम जिन्होंने अव्यवस्था में भी खेलना नहीं रोका, पर व्यवस्था की इस लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

खाचरियावास ने राजस्थान में सरकारी खर्च पर उठाया सवाल, कहा- 1000 करोड़ घोटाला, जनता के लिए योजनाएं फ्लॉप हुई साबित
जयपुर। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रवासी राजस्थान कार्यक्रम को लेकर सरकार पर तंज कसा है। पीसीसी में मीडिया से बातचीत करते हुए खाचरियावस ने कहा कि सरकार ने आईफा के नाम पर 100 करोड़ रुपए खर्च कर दिए, लेकिन फायदा एक पैसे का नहीं हुआ। प्रवासी राजस्थान के नाम पर जनता के पैसे की बर्बादी की गई है, इससे एक पैसे का भी फायदा नहीं होगा। यह केवल बड़े-बड़े पैसे वालों को बुलाते हैं। उन्हें फाइव स्टार होटल में ठहराते हैं और पार्टियां करते हैं, लेकिन फायदा कुछ नहीं होता। प्रवासी राजस्थान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों को माला पहनाते हैं। केंद्रीय मंत्री मुख्यमंत्री को माला पहनाते हैं, लेकिन जनता को इससे क्या फायदा हो रहा है। इसके बारे में सरकार को बताना चाहिए। राइजिंग राजस्थान समिट फेल हो गया। प्रदेश में एक पैसे का भी इन्वेस्ट नहीं हुआ है। हमारे समय कई जनहित की योजनाएं चलाई गई थी, जिसे इस सरकार ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया।

सरकारी स्कूलों में बच्चों को दूध बंद कर दिया है, अगर सरकार के पास इतना ही पैसा है तो बच्चों का दूध वापस से शुरू कर देना चाहिए। मिड डे मिल नहीं मिल रहा है, बच्चों की यूनिफार्म सरकारी स्कूलों में बंद कर दी है। जयपुर मेटल्स के मामले में राज्य सरकार ने 1000 करोड़ का घोटाला किया है। खाचरियावास ने भाजपा सरकार की जनसुनवाई को भी फ्लॉप करार देते हुए कहा कि जनसुनवाई पूरी तरीके से फेल हो गई है, लोगों के काम नहीं हो रहे हैं।

आप ने दिल्ली में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल : बद से बदतर हो रहे है हालात, सौरभ भारद्वाज ने कहा- बस राजनैतिक कामों में व्यस्त है पुलिस
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के कालकाजी मंदिर में सेवादार की हत्या पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कालकाजी मंदिर में प्रसाद में चुन्नी नहीं देने पर मंदिर के सेवादार की पीट-पीटकर हत्या की गई। यह कल रात की घटना है। मंदिर के सेवादार की ऐसी निर्मम हत्या ? कैसे हिंदू बन गए हैं हम लोग ?

भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं । पुलिस बस राजनैतिक कामों में व्यस्त है । पुलिस बस शरीफ जनता को डराती धमकाती है। चोर, गुण्डे, गैंगस्टर पुलिस से बिल्कुल नहीं डरते । उन्हें लगता है पैसे से सब कुछ मैनेज हो जाएगा। हम पुलिस कमिश्नर से समय माँग रहे हैं। कालकाजी मंदिर में प्रसाद को लेकर विवाद में कुछ युवकों ने मंदिर के एक सेवादार की हत्या कर दी है।

गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना, मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं होने पर उठाया सवाल
नई दिल्ली। निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के नए मुख्यमंत्री का नाम अभी तक तय नहीं होने पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा आम जनता के बीच झूठ बोलकर राजस्थान में सत्तारूढ़ हुई है। जिसका जमीनी सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है।

शनिवार को यहां मिडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि एक सप्ताह पूरा होने जा रहा है लेकिन भाजपा अपने मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पाई है। उन्होंने पूछा कि इसका क्या कारण है? अगर ऐसा ही कांग्रेस में होता तो वह क्या आरोप लगाती। गहलोत ने कहा कि भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान जनता को गुमराह किया है। बात चाहे उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या की हो, साम्प्रदायिकता की हो या फिर मुवावजे में हिन्दू मुस्लिम का एंगल देखने की हो। पूरे समय भाजपा ने आम जनता को भ्रमित किया है।

आज होगा हार के कारणों पर मंथन
असल में, अशोक गहलोत राजधानी दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुई कांग्रेस की हार के लिए होने वाले मंथन में शामिल होने आए हैं। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता दिल्ली पहुंचे हैं। जो पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ चुनावी हार के कारणों पर चर्चा करेंगे।