corporate - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हेक्सावेयर को बड़ी राहत, अमेरिकी संघीय अदालत ने नैटसॉफ्ट के पेटेंट दावों को किया खारिज
वॉशिगंटन। वैश्विक आईटी कंपनी हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के खिलाफ पेटेंट के एक मामले को अमेरिका की एक संघीय अदालत ने खारिज कर दिया है। हेक्सावेयर ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिका के इलिनॉय प्रांत के उत्तरी जिले की जिला अदालत ने गत 09 जून को नैटसॉफ्ट कॉर्पोरेशन और उसकी संबद्ध कंपनी अपड्राफ्ट द्वारा हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनी हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज इंक के खिलाफ दायर मुकदमे के सभी दावों को खारिज कर दिया है। इनमें नौ पेटेंटों से संबंधित दावे भी शामिल थे।

हेक्सावेयर ने अपने 'अमेज', 'टेनसाई' और 'रैपिडएक्स' प्लेटफ़ॉर्मों में उपयोग की गयी तकनीकों के लिए अमेरिकी पेटेंट प्राप्त किये हैं। साथ ही टेनसाई से संबंधित एक अतिरिक्त अमेरिकी पेटेंट को भी हाल ही में स्वीकृति मिली है तथा उसके जल्द जारी होने की उम्मीद है। इन पेटेंटों को नैटसॉफ्ट ने अदालत में चुनौती दी थी। अदालत ने पाया कि जिन पेटेंटों का दावा किया गया था, वे किसी विशिष्ट और ठोस आविष्कार की बजाय व्यापक और अमूर्त विचारों का दावा करते हैं, इसलिए वे अमेरिकी कानून के तहत पेटेंट संरक्षण के योग्य नहीं हैं। चूंकि संघीय पेटेंट दावों को खारिज कर दिया गया, इसलिए अदालत ने संबंधित राज्य-स्तरीय दावों पर अधिकार क्षेत्र बनाये रखने से भी इनकार कर दिया और उन्हें भी खारिज कर दिया।

नैटसॉफ्ट को संशोधित शिकायत दाखिल करने के लिए समय दिया गया है। यदि वह ऐसा नहीं करता है तो अदालत अंतिम निर्णय जारी करने की संभावना रखती है। हेक्सावेयर के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीकृष्ण रामकार्तिकेयन ने अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी को पहले दिन से ही अपने पक्ष में फैसला आने का पूरा विश्वास था। ये प्लेटफ़ॉर्म कंपनी के अपने अनुसंधान और उसके इंजीनियरों के वर्षों के निवेश का परिणाम हैं।

कॉरपोरेट क्षेत्र को देश के उत्थान में योगदान देने के लिए स्वयं होना चाहिए प्रेरित : राजनाथ
मुंबई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बात पर बल दिया कि कॉरपोरेट क्षेत्र को देश के उत्थान में योगदान देने के लिए स्वयं प्रेरित होना चाहिए। सिंह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में संपन्न सीएसआर जर्नल उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सामाजिक जिम्मेदारी किसी भी कर का भुगतान करने से अलग है जो कानूनी रूप से बाध्यकारी है। जब हम कोई टैक्स देते हैं तो समाज हमसे नहीं जुड़ा होता है, जब कई लोग देश के कल्याण में मदद करते हैं तो समाज हमसे जुड़ा होता है।

इस अवसर पर द सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस के अमित उपाध्याय, प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास, पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहुरकर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सिंह ने कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। परस्पर निर्भरता के बंधनों को तोड़ा नहीं जा सकता।